Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली पुलिस ने डकैती और हत्या के प्रयास मामले में 5 लोगों को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।
Shambhu sharan
सुगौली पुलिस ने डकैती और हत्या के प्रयास मामले में 5 लोगों को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली पुलिस ने डकैती और हत्या के प्रयास मामले में 5 लोगों को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।1
- । गुरुवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रेम प्रसंग के मामले में एक अभियुक्त को किया ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 379/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पिता विनोद राम साकिन जोकहा थाना मनुआपुल।इनको प्रेम प्रसंग के मामले में गिरफ्तार किया गया।इनकी गिरफ्तारी इनकी घर से की गई।मेडिका जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।2
- योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखना था। एएनएम सुजाता सिन्हा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। खाली पेट रहने से गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता रमिता देवी, सेविका निशा देवी, सहायिका जानकी देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हुए तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।1
- दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी बेतिया (लौरिया)। लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया चौक स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक किराना दुकान में घुसकर लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुनिया गांव वार्ड संख्या-2 निवासी नथुनी साह के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश साह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक दुकान में पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। साथ ही दुकान में रखे कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचा। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- बिहार का मुख्यमंत्री के बारे में कुमार अभिनव ने क्या बोला इस वीडियो में जरूर देखें1
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 15 अप्रैल 2026-सिरहाकोठी:-आज दिनांक 15/04/026 को अनुमंडल अग्निशामालय पकड़ीदयाल मे अग्निशमन सप्ताह के दूसरे दिन अनु0 अग्नि0 पदा0 अक्षयवर नाथ, सहायक अनु0 अग्नि0 पदा0 राकेश कुमार, प्रधान अग्निक विनोद कुमार, व सभी कर्मियों द्वारा उत्क्रमित विद्यालय अकौना में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया और मॉक ड्रिल कर बच्चों तथा शिक्षकों को अग्निशमन के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित गणों के बीच अग्नि से सुरक्षा के उपाय विस्तार पूर्वक बताया गया।3
- भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा, तस्करी रोकथाम और नशा नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न।(15.4.26) बेतिया में भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में एनकॉर्ड (NCORD) की बैठक भी सम्पन्न हुई, जिसमें प्रशासन, पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विशेष रूप से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और उससे जुड़े अपराधों पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाए और उसे शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने कहा कि विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। नशा मुक्ति को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नशामुक्ति केंद्रों, नशा विरोधी संदेशों और रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आम लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस हेतु जीविका, आईसीडीएस, शिक्षा एवं मद्य निषेध विभाग को प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मादक पदार्थों के खिलाफ नियमित छापेमारी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी को भी अहम माना गया। जिला पदाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को संदिग्ध बैंक लेन-देन पर नजर रखने और ऐसे खातों की जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय, RBI तथा संबंधित पुलिस अधीक्षक को देने का निर्देश दिया, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही शेष बचे म्यूल एकाउंट से संबंधित जानकारी भी शेयर करें। एटीएम में फेक इंडियन करेंसी की पहचान हेतु सभी एटीएम में मशीन का अधिष्ठापन भी कराएं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संदिग्ध बैंक खातों की सूची सहित एफसीआर की फंडिंग से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि एनडीपीएस से संबंधित मामलों पर विशेष नजर बनाकर रखना है। अवैध व्यापार से संपति, रुपया अर्जित करने वालों की सूचना संग्रहित करें ताकि विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके। फर्जी आधार कार्ड के मामलों पर सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि इसके लिए खुफिया जानकारी जुटाकर संयुक्त रूप से छापेमारी की जाए। कॉमन सर्विस सेंटर (CSP) की रैंडम जांच कर फर्जी आधार कार्ड को निरस्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीमा क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनकी वापसी की प्रक्रिया को भी तेज करने का निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने भी सीमा क्षेत्र में संदिग्ध बैंक खातों और सीएसपी संचालकों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बड़े अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से किया जाए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक बगहा, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, एसडीएम बेतिया सदर, मद्य निषेध अधीक्षक तथा बेतिया और बगहा के अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- सुगौली थाना में दर्ज हत्या कांड के फरार चल रहे नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।1