Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिकंद्राराऊ सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने ओवरटेक करने के चक्कर में पूर्व सभासद सहित अन्य दो व्यक्तियों को मारी थी सामने से टक्कर सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से स्पष्ट हुआ घटना का कारण
Mohit kumar
सिकंद्राराऊ सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने ओवरटेक करने के चक्कर में पूर्व सभासद सहित अन्य दो व्यक्तियों को मारी थी सामने से टक्कर सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से स्पष्ट हुआ घटना का कारण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य सम्पन्न हुआ। मूर्ति स्थापना ऋतुराज चंचल के करकमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर विकास कुमार, अनुराग कुमार, विकास चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हवन-पूजन, कन्या भोज, भंडारे का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय और शिवमय बना रहा।1
- ओवरटेक करने के चक्कर में पूर्व सभासद सहित अन्य दो व्यक्तियों को मारी थी सामने से टक्कर सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से स्पष्ट हुआ घटना का कारण1
- Post by चक्रेश सिंह नायक तूरी गिरधरपुर5
- ईसाई मिशनरियों के स्कूलों का काला सच #AajTakSocial #HarEkKaamDeshKeNaam #MYogiAdityanath #agrabsa #AmarUjalaNewspaper #Governance #agra #PMOffice #UPNews @upcmoffice1
- आखिर बेजुबानों की गलती क्या है, क्यों लोग इस तरह की बर्बरता इनके साथ करते है1
- सासनी। कस्बे के गांधी चौक पर रात में एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जहाँ ठेले पर सो रहा एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी छोटेलाल पुत्र प्यारेलाल स्थानीय बस स्टैंड पर पपीता की धकेल (ठेला) लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रोजाना की तरह वह बीती रात गांधी चौक पर अपने ठेले पर ही सो गया था। बताया जाता है कि रात के समय गहरी नींद में अचानक करवट बदलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से छोटेलाल को काफी चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर घायल अवस्था में पड़े छोटेलाल पर पड़ी, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद छोटेलाल की स्थिति में सुधार होने पर उसके परिजन उसे घर ले गए।3
- *हाईवे पर दिल दहला देने वाली वारदात* ( ट्रक ड्राइवर को पीट-पीट कर किया अधमरा इलाज के दौरान मौत) रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा~धर्मनगरी मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है। मथुरा हाईवे पर एटा जिले के एक ट्रक ड्राइवर को अज्ञात कार सवारों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस बर्बरता का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव आश्रम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोका। ट्रक ड्राइवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ट्रक से घसीटकर नीचे उतार लिया और लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। हमलावरों ने ड्राइवर के दोनों पैर भी तोड़ दिए। पीड़ित ड्राइवर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हाईवे से गुजर रहे कई लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ वाहन चालकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में ट्रक के हेल्पर ने ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज : - मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक लोहे की रॉड से ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीट रहे हैं। मृतक की पहचान : मृतक की पहचान अनूप यादव (28 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम कुंजलपुर, तहसील जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। अनूप यादव मंगलवार को गुरुग्राम से बेंगलुरु के लिए ट्रक लेकर जा रहा था। शाम करीब 8:30 बजे यह वारदात हुई। परिजनों का आरोप : मृतक के परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता राकेश कुमार का कहना है कि शाम 7:30 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई। भाई का बयान : मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे और उनके पास धारदार हथियार भी थे। सरेराह की गई इस बेरहमी ने उनके भाई की जान ले ली। पुलिस का पक्ष : मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और शव पैतृक गांव भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। गांव में मातम : जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई, पिता बदहवाश हैं। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।3
- सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला खिजरगंज निवासी 20 वर्षीय युवक रहमान अंसारी पुत्र जमील उर्फ गुड्डू अंसारी की मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रहमान अंसारी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से कासगंज से अपने घर लौट रहा था। कासगंज से निकलते ही अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और युवक के शव को घर ले आए। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। रहमान की मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।3