जमीनी विवाद में भाई-भाई के बीच खूनी संघर्ष, सड़क हादसे समेत पांच घायल; सदर अस्पताल में इलाज जारी शेखपुरा- जिले में जमीनी विवाद और सड़क हादसे की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पहली घटना सिरारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। यहां जमीन में हिस्सेदारी को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित नवलेश यादव ने आरोप लगाया कि गाजो यादव, उनकी पत्नी मीणा देवी, पुत्री नेहा कुमारी तथा दो पुत्र विवेक कुमार और मुन्ना कुमार ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। नवलेश यादव के अनुसार, हमले में वह स्वयं, उनकी पत्नी रिंकू देवी तथा दोनों पुत्र धीरज कुमार और सूरज कुमार घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चिंतामनचक गांव की है, जहां सड़क पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्वर्गीय रामजीत पंडित के पुत्र देवन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
जमीनी विवाद में भाई-भाई के बीच खूनी संघर्ष, सड़क हादसे समेत पांच घायल; सदर अस्पताल में इलाज जारी शेखपुरा- जिले में जमीनी विवाद और सड़क हादसे की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पहली घटना सिरारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। यहां जमीन में हिस्सेदारी को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित नवलेश यादव ने आरोप लगाया कि गाजो यादव, उनकी पत्नी मीणा देवी, पुत्री नेहा कुमारी तथा दो पुत्र विवेक कुमार और
मुन्ना कुमार ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। नवलेश यादव के अनुसार, हमले में वह स्वयं, उनकी पत्नी रिंकू देवी तथा दोनों पुत्र धीरज कुमार और सूरज कुमार घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चिंतामनचक गांव की है, जहां सड़क पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्वर्गीय रामजीत पंडित के पुत्र देवन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
- शेखपुरा : ग्रामीणों ने मोटर चोरों को पकड़ा, पुलिस ने बचाई जान शेखपुरा: कोरमा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव के बघार में बिजली मोटर चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण दोनों युवकों के बाल मुंडवाकर गधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अपनी हिरासत में लेकर ग्रामीणों के आक्रोश से बचा लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान गगौर गांव निवासी ज्ञान बिंद के पुत्र रोहित कुमार और उमेश बिंद के पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों शेखपुरा और लखीसराय जिले में बिजली मोटर चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और एसआई राजकिशोर पासवान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले पाली और लक्ष्मीपुर गांव से चोरी किए गए मोटर को शेखपुरा शहर के महादेव नगर स्थित कबाड़खाने में बेच दिया गया था। पुलिस ने वहां छापेमारी कर मोटर बरामद कर लिया है। पिटाई में घायल दोनों युवकों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।1
- शिक्षक दिवस पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में उत्सव का माहौल केक काटकर बच्चों ने मनाया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शेखपुरा. शिक्षक दिवस के अवसर पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक केक काटकर देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। पूरे संस्थान में शिक्षक दिवस को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सेंटर संचालक एवं शिक्षक कंचन कुमार को कई आकर्षक उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। वहीं कंचन कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के लिए गर्व का पल तब आया जब फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई छात्र-छात्राओं ने गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।शिक्षक दिवस के खास मौके पर सेंटर संचालक कंचन कुमार ने मेधावी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंचन कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में बच्चों की प्रतिभा को निखारना भी जरूरी है। संस्थान भविष्य में भी छात्रों को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।1
- #किताबी_शिक्षा हो या #कोई_हुनर #जीवन_में हर वह #व्यक्ति_परिस्थिति या #अनुभव_हमारा_गुरु है, जिससे हमने कुछ न कुछ सीखा_है। आप सभी को भी शिक्षक_दिवस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हर हर महादेव🙏1
- अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर मोकामा। अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने वाहन के कागजात, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। पुलिस का कहना है कि अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत शर्मा चौक पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों की समस्या सुनी वही अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की1
- लखीसराय। जिला अतिथि गृह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का हुआ भव्य स्वागत लखीसराय। एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय पशुपालन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का शनिवार को जिला अतिथि गृह परिसर में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अतिथि गृह पहुंचे उनके पहुंचते ही डीएम शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका स्वागत कियाजानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का चानन प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे जिला अतिथि गृह पहुंचे थे। स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।1
- हम आदिवासी हैं, RSS-BJP हमें वनवासी बनाना चाहते हैं।” नासिक और महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों की लड़ाई सिर्फ़ शिक्षा, रोज़गार, हॉस्टल और खाने की नहीं - अपने वजूद और आदिवासी अस्मिता की भी है। इन साहसी छात्रों से मिलकर खुशी हुई, जिन्होंने महाराष्ट्र सरकार के सामने डटकर अपने हक़ की आवाज़ उठाई और जीत हासिल की। छात्रों से वादा किया है - उनके अधिकारों की हर लड़ाई में कांग्रेस और मैं उनके साथ खड़े हैं।1
- जमालपुर ठाकुरवाड़ी में जन्माष्टमी का उल्लास, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु; रात 12 बजे जन्म लेंगे कन्हैया शेखपुरा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के जमालपुर वार्ड नंबर 21 स्थित ठाकुरवाड़ी में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जन्माष्टमी उत्सव को लेकर आयोजित जागरण में कलाकार मधुकर पांडे और गुलशन पांडे के भक्ति गीतों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक ठाकुरवाड़ी परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। ठाकुरवाड़ी के महंत शिवकुमार पाठक ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि कलाकार मधुकर पांडे और गुलशन पांडे लगातार कई वर्षों से इस धार्मिक आयोजन में अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करते आ रहे हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर थाना के पुलिस अधिकारी महेश कुमार पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की तैनाती रही।1