Shuru
Apke Nagar Ki App…
User2342
- Ramkishan SainiBundi, RajasthanJai shree ganesh,har har Mahadev 🙏🙏🙏on 20 November
- Ratnam SinghAnuppur, Madhya Pradesh😡on 22 November
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शहडोल। गैस सिलेंडर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी से आम जनता परेशान है। वहीं बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की अनियमित उपलब्धता से महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दर वृद्धि तत्काल वापस ली जाए, गैस सिलेंडर सस्ता किया जाए और पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।.....2
- शहडोल बुधवार को नगर के शासकीय रघुराज स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं, जहां बड़े ही धूमधाम के साथ प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षक सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे हैं।1
- शहडोल (मध्य प्रदेश): शहडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी यादव को सलाखों के पीछे भेज दिया है। घटना का विवरण: मामला फरवरी 2026 का है, जब एक नाबालिग बालिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि देवरी निवासी 19 वर्षीय सनी यादव पिछले एक साल से पीड़िता को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि एक अन्य आरोपी, रूपेश सिंह गौड़, ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वर्तमान स्थिति: आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण का दूसरा आरोपी रूपेश फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- सतना में शराब का खेल बेखौफ! सिस्टम पूरी तरह फेल., 1 अप्रैल से नई लाइसेंस व्यवस्था लागू… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है! 👉 ठेके बदले, लेकिन पैकारी धड़ल्ले से जारी 👉 आबकारी विभाग और प्रशासन सुस्त, कार्रवाई का नाम नहीं 👉 स्टॉक होते हुए भी जनता को किया जा रहा परेशान 👉 दुकानों पर लाइन, अंदर सेटिंग — आखिर किसके इशारे पर ये खेल? 💥 सवाल ये है: जब माल मौजूद है तो जनता को क्यों भटकाया जा रहा है? क्या ये सब मिलीभगत का खेल है या फिर सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है? 😡 जनता परेशान, जिम्मेदार खामोश… और पैकारी बेखौफ जारी!1
- ---- शहडोल डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह ने जानकारी दी है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 स्कूल चलें हम अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल चले हम अभियान के तहत 1 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालय के रघुराज शाससकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो, अभिभावको की उपस्थिति में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाले राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल चले हम अभियान के तहत विद्यालयो में 1 अप्रैल को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, 2 अप्रैल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम, 3 अप्रैल को सांस्कृतिक एवं खेल-कूद गतिविधियाँ एवं 4 अप्रैल को हार के आगे जीत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।2
- Post by Manish Panndey1
- नाचते-नाचते बुझ गई जिंदगी, काली बने युवक हुई मौत उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) कहते हैं जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बस एक पल की होती है। उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पठारी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यह कहावत उस वक्त सच साबित हो गई, जब भक्ति और उत्साह से भरा माहौल अचानक चीख-पुकार और सन्नाटे में बदल गया। दरअसल, गांव में कलश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक काली नृत्य का आयोजन किया गया था। गांव के ही निवासी रामगरीब कोल उम्र 40 वर्ष हर साल की तरह इस बार भी मां काली का रूप धारण कर प्रस्तुति दे रहे थे। चेहरे पर काली का रौद्र रूप… जैसे ही बैंड-बाजे की गूंज तेज हुई, उनका नृत्य भी पूरे शबाब पर था। सामने खड़े ग्रामीण उनकी प्रस्तुति को देखकर भाव-विभोर हो रहे थे। माहौल पूरी तरह भक्तिमय था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह प्रस्तुति उनकी जिंदगी की आखिरी प्रस्तुति साबित होगी। नृत्य के दौरान अचानक रामगरीब लड़खड़ाए और गिर पड़े। शुरुआत में लोगों ने इसे अभिनय का हिस्सा समझा, लेकिन जब कुछ देर तक वह नहीं उठे, तो वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत कुछ लोग मंच पर पहुंचे और उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत गंभीर लग रही थी। ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन प्राथमिक जानकारी में ही उनकी मौत की पुष्टि हो गई। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में हृदयाघात (हार्ट अटैक) को मौत का संभावित कारण बताया है। इस घटना के बाद पूरे कार्यक्रम का माहौल पल भर में बदल गया। जहां कुछ मिनट पहले तक जयकारों और संगीत की आवाज गूंज रही थी, वहीं अब हर तरफ सन्नाटा और गम का माहौल था। महिलाएं रोने लगीं, बच्चे सहम गए और पुरुष स्तब्ध खड़े रह गए। गांव वालों के मुताबिक, रामगरीब कोल धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और खासकर काली नृत्य के लिए जाने जाते थे। उनका यह रूप और ऊर्जा लोगों को हर साल आकर्षित करती थी। इस बार भी लोगों को उनकी प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह इंतजार ऐसी दर्दनाक याद में बदल जाएगा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने वाले लोग जहां एक तरफ हैरान हैं, वहीं दूसरी ओर गहरा दुख भी जता रहे हैं। ग्राम पठारी में अब सिर्फ एक ही चर्चा है कि जो व्यक्ति कुछ ही मिनट पहले देवी का रूप लेकर लोगों को भावुक कर रहा था, वह अचानक यूं सबको छोड़कर चला जाएगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है, और कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता।1
- शहडोल। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर एक अनोखी और हाईटेक चोरी ने सभी को चौंका दिया है। ‘The 99 Store’ नामक मल्टीपरपज दुकान में चोरों ने छत तोड़कर प्रवेश किया और कैश सहित बड़ी संख्या में कीमती घड़ियाँ चोरी कर लीं। दुकान संचालक नितिन जायसवाल के अनुसार, चोरों ने पहले गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ किया, फिर दुकान में रखी स्टाइलिश घड़ियों को निशाना बनाया। खास बात यह रही कि चोर जाते-जाते दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत पीछे न रह जाए। सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद शहर में चोरों की चालाकी और “घड़ियों की चोरी” को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।...3