Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज विधि-विधान से शिव परिवार की मूर्ति स्थापना सम्पन्न हुई। सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य सम्पन्न हुआ। मूर्ति स्थापना ऋतुराज चंचल के करकमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर विकास कुमार, अनुराग कुमार, विकास चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हवन-पूजन, कन्या भोज, भंडारे का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय और शिवमय बना रहा।
JIMMY VARSHNEY
सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज विधि-विधान से शिव परिवार की मूर्ति स्थापना सम्पन्न हुई। सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य सम्पन्न हुआ। मूर्ति स्थापना ऋतुराज चंचल के करकमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर विकास कुमार, अनुराग कुमार, विकास चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हवन-पूजन, कन्या भोज, भंडारे का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय और शिवमय बना रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर सिकंद्राराऊ में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे कीड़ा स्थल के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जैसे ही दोनों घायल सीएचसी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती हुई है, जिनकी मौजूदगी से घायलों को तेजी और सही तरीके से इलाज मिल सका। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर चले गए। घायलों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वार्ष्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला बारह सैनी, के रूप में हुई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।2
- ईसाई मिशनरियों के स्कूलों का काला सच #AajTakSocial #HarEkKaamDeshKeNaam #MYogiAdityanath #agrabsa #AmarUjalaNewspaper #Governance #agra #PMOffice #UPNews @upcmoffice1
- यूपी के ललितपुर से इंसाफ को शर्मसार करने वाली कहानी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने झूठे बलात्कार के आरोप में अपनी ज़िंदगी के 20 कीमती साल जेल में बिता दिए। 23 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ यह युवक, 43 साल की उम्र में रिहा हुआ-लेकिन तब तक उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी। जेल में रहते हुए उसके माता-पिता और बड़े भाई का निधन हो गया, मगर उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति नहीं मिली। समाज में लगे कलंक ने उसकी पहचान, सम्मान और भविष्य-सब कुछ छीन लिया। सबसे दर्दनाक पहलू यह कि किसी एडवोकेट ने उसकी प्रभावी मदद नहीं की, और वह सालों तक सिस्टम की भूल की सज़ा भुगतता रहा। अब रिहाई तो मिली है, लेकिन सवाल कायम है क्या खोए हुए 20 साल, टूटा परिवार और बिखरी ज़िंदगी कभी लौट पाएगी?1
- सासनी में स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। भाजपा और आरएसएस के बैनर तले आयोजित इस रैली में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। यह रैली बच्चा पार्क से शुरू होकर आगरा-अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड, अयोध्या चौक, गांधी चौक और कोतवाली चौराहा होते हुए पुनः बच्चा पार्क पर संपन्न हुई। भाजपा नेता नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि यह रैली 8 फरवरी को के.एल. जैन इंटर कॉलेज में होने वाले 'हिंदू सम्मेलन' के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई थी। दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाले इस आगामी सम्मेलन में क्षेत्र के सभी हिंदुओं से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की गई है। रैली के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए।4
- *हाईवे पर दिल दहला देने वाली वारदात* ( ट्रक ड्राइवर को पीट-पीट कर किया अधमरा इलाज के दौरान मौत) रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा~धर्मनगरी मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है। मथुरा हाईवे पर एटा जिले के एक ट्रक ड्राइवर को अज्ञात कार सवारों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस बर्बरता का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव आश्रम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोका। ट्रक ड्राइवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ट्रक से घसीटकर नीचे उतार लिया और लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। हमलावरों ने ड्राइवर के दोनों पैर भी तोड़ दिए। पीड़ित ड्राइवर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हाईवे से गुजर रहे कई लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ वाहन चालकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में ट्रक के हेल्पर ने ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज : - मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक लोहे की रॉड से ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीट रहे हैं। मृतक की पहचान : मृतक की पहचान अनूप यादव (28 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम कुंजलपुर, तहसील जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। अनूप यादव मंगलवार को गुरुग्राम से बेंगलुरु के लिए ट्रक लेकर जा रहा था। शाम करीब 8:30 बजे यह वारदात हुई। परिजनों का आरोप : मृतक के परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता राकेश कुमार का कहना है कि शाम 7:30 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई। भाई का बयान : मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे और उनके पास धारदार हथियार भी थे। सरेराह की गई इस बेरहमी ने उनके भाई की जान ले ली। पुलिस का पक्ष : मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और शव पैतृक गांव भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। गांव में मातम : जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई, पिता बदहवाश हैं। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।3
- * *छात्रों को प्रतियोगी माहौल ओर आत्मविश्वास देने के अदृश्य से Vidhya Education द्वारा एक विशेष Extra Class का आयोजन किया गया यह Extra Class छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने का मौका मिले एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ में 5 फरवरी को Vidhya Education सेंटर पर एक विशेष 2 घंटे की Extra Class का आयोजन हुआ यह Extra Class सुबह 9 से 11 बजे तक चली इस Extra Class की खास बात यह है कि इसमें किसी भी स्कूल या कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं मात्र 1 रूपये शुल्क देकर भाग ले सकते हैं और बताया कि जगह जगह से छात्र छात्राओं भी इस Extra Class में शामिल हुए बताया कि टेस्ट में 50 छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे इस मौके पर संस्थापक अश्वनी कुमार (vidhya education(, आदित्य कुमार प्रबंधक( vidhya education) जतिन कुमार, ध्रुव कुमार हर्ष कुमार, नैतिक रिया कुमारी नंदनी कुमारी मनु कुमारी आदि छात्र ओर छात्राएं उपस्थित रहे।3
- ऐस े बनेगा हिन्दु राष्ट्र #viralreels #trending1
- Ramsetu shat shat Hanumanji ke darshan1
- Post by Abhinash1