Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक ऐसा पति जो हमेशा पत्नी से बाहर खाती है।वीडियो हुआ वायरल पति लोगों का जीना दुश्वार? एक ऐसा पति जो हमेशा पत्नी से बाहर खाती है।वीडियो हुआ वायरल पति लोगों का जीना दुश्वार? #BreakingNews #BiharNews #schoolnews #SupaulNews #triveniganj #biharnewstoday #Supaul #ChhatapurNews
HAM TAK NEWS
एक ऐसा पति जो हमेशा पत्नी से बाहर खाती है।वीडियो हुआ वायरल पति लोगों का जीना दुश्वार? एक ऐसा पति जो हमेशा पत्नी से बाहर खाती है।वीडियो हुआ वायरल पति लोगों का जीना दुश्वार? #BreakingNews #BiharNews #schoolnews #SupaulNews #triveniganj #biharnewstoday #Supaul #ChhatapurNews
More news from बिहार and nearby areas
- छातापुर:पूर्णिया के भट्टा बाजार कालीबाड़ी चौक के पास रात करीब 2 बजे दुकानों पर बुल्डोजर चलने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में जमीन मालिक डॉ. एस.एस. प्रसाद खुद सामने आए हैं और वीडियो बनाकर पूरे मामले की जानकारी दी है। #Purnea #Purnia #PurneaNews #BiharNews #KalibariChowk #BhattaBazar #BulldozerAction #PurneaNewsUpdate #ViralNews #BreakingNews #BiharNews #LocalNews छातापुर:पूर्णिया के भट्टा बाजार कालीबाड़ी चौक के पास रात करीब 2 बजे दुकानों पर बुल्डोजर चलने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में जमीन मालिक डॉ. एस.एस. प्रसाद खुद सामने आए हैं और वीडियो बनाकर पूरे मामले की जानकारी दी है। #Purnea #Purnia #PurneaNews #BiharNews #KalibariChowk #BhattaBazar #BulldozerAction #PurneaNewsUpdate #ViralNews #BreakingNews #BiharNews #LocalNews1
- दैनिक भास्कर ने चलाया ख़बर सुरजापूर की सड़क को लेकर उठाए आवाज़ प्रतापगंज से सुरजापूर होते हुए त्रिवेणीगंज छातापूर को जोड़ने वाली सड़क कम गड्ढा ज्यादा दिखता है प्रतिदिन हज़ारों लोगों के आवाजाही वाला सड़क अपने बदहाली पर रो रहा है कभी बच्चे हो रहे चोटिल तो कभी बुढ़े हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार गाड़ियां पलट रही है लोग जान पर खेल कर रहे इस गड्ढे नुमा सड़क पर सफर सरकार द्वारा रोज ताली बजाते हुए कहते हैं कि बिहार जैसा सड़क विकसित राज्यों में नही काग़ज़ी खानापूर्ति कर अधिकारी हो रहे मालामाल एक फ़िल्म का दृश्य याद आता है अता-पता ला पता जहां रातो रात घर हो जाता है ला पता अखिर कब तक झेलनी होगी परेशानी क्या यही सुसान की है सरकार अब तो जाग जाइए संबंधित विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों कर दीजिए इस सड़क का उद्धार मो० जफरूल हसन सुरजापूर1
- एक ऐसा पति जो हमेशा पत्नी से बाहर खाती है।वीडियो हुआ वायरल पति लोगों का जीना दुश्वार? एक ऐसा पति जो हमेशा पत्नी से बाहर खाती है।वीडियो हुआ वायरल पति लोगों का जीना दुश्वार? #BreakingNews #BiharNews #schoolnews #SupaulNews #triveniganj #biharnewstoday #Supaul #ChhatapurNews1
- एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 5 क्विंटल 17 किलो गांजा बरामद। पिकअप वाहन में लदी थी 5 क्विंटल 17 किलो 680 ग्राम गांजे की खेप, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ फुलकाहा एसएसबी और थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 क्विंटल 17 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा एक पिकअप वाहन में लदा हुआ था। हालांकि, संयुक्त टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मानिकपुर पंचायत के भवानीपुर वार्ड संख्या-1 स्थित नरहुआ गांव के इसाक चौक के समीप अहले सुबह छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान चार पहिया पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गांजे की खेप बरामद की गई। जब्त पिकअप का नंबर बीआर-50 जीबी-1486 है, जो सुपौल जिले का बताया जा रहा है। बरामद गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपये बताया गया है। कार्रवाई फुलकाहा आई समवाय के प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में एएसआई हौखें खम, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल कर्मेंद्र सिंह शामिल थे। वहीं फुलकाहा थाना पुलिस की ओर से थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एसआई रंजना कुमारी, रमेश कुमार सिंह, अमन कुमार, जितराज नाग समेत पुलिस बल शामिल रहा। सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में गांजा चार पहिया वाहन में लादकर भारतीय क्षेत्र के हरिपुर-सुरसर मार्ग से ले जाने वाला है। सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वहीं फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि फुलकाहा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है। जब्त गांजा, पिकअप वाहन और अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होना तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर संकेत करता है। संयुक्त कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- चारों तरफ पानी ऊपर खुला आसमान, नीचे बाढ़: ड्रम के सहारे बाहर निकलने को मजबूर ग्रामीण मधेपुरा के आलमनगर की वो हकीकत है, जहां जिंदगी और पानी के बीच सिर्फ बांस की मचान और ड्रम का सहारा बचा है।घर में पानी,आंगन में पानी,रास्ते में पानी,बाहर निकलना है तो नाव का इंतजार करें या फिर खुद ही जुगाड़ करें।कहीं लोग बांस-बल्ले की मचान बनाकर पानी के ऊपर रह रहे हैं, तो कहीं खाली ड्रम को बांधकर उसके सहारे पानी पार कर बाहर निकल रहे हैं।सोचिए जिस ड्रम का इस्तेमाल सामान रखने के लिए होता है, वही यहां लोगों के लिए नाव बन गया है।नीचे बाढ़ का पानी है,ऊपर खुला आसमान है और इसी पानी में सांपों का डर भी बना हुआ है।ये तस्वीरें बताती हैं कि कोसी का पानी सिर्फ गांव में नहीं घुसा,लोगों की जिंदगी के अंदर तक घुस चुका है। दरअसल लगातार मूसलाधार बारिश और कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने मधेपुरा के आलमनगर प्रखंड में हालात बिगाड़ दिए हैं।खापुर, रतवारा, गंगापुर और इटहरी पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई घरों में पानी घुस चुका है। लोग अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।लेकिन जहां नाव नहीं पहुंच पा रही या बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, वहां ग्रामीणों ने खुद ही ड्रम का जुगाड़ कर लिया है।कई जगह ड्रम को आपस में बांधकर उसके ऊपर लकड़ी या तख्ता लगाकर पानी पार करने का इंतजाम किया गया है।यानी जरूरत ने यहां लोगों को अपना खुद का रास्ता बनाने पर मजबूर कर दिया है। बाइट- बाढ़ पीड़ित घर चारों तरफ से पानी में घिरा हुआ है। बाहर जाना हो तो ड्रम का जुगाड़ करके पानी पार करना पड़ता है। बच्चों और महिलाओं को लेकर हमेशा डर लगा रहता है। पानी में सांप भी निकलते हैं। ये तस्वीरें जितनी डरावनी हैं, उससे कहीं ज्यादा दर्दनाक है यहां रहने वाले लोगों की मजबूरी। किसी को दवा लेने जाना है।किसी को जरूरी सामान लाना है,किसी को अपने रिश्तेदार तक पहुंचना है लेकिन रास्ते में सड़क नहीं, सिर्फ पानी है।ऐसे में नाव मिले तो ठीक नहीं तो ड्रम ही सहारा है।और दूसरी तरफ घरों के आसपास बाढ़ के पानी में सांप निकलने का खतरा लोगों की चिंता और बढ़ा रहा है। बाढ़ का असर सिर्फ आने-जाने तक सीमित नहीं है। पशुपालकों के सामने पशुचारे का संकट खड़ा हो गया है। खेत और चारा क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। ऐसे में ग्रामीण अपने मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं।कई परिवारों के लिए सवाल सिर्फ खुद को बचाने का नहीं है।बल्कि उन मवेशियों को बचाने का भी है, जिन पर उनकी रोजी-रोटी टिकी है। रतवारा पंचायत के कपसिया, ललिया पुनर्वास, सुखार घाट, अजमेरीपुर वासा, छतौना बासा, रतवारा, मूल मुरौत, भवानीपुर वासा, विस्थापित मुरौत, विस्थापित महादलित टोला और विस्थापित निषाद टोला समेत कई इलाके प्रभावित हैं। खापुर पंचायत के चौरली बासा, रायपुर बासा, खापुर, औराय बासा, दुकठिया और पचभीरा में भी पानी फैल गया है। गंगापुर पंचायत के पिपरपाती टोला, पैकात टोला, नोनिया चक टोला, कोलवारा टोला, भोरकाट टोला, मलहा बासा, कचहरी टोला, मुसहरी टोला, डॉक्टर टोला, अठगामा, कुम्हारा बासा, हरजौरा घाट, खरुवा बासा, झंडापुर बासा, बलुआ बासा, पौड़ा टोला, मुनी टोला, श्रवन्नी बासा और नवटोलिया समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।ग्रामीणों के मुताबिक एक लाख से ज्यादा की आबादी इससे प्रभावित है। कई दिनों से पानी बढ़ रहा है। घर में रहना मुश्किल है। खाने की परेशानी है और मवेशियों के चारे की भी दिक्कत है। बाहर जाना पड़ता है तो ड्रम का सहारा लेते हैं। अभी तक सूखा राशन नहीं मिला है। बाढ़ के बीच ग्रामीणों में नाराजगी भी बढ़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि वे कई दिनों से पानी में फंसे हैं और अब उन्हें भोजन, पशुचारा और सुरक्षित जगह की जरूरत है। वहीं प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अंचलाधिकारी अंकेश कुमार के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र में 42 नावों का परिचालन हो रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल टीम भेजी जा रही है। SDRF की एक टीम दो नावों के साथ लगातार इलाके में मौजूद है।इसके अलावा प्रत्येक बाढ़ प्रभावित पंचायत में 14 आपदा मित्रों को स्टैंडबाय रखा गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 42 नावों का परिचालन हो रहा है। मेडिकल टीम के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। SDRF की टीम दो नावों के साथ मौजूद है और प्रत्येक बाढ़ प्रभावित पंचायत में 14 आपदा मित्रों को स्टैंडबाय रखा गया है। मधेपुरा में कोसी का पानी लगातार बढ़ रहा है। हालात ये हैं कि लोग ड्रम को नाव बनाकर पानी पार कर रहे हैं और बांस की मचान को घर। प्रशासन के राहत और बचाव के दावे अपनी जगह हैं, लेकिन जमीन पर बाढ़ पीड़ितों की परेशानी साफ दिखाई दे रही है। कोसी के पानी ने रास्ते डुबो दिए हैं।4
- फारबिसगंज में खाद गोदाम पर प्रशासन की छापेमारी, पहले ऑफिस की जांच फिर प्रोपराइटर को साथ लेकर पहुंची टीम, स्टॉक और भंडारण व्यवस्था में मिली कई अनियमितताएं, कीटनाशक के साथ खाद रखने से उठे सवाल, अब जांच के बाद कार्रवाई पर टिकी सबकी नजरें फारबिसगंज में खाद गोदाम पर प्रशासन की छापेमारी, पहले ऑफिस की जांच फिर प्रोपराइटर को साथ लेकर पहुंची टीम, स्टॉक और भंडारण व्यवस्था में मिली कई अनियमितताएं, कीटनाशक के साथ खाद रखने से उठे सवाल, अब जांच के बाद कार्रवाई पर टिकी सबकी नजरें1
- राघोपुर बत्रा आया है सम्राट चौधरी खाली हाथ दुला के आया चल गया जनता की भी नहीं पूछा क्या दिक्कत है क्या प्रॉब्लम ऐसा सब सरकार बनने से कोई फायदा नहीं है जल्द से जल्द हटाया गया1
- AIMIM विधायक मुर्शीद आलम ने इंजीनियर मंजूर आलम को जिला अध्यक्ष पद से बदलने के दिए संकेत?1