20 जुलाई लाठीचार्ज पर बवाल! PM मोदी से माफी की मांग... छात्रों पर कार्रवाई को लेकर बड़ा खुलासा! 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के बाद देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई, छात्रों के घायल होने की खबरों और उसके बाद उठे विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक माफी की मांग की है और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में जानिए 20 जुलाई की पूरी घटना, अभिजीत दीपके के दावे, सरकार पर लगे आरोप और इस पूरे विवाद से जुड़ी हर अहम जानकारी। **नोट:** इस वीडियो में बताए गए कुछ आरोप संबंधित नेता के दावे हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दर्शकों से अनुरोध है कि सभी पक्षों की आधिकारिक जानकारी भी देखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करना न भूलें।
20 जुलाई लाठीचार्ज पर बवाल! PM मोदी से माफी की मांग... छात्रों पर कार्रवाई को लेकर बड़ा खुलासा! 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के बाद देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई, छात्रों के घायल होने की खबरों और उसके बाद उठे विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक माफी की मांग की है और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में जानिए 20 जुलाई की पूरी घटना, अभिजीत दीपके के दावे, सरकार पर लगे आरोप और इस पूरे विवाद से जुड़ी हर अहम जानकारी। **नोट:** इस वीडियो में बताए गए कुछ आरोप संबंधित नेता के दावे हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दर्शकों से अनुरोध है कि सभी पक्षों की आधिकारिक जानकारी भी देखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करना न भूलें।
- साथियों, अब सिर्फ़ वादों का नहीं, फैसले का समय है। एकजुट जनता की आवाज ही सबसे बड़ी ताकत होती है। #गैरसैंण_में_एम्स #स्वास्थ्य_हमारा_अधिकार #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #उत्तराखंड #जनआंदोलन #viralreelschallenge #PostViral1
- नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जनपद चम्पावत में विद्यार्थियों ने सुना मा. प्रधानमंत्री का संबोधन जिलाधिकारी ने छात्रों से किया नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का आह्वान चम्पावत, 02 अगस्त 2026 (सूवि)। मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान को मिल रही नई गति : जिलाधिकारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को राष्ट्रव्यापी 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम को बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा सुना गया , जिसमें जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाकर युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकते हैं। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा श्री मुकेश कलखुड़िया, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, मुख्य शिक्षाधिकारी श्री मान सिंह, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद श्री मोहित पाण्डेय, विभाग संयोजक बजरंग दल श्री चन्दन सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।2
- जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। इस लड़की को देख लीजिए। कमाल है।1
- Barati Row Watar Fall chunakhan kaladhungi pawalgar 2631401
- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया जनता दरबार, मौके पर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थिति अपने कैम्प कार्यलय में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। जनता दरबार में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत कई जनसमस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। कैबिनेट मंत्री ने 700 से अधिक कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक मे नगर आयुक्त हल्द्वानी, ddo नैनीताल, sdm धारी, नैनीताल, ct मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकाश प्राधिकरण सचिव, विजली, पानी, सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे!4
- Post by अशोक सरकार1
- 24 घंटे में खुला पांच लाख की केबिल चोरी का राज, फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने विद्युत केबिल चोरी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मैसर्स एस.जे. ट्रांसफॉर्मर्स एलएलपी के मैनेजर वासुदेव चिलकोटी ने 31 जुलाई को कोतवाली चौखुटिया में तहरीर देकर बताया था कि उनकी कंपनी मासी-चौखुटिया क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बंच केबिल में परिवर्तित करने का कार्य कर रही है। 29 जुलाई को कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान छह ड्रमों में रखी विद्युत केबिल का बड़ा हिस्सा गायब मिला। कंपनी ने इस कार्य का जिम्मा सब-कॉन्ट्रैक्टर रंजीत को दिया था, जो घटना के बाद बिना सूचना के फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली चौखुटिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी रंजीत (28) पुत्र यादराम, निवासी यूसुफपुर नगलिया करनपुर, थाना पकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद को चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई करीब पांच लाख रुपये कीमत की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचेंद्र यादव, अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा, कांस्टेबल संदीप कुमार तथा एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट शामिल रहे।1