Shuru
Apke Nagar Ki App…
सपा जिला अध्यक्ष का बड़ा आरोप: भ्रामक खबर से पार्टी छवि धूमिल करने की साजिश, एसपी करेंगे शिकायत जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने एक कथित भ्रामक समाचार को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तथाकथित पत्रकार द्वारा अब्दुल सत्तार को समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य बताकर गलत और भ्रामक खबर प्रकाशित की गई, जिसका उद्देश्य पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना है। जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब्दुल सत्तार का समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे फोटो प्रमाण मौजूद हैं, जिनमें अब्दुल सत्तार भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम में शामिल दिखाई दे रहे हैं।
P Chaturvedi
सपा जिला अध्यक्ष का बड़ा आरोप: भ्रामक खबर से पार्टी छवि धूमिल करने की साजिश, एसपी करेंगे शिकायत जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने एक कथित भ्रामक समाचार को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तथाकथित पत्रकार द्वारा अब्दुल सत्तार को समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य बताकर गलत और भ्रामक खबर प्रकाशित की गई, जिसका उद्देश्य पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना है। जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब्दुल सत्तार का समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे फोटो प्रमाण मौजूद हैं, जिनमें अब्दुल सत्तार भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम में शामिल दिखाई दे रहे हैं।
- User7387Ajitmal, Auraiya🙏1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अब्दुल सत्तार को समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य के रूप में प्रकाशित करने पर कड़ी आपत्ति जताई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में अब्दुल सत्तार थे मौजूद जिसकी फोटो भी उनके पास है मौजूद। इसके बावजूद एक खबर के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष जी ने समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए अब्दुल सत्तार का सपा का नेता बताया था। जो कि पूर्णतयः असत्य है वर्तमान में अब्दुल सत्तार भाजपा से जुड़े नेता है जिसकी फोटो संकलन साक्ष्य के तौर पर आपके समक्ष पेश कर रहा हु।2
- जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने एक कथित भ्रामक समाचार को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तथाकथित पत्रकार द्वारा अब्दुल सत्तार को समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य बताकर गलत और भ्रामक खबर प्रकाशित की गई, जिसका उद्देश्य पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना है। जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब्दुल सत्तार का समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे फोटो प्रमाण मौजूद हैं, जिनमें अब्दुल सत्तार भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम में शामिल दिखाई दे रहे हैं।1
- औरैया- बेला थाना क्षेत्र के ग्राम झबरा गांव की निवासी मेघा यादव नें सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा करते हुए छछूंदर कहते हुये सॉग बनाकर आपत्तिजनक गाने को इंस्टाग्राम आईडी/शोसल मीडिया हुआ वायरल किया, फिर क्या मामले को मीडिया चलने के बाद मेघा यादव नें शोसल मीडिया पर वीडियो के माध्यम मांगी मांफी2
- Post by दिलीप कुमार1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* जालौन चौराहा से सेंट फ्रांसिस एकेडमी मार्ग पर सड़क निर्माण में बड़ा खेल! आरोप है कि गड्ढों और उखड़े किनारों पर सिर्फ गिट्टी डालकर ऊपर से पतली डामर परत बिछाई जा रही है। शाम ढलते ही शुरू हुए काम ने गुणवत्ता, थिकनेस और पारदर्शिता पर खड़े कर दिए बड़े सवाल। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह सड़क मरम्मत है तो मानक कहाँ हैं, और अगर नई परत है तो मोटाई कितनी है? सड़क निर्माण में सही लेयरिंग, कम्पैक्शन और गुणवत्ता जांच जरूरी मानी जाती है, लेकिन मौके पर तस्वीर कुछ और ही कर रही है बयां। लोगों ने पूछा क्या यह टिकाऊ सड़क बनेगी या पहली बारिश में ही फिर उखड़ जाएगी? अब निगाहें PWD अफसरों पर टिकी हैं कि वे इसे विकास बताएंगे या घटिया निर्माण पर कार्रवाई करेंगे।1
- युवक टावर पर चढ़ा, छह घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझकर किसी तरह उतारा औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने करीब छह घंटे तक लगातार प्रयास कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी ब्रह्मानन्द पुत्र रमेश चन्द्र अचानक खेतों के पास लगे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने जब उसे ऊंचाई पर देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक तनाव के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के मुताबिक, उसके पिता रमेश चन्द्र ने दामाद सुशील कुमार के नाम पर महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे ब्रह्मानन्द चलाता था और उसकी किश्तें भी भरता था। आरोप है कि लोन चुकाने के बाद बहनोई ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट सौरिख थाने में दर्ज करा दी, जिससे युवक और अधिक तनाव में आ गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में जीजा को बुलाकर समझौते का आश्वासन दिलाया गया, जिसके बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।1
- औरैया। विधुत फीडर केशमपुर में तैनात जेई अजय पांडे और एक लाइनमैन को कानपुर एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सेहुद गांव निवासी पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने फफूंद क्षेत्र में ट्रैप बिछाया। काम के बदले रिश्वत मांगने पर दोनों को मौके से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को औरैया कोतवाली लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।2
- औरैया जिले में शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, फफूंद क्षेत्र के केशमपुर सब स्टेशन पर तैनात जेई अजय कुमार पांडेय और लाइनमैन लल्लन कुशवाहा को एंटी करप्शन टीम ने दोपहर के समय गिरफ्तार किया। दोनों को पूछताछ के लिए सदर कोतवाली ले जाया गया है, जहां मामले की जांच जारी है। शिकायतकर्ता दीपक बाबू, जो दिल्ली एनसीआर में फूड विभाग में ऑडिटर पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उनके गांव में मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए उन्होंने बिजली विभाग से अनुरोध किया था। आरोप है कि इस काम के एवज में जेई और लाइनमैन ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। दीपक बाबू ने इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई थी। योजना के तहत शुक्रवार को 11 हजार रुपये एडवांस देने पहुंचे, तभी टीम ने दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने पुष्टि की है कि एंटी करप्शन टीम ने जेई समेत दो लोगों को पकड़ा है और आगे की जांच जारी है।1
- *औरैया* सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के ओर इशारा करते हुए मेघा यादव का आपत्तिजनक शब्द। गाने के माध्यम से योगी आदित्यनाथ को बताया छछूदर। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद के लोगों में नाराजगी। मेघा नाम की इंस्टाग्राम आईडी से किया गया पोस्ट। बेला थाना क्षेत्र के झबरा गांव की रहने वाली बताई जा रही है मेघा यादव।3