Shuru
Apke Nagar Ki App…
दर्दनाक हादसा: खेत की जोताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कनईटोला निवासी करन बंसल की छत्तीसगढ़ के ग्राम मटुकपुर में खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करन बंसल खेत में ट्रैक्टर से जोताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया और अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Prince ojha
दर्दनाक हादसा: खेत की जोताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कनईटोला निवासी करन बंसल की छत्तीसगढ़ के ग्राम मटुकपुर में खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करन बंसल खेत में ट्रैक्टर से जोताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया और अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च अनूपपूर - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद भाजपा एवं आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा मंच के कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस घटना के दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक फर्जी एफआईआर दर्ज की गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान का अपमान है। इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अनूपपुर में कांग्रेस कार्यालय से सामतपुर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।1
- सावधान रहें, सुरक्षित रहें आमजन जलमग्न होने पर पुल-पुलियों को पार करने का न करें प्रयास, बाणसागर बांध से लगातार किया जा रहा जल प्रवाह, बनाएं उचित दूरी, कलेक्टर , पार्थ जायसवाल #शहडोल #shahdol Jansampark Madhya Pradesh1
- चीफ रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र *जैतपुर में बारिश बनी आफत: उफनी कुंनुक नदी, पुल के ऊपर पानी; छत्तीसगढ़ का रास्ता बंद* चीफ रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र *जैतपुर में बारिश बनी आफत: उफनी कुंनुक नदी, पुल के ऊपर पानी; छत्तीसगढ़ का रास्ता बंद*1
- नेपाल के दर्द में धड़का नई लेदरी का दिल, एजुकेशन पावर पब्लिक स्कूल में गूंजा ‘प्रे फॉर नेपाल’ का संदेश मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। प्राकृतिक आपदा की कोई सीमा नहीं होती और इंसानियत की कोई सरहद नहीं होती। जब पड़ोसी देश नेपाल विनाशकारी बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है, तब नई लेदरी के एजुकेशन पावर पब्लिक स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी संवेदनाओं और प्रार्थनाओं के माध्यम से मानवीय एकता का बेहद मार्मिक संदेश दिया। स्कूल परिसर में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के शीघ्र सामान्य जीवन में लौटने की कामना की। इस अवसर पर स्कूल परिसर का वातावरण सामान्य दिनों से बिल्कुल अलग नजर आया। बच्चों के हाथों में तिरंगा और “PRAY FOR NEPAL” लिखे प्लेकार्ड थे, जबकि उनके चेहरों पर नेपाल में आई त्रासदी का दर्द और पीड़ितों के प्रति सहानुभूति साफ दिखाई दे रही थी। नन्हे हाथों में थामा तिरंगा जहां भारत की एकता और सद्भाव का प्रतीक बना, वहीं ‘प्रे फॉर नेपाल’ का संदेश यह बता रहा था कि मानवता की संवेदना किसी देश की सीमा में कैद नहीं होती। विशेष प्रार्थना सभा में स्कूल के डायरेक्टर विष्णु दास और प्रिंसिपल राधा सरकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। डायरेक्टर विष्णु दास ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत की संवेदनाएं और एकजुटता नेपाल के नागरिकों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आपदा से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। वहीं प्रिंसिपल राधा सरकार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं है। सच्ची शिक्षा वही है, जो बच्चों के भीतर दूसरों के दर्द को समझने, जरूरतमंदों के साथ खड़े होने और मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भावना पैदा करे। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में करुणा, संवेदनशीलता, वैश्विक नागरिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौन के उन दो मिनटों में स्कूल परिसर में गहरी शांति छा गई, लेकिन उस खामोशी में भी इंसानियत की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही थी, एक ऐसी आवाज, जो कह रही थी कि दुख चाहे किसी भी देश का हो, आंसू इंसान के होते हैं। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण संदेश भी दिया कि पड़ोसी देश में आई विपदा के प्रति संवेदनशील होना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है। बच्चों की मासूम प्रार्थनाओं ने यह साबित कर दिया कि उम्र छोटी हो सकती है, लेकिन संवेदनाएं बड़ी हो सकती हैं। स्कूल मीडिया सेल के अनुसार, कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं समन्वय विद्यालय के समस्त स्टाफ और प्रशासनिक सदस्यों के सहयोग से किया गया। एजुकेशन पावर पब्लिक स्कूल की इस पहल ने शिक्षा के साथ-साथ मानवता, करुणा और वैश्विक भाईचारे का ऐसा संदेश दिया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।3
- 4 से 5 दिन पहले सूरज बली बैग की संदिग्ध मौत बैगा परिवार में टूटा दुखों का पहाड़ *तीन दिन से नहीं जला चूल्हा, बुझ गया गरीब बैगा परिवार का चिराग* ! *सूरजबली बैगा की संदिग्ध मौत से सहारा टोला में मातम, परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार* जिला उमरिया। तहसील मानपुर के अंतर्गत ग्राम सेहरा टोला निवासी छोटेलाल बैगा के परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है कि तीन दिन से घर में चूल्हा तक नहीं जला। परिवार का कमाने-खाने का सहारा और घर का चिराग सूरजबली बैगा अब इस दुनिया में नहीं है। नेशनल हाईवे-43 के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक सूरजबली बैगा को राधेलाल प्रजापति घर से अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद जब परिजन राधेलाल से सूरजबली के बारे में पूछने पहुंचे तो कथित तौर पर उन्हें कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि इसके करीब चार-पांच दिन बाद सूरजबली का शव मिला, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। “हमारे बेटे को कौन लेकर गया था, उसकी मौत कैसे हुई—पुलिस सच्चाई सामने लाए” परिजनों ने सूरजबली की मौत को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई हो सकती है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गणेश प्रजापति द्वारा सूरजबली के नाम पर पिकअप वाहन और पल्सर मोटरसाइकिल लिए जाने तथा बीमा कराए जाने की बात सामने आई है। परिवार ने पुलिस से इन सभी दस्तावेजों और लेन-देन की गहन जांच कराने की मांग की है, ताकि यदि कोई साजिश है तो उसका खुलासा हो सके। गरीब परिवार का दर्द—“हमारे घर का चिराग बुझा दिया” सूरजबली की मौत के बाद परिवार की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि वह परिवार की रोजी-रोटी का मुख्य सहारा था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। तीन दिन से चूल्हा नहीं जला… घर में मातम है… मां-बाप की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। जिस बेटे से परिवार की उम्मीदें जुड़ी थीं, आज वही घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सूरजबली की मौत की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। जिन लोगों पर परिजनों को संदेह है, उनसे पूछताछ की जाए और वाहन, बीमा सहित सभी संबंधित दस्तावेजों की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। परिजनों ने स्पष्ट मांग की है कि यदि जांच में हत्या या किसी आपराधिक साजिश की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अब सबसे बड़ा सवाल—सूरजबली की मौत का सच क्या है? क्या सूरजबली की मौत महज हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश थी? उसे आखिरी बार कौन अपने साथ लेकर गया था? चार-पांच दिन बाद उसका शव किन परिस्थितियों में मिला? और मृतक के नाम पर वाहन एवं बीमा से जुड़े आरोपों की वास्तविकता क्या है?4
- 🌱 जैविक कृषि की आवश्यकता और वैश्विक संभावनाओं पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में एक माह चलेगा प्रशिक्षण, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह शहपुरा, डिण्डौरी | 1 सितंबर 2026 स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना एवं उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, शहपुरा, जिला डिण्डौरी में मंगलवार को “जैविक कृषि : इसकी आवश्यकता एवं वैश्विक संभावनाएं” विषय पर एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य पी.एस. वरकड़े के संरक्षण में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पी.एस. वरकड़े, जैविक कृषि विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू तथा प्रकाश झारिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कु. भूमिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों एवं उपस्थितजनों का मन मोह लिया। 🌾 जंगल की प्राकृतिक व्यवस्था से सीखने की जरूरत : बिहारी लाल साहू प्रशिक्षण में जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने रासायनिक, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति में पेड़-पौधों को अलग से यूरिया, कीटनाशक या कृत्रिम खाद देने की आवश्यकता नहीं पड़ती, फिर भी जंगल के पेड़ उचित समय पर फलते-फूलते हैं। उन्होंने कहा कि “जंगल में जो प्राकृतिक नियम काम करता है, वही नियम हमारे खेतों में भी अपनाने की आवश्यकता है। यही प्राकृतिक कृषि का मूल सिद्धांत है।” उन्होंने सुरक्षित स्वास्थ्य, मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक एवं जैविक कृषि पद्धतियों को महत्वपूर्ण बताया। 👨🎓 विद्यार्थियों में जैविक कृषि को लेकर खासा उत्साह कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक (सांख्यिकी) ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों ने बेहद उत्साह के साथ पंजीयन कराया है। गूगल फॉर्म के माध्यम से प्राप्त पंजीयनों की संख्या निर्धारित सीटों से लगभग दोगुनी रही, जो विद्यार्थियों की जैविक कृषि के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संचालित किया जाएगा। इसमें शहर के विख्यात प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू एवं प्रकाश झारिया विद्यार्थियों को जैविक एवं प्राकृतिक कृषि के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय परिवार के डॉ. अजय कुमार राय, डॉ. बसंती चौहान, डॉ. कल्पना सागर, डॉ. खेमराज कनौजिया, डॉ. प्रीत नेगी, डॉ. प्रतिभा उरमलिया, डॉ. अंचल वर्मा, डॉ. राजू रैदास, डॉ. सी.एल. सहित अन्य शिक्षक भी जैविक कृषि की उपयोगिता एवं महत्व पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में श्री भगवत सिंह धुर्वे, डॉ. वीणा शिवहरे, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, श्री अभिषेक पटेल, डॉ. रश्मि चक्रवर्ती, डॉ. निहारिका सेंगर, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. परमेश कुमार साकेत, सुश्री कृति जैन, सुश्री आकांक्षा, डॉ. ए.के. झारिया सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- रामनगर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर व चोरी गई ट्रॉली 7 दिन में किया बरामद अनूपपूर/रामनगर - पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस को ट्रॉली चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर एवं चोरी गई ट्रॉली बरामद करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है। दिनांक 24.08.2026 को ग्राम भलवाही निवासी देव सिंह गोंड (उम्र 56 वर्ष) ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर के बाहर खड़ी ट्रॉली क्रमांक BAF-117319 चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए ट्रॉली की कीमत ₹1,25,000 थी। इस संबंध में थाना रामनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान दिनांक 31.08.2026 को चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर (चेसिस नंबर MBNCA49NKSTE43602, वाहन क्रमांक CG 31 C 2790) तथा चोरी गई ट्रॉली विधि-विरुद्ध बालक (परिवर्तित नाम) राजकुमार शर्मा, पिता राकेश शर्मा, उम्र 17 वर्ष, निवासी भेड़वा टोला, थाना भालूमाड़ा के कब्जे से बरामद की गई। पुलिस ने ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को विधिवत जप्त कर अग्रिम विवेचना कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।1
- दर्दनाक हादसा: खेत की जोताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कनईटोला निवासी करन बंसल की छत्तीसगढ़ के ग्राम मटुकपुर में खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करन बंसल खेत में ट्रैक्टर से जोताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया और अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।1