logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमालपुर ठाकुरवाड़ी में जन्माष्टमी का उल्लास, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु; रात 12 बजे जन्म लेंगे कन्हैया शेखपुरा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के जमालपुर वार्ड नंबर 21 स्थित ठाकुरवाड़ी में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जन्माष्टमी उत्सव को लेकर आयोजित जागरण में कलाकार मधुकर पांडे और गुलशन पांडे के भक्ति गीतों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक ठाकुरवाड़ी परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। ठाकुरवाड़ी के महंत शिवकुमार पाठक ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि कलाकार मधुकर पांडे और गुलशन पांडे लगातार कई वर्षों से इस धार्मिक आयोजन में अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करते आ रहे हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर थाना के पुलिस अधिकारी महेश कुमार पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की तैनाती रही।

20 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
20 hrs ago

जमालपुर ठाकुरवाड़ी में जन्माष्टमी का उल्लास, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु; रात 12 बजे जन्म लेंगे कन्हैया शेखपुरा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के जमालपुर वार्ड नंबर 21 स्थित ठाकुरवाड़ी में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जन्माष्टमी उत्सव को लेकर आयोजित जागरण में कलाकार मधुकर पांडे और गुलशन पांडे के भक्ति गीतों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक ठाकुरवाड़ी परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। ठाकुरवाड़ी के महंत शिवकुमार पाठक ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि कलाकार मधुकर पांडे और गुलशन पांडे लगातार कई वर्षों से इस धार्मिक आयोजन में अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करते आ रहे हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर थाना के पुलिस अधिकारी महेश कुमार पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की तैनाती रही।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों में अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बनवाएंगे” बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर अनंत सिंह का बड़ा बयान। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तटबंध निर्माण की मांग पर उन्होंने साफ कहा— “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बांध बनवाएंगे।” अनंत सिंह ने बताया कि शिवनार से लेकर बाढ़पुर तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अब ग्रामीणों को तटबंध निर्माण और बाढ़ से स्थायी राहत की उम्मीद है।
    1
    बाढ़ प्रभावित इलाकों में अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बनवाएंगे”
बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर अनंत सिंह का बड़ा बयान। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तटबंध निर्माण की मांग पर उन्होंने साफ कहा— “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बांध बनवाएंगे।” अनंत सिंह ने बताया कि शिवनार से लेकर बाढ़पुर तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अब ग्रामीणों को तटबंध निर्माण और बाढ़ से स्थायी राहत की उम्मीद है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • बंद घर में वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, डेढ़ लाख के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
    1
    बंद घर में वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, डेढ़ लाख के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • 7 /8 /2026 दिन सोमवार को पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद का पुतला दहन को लेकर जनता को आह्वान किया जा रहा है बख्तियारपुर ब्लॉक परिसर में पुतला दहन होगा दियारा विकास संगठन के माध्यम से पुतला दहन होगा
    1
    7 /8 /2026 दिन सोमवार को पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद का पुतला दहन को लेकर जनता को आह्वान किया जा रहा है बख्तियारपुर ब्लॉक परिसर में पुतला दहन होगा दियारा विकास संगठन के माध्यम से पुतला दहन होगा
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 🎙️ नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन बिहार शरीफ के गढ़पर स्थित नालंदा जिला यादव छात्रावास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नालंदा जिला यादव छात्रावास के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राजू यादव तथा आए हुए सम्मानितअतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पूर्व भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक की शानदार प्रस्तुति की गई, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। वहीं, नन्हे-नन्हे बाल कलाकारों द्वारा गोपी-किशन गायन की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं यादव छात्रावास के समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राजू यादव, उपाध्यक्ष मनोज मुरखिया, उपेन्द्र मुरखिया एवं अधिवक्ता रणविजय यादव (H.C.), सचिव एवं नगर निगम पार्षद संजय यादव तथा समाजसेवी सह युवा नेता सिकंदर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार यादव, मुखिया सुनील यादव, गोलू यादव, कुम्हरार बस के प्रोपराइटर मनोज यादव, शंभू यादव, कांग्रेस नेता रणधीर कुमार मंटू सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि प्रेम, मित्रता, भाईचारे और संस्कार का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    1
    नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
🎙️ नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
बिहार शरीफ के गढ़पर स्थित नालंदा जिला यादव छात्रावास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नालंदा जिला यादव छात्रावास के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राजू यादव तथा आए हुए सम्मानितअतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पूर्व भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक की शानदार प्रस्तुति की गई, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। वहीं, नन्हे-नन्हे बाल कलाकारों द्वारा गोपी-किशन गायन की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं यादव छात्रावास के समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राजू यादव, उपाध्यक्ष मनोज मुरखिया, उपेन्द्र मुरखिया एवं अधिवक्ता रणविजय यादव (H.C.), सचिव एवं नगर निगम पार्षद संजय यादव तथा समाजसेवी सह युवा नेता सिकंदर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं, कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार यादव, मुखिया सुनील यादव, गोलू यादव, कुम्हरार बस के प्रोपराइटर मनोज यादव, शंभू यादव, कांग्रेस नेता रणधीर कुमार मंटू सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि प्रेम, मित्रता, भाईचारे और संस्कार का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति जुड़ाव बढ़ता है।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
    1
    नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Ranjit Kumar Chaudhary
    1
    Post by Ranjit Kumar Chaudhary
    user_Ranjit Kumar Chaudhary
    Ranjit Kumar Chaudhary
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • जमीनी विवाद में भाई-भाई के बीच खूनी संघर्ष, सड़क हादसे समेत पांच घायल; सदर अस्पताल में इलाज जारी शेखपुरा- जिले में जमीनी विवाद और सड़क हादसे की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पहली घटना सिरारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। यहां जमीन में हिस्सेदारी को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित नवलेश यादव ने आरोप लगाया कि गाजो यादव, उनकी पत्नी मीणा देवी, पुत्री नेहा कुमारी तथा दो पुत्र विवेक कुमार और मुन्ना कुमार ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। नवलेश यादव के अनुसार, हमले में वह स्वयं, उनकी पत्नी रिंकू देवी तथा दोनों पुत्र धीरज कुमार और सूरज कुमार घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चिंतामनचक गांव की है, जहां सड़क पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्वर्गीय रामजीत पंडित के पुत्र देवन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
    2
    जमीनी विवाद में भाई-भाई के बीच खूनी संघर्ष, सड़क हादसे समेत पांच घायल; सदर अस्पताल में इलाज जारी
शेखपुरा- जिले में जमीनी विवाद और सड़क हादसे की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पहली घटना सिरारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। यहां जमीन में हिस्सेदारी को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित नवलेश यादव ने आरोप लगाया कि गाजो यादव, उनकी पत्नी मीणा देवी, पुत्री नेहा कुमारी तथा दो पुत्र विवेक कुमार और मुन्ना कुमार ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। नवलेश यादव के अनुसार, हमले में वह स्वयं, उनकी पत्नी रिंकू देवी तथा दोनों पुत्र धीरज कुमार और सूरज कुमार घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चिंतामनचक गांव की है, जहां सड़क पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्वर्गीय रामजीत पंडित के पुत्र देवन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    20 hrs ago
  • सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निकला रसल वाइपर, मचा हड़कंप! पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत महेंद्रपुर हाथीदह स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में खतरनाक रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, वहीं शिक्षकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीण संतोष कुमार सिंह ने सावधानीपूर्वक रसल वाइपर को एक डब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा इलाके में पानी फैल रहा है। ऐसे में जीव-जंतुओं के अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में गंगा किनारे स्थित इस विद्यालय परिसर में रसल वाइपर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सांप को विद्यालय परिसर में घूमता देख बच्चों और शिक्षकों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से डब्बे में बंद कर दिया गया और वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई। बाइट — संतोष कुमार सिंह, ग्रामीण बाइट — विजय कुमार, शिक्षक
    1
    सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निकला रसल वाइपर, मचा हड़कंप!
पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत महेंद्रपुर हाथीदह स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में खतरनाक रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, वहीं शिक्षकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीण संतोष कुमार सिंह ने सावधानीपूर्वक रसल वाइपर को एक डब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा इलाके में पानी फैल रहा है। ऐसे में जीव-जंतुओं के अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में गंगा किनारे स्थित इस विद्यालय परिसर में रसल वाइपर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
सांप को विद्यालय परिसर में घूमता देख बच्चों और शिक्षकों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से डब्बे में बंद कर दिया गया और वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई।
बाइट — संतोष कुमार सिंह, ग्रामीण
बाइट — विजय कुमार, शिक्षक
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • NH 31 के बाद NH 80 तक पहुँचा गंगा के बाढ़ का पानी एंकर :- शनिवार दिन भर बाढ़ अनुमंडल के लिये बेहद भारी और खतनाक रहा, हम बात गंगा में आई भयंकर बाढ़ की कर रहे हैँ जहाँ, बख्तियारपुर में गंगा कई जगह NH 31 को पार कर गाँव और घरों में प्रवेश कर गई वहीं, मोकामा प्रखंड के बरहपुर और शिवनार में भी NH 31 को पार करते हुये गंगा का पानी गाँव और घरों में प्रवेश कर गया! जबकी शनिवार की ही देर रात 12 बजे के बाद हाथीदह में रेलवे स्टेशन के पास NH 80 को पार कर गाँव घरों में प्रवेश कर गईं, जिससे रविवार को स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका है! ईधर प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की भरसक मदद करने में जुटी है जो नाकाफी साबित हो रहा है, मदद के नाम पर प्रशासन प्रखंड मुख्यालय में कम्युनिटी किचेन चला रही है और लोगों में अल्प मात्रा में सूखा राशन तथा कुछ प्लास्टिक शीट वितरण कर रही है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है! लोगों का मानना है की हर गाँव में सरकारी भवनों में खान पान और ठहराव की व्यवस्था होनी चाहिए! चूँकि अब स्थिति इंतजार का नहीं बल्कि बेहतर इंतजाम का हो गया है! गंगा अब शहरी और आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश कर तांडव मचा रही है, जिससे लोगों में एक ओर भय बना हुआ है, जन जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक खाना पूर्ति से आक्रोश भी व्याप्त है! बाइट - ग्रामीण!
    1
    NH 31 के बाद NH 80 तक पहुँचा गंगा के बाढ़ का पानी 

एंकर :- शनिवार दिन भर बाढ़ अनुमंडल के लिये बेहद भारी और खतनाक रहा, हम बात गंगा में आई भयंकर बाढ़ की कर रहे हैँ जहाँ, बख्तियारपुर में गंगा कई जगह NH 31 को पार कर गाँव और घरों में प्रवेश कर गई वहीं, मोकामा प्रखंड के बरहपुर और शिवनार में भी NH 31 को पार करते हुये गंगा का पानी गाँव और घरों में प्रवेश कर गया!
जबकी शनिवार की ही देर रात 12 बजे के बाद हाथीदह में रेलवे स्टेशन के पास NH 80 को पार कर गाँव घरों में प्रवेश कर गईं, जिससे रविवार को स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका है!
ईधर प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की भरसक मदद करने में जुटी है जो नाकाफी साबित हो रहा है, मदद के नाम पर प्रशासन प्रखंड मुख्यालय में कम्युनिटी किचेन चला रही है और लोगों में अल्प मात्रा में सूखा राशन तथा कुछ प्लास्टिक शीट वितरण कर रही है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है!
लोगों का मानना है की हर गाँव में सरकारी भवनों में खान पान और ठहराव की व्यवस्था होनी चाहिए!
चूँकि अब स्थिति इंतजार का नहीं बल्कि बेहतर इंतजाम का हो गया है! गंगा अब शहरी और आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश कर तांडव मचा रही है, जिससे लोगों में एक ओर भय बना हुआ है, जन जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक खाना पूर्ति से आक्रोश भी व्याप्त है!

बाइट - ग्रामीण!
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.