Shuru
Apke Nagar Ki App…
अरपा सीवरेज पर हाईकोर्ट की सख्ती! 70 नाले, 6 STP,फिर भी अरपा क्यों बेहाल? बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी में शहर का सीवरेज पहुंचने के मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम और राज्य सरकार से कई अहम सवालों के जवाब मांगे हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर जानना चाहा है कि नगर निगम सीमा के सभी 70 नाले क्या छह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी से जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी पूछा गया है कि नालों से निकलने वाले सीवरेज को अरपा नदी में पहुंचने से पहले रोका, डायवर्ट और पूरी तरह ट्रीट किया जा रहा है या नहीं।
Ziya khan
अरपा सीवरेज पर हाईकोर्ट की सख्ती! 70 नाले, 6 STP,फिर भी अरपा क्यों बेहाल? बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी में शहर का सीवरेज पहुंचने के मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम और राज्य सरकार से कई अहम सवालों के जवाब मांगे हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर जानना चाहा है कि नगर निगम सीमा के सभी 70 नाले क्या छह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी से जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी पूछा गया है कि नालों से निकलने वाले सीवरेज को अरपा नदी में पहुंचने से पहले रोका, डायवर्ट और पूरी तरह ट्रीट किया जा रहा है या नहीं।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- अरपा सीवरेज पर हाईकोर्ट की सख्ती! 70 नाले, 6 STP,फिर भी अरपा क्यों बेहाल? बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी में शहर का सीवरेज पहुंचने के मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम और राज्य सरकार से कई अहम सवालों के जवाब मांगे हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर जानना चाहा है कि नगर निगम सीमा के सभी 70 नाले क्या छह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी से जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी पूछा गया है कि नालों से निकलने वाले सीवरेज को अरपा नदी में पहुंचने से पहले रोका, डायवर्ट और पूरी तरह ट्रीट किया जा रहा है या नहीं।1
- बिलासपुर के चकरभाठा-सिरगिट्टी में 15 अवैध कबाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई बिलासपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने वाले कुल 15 कबाड़ियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें से सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के 10 कबाड़ संचालकों को थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में सभी के अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त होने की बात सामने आई।1
- एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती आवेदन 16 सितम्बर तक1
- रातभर चला पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात में विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों और संदिग्धों पर शिकंजा कसा। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा समेत संवेदनशील इलाकों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुण्डा बदमाशों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में विकास सिंह, प्रमोद कुर्मी, अनिकेत नेताम, लक्की नेताम, राम नायक और रोहित तांडी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य गंभीर चोट के मामले में फरार आरोपी रोहित धुरी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में बदमाशों, चाकूबाजों और नशाखोरी से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक2
- मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews1
- नगर पालिका बोदरी के पार्षद फिरतु बनवारे के पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत नगर मे नगर पालिका बोदरी के पार्षद फिरतु बनवारे के पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत नगर मे छाई शोक की लहर सोमवार की रात 10 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाम मृतक जतिन बनवारे पिता फिरतु राम बनवारे उम्र 27 वर्ष पता चकरभाठा केम्प की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई है जिसके शव का सोमवार को पी एम के पश्चात अंतिम संस्कार किया गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक जतिन बनवारे रामवेली काॅलेनी मे एक साहब की कार चलाया करता था जो रविवार को बाइक से काम मे जाने को निकला था तभी एन एच सड़क पर एल सी आई टी कॉलेज बोदरी के पास पहुंचा था तभी एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर फरार हो गया जिसकी वजह से जतिन बनवारे हवा मे उड़ कर सड़क पर गिरा तो उसके सिर हाथ पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उसे इलाज हेतु बिलासपुर के मंगला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सोमवार को अपोलो अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया था जहां जाते जाते रस्ते मे उसने दम तोड़ दिया जिसके बाद चकरभाठा पुलिस को अपोलो अस्पताल से मेमो प्राप्त होने पर चकरभाठा पुलिस अपोलो अस्पताल पहुंची जहां शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी एम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जाँच जारी हैं मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दोनों हाथ और एक पैर टूट चुके थे चेहरे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट के निशान थे अत्यधिक चोट लगने की वजह से मृतक की मौत होना पाया गया है इस घटना के बाद सोमवार की देर शाम मृतक के शव का चकरभाठा के मुक्तिधाम मे अंतिम संस्कार किया गया इस घटना के बाद परिजनों और नगर मे शोक की लहर है1
- गुड मॉर्निंग फ्रैंड्स यह ए आई से एडिट करके बनाया गया है पर सुपर है1
- दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार1