logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुपालकों को निशुल्क दवा वितरण तरी पाठकपुर में 1962 सचल पशु चिकित्सा इकाई ने लगाया शिविर चौबेपुर, कानपुर नगर।* ग्राम पंचायत तरी पाठकपुर, विकासखंड चौबेपुर में शनिवार, 26 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 1962 सचल पशु चिकित्सा इकाई द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं और पशुपालन, टीकाकरण व संतुलित आहार को लेकर जागरूक किया गया। ग्राम प्रधान शिवराज सिंह भास्कर ने सचल पशु चिकित्सा इकाई की टीम का स्वागत किया और सभी पशुपालकों से विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में 1962 वेटनरी यूनिट प्रभारी डॉ. रोजी कटियार, पीटीओ सुभाष चंद्र मौर्य तथा चालक योगेंद्र सिंह सचल वाहन के साथ मौजूद रहे। टीम ने मौके पर पशुओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर विजय सिंह चंदेल, दिनेश कठेरिया, राजेश पाल, पंचायत सहायक रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे। ग्राम पंचायत स्तर पर लगे इस शिविर से ग्रामीण पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर ही पशु चिकित्सा सुविधा मिलने से काफी राहत मिली।

9 hrs ago
user_BRAJESH TIWARI
BRAJESH TIWARI
Software Developer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुपालकों को निशुल्क दवा वितरण तरी पाठकपुर में 1962 सचल पशु चिकित्सा इकाई ने लगाया शिविर चौबेपुर, कानपुर नगर।* ग्राम पंचायत तरी पाठकपुर, विकासखंड चौबेपुर में शनिवार, 26 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 1962 सचल पशु चिकित्सा इकाई द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं और पशुपालन, टीकाकरण व संतुलित आहार को लेकर जागरूक किया गया। ग्राम प्रधान शिवराज सिंह भास्कर ने सचल पशु चिकित्सा इकाई की टीम का स्वागत किया और सभी पशुपालकों

से विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में 1962 वेटनरी यूनिट प्रभारी डॉ. रोजी कटियार, पीटीओ सुभाष चंद्र मौर्य तथा चालक योगेंद्र सिंह सचल वाहन के साथ मौजूद रहे। टीम ने मौके पर पशुओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर विजय सिंह चंदेल, दिनेश कठेरिया, राजेश पाल, पंचायत सहायक रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे। ग्राम पंचायत स्तर पर लगे इस शिविर से ग्रामीण पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर ही पशु चिकित्सा सुविधा मिलने से काफी राहत मिली।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • 19 फीट का सरकारी नाला सिमट कर रह गया दो फीट, पांच फीट पानी में कैद हुआ परिवार 19 फीट का सरकारी नाला सिमट कर रह गया दो फीट, पांच फीट पानी में कैद हुआ परिवार 48 घंटे की बारिश से पांच फीट तक भरा पानी, घरों में कैद हुए परिवार; रेस्क्यू के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस, महिला पुलिसकर्मी न होने पर महिलाओं ने जाने से किया इनकार कन्नौज संवाददाता। 48 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने ठठिया कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। छह गांवों और सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि से बारिश का पानी निकालने वाला करीब 19 फीट चौड़ा सरकारी नाला अतिक्रमण और उपेक्षा के कारण कई स्थानों पर महज दो से तीन फीट चौड़ा रह गया है। नाले की जमीन पर कथित कब्जों के कारण बारिश का पानी नाले से निकलने के बजाय गलियों, सड़कों और खेतों में फैल रहा है। इसके चलते टिकौरियनपुर्वा मोहल्ले में जलभराव की स्थिति विकराल हो गई है। गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण टिकौरियनपुर्वा मोहल्ले में करीब पांच फीट तक पानी भर गया। लवकुश इंटर कॉलेज जाने वाला करीब 300 मीटर रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया। जलभराव के कारण विनोद सविता और आयुष सिंह बघेल के परिवार पिछले 48 घंटे से अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। मकान अपेक्षाकृत ऊंचे स्थान पर बने होने के बावजूद घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। घरों के चारों ओर करीब पांच फीट पानी भरने से पूरा इलाका तालाब में तब्दील नजर आ रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान लगातार पानी भरे रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के सामने सबसे अधिक परेशानी खड़ी हो गई है। घरों से बाहर निकलने का रास्ता बंद होने के कारण खाने-पीने की सामग्री की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। परेशान परिवारों ने प्रशासन से मदद और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की गुहार लगाई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची, पानी में उतरकर किया रेस्क्यू का प्रयास सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जलभराव की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अपने कपड़े उतारकर पानी में उतरते हुए और तैरकर पानी से घिरे परिवारों तक पहुंचने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी काफी देर तक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए समझाते रहे। हालांकि, विनोद सविता और आयुष सिंह बघेल के घरों में मौजूद महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मी के साथ न होने की बात कहते हुए पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ जाने से इनकार कर दिया। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि महिला पुलिसकर्मी के बिना वे घर छोड़कर नहीं जाएंगी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं तैयार नहीं हुईं। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। ऊंची सड़क भी नहीं दिला सकी राहत मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क आसपास के क्षेत्र से ऊंची होने के बावजूद करीब 300 मीटर तक पानी भरा हुआ है। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण लोग उस रास्ते से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई समय रहते हुई होती तो बारिश के दौरान हालात इतने भयावह नहीं होते। लगातार बारिश के बीच टिकौरियनपुर्वा में जलभराव ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। लोगों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, नाले से अतिक्रमण हटाने और पानी में फंसे परिवारों तक खाद्य सामग्री व राहत पहुंचाने की मांग की है।
    1
    19 फीट का सरकारी नाला सिमट कर रह गया दो फीट, पांच फीट पानी में कैद हुआ परिवार
19 फीट का सरकारी नाला सिमट कर रह गया दो फीट, पांच फीट पानी में कैद हुआ परिवार
48 घंटे की बारिश से पांच फीट तक भरा पानी, घरों में कैद हुए परिवार; रेस्क्यू के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस, महिला पुलिसकर्मी न होने पर महिलाओं ने जाने से किया इनकार
कन्नौज संवाददाता। 48 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने ठठिया कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। छह गांवों और सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि से बारिश का पानी निकालने वाला करीब 19 फीट चौड़ा सरकारी नाला अतिक्रमण और उपेक्षा के कारण कई स्थानों पर महज दो से तीन फीट चौड़ा रह गया है। नाले की जमीन पर कथित कब्जों के कारण बारिश का पानी नाले से निकलने के बजाय गलियों, सड़कों और खेतों में फैल रहा है। इसके चलते टिकौरियनपुर्वा मोहल्ले में जलभराव की स्थिति विकराल हो गई है।
गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण टिकौरियनपुर्वा मोहल्ले में करीब पांच फीट तक पानी भर गया। लवकुश इंटर कॉलेज जाने वाला करीब 300 मीटर रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया। जलभराव के कारण विनोद सविता और आयुष सिंह बघेल के परिवार पिछले 48 घंटे से अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। मकान अपेक्षाकृत ऊंचे स्थान पर बने होने के बावजूद घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। घरों के चारों ओर करीब पांच फीट पानी भरने से पूरा इलाका तालाब में तब्दील नजर आ रहा है।
बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान
लगातार पानी भरे रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के सामने सबसे अधिक परेशानी खड़ी हो गई है। घरों से बाहर निकलने का रास्ता बंद होने के कारण खाने-पीने की सामग्री की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। परेशान परिवारों ने प्रशासन से मदद और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की गुहार लगाई है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची, पानी में उतरकर किया रेस्क्यू का प्रयास
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जलभराव की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अपने कपड़े उतारकर पानी में उतरते हुए और तैरकर पानी से घिरे परिवारों तक पहुंचने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी काफी देर तक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए समझाते रहे।
हालांकि, विनोद सविता और आयुष सिंह बघेल के घरों में मौजूद महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मी के साथ न होने की बात कहते हुए पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ जाने से इनकार कर दिया। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि महिला पुलिसकर्मी के बिना वे घर छोड़कर नहीं जाएंगी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं तैयार नहीं हुईं। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा।
ऊंची सड़क भी नहीं दिला सकी राहत
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क आसपास के क्षेत्र से ऊंची होने के बावजूद करीब 300 मीटर तक पानी भरा हुआ है। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण लोग उस रास्ते से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई समय रहते हुई होती तो बारिश के दौरान हालात इतने भयावह नहीं होते।
लगातार बारिश के बीच टिकौरियनपुर्वा में जलभराव ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। लोगों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, नाले से अतिक्रमण हटाने और पानी में फंसे परिवारों तक खाद्य सामग्री व राहत पहुंचाने की मांग की है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • बिहार के पूर्णिया जिले की खबर जहां चक्रवाती तूफान ने 40 50 घरों पर बरसाया कहर।
    1
    बिहार के पूर्णिया जिले की खबर जहां चक्रवाती तूफान ने 40 50 घरों पर बरसाया कहर।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Yogi Sarkar में अब भागकर शादी करने वालों के लिए बड़ा झटका, बदला नियम, अब परिवार की टेंशन हुई दूर ? #YogiAdityanath #UPNews #MarriageRule #LoveMarriage #UPGovernment #MarriageRegistration #YogiModel #BreakingNews #JMDNews #ViralNews Yogi Sarkar में अब भागकर शादी करने वालों के लिए बड़ा झटका, बदला नियम, अब परिवार की टेंशन हुई दूर ? #YogiAdityanath #UPNews #MarriageRule #LoveMarriage #UPGovernment #MarriageRegistration #YogiModel #BreakingNews #RishibabuAhirani #ViralNews
    1
    Yogi Sarkar में अब भागकर शादी करने वालों के लिए बड़ा झटका, बदला नियम, अब परिवार की टेंशन हुई दूर ?

#YogiAdityanath #UPNews #MarriageRule #LoveMarriage #UPGovernment #MarriageRegistration #YogiModel #BreakingNews #JMDNews #ViralNews
Yogi Sarkar में अब भागकर शादी करने वालों के लिए बड़ा झटका, बदला नियम, अब परिवार की टेंशन हुई दूर ?
#YogiAdityanath #UPNews #MarriageRule #LoveMarriage #UPGovernment #MarriageRegistration #YogiModel #BreakingNews #RishibabuAhirani #ViralNews
    user_Rishi Babu Ahirani
    Rishi Babu Ahirani
    मैथ, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, ल *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान* *Lucknow -* लखनऊ के जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित मड़ियांव गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की बारिश में ही नालियां चोक होने से पानी घरों के अंदर तक भर गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण हर बरसात में यही स्थिति बनती है। इस वार्ड की पार्षद निशा तिवारी हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
    1
    *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, ल
*लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान*
*Lucknow -* लखनऊ के जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित मड़ियांव गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की बारिश में ही नालियां चोक होने से पानी घरों के अंदर तक भर गया।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण हर बरसात में यही स्थिति बनती है। इस वार्ड की पार्षद निशा तिवारी हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरदोई के साण्डी 36 घण्टे लगातार तेज बारिश के कारण जल जीवन अस्त व्यस्थ, घरो मे केद हुए लोग साण्डी इलाके मे पिछले 36 घण्टे से तेज हवा साथ लगातार घोरदार हो रही बहुत लोग परेशान है दो दिनों से रही बारिश के कारण गावों ओर आस पास इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है गांव की गलियों में जल भरा होने के कारण गांव वालों को पैदल चलने में दिक्कत होती है ग्रामीणों का कहना है बारिश होने के बाद जल भराव और फसलों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सके की फिलहाल मौसम साफ होने का और पानी कम होने का इंतजार देख रहे हैं और जगह-जगह तेज हवा के कारण पेड़ पौधे संक्रमित हुए हैं जगह-जगह पेड़ गिरे भी हैं इसके कारण एक बिजली की लाइन भी टूटी है इससे 24 घंटा से ज्यादा बिजली न आने की आशंका है फिलहाल पावर हाउस की टीम काम में लगी है जल्द ही सुधार होगा आप भी हमारे साथ देखकर यह शुरू एप
    1
    हरदोई के साण्डी 36 घण्टे लगातार तेज बारिश के कारण जल जीवन अस्त व्यस्थ, घरो मे केद हुए लोग
साण्डी इलाके मे पिछले 36 घण्टे से तेज हवा साथ लगातार घोरदार हो रही बहुत लोग परेशान है दो दिनों से रही बारिश के कारण  गावों ओर  आस पास इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है गांव की गलियों में जल भरा होने के कारण गांव वालों को पैदल चलने में दिक्कत होती है ग्रामीणों का कहना है बारिश होने के बाद जल भराव और फसलों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सके की फिलहाल मौसम साफ होने का और पानी कम होने का इंतजार देख रहे हैं और जगह-जगह तेज हवा के कारण पेड़ पौधे संक्रमित हुए हैं जगह-जगह पेड़ गिरे भी हैं इसके कारण एक बिजली की लाइन भी टूटी है इससे 24 घंटा से ज्यादा बिजली न आने की आशंका है फिलहाल पावर हाउस की टीम काम में लगी है जल्द ही सुधार होगा आप भी हमारे साथ देखकर यह शुरू एप
    user_Vishvas Gupta
    Vishvas Gupta
    Classified ads newspaper publisher बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कानपुर नगर में कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटा 30 घंटे से ज्यादा लगातार बारिश होने से कई गांव कई शहर डूबने की कगार में है 3 घंटे में बारिश होने का अलर्ट जारी शेरू ऐप अनूप मिश्रा कानपुर नगर में कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटा 30 घंटे से ज्यादा लगातार बारिश होने से कई गांव कई शहर डूबने की कगार में है 3 घंटे में बारिश होने का अलर्ट जारी शेरू ऐप अनूप मिश्रा
    1
    कानपुर नगर में कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटा 30 घंटे से ज्यादा लगातार बारिश होने से कई गांव कई शहर डूबने की कगार में है 3 घंटे में बारिश होने का अलर्ट जारी शेरू ऐप अनूप मिश्रा
कानपुर नगर में कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटा 30 घंटे से ज्यादा लगातार बारिश होने से कई गांव कई शहर डूबने की कगार में है 3 घंटे में बारिश होने का अलर्ट जारी शेरू ऐप अनूप मिश्रा
    user_किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व
    किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व
    Actor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • कानपुर-बिल्हौर चौबेपुर क्षेत्र से बड़ी खबर चौबेपुर बेला क्रॉसिंग के पास ऑन रोड अचानक एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। कानपुर-बिल्हौर चौबेपुर क्षेत्र से बड़ी खबर चौबेपुर बेला क्रॉसिंग के पास ऑन रोड अचानक एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है और शिवराजपुर की ओर जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी है। राहगीरों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क से पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारू कराया जाए। फिलहाल लोगों को सावधानी से वाहन चलाने और जाम में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
    2
    कानपुर-बिल्हौर चौबेपुर क्षेत्र से बड़ी खबर
चौबेपुर बेला क्रॉसिंग के पास ऑन रोड अचानक एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है।
कानपुर-बिल्हौर चौबेपुर क्षेत्र से बड़ी खबर
चौबेपुर बेला क्रॉसिंग के पास ऑन रोड अचानक एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है और शिवराजपुर की ओर जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी है। राहगीरों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क से पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारू कराया जाए।
फिलहाल लोगों को सावधानी से वाहन चलाने और जाम में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
    user_Pinki devi
    Pinki devi
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बकरियां और भैंस,18 जानवरों की मौत बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बकरियां और भैंस, 18 की मौत, चरमराईं व्यवस्थाएं कन्नौज। चक्रवाती तूफान अर्नब के कहर से बीते शुक्रवार की सुबह से जारी बरसात ने जिले में कई व्यवस्थाओं को ध्वस्थ करके रख दिया। बारिश के चलते जिले में जहां एक कच्चा मकान गिरने से उसमें मौजूद 17 बकरियों की मौत हो गई, वहीं जनमानस को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। बताते चलें कि, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के गहरे अवदाब के असर से जाता हुआ मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया,वहीं इसके असर से बीते शुक्रवार की सुबह से लगातार जारी बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यक्त करके रख दिया। शनिवार को सदर कोतवाली के गांव कीरतपुर में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसके मकान में मौजूद 35 बकरियां भी मलबे में दब गईं। मामले की जानकारी मकान स्वामी और आसपास के ग्रामीणों को हुई तो लोग मदद को दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद जहां मलबे में दबी 18 बकरियों को बचा लिया गया वहीं 17 बकरियों की मौत हो गई। बात दें कि गांव के रहने वाले खलील बकरी पालन का कार्य करते हैं, दो बजे के करीब घटित हादसे में बकरियों की मौत के बाद खलील के सामने संकट पैदा हो गया। खलील के मुताबिक एक बकरी की कीमत बीस हजार रुपए थी। बारिश के कारण 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से शुक्रवार की देर रात तिर्वा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्थ हो गई वहीं बिजली आपूर्ति शनिवार की देर सायं बहाल नहीं हो सकी थी। करीब 20 घंटे बिजली के लगातार बाधित रहने की समस्या से लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। पीने के पानी से लेकर बिजली संचालित कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुए। बारिश के कारण बाजारों में शनिवार की सुबह से देर सायं तक सन्नाटा सा नजर आया। जरूरी कार्य से ही इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर रेंगते नजर आए। लगातार जारी बारिश के मंजर की बात करें तो जहां कई सड़कों और गलियों पर पानी ही पानी नजर आया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग निकलने को भी परेशान रहे। तिर्वा कन्नौज मार्ग पर तो तिर्वा नगर में ही सड़कों पर कई जगह हो चुके गड्ढों पर कई वाहन चालक गिरते पड़ते नजर आए। बारिश का पानी के दुकानों और घरों में घुसने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोजमर्रा से अपनी जीविका चलाने वाले कामगार भी बारिश के कारण परेशान नजर आए। कुल मिलकर कहा जाए तो बीते शुक्रवार की सुबह से जारी लगातार बारिश ने जिले के तिर्वा सहित गुरसहायगंज, छिबरामऊ, कन्नौज शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अव्यवस्था का आलम पैदा कर दिया।
    1
    बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बकरियां और भैंस,18 जानवरों की मौत
बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बकरियां और भैंस, 18 की मौत, चरमराईं व्यवस्थाएं
कन्नौज। चक्रवाती तूफान अर्नब के कहर से बीते शुक्रवार की सुबह से जारी बरसात ने जिले में कई व्यवस्थाओं को ध्वस्थ करके रख दिया। बारिश के चलते जिले में जहां एक कच्चा मकान गिरने से उसमें मौजूद 17 बकरियों की मौत हो गई, वहीं जनमानस को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।
बताते चलें कि, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के गहरे अवदाब के असर से जाता हुआ मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया,वहीं इसके असर से बीते शुक्रवार की सुबह से लगातार जारी बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यक्त करके रख दिया।
शनिवार को सदर कोतवाली के गांव कीरतपुर में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसके मकान में मौजूद 35 बकरियां भी मलबे में दब गईं। मामले की जानकारी मकान स्वामी और आसपास के ग्रामीणों को हुई तो लोग मदद को दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद जहां मलबे में दबी 18 बकरियों को बचा लिया गया वहीं 17 बकरियों की मौत हो गई। बात दें कि गांव के रहने वाले खलील बकरी पालन का कार्य करते हैं, दो बजे के करीब घटित हादसे में बकरियों की मौत के बाद खलील के सामने संकट पैदा हो गया। खलील के मुताबिक एक बकरी की कीमत बीस हजार रुपए थी।
बारिश के कारण 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से शुक्रवार की देर रात तिर्वा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्थ हो गई वहीं बिजली आपूर्ति शनिवार की देर सायं बहाल नहीं हो सकी थी।
करीब 20 घंटे बिजली के लगातार बाधित रहने की समस्या से लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। पीने के पानी से लेकर बिजली संचालित कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुए। बारिश के कारण बाजारों में शनिवार की सुबह से देर सायं तक सन्नाटा सा नजर आया। जरूरी कार्य से ही इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर रेंगते नजर आए। 
लगातार जारी बारिश के मंजर की बात करें तो जहां कई सड़कों और गलियों पर पानी ही पानी नजर आया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग निकलने को भी परेशान रहे। तिर्वा कन्नौज मार्ग पर तो तिर्वा नगर में ही सड़कों पर कई जगह हो चुके गड्ढों पर कई वाहन चालक गिरते पड़ते नजर आए। बारिश का पानी के दुकानों और घरों में घुसने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रोजमर्रा से अपनी जीविका चलाने वाले कामगार भी बारिश के कारण परेशान नजर आए।
कुल मिलकर कहा जाए तो बीते शुक्रवार की सुबह से जारी लगातार बारिश ने जिले के तिर्वा सहित गुरसहायगंज, छिबरामऊ, कन्नौज शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अव्यवस्था का आलम पैदा कर दिया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • ‼️उन्नाव में एनकाउंटर का एक्शन! हत्या के प्रयास का आरोपी शहबान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली तमंचा और कारतूस बरामद‼️ उन्नाव में पुलिस मुठभेड़! हत्या के प्रयास के आरोपी शहबान को एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। स्वागत जिंदगी से श्याम जी गुप्ता की विशेष रिपोर्ट।
    1
    ‼️उन्नाव में एनकाउंटर का एक्शन! हत्या के प्रयास का आरोपी शहबान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली तमंचा और कारतूस बरामद‼️
उन्नाव में पुलिस मुठभेड़! हत्या के प्रयास के आरोपी शहबान को एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुए।
स्वागत जिंदगी से श्याम जी गुप्ता की विशेष रिपोर्ट।
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.