Shuru
Apke Nagar Ki App…
ek tarikh
Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
ek tarikh
More news from राजस्थान and nearby areas
- खाजूवाला में पुलिस बल की भारी कमी, 216 चक-गांवों की सुरक्षा पर संकट पत्रकार इकबाल खान सीमावर्ती खाजूवाला थाना क्षेत्र में पुलिस बल की भारी कमी से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 216 चक-गांवों की सुरक्षा महज 10 पुलिसकर्मियों के भरोसे चल रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। जानकारी के अनुसार 32 हेड और सीसाड़ा स्ट्राइकिंग फोर्स की दो पुलिस चौकियां बंद पड़ी हैं। वहीं, उपलब्ध स्टाफ में से भी 5 सिपाही एचएम और कोर्ट ड्यूटी में तैनात हैं, जिससे जमीन पर पुलिस की मौजूदगी और भी कम हो गई है। सीमावर्ती और अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से सटे इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, लेकिन वर्तमान हालात में गश्त और निगरानी पर सीधा असर पड़ रहा है। पुलिस चौकियां बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी कई किलोमीटर दूर थाने तक जाना पड़ रहा है।क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द से जल्द पुलिस बल बढ़ाने, बंद चौकियां चालू करने और संसाधन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।1
- नागौर,,नागौर शहर में नगर सेठ बंशीवाला नाम से विख्यात बंशीवाला मंदिर में भगवान वाराह अवतार प्रगट होने से पहले राक्षस रूपी मौलुटे बने युवक छोटे छोटे बच्चों को डराने की कोशिश कर रहे थे भगवान वाराह अवतार प्रगट होते ही राक्षस रूपी मौलुटे मंदिर परिसर में से गायब हो गए भगवान वारह अवतार का रूप धारण करके शाम को ढोल नगाड़ों के बीच में रमत की गई मौसम विभाग के द्वारा बरसात की दो दिन की चेतावनी पर वारह अवतार रमत के बीच में इन्द्र देव प्रसन्न हो गए हों ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात इन्द्र भगवान भगवान वारह अवतार की रमत देखने आये है बरसात होने पर भी शहरवासी वारह अवतार की रमत देखते रहे एवं पुरा मंदिर परिसर रमत देखने वाले शहरवासियों से खचाखच भरा हुआ था जहां पर पैर रखने तक भी जगह नहीं थी श्रृद्धालु रमत देखते हुए*जय जय जय जय* का जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे थे कोई अनहोनी ना हो इसलिए मंदिर परिसर में ओर मंदिर परिसर के बहार पुलिस प्रशासन एवं कलिका वाहिनी भी मुस्तैदी के साथ खड़े थे1
- एक तरफ सड़क सुरक्षा सप्ताह और यातायात नियमों के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दिनदहाड़े, प्रशासन की नाक के नीचे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर यात्रा कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानलेवा लापरवाही पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से नदारद है। आखिर इन हादसों को न्योता देती बसों पर कार्रवाई कब होगी? क्या सिस्टम को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है?#RoadSafety #AdministrationFail #RajasthanNews #Churu #RiskyJourney #TrafficRules #GroundReport #BreakingNews #JhalkoMedia #सड़क_सुरक्षा #लापरवाही #राजस्थान_न्यूज़2
- सीकर में हाली का पवन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं1
- श्री गंगानगर/01 मई 2026/श्री गंगानगर जिले की श्री करनपुर विधानसभा क्षेत्र का गजसिंहपुर कस्बे में स्थित शिक्षा क्षेत्र का एकमात्र स्थान गुरु एकेडमी के तत्वावधान में होने जा रही इंग्लिश ओल्मपियड परीक्षा 10 मई को होगी। पहले इस परीक्षा को 16 अप्रैल घोषित किया था लेकिन समय अंतराल के दौरान परीक्षा तिथि आगे बढाई गई है। गुरु एकेडमी संचालक श्री सुवेग सिंह गिल ने बताया कि उच्च प्राथमिक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी जो माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं इस परीक्षा का उद्देश्य केवल अंग्रेजी भाषा का अच्छे से अध्ययन करना और अंग्रेजी भाषा में अच्छी तैयारी करवाना है इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थीयों को कम्प्यूटर जगत में अनेकों कोर्स मिलेंगे और इसके साथ पुरुस्कार भी है।1
- Post by रमेश सिंह1
- झालावाड़ जिले में सूदखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्याज माफियाओं की कमर तोड़ दी। झालावाड़ के डग थाना क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी सुनील गोयल के ठिकानों पर दबिश देकर करोड़ों रुपए के वाहन, कृषि यंत्र और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।पुलिस को आरोपी के ठिकानों से बड़ी संख्या में खाली साइन किए हुए चेक और खाली स्टांप भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गरीबों को कर्ज के जाल में फंसाकर उनसे मोटा ब्याज वसूलता था और उनकी संपत्तियां अपने नाम करवा लेता था।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में बिना लाइसेंस पैसा उधार देकर अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत सभी थाना अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।कार्रवाई के दौरान आरोपी के मकान, गोदाम और कृषि फार्म से 70 ट्रैक्टर, 61 मोटरसाइकिल, 7 कार, 3 पिकअप, 1 ट्रक और 2 टैंपो बरामद किए गए। इसके अलावा 107 थ्रेसर, 29 ट्रॉली, सीड ड्रिल सहित बड़ी मात्रा में कृषि यंत्र भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को 147 हस्ताक्षरित खाली चेक, खाली स्टांप, 39 मकानों के पट्टे, वाहनों की आरसी और जमीन की रजिस्ट्रियां भी मिली हैं, जो इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाते हैं। *बाड़े में छुपा रखे थे वाहन* पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील गोयल गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाकर अवैध तरीके से मुनाफा कमा रहा था। वह कर्ज के बदले लोगों से खाली चेक और स्टांप पर साइन करवाकर मनमानी वसूली करता था। इतना ही नहीं, फाइनेंस कंपनियों से लिए गए वाहनों को भी उसने अपने बाड़े में छुपाकर रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की संपत्ति जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अगर बीकानेर में भी इस तरह के ब्याज माफिया है,जो गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाता हो तो एसपी बीकानेर संपर्क कर सकता है।1
- रायबरेली जिले में एक महिला ने शोषण के आरोप लगाते हुए पुलिस कार्यालय के बाहर बैठकर न्याय की गुहार लगाई। मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के सुरसना-भरसना गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसके देवर ने शादी का वादा कर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि यह शोषण का मामला है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह पुलिस ऑफिस के गेट पर ही बैठकर न्याय की मांग करने लगी। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।1
- खींवसर(नागौर )रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले युवक मनीष को गिरफ्तार कर, स्टंट में प्रयुक्त वाहन स्काॅर्पियो-एन जब्त की गई। शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के पीछे उक्त व्यक्ति ने अपनी स्काॅर्पियो गाड़ी से स्टंट करते हुए खतरनाक तरीके से लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।2