logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वागड़ अंचल में ब्राह्मण समाज द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह में सामाजिक भोजन प्रसाद।

2 hrs ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

वागड़ अंचल में ब्राह्मण समाज द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह में सामाजिक भोजन प्रसाद।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Abhishek Bhoi
    1
    Post by Abhishek Bhoi
    user_Abhishek Bhoi
    Abhishek Bhoi
    सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 min ago
  • 3 साल के मासूम निसार ने रखा अपना पहला रोजा, संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। इबादत के मुकद्दस महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग पूरी शिद्दत के साथ रोजे रख रहे हैं, वहीं डूंगरपुर में एक साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे ने अपनी भक्ति और दृढ़ निश्चय से सभी को हैरान कर दिया है। एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी के नवासे मोहम्मद निसार मकरानी ने महज 3 साल 11 माह की नन्ही उम्र में अपना पहला रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की। मासूम की इस हिम्मत और लगन को देखकर न सिर्फ मकरानी परिवार बल्कि पूरे समाज में चर्चा हो रही है। ​मकरानी ने बताया कि नन्हे निसार ने किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी और उत्साह के साथ सेहरी के वक्त उठकर रोजा रखने की जिद की। निसार ने परिवार के सभी सदस्यों से स्पष्ट कहा कि आज वह भी रोजा रखेगा। इतनी कम उम्र में बच्चे के इस फैसले ने एक पल के लिए सबको हैरत में डाल दिया, लेकिन उसके जज्बे को देखते हुए परिजनों ने खुशी-खुशी उसका साथ दिया। निसार के लिए प्रेरणा का स्रोत घर का माहौल रहा है, उनके भाई अब्दुल हाफिज इस साल के अपने सभी रोजे मुकम्मल कर रहे हैं और बहन मेहरीन फातिमा भी नियमित रूप से रोजे रख रही हैं। अपने भाई-बहनों को इबादत करते देख निसार के मन में भी रोजा रखने की इच्छा जागी। ​इस नेक और बरकत वाले मौके पर निसार के वालिद मोहम्मद वसीम, वालिदा मखदूमा मकरानी और दादी अनिसा मकरानी सहित पूरे मकरानी परिवार ने फूल-मालाओं और दुआओं के साथ मासूम को मुबारकबाद दी। परिजनों का कहना है कि नन्ही उम्र में दीन के प्रति ऐसा लगाव वाकई काबिले-तारीफ है। दिन भर चले इस सिलसिले के बाद शाम को इफ्तार के वक्त मासूम के चेहरे पर एक अलग ही रौनक और खुशी देखने को मिली। सोशल मीडिया और क्षेत्र में भी इस छोटे से रोजेदार की खूब सराहना की जा रही है।
    4
    3 साल के मासूम निसार ने रखा अपना पहला रोजा, 
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। इबादत के मुकद्दस महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग पूरी शिद्दत के साथ रोजे रख रहे हैं, वहीं डूंगरपुर में एक साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे ने अपनी भक्ति और दृढ़ निश्चय से सभी को हैरान कर दिया है। एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी के नवासे मोहम्मद निसार मकरानी ने महज 3 साल 11 माह की नन्ही उम्र में अपना पहला रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की। मासूम की इस हिम्मत और लगन को देखकर न सिर्फ मकरानी परिवार बल्कि पूरे समाज में चर्चा हो रही है।
​मकरानी ने बताया कि नन्हे निसार ने किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी और उत्साह के साथ सेहरी के वक्त उठकर रोजा रखने की जिद की। निसार ने परिवार के सभी सदस्यों से स्पष्ट कहा कि आज वह भी रोजा रखेगा। इतनी कम उम्र में बच्चे के इस फैसले ने एक पल के लिए सबको हैरत में डाल दिया, लेकिन उसके जज्बे को देखते हुए परिजनों ने खुशी-खुशी उसका साथ दिया। निसार के लिए प्रेरणा का स्रोत घर का माहौल रहा है, उनके भाई अब्दुल हाफिज इस साल के अपने सभी रोजे मुकम्मल कर रहे हैं और बहन मेहरीन फातिमा भी नियमित रूप से रोजे रख रही हैं। अपने भाई-बहनों को इबादत करते देख निसार के मन में भी रोजा रखने की इच्छा जागी।
​इस नेक और बरकत वाले मौके पर निसार के वालिद मोहम्मद वसीम, वालिदा मखदूमा मकरानी और दादी अनिसा मकरानी सहित पूरे मकरानी परिवार ने फूल-मालाओं और दुआओं के साथ मासूम को मुबारकबाद दी। परिजनों का कहना है कि नन्ही उम्र में दीन के प्रति ऐसा लगाव वाकई काबिले-तारीफ है। दिन भर चले इस सिलसिले के बाद शाम को इफ्तार के वक्त मासूम के चेहरे पर एक अलग ही रौनक और खुशी देखने को मिली। सोशल मीडिया और क्षेत्र में भी इस छोटे से रोजेदार की खूब सराहना की जा रही है।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर । होली पर्व को लेकर जिलेभर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के बाद डूंगरपुर पुलिस ने रिजर्व लाइन परिसर में उत्साह और उमंग के साथ होली उत्सव मनाया। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार भी पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे। जवानों ने एसपी को कंधों पर उठाकर होली की बधाई दी। ढोल, नगाड़ों और टूल-कुंडी की थाप पर पुलिस अधिकारी व जवान जमकर थिरकते नजर आए। एसपी मनीष कुमार ने भी जवानों के साथ नृत्य कर उत्सव में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, जिले के सभी थानों के थाना अधिकारी, पुलिस जवान और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस परिवार ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंगों का त्योहार मनाया। रिजर्व लाइन परिसर रंग-गुलाल और उत्साह से सराबोर नजर आया।
    1
    डूंगरपुर । होली पर्व को लेकर जिलेभर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के बाद डूंगरपुर पुलिस ने रिजर्व लाइन परिसर में उत्साह और उमंग के साथ होली उत्सव मनाया। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार भी पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे। जवानों ने एसपी को कंधों पर उठाकर होली की बधाई दी। ढोल, नगाड़ों और टूल-कुंडी की थाप पर पुलिस अधिकारी व जवान जमकर थिरकते नजर आए। एसपी मनीष कुमार ने भी जवानों के साथ नृत्य कर उत्सव में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, जिले के सभी थानों के थाना अधिकारी, पुलिस जवान और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस परिवार ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंगों का त्योहार मनाया। रिजर्व लाइन परिसर रंग-गुलाल और उत्साह से सराबोर नजर आया।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Rajendra Tabiyar
    1
    Post by Rajendra Tabiyar
    user_Rajendra Tabiyar
    Rajendra Tabiyar
    Actor गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    2
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। शहीदों की वीर भूमि रास्तापाल में होली पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक गैर नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रास्तापाल के बीस फलो सहित आसपास के गांवों और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां हाथों में डांडिया और पैरों में घुंघरू बांधकर ढोल-नगाड़ों व कुंडी की थाप पर देर तक गैर नृत्य करते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में सराबोर हो गया। गैर नृत्य में भक्तमेट कोतवाल भगत गमेती के नेतृत्व में ढोल, नगाड़े और कुंडी की थाप पर कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। ढोल की गूंज और पारंपरिक लोकधुनों के बीच युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। नर्तक गोल घेरा बनाकर लयबद्ध ढंग से डांडिया घुमाते हुए नृत्य करते रहे, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच संजय कलासुआ, ताराचंद बरंडा, रमन डामोर, सोहनलाल रोत, प्रेमनाथ कलासुआ, अनिल डामोर, हंसराज आमलिया सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में स्त्री-पुरुष, युवा और बच्चे पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बन गया। इस अवसर पर रास्तापाल स्थित वीर शहीद काली बाई और नानाभाई खांट स्मारक स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बलिदान को याद किया। गैर नृत्य के दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक लोक संस्कृति का आनंद लिया। देर शाम तक चले इस आयोजन में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धंबोला पुलिस भी मौके पर तैनात रही और पूरे आयोजन के दौरान स्थिति पर नजर रखी। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष होली के अवसर पर आयोजित होने वाला यह पारंपरिक गैर नृत्य क्षेत्र की लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
    3
    सीमलवाड़ा। शहीदों की वीर भूमि रास्तापाल में होली पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक गैर नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रास्तापाल के बीस फलो सहित आसपास के गांवों और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां हाथों में डांडिया और पैरों में घुंघरू बांधकर ढोल-नगाड़ों व कुंडी की थाप पर देर तक गैर नृत्य करते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में सराबोर हो गया।
गैर नृत्य में भक्तमेट कोतवाल भगत गमेती के नेतृत्व में ढोल, नगाड़े और कुंडी की थाप पर कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। ढोल की गूंज और पारंपरिक लोकधुनों के बीच युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। नर्तक गोल घेरा बनाकर लयबद्ध ढंग से डांडिया घुमाते हुए नृत्य करते रहे, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच संजय कलासुआ, ताराचंद बरंडा, रमन डामोर, सोहनलाल रोत, प्रेमनाथ कलासुआ, अनिल डामोर, हंसराज आमलिया सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में स्त्री-पुरुष, युवा और बच्चे पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बन गया।
इस अवसर पर रास्तापाल स्थित वीर शहीद काली बाई और नानाभाई खांट स्मारक स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बलिदान को याद किया।
गैर नृत्य के दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक लोक संस्कृति का आनंद लिया। देर शाम तक चले इस आयोजन में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धंबोला पुलिस भी मौके पर तैनात रही और पूरे आयोजन के दौरान स्थिति पर नजर रखी। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष होली के अवसर पर आयोजित होने वाला यह पारंपरिक गैर नृत्य क्षेत्र की लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 min ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.