logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोलंकी बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा, अजय सोलंकी को मिली बड़ी जिम्मेदारी आमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर जिले में 7 नए नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में आमला नगर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अजय सोलंकी को मनोनीत किया गया है। अजय सोलंकी का राजनीतिक सफर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़ा रहा है। वे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के रूप में दो बार निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अलावा वे एनएसयूआई के निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष तथा बरकतुल्ला विश्वविद्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक उनका अनुभव उन्हें पार्टी के एक सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में स्थापित करता है। अजय सोलंकी के पिता तोरसिंह सोलंकी भी कांग्रेस के स्वच्छ छवि वाले वरिष्ठ और कद्दावर नेता माने जाते हैं, जिनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ और पहचान रही है। अजय सोलंकी के नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आमला में लंबे समय से बिखरे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई उम्मीद जगी है। उनकी नियुक्ति के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवाओं, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। कांग्रेस संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की पकड़ मजबूत करना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे तथा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

14 hrs ago
user_Dabang kesari amla mohd. asif
Dabang kesari amla mohd. asif
Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago
bc6163af-79cb-4577-8bc0-cca203ed5e91

सोलंकी बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा, अजय सोलंकी को मिली बड़ी जिम्मेदारी आमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर जिले में 7 नए नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में आमला नगर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अजय सोलंकी को मनोनीत किया गया है। अजय सोलंकी का राजनीतिक सफर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़ा रहा है। वे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के रूप में दो बार निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अलावा वे एनएसयूआई के निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष तथा बरकतुल्ला विश्वविद्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक उनका अनुभव उन्हें पार्टी के एक सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में स्थापित करता है। अजय सोलंकी के पिता तोरसिंह सोलंकी भी कांग्रेस के स्वच्छ छवि वाले वरिष्ठ और कद्दावर नेता माने जाते हैं, जिनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ और पहचान रही है। अजय सोलंकी के नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आमला में लंबे समय से बिखरे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई उम्मीद जगी है। उनकी नियुक्ति के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवाओं, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। कांग्रेस संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की पकड़ मजबूत करना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे तथा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। *फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम* पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह* पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। *एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा* मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी* साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि— सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।
    2
    बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
*फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम*
पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
*गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह*
पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है।
*एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा*
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया।
*तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी*
साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी।
विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया।
*इन धाराओं में मामला दर्ज*
थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
*पुलिस की अपील*
पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि—
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें
शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें
संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें
आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें
आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • *जैन मंदिर से 10.5 किलो चांदी की प्रतिमा ओर नगदी चोरी* *मंदिर के बहार बनी चौकी में सोती रही पुलिस चोर मंदिर के अंदर करते रहे चोरी*। एंकर = दतिया के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर में आधी रात को मंदिर मे चोरो ने धाबा बोल दिया है। और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दतिया के सोनागिर मंदिर में श्री चंद्र प्रभु मंदिर से चोर करीब साढ़े ,10 किलो की श्री चंद्र भगवान की मूर्ति और करीब ढाई किलो चांदी का सिंहासन चोर ले उड़े है। वही मंदिर की दान पेटी तोड़कर भी हजारों रूपये रुपए ले जाने की खबर सामने आई है। महज कुछ ही मीटर की दूरी पर ही मंदिर के बगल में पुलिस चौकी है। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मीओ को चोरी की खबर सुबह तक नहीं लगी। जब मंदिर के पुजारी मंदिर में पहुँचे तब पता चला की मंदिर में चोरी की वारदात हुई वही मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी 25 मार्च से बंद थी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची । जब मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के खंगालने कोशिश की तो 25मार्च से कैमरे बंद पड़े पूरी घटना में कही न कही मंदिर प्रबंधक की भी कमी सामने आई है । यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी चोरों ने इसी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, बडोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा।
    2
    *जैन मंदिर से 10.5 किलो चांदी की प्रतिमा ओर नगदी चोरी*
*मंदिर के बहार बनी चौकी में सोती रही पुलिस चोर मंदिर के अंदर करते रहे चोरी*।
एंकर =
दतिया के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल  सोनागिर में आधी रात को मंदिर मे चोरो ने धाबा बोल दिया है। और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
दतिया के सोनागिर मंदिर में श्री चंद्र प्रभु मंदिर से चोर करीब साढ़े ,10 किलो की श्री चंद्र भगवान की मूर्ति और करीब ढाई किलो चांदी का सिंहासन चोर ले उड़े है।
वही मंदिर की दान पेटी तोड़कर भी हजारों रूपये रुपए ले जाने की खबर सामने आई है।
महज कुछ ही मीटर की दूरी पर ही मंदिर के बगल में पुलिस चौकी है। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मीओ को चोरी की खबर सुबह तक नहीं लगी।
जब मंदिर के पुजारी  मंदिर में पहुँचे तब पता चला की मंदिर में चोरी की वारदात हुई वही मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी 25 मार्च से बंद थी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची । जब मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के खंगालने कोशिश की तो 25मार्च से कैमरे बंद पड़े पूरी घटना में कही न कही मंदिर प्रबंधक की भी कमी सामने आई है ।
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी चोरों ने इसी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, बडोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amla, Betul•
    52 min ago
  • बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली ऑफिस का गहराव स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही मे बिजली विभाग के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए जिससे होने वाली परेशानियों को सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उप तहसील बोरदेही व्यापारिक बस्ती होने के कारण व्यापारिक ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा सकता है
    1
    बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली ऑफिस का गहराव  
स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन 
खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही  मे बिजली विभाग के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द  बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थिति में सुधार  किया जाना चाहिए जिससे होने वाली परेशानियों को सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उप तहसील बोरदेही व्यापारिक बस्ती होने के कारण व्यापारिक ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा सकता है
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुलताई प्रभात पट्टन के एक निजी क्लिनिक पर इलाज कराने आई आदिवासी युवती से डॉ नें की छेड़छाड़, शिकायत पर पुलिस नें अपराध दर्ज कर आरोपी डॉ को किया गिरफ्तार भेजा जेल।
    1
    मुलताई प्रभात पट्टन के एक निजी क्लिनिक पर इलाज कराने आई आदिवासी युवती से डॉ नें की छेड़छाड़, शिकायत पर पुलिस नें अपराध दर्ज कर आरोपी डॉ को किया गिरफ्तार भेजा जेल।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *प्रधानमंत्री का सपना, पूरा कर रहे बैतूल का लाल* (नेमप्लेट से बढ़ रहा बेटियों का सम्मान हो रही उनकी पहचान) अनिल यादव एक ऐसा नाम जो आज हर किसी के जुबान पर सहज ही आ जाता है "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " हो या बेटियों के नाम से हो घर की पहचान या हो बेटियों के आत्मसम्मान ,बेटियों का जन्मोत्सव एवं उनका ग्रह प्रवेश हो बेटियों के कल्याण एवं आत्मसम्मान से निहित यह अभियान है!बैतूल के लाल अनिल नारायण यादव(पान की दुकान वाले )पूरी तन्मयता से अपने राष्ट्रव्यापी अभियान को सफलता के उल्कर्ष पर पहुंचाना चाहते हैं 22 जनवरी 2015 हरियाणा के पानीपत से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई थी जिसको 10 वर्ष होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को लाडो फाउंडेशन टीम की ओर से बहुत-बहुत बधाइयां बैतूल के युवा समाजसेवी अनिल यादव ने 8 नवंबर 2015 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बैतूल के अनिल यादव ने तन मन धन लगाकर इस अभियान को देश के 28 राज्यों और इतना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह अभियान पहुंच चुका है ।अभी हाल ही में लंदन के अलावा अब अमेरिका के, शिकागो में भी बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई गई है इस अभियान ने अपनी सफलता की एक लंबी छलांग लगाई है "सात समुंदर पार ,बेटियों को दुलार "अभियान आज हर गांव गली मोहल्ला शहर देश अब तो विदेशों में भी इस अभियान ने अपनी सफलता लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए है बैतूल बाजार निवासी अनूप वर्मा एवं अजय पवार के माध्यम से यह नेम प्लेट अमेरिका पहुंचाई गई है। अनिल नारायण यादव जिनकी मुहिम से देश में बेटीयों के नाम से घर की हो पहचान एक अनुपम पहल है। आज सुभाष वार्ड हमलापुर निवासी पिता अशोक निरापुरे माता पुष्प निरापुरे की बेटी अंशिका के नाम के नेम प्लेट लगाई गई अब घर बेटी अंशिका के नाम से जाना जाएगा लाडो अभिज्ञा के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर नेम प्लेट की गई ( इस मौके पर डॉक्टर अंकिता निरापुरे ने कहा बहुत अच्छी पहल है समझ में बेटियों को सम्मान और पहचान देने का काम कर रही है जरूर इस अभियान से बेटियों के माता-पिता को जुड़ना चाहिए ) डिजिटल इंडिया विद लाडो अभियान की शुरुआत 8 नवंबर 2015 से बेटी आयुषी यादव के जन्मदिन से अनिल नारायण यादव के द्वारा यह पहल शुरू की गई इस पहल से घर की पहचान बेटियों के नाम से हो रही है इतना ही नहीं यह अभियान के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की तीन तीन महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, का संदेश नेम प्लेट के माध्यम से घर-घर तक पहुंचा जा रहा है अनिल यादव निम्न परिवार के है और ये छोटी सी पान की दुकान के संचालक है इन्होंने बेटियों के सम्मान के लिए यह पहल शुरू की और आज धीरे-धीरे देश के 28 राज्यों तक पहुंच गए हैं इन 28 राज्यों में अब तक 3 हजार900 से अधिक घरों में बेटियों के नाम की नेमप्लेट लगाई गई है।इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जहां बेटियों के मान सम्मान प्रतिष्ठा में परिवर्तन आया है वहीं दूसरी ओर एक सकारात्मक सोच का संदेश प्रेरणा समाज को मिल रहा ऐसे लाडो फाऊंडेशन के सजग प्रहरी अनिल यादव का हम अभिनन्दन करते हैं जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को पूरा करने में कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र को समृद्धशाली विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे है।
    3
    *प्रधानमंत्री का सपना, पूरा कर रहे बैतूल का लाल*
(नेमप्लेट से बढ़ रहा बेटियों का सम्मान हो रही उनकी पहचान)
अनिल यादव एक ऐसा नाम जो आज हर किसी के जुबान पर सहज ही आ जाता है "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " हो या बेटियों के नाम से हो घर की पहचान या हो बेटियों के आत्मसम्मान ,बेटियों का जन्मोत्सव एवं उनका  ग्रह प्रवेश हो बेटियों के कल्याण एवं आत्मसम्मान से निहित यह अभियान है!बैतूल के लाल अनिल नारायण यादव(पान की दुकान वाले )पूरी तन्मयता से अपने राष्ट्रव्यापी अभियान को सफलता के उल्कर्ष  पर पहुंचाना चाहते हैं 22 जनवरी 2015 हरियाणा के पानीपत से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई थी जिसको 10 वर्ष होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को लाडो फाउंडेशन टीम की ओर से बहुत-बहुत बधाइयां बैतूल के  युवा समाजसेवी अनिल यादव  ने 8 नवंबर 2015 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बैतूल के अनिल यादव ने तन मन धन लगाकर  इस अभियान को देश के 28 राज्यों और इतना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह अभियान पहुंच चुका है ।अभी हाल ही में लंदन के अलावा अब अमेरिका के, शिकागो में भी बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई गई है इस अभियान ने अपनी सफलता की एक लंबी छलांग लगाई है "सात समुंदर पार ,बेटियों को दुलार "अभियान  आज हर गांव गली मोहल्ला शहर देश अब तो विदेशों में भी इस अभियान ने अपनी सफलता लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए है  बैतूल बाजार निवासी अनूप वर्मा एवं अजय पवार के माध्यम से यह नेम प्लेट अमेरिका पहुंचाई गई है। अनिल नारायण यादव जिनकी मुहिम से देश में बेटीयों के नाम से घर की हो पहचान एक अनुपम पहल है।
आज सुभाष वार्ड हमलापुर निवासी पिता अशोक निरापुरे माता पुष्प निरापुरे की बेटी अंशिका के नाम के नेम प्लेट लगाई गई अब  घर बेटी अंशिका के नाम से जाना जाएगा लाडो अभिज्ञा  के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर नेम प्लेट की गई ( इस मौके पर डॉक्टर अंकिता निरापुरे ने कहा बहुत अच्छी पहल है समझ में बेटियों को सम्मान और पहचान देने का काम कर रही है जरूर इस अभियान से बेटियों के माता-पिता को जुड़ना चाहिए )
डिजिटल इंडिया विद लाडो अभियान की शुरुआत 8 नवंबर 2015 से बेटी आयुषी यादव के जन्मदिन से अनिल नारायण यादव के द्वारा यह पहल शुरू की गई इस पहल से घर की पहचान बेटियों के नाम से हो रही है इतना ही नहीं यह अभियान के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की तीन तीन महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, का संदेश नेम प्लेट के माध्यम से घर-घर तक पहुंचा जा रहा है  अनिल यादव निम्न परिवार के है और ये छोटी सी पान की दुकान के संचालक है इन्होंने बेटियों के सम्मान के लिए यह पहल शुरू की और आज धीरे-धीरे  देश के 28 राज्यों तक पहुंच गए हैं इन 28 राज्यों में अब तक 3 हजार900 से अधिक घरों में बेटियों के नाम की नेमप्लेट लगाई गई है।इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जहां बेटियों के मान सम्मान प्रतिष्ठा में परिवर्तन आया है वहीं दूसरी ओर एक सकारात्मक सोच का संदेश प्रेरणा समाज को मिल रहा ऐसे लाडो फाऊंडेशन के सजग प्रहरी अनिल यादव का हम अभिनन्दन करते हैं जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष  रूप से हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को पूरा  करने में कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र को समृद्धशाली विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे है।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने वाले मुख्य आरोपी राहुल पिता लक्षू को कीया गिरफ्तार मादक पदार्थ बेचने वालों पर बैतूल पुलिस की कड़ी निगरानी
    1
    उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने वाले मुख्य आरोपी राहुल पिता लक्षू को कीया गिरफ्तार मादक पदार्थ बेचने वालों पर बैतूल पुलिस की कड़ी निगरानी
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    23 hrs ago
  • बैतूल। जिले के मुलताई, आठनेर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व अमले को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद मुलताई एवं आठनेर में राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और प्रभावित फसलों एवं नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा यह सर्वे इस उद्देश्य से कराया जा रहा है कि वास्तविक नुकसान का आकलन कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुआ फसल सर्वे जानकारी के अनुसार, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अमला फील्ड पर पहुंचकर किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रहा है। टीम द्वारा यह देखा जा रहा है कि किन क्षेत्रों में कितनी फसल प्रभावित हुई है और किसानों को कितना नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मुलताई एवं भैंसदेही ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा फसल नुकसान का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, ताकि इसकी रिपोर्ट तैयार कर आगे शासन को भेजी जा सके। किसानों को राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय प्रशासन की इस त्वरित पहल से प्रभावित किसानों को उम्मीद जगी है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर पर राहत एवं सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। ओलावृष्टि के बाद किसानों की चिंता को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    2
    बैतूल। जिले के मुलताई, आठनेर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व अमले को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर के निर्देश के बाद मुलताई एवं आठनेर में राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और प्रभावित फसलों एवं नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा यह सर्वे इस उद्देश्य से कराया जा रहा है कि वास्तविक नुकसान का आकलन कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुआ फसल सर्वे
जानकारी के अनुसार, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अमला फील्ड पर पहुंचकर किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रहा है। टीम द्वारा यह देखा जा रहा है कि किन क्षेत्रों में कितनी फसल प्रभावित हुई है और किसानों को कितना नुकसान पहुंचा है।
एसडीएम मुलताई एवं भैंसदेही ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा फसल नुकसान का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, ताकि इसकी रिपोर्ट तैयार कर आगे शासन को भेजी जा सके।
किसानों को राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय
प्रशासन की इस त्वरित पहल से प्रभावित किसानों को उम्मीद जगी है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर पर राहत एवं सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। ओलावृष्टि के बाद किसानों की चिंता को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.