Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंगावली के न्यायालय प्रांगण में किया गया 2026की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
मुंगावली के न्यायालय प्रांगण में किया गया 2026की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1
- नगर परिषद की अनदेखी के कारण वार्ड क्रमांक 3 में नालियों की सफाई को लेकर विवाद साड़ौरा। नगर परिषद साड़ौरा के वार्ड क्रमांक 3 में आज क्षेत्र की साफ-सफाई एवं नालियों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय मतदाताओं ने वार्ड पार्षद रवि मोहने को मौके पर बुलाया। क्षेत्रवासियों ने गलियों में फैली गंदगी और लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय लोगों के विरोध और मांग के बीच ऐसी स्थिति बनी कि पार्षद रवि मोहने को स्वयं नाली की सफाई करनी पड़ी। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। पार्षद ने कहा कि नगर परिषद द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे उन्हें भी अपमान और आक्रोश का अनुभव हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड में नियमित सफाई और नालियों की व्यवस्था सही तरीके से की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।1
- मुगावली। शनिवार दिनाक 14 ।03।2026 को न्यायालय परिसर मुगावली राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के प्रारंभ में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया एवं उपस्थित मीडिया व उपस्थित पक्षकारगण को संबोधित करते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आज अधिक से अधिक लबित राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों, विद्युत प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन व चेक बाउंस आदि प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा, जिसमें समस्त उपस्थित अभिभाषकगण व पक्षकारों की सहभागिता भी अपेक्षित है। लोक अदालत दाम्पत्य संबंधों में सुधार लाने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके माध्यम से यदि दामपत्य जीवन के बिगड़े हुए संबंधों को आपसी सहमति से निपटा सकें, तो इस परिस्थिति न तो किसी एक पक्ष की जीत होगी एवं न ही किसी एक पक्ष की हार होगी एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण के निराकरण से समय व धन की भी बचत होती है एवं वहीं उक्त समय व धन को भावी पीढ़ी के बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाये, तो न केवल एक परिवार, एक गांव, एक शहर, बल्कि देखा जाये तो देश, प्रदेश की उन्नति का द्वार खुलता है, जो संपूर्ण मानव जाति की उन्नति का आधार भी बनता है। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे एवं न्यायाधीश सुश्री डॉ. अनु सिंघई एवं न्यायाधीश सुश्री द्रुतिका उपाध्याय द्वारा व्यक्त किया गया कि लोक अदालत राजीनामा करने का एक अच्छा माध्यम है, जिसमें राजीनामा करने के कई फायदे हैं। लोक अदालत में लोगों को सुलभ व त्वरित लाभ प्राप्त होता है एवं कोई शुल्क भी नहीं लगता है। लोक अदालत के फैसले पर कोई पुनर्विचार भी नहीं होता है। न्यायालय मुंगावली में 04 खण्डपीठ के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया गया। जिला न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया की खंडपीठ में कुल- 16 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं विद्युत अधिनियम प्रकारणो में राजीनाम हुआ। श्रीमती पारुल चौकसे न्यायधीश महोदय के न्यायालय में कुल- 47 प्रकरणों का निराकरण किया गया। न्यायाधीश डॉ अनु सिंघइ के न्यायालय में कुल- 26 न्यायाधीश, सुश्री द्रुतिका उपाध्याय न्यायाधीश के न्यायालय में 28 इस प्रकार मुंगावली न्यायालय में लंबित कुल 117 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिनमें संपूर्ण प्रकरणों में कुल 20161814 रुपए की राशि की गई लोक अदालत में सुलह कराने में श्री रितेश मोदी, श्री रितेश मोदी, श्री अनिल कुलैया, श्री राधामोहन तिवारी, श्री हरिओम त्रिवेदी, श्री डी के श्रीवास्तव, श्री शानमिया, श्री अमर सिंह नरवरिया व अन्य अभिभाषकगण द्वारा विशेष सहयोग किया। न्यायालय मुगावली में कार्यरत कर्मचारीगण श्री इसरार अली, श्री अरुण कुमार भट्ट , श्री रहीश बख्श कुरैशी नायब नाजिर,श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती हिमांशी जैन, श्री मति प्रियंका बंसल, श्री राघवेंद्र बाजपेई, श्री सोहेल खान, प्रदीप यादव व अन्य कर्मचारीगण द्वारा भी राजीनामा हेतु सराहनीय प्रयास किया गया।4
- गुना में पहली बार आयोजित हो रही है 3x3 अस्मिता महिला बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता संजय स्टेडियम बास्केटबॉल मैदान पर दिनांक 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली अस्मिता बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जिसमें गुना सहित अशोक नगर ग्वालियर शिवपुरी की 18 टीम में हिस्सा ले रही है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमति सोनाली शर्मा, विशिष्ट अतिथि सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमति वंदना त्रिपाठी एवम अतिथि विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत बुके और फूलमाला से किया गया इसके बाद प्रभारी खेल अधिकारी दुर्गेश सक्सेना ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमती सोनाली मैडम ने बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना मैडम ने बच्चों को बताया कि खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है अतिथि श्री सर्वेश चतुर्वेदी जी ने बच्चों को खेलों को जीवन में उतरने को कहा कि खेल में केवल जीत हार नहीं होती प्रयास करना जरूरी होता है इसके बाद अतिथियों द्वारा बास्केट में बाल डालकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रतियोगिता का प्रथम मैच डीसीसी गुना वर्सेज डीपीएस राघोगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें डीसीसी गुना विजय रही। इसके उपरांत डीबीए वारियर्स गुना वर्सेज डीपीएस राघोगढ़ बी टीम के मध्य मैच हुआ जिसमें डीबीए वारियर्स गुना विजेता रही। तीसरा मैच गुना एंजेल्स वर्सेज फोर स्टार के मध्य हुआ जिसमें फोर स्टार विजय रही अगला मैच गुना बास्केटबॉल अकादमी सी एवं डीसीसी के मध्य मैच हुआ जिसमें गुना बास्केटबॉल अकादमी सी विजेता रही श1
- केंद्रीय मंत्री गुना अशोक नगर शिवपुरी क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को शहर मैं 🐄बेजुबानों की समस्या से आवेदन देकर अवगत कराया #highlights2026 #gosevak Kishore kanyal IAS CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Jyotiraditya M Scindia #cmoguna #GunaNews1
- जैन समाज ने अर्थी रख कर किया चक्का जाम। हत्या का मामला दर्ज करने की कर रहे थे मांग बीना :-बीना के खुरई ओवरब्रिज पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने टहल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में गुलाब चंद जैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। इस घटना से जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। पीएम के बाद समाज और परिवार के लोग गुलाब चंद जैन की अर्थी लेकर सर्वोदय चौराहा पहुंचे। जहां अर्थी रखकर चौराहा पर चक्काजाम लगा दिया। जिससे शहर का यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। समाज के दिनेश पुजारी ने कहा कि ओवरब्रिज पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ की व्यवस्था नहीं है और भारी वाहनों के प्रवेश पर भी कोई नियंत्रण नहीं है। इसी कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण लगाने की मांग की। साथ ही मांग की है कि जिस कार चालक ने टक्कर मारी है, उस पर हत्या का मामला दर्ज हो। इधर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाइश देकर जाम को खुलवाया। कार को जब्त कर लिया गया है बीना थाना प्रभारी अनूप यादव का कहना है कि दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। यदि पुलिस की जांच में जानबूझकर टक्कर मारने की शिकायत सामने आती है तो आरोपी पर और कड़ी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।3
- खबर जिला सागर। लोकेशन,खुरई। घटना,,,,, खुरई के खिमलासा रेलवे फाटक की है। आज,,एक गाय, ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। और भी गाएं/गौ वंश/घूम रहे है। जिम्मेदार नदारत है।1
- 37 लाख 53 761 रुपए का राजस्व सेटलमेंट अमाउंट तय किया गया बीना :- लोक अदालत में सर्वाधिक मामले का निपटारा बीना न्यायालय में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय जैन जिला सत्र न्यायाधीश, के निर्देशन में भव्य लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सत्र न्यायाधीश महोदय देवेंद्र कुमार कुंडू न्यायाधीश,शरद जोशी न्यायाधीश मैडम जोशी, न्यायाधीश मृदुल जैन न्यायाधीश सलोनी सलोनी जैन अधिवक्ता संघ बीना के अध्यक्ष रविंद्र जैन सह सचिव सूरज सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, एवं वरिष्ठ अधिवक्ता के के ताम्रकार, वीरेंद्र प्रजापति, मनीष दीक्षित, सुलहकर्ता कमलेश बिजोरिया, उमेश तिवारी, नेहा मिश्रा, शक्ति खन्ना सुलहकर्ता द्वारा पीठों में समन्वय एवं सुलह के प्रयास कर 852 मामलों का निराकरण किया गया है वर्ष 2026 की सर्वाधिक सफल लोक अदालत में छह खंडपीठों का गठन किया गया था जिसमें लगभग 3483 प्रकरणों को रखा गया था जिसमें 852 मामलों को निराकृत किया गया तथा 37 लाख 53 761 रुपए का राजस्व सेटलमेंट अमाउंट तय किया गया तथा न्यायालय में 795 मामले रखे गए थे जिसमें 190 प्रकरणों में राजीनामा होकर निराकृत किए गए जिसमें तीन करोड़ 15 लाख 451 का राजस्व सुलह के द्वारा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों मोटर एक्सीडेंट क्लेम तथा विवाह संबंधी मामलों का निराकरण समझाइए इसके द्वारा किया गया है लोक अदालत में दीपेंद्र श्रीवास्तव, भूपेंद्र राय, विरोध अस्थाना, मनोज साहू, सुरेंद्र सोनी, निलेश जैन, हरिशंकर पटेल, हरीश गोलंदाज, अरविंद जैन, के के बिजोरिया, आदि अधिवक्ताओं की भूमिका सराहनीय रही1