Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ लखनऊ
UMESH kumar
लखनऊ लखनऊ
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- लखनऊ1
- त्यौहार/पर्व आपसी सद्भाव, अमन चैन के साथ मनाया जाए : डीएम रायबरेली:- 05 मार्च 2026 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने होली त्योहार पर (दिनांक-04/03/2026) को जनपद में शांति, सद्भाव के साथ होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सुपर मार्केट, घंटाघर, किला बाजार, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से त्योहारों के अवसर पर विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिये और कहा कि त्योहार/पर्व में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की समस्या/विवाद की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से शीघ्र उसका समाधान करा लें। समस्त कार्यक्रम परम्परागत ढंग से ही सम्पन्न कराये जाये एवं कोई नवीन परम्परा को उत्पन्न न होने दिया जाये। पर्वों पर प्रयुक्त होने वाले स्थलों/मार्गों की अनिवार्यतः साफ-सफाई कराई जाए, पानी और बिजली की नियमित आपूर्ति की जाये। नगरीय क्षेत्र में संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा सफाई का कार्य सम्पन्न कराया जाये। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार जबरन रंग लगाने आदि का कार्य न होने पाये। प्रत्येक कार्यक्रम स्थलों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। जिलाधिकारी ने होली एवं रमजान के पर्व को जनपद में शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के मतावलम्बियों को एक दूसरे का सम्मान करने के साथ ही भाई चारे की भावना के साथ पर्व मनाया जाना चाहिए। उपद्रव करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायें। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- रायबरेली जिले के बछरावां कस्बे में होली (फाग) के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां डीजे की धुन पर थिरकते और नाचते युवकों के समूह पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने अचानक ईंट-पत्थर बरसाए। यह हमला अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव इतना भीषण था कि पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं, जिनमें से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर एसडीएम गौतम सिंह और सीओ प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।1
- अमेरिकी-इज़राइली हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुँचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुँह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना पड़ रहा है। इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अस्पष्ट नीति अपनाने का तरीक़ा ढूँढ रही है, जिससे लोग अटकलों में ही उलझे रहें। भाजपाई आगामी संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय ज़रूर उठाएंगे, जिससे भाजपा सरकार की विफलताओं पर बात ही न हो सके। देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के पश्चात बछरावां पुलिस की निष्क्रियता का दिखा नजारा सुबह से पार्टी में व्यस्त पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने का नहीं रहा ख्याल फाग एवं डीजे की धुन पर थिरक रहे हिंदू पक्ष के युवको पर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने चलाये ईट पत्थर घटना में हिंदू पत्र के पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना में किन्नरो के घायल होने की भी हुई जानकारी सभी घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया गया अस्पताल पुलिस की लापरवाही से मुस्लिम पक्ष ने उक्त घटना को दिया अंजाम मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ को मामले को संभालने में जुटे हजारों की संख्या में हिंदू पक्ष के लोगों ने थाने का किया घेराव बछरावां थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत सब्जी मंडी के पास की घटना1
- लोकेशन रायब रायबरेली घर के सामने होली खेल रहे मासूम बच्चे पर दबंगो ने चाकू से किया हमला दबंगो के हमले में सार्थक पुत्र सत्येंद्र उम्र 12 वर्ष गंभीर रूप से हुआ घायल मासूम बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती परिजनों के मुताबिक हमलावर तीन लोगों लोग थे घटना को अंजाम लेकर हमलावर मौके से हुए फरार हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव की घटना बाइट डॉक्टर दाऊद हुसैन ईएमओ जिला अस्पताल रायबरेली1
- Post by Raja Bhai1
- रायबरेली के बछरावां में रायबरेली के बछरावां में होली जुलूस के दौरान दो समुदायों के मध्य हुआ विवाद, लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से बिगड़ा सौहार्द,यदि पुलिस पहले से अपनी जिम्मेदारी को समझती तो ऐसी घटना रोकी जा सकती थी । अब एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा, एडीएम प्रशासन समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत हुई मारपीट (उपरोक्त) की घटना के संबंध में एडीएम प्रशासन और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा का वक्तव्य सुनें.., लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से बिगड़ा सौहार्द,यदि पुलिस पहले से अपनी जिम्मेदारी को समझती तो ऐसी घटना रोकी जा सकती थी । अब एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा, एडीएम प्रशासन समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत हुई मारपीट (उपरोक्त) की घटना के संबंध में एडीएम प्रशासन और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा का वक्तव्य सुनें...1