Shuru
Apke Nagar Ki App…
*लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ने किया पदभार ग्रहण* *लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ने किया पदभार ग्रहण लातेहार। लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उपायुक्त ने कहा की लातेहार ज़िले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह ज़िले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे।
𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
*लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ने किया पदभार ग्रहण* *लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ने किया पदभार ग्रहण लातेहार। लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उपायुक्त ने कहा की लातेहार ज़िले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह ज़िले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे।
More news from झारखंड and nearby areas
- आज भंडारा 301 वा बार संपन्न तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया। भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को । शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे1
- लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।2
- छिपादोहर, लातेहार:-लातेहार जिला के छिपा दोहर बाजार में आज दिनांक 19 अप्रैल को छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन के विरोध में एक सर्व दलीय बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता छिपादोहर मुखिया बेरोनिक कुजूर ने स्वयं किया|कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने भावनाओं को रखा जहां सभी वक्ताओं ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से प्रजातांत्रिक एवं क्रमबद्ध होकर आंदोलन करेंगे|जिसके तहत एक सप्ताह के अंदर सभी के सहयोग से एक मसाला जुलूस निकाला जाएगा|जिसमें रेल अधिकारियों के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सोपा जाएगा| साथ ही साथ प्रभावित सभी गांव में अलग-अलग जनसभा कर संबंधित रेल अधिकारी एवं माननीय सांसद महोदय को लिखित भेजा जाएगा|साथ ही साथ माननीय उच्चतम न्यायालय में भी एक जनहित याचिका दायर करने पर भी विचार किया जा रहा है|इस सर्व दलीय बैठक में इस क्षेत्र के माननीय सांसद महोदय श्री कालीचरण सिंह फोन कॉल के माध्यम से बैठक में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा आप सभी क्षेत्रवासियों के इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा हूं,जहां इस विषय में मेरे द्वारा जो सहयोग आपको चाहिए,वह किया जाएगा|सर्वदलीय बैठक के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षण उमेश चंद्रवंशी,कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद, मुख सलाहकार तेतर यादव,प्रमुख सुशीला देवी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष आशीष सिंह, मुखिया बलदेव परहिया तथा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे|1
- ग्राम हेसाग,पंचायत हेसाग, जिला लोहरदगा झारखण्ड1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के डहूडड़ गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के झांसे में युवती को ठगने का प्रयास किया गया। हालांकि, चैनपुर पुलिस की जागरूकता और सतर्कता से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई।1
- Post by AAM JANATA1
- शादी का झांसा, ‘रांची पुलिस ने पकड़ लिया’ का डर… साइबर ठग का खेल नाकाम, चैनपुर पुलिस की सतर्कता से बची युवती चैनपुर (गुमला) : जानकारी देते हुए सोमवार की सुबह दस बजे बताया गया कि डिजिटल दौर में प्रेम और विश्वास का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ग्रामीण इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बच गई, जिसे समय रहते पुलिस की तत्परता ने बड़ी आर्थिक क्षति से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डहुडड़गांव निवासी कविता कुमारी पिछले लगभग तीन महीनों से एक अज्ञात युवक के संपर्क में थी। युवती ने बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे युवक का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद युवक ने धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा। पीड़िता के अनुसार युवक ने मिलने और शादी करने की बात कही थी, लेकिन अचानक उसने संदेश भेजा कि वह शादी के लिए आते समय “रांची पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है” और पुलिस से छूटने के नाम पर पंद्रह हजार एक रुपये की मांग की। आरोपी ने पैसे भेजने के लिए एक क्यूआर कोड भी भेज दिया। घबराई युवती तुरंत चैनपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना में पदस्थापित दरोगा राजेंद्र मंडल ने मामले की जांच करते हुए बताया कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास था। पुलिस ने युवती को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की राशि भेजने से रोक दिया। दरोगा राजेंद्र मंडल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अनजान नंबरों से हुई दोस्ती पर तुरंत भरोसा न करें। शादी, नौकरी या किसी आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगना साइबर अपराधियों की आम रणनीति है। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। चैनपुर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। #GumlaNews #ChainpurPolice #CyberCrimeAlert #JharkhandNews #OnlineFraud #CyberSafety #PoliceAlert #DigitalSafety #SocialAwareness1
- *लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।*1