logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंधी होटल के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन युवक घायल कदौरा/बबीना। कदौरा-बबीना मार्ग पर स्थित सिंधी होटल के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीना निवासी 26 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल अपनी अपाचे बाइक (UP 91 X 5291) से कदौरा से बबीना की ओर जा रहे थे। तभी कदौरा और बबीना के बीच स्थित सिंधी होटल के पास सामने से आ रही सीडी डीलक्स बाइक (UP 91 P 2655) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। सीडी डीलक्स बाइक पर कदौरा निवासी 18 वर्षीय हर्ष साहू पुत्र शिवचरण और उसके साथ अंशु पुत्र कर्मेंद्र सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कृष्ण कुमार उछलकर हाईवे पर जा गिरे। सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया गया। हादसे में कृष्ण कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हर्ष साहू और अंशु को भी हाथ-पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

8 hrs ago
user_Raja patrakaar
Raja patrakaar
रिपोर्टर भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

सिंधी होटल के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन युवक घायल कदौरा/बबीना। कदौरा-बबीना मार्ग पर स्थित सिंधी होटल के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीना निवासी 26 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल अपनी अपाचे बाइक (UP 91 X 5291) से कदौरा

से बबीना की ओर जा रहे थे। तभी कदौरा और बबीना के बीच स्थित सिंधी होटल के पास सामने से आ रही सीडी डीलक्स बाइक (UP 91 P 2655) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। सीडी डीलक्स बाइक पर कदौरा निवासी 18 वर्षीय हर्ष साहू पुत्र शिवचरण और उसके साथ अंशु पुत्र कर्मेंद्र सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कृष्ण कुमार उछलकर हाईवे पर जा

गिरे। सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया गया। हादसे में कृष्ण कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हर्ष साहू और अंशु को भी हाथ-पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • कानपुर देहात आज एक गरीब परिवार की मदद
    2
    कानपुर देहात आज एक गरीब परिवार की मदद
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    7 hrs ago
  • सिंधी होटल के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन युवक घायल कदौरा/बबीना। कदौरा-बबीना मार्ग पर स्थित सिंधी होटल के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीना निवासी 26 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल अपनी अपाचे बाइक (UP 91 X 5291) से कदौरा से बबीना की ओर जा रहे थे। तभी कदौरा और बबीना के बीच स्थित सिंधी होटल के पास सामने से आ रही सीडी डीलक्स बाइक (UP 91 P 2655) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। सीडी डीलक्स बाइक पर कदौरा निवासी 18 वर्षीय हर्ष साहू पुत्र शिवचरण और उसके साथ अंशु पुत्र कर्मेंद्र सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कृष्ण कुमार उछलकर हाईवे पर जा गिरे। सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया गया। हादसे में कृष्ण कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हर्ष साहू और अंशु को भी हाथ-पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    3
    सिंधी होटल के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन युवक घायल
कदौरा/बबीना। कदौरा-बबीना मार्ग पर स्थित सिंधी होटल के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीना निवासी 26 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल अपनी अपाचे बाइक (UP 91 X 5291) से कदौरा से बबीना की ओर जा रहे थे। तभी कदौरा और बबीना के बीच स्थित सिंधी होटल के पास सामने से आ रही सीडी डीलक्स बाइक (UP 91 P 2655) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। सीडी डीलक्स बाइक पर कदौरा निवासी 18 वर्षीय हर्ष साहू पुत्र शिवचरण और उसके साथ अंशु पुत्र कर्मेंद्र सवार थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि कृष्ण कुमार उछलकर हाईवे पर जा गिरे। सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया गया।
हादसे में कृष्ण कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हर्ष साहू और अंशु को भी हाथ-पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    user_Raja patrakaar
    Raja patrakaar
    रिपोर्टर भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ऐसा बेर खाने का अलग ही मजा है बताओ कितने लोगों ने खाया #new #video#viralvideo
    1
    ऐसा बेर खाने का अलग ही मजा है बताओ कितने लोगों ने खाया #new #video#viralvideo
    user_Irshad khan
    Irshad khan
    Farmer कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • कालपी में यमुना से अज्ञात महिला का शव बरामद, शहर में सनसनी कालपी में उस समय हड़कंप मच गया जब यमुना नदी में बहता हुआ एक अज्ञात शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव महिला का बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। शहर में उठ रहे बड़े सवाल: हादसा या साजिश? कौन है यह महिला? आखिर कैसे पहुंचा शव यमुना में? सूत्रों के मुताबिक अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ने देर रात नदी में छलांग लगाई हो सकती है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। महिला के नाक में बाली और पैरों में तोड़िया पहनी होने की बात सामने आई है, जिससे शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है। मामला रहस्यमय, जवाब का इंतजार पूरे शहर को।
    1
    कालपी में यमुना से अज्ञात महिला का शव बरामद, शहर में सनसनी
कालपी में उस समय हड़कंप मच गया जब यमुना नदी में बहता हुआ एक अज्ञात शव दिखाई दिया। 
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव महिला का बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
शहर में उठ रहे बड़े सवाल:
हादसा या साजिश?
कौन है यह महिला?
आखिर कैसे पहुंचा शव यमुना में?
सूत्रों के मुताबिक अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ने देर रात नदी में छलांग लगाई हो सकती है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। महिला के नाक में बाली और पैरों में तोड़िया पहनी होने की बात सामने आई है, जिससे शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है।
मामला रहस्यमय, जवाब का इंतजार पूरे शहर को।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का सालाना बार्षिक उत्सव छात्र छात्राओं ने पेस किये सास्कृतिक कार्यक्रम ऎसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलता है मौका / अर्चना शिवहरे यूपी हेड अमित गुप्ता कदौरा/जालौन,कस्बे में स्तिथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल का बार्षिक उत्सव मेला मैदान के विशाल प्रांगण बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया इस दौरान स्कूल के छात्र व छात्राओ द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किया आयोजन के दौरान मुख अतिथियो एवं स्कूल स्टाप द्वारा छात्र व छात्राओ का उत्साहवर्धन कर स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया गौरतलब है कि कस्बे के प्रसिद्ध पण्डित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल का सालाना बार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया इस दौरान स्कूल के छात्र व छात्राओ ने विशेष सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किये आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती सारदे वंदना से की गई,आयोजन में क़व्वाली, देश भक्ति गीत,नाटक,कवि सम्मेलन, लोगगीत, राई गीत,आदि कार्यक्रम सामिल रहे इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि समय समय पर आयोजनों का होना जरूरी है,जिससे छात्र व छात्राओ की प्रतिभा भी बाहर निकलती है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है आयोजन के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने कहा की नगर क्षेत्र में ये स्कूल की एक खास पहचान बनी हुई है यहाँ अच्छी शिक्षा के अलावा विशेष सुविधा भी उपलब्ध है जिससे छात्र व छात्राओ को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नही होती है इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों के लिये खेलकुद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना भी जरूरी है जिससे उनको आगे बढ़ने एवं अपने आप को मजबूत करने का मौका मिला है इस दौरान ,प्रधानाचार्य विकाश कुमार सिंह,सुरेन्द्र कुमार पांडेय,जगत नारायण विश्वकर्मा, अमित कुमार, कैलास चंद विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण,सौरव, उज्ज्वल,गणेश, लवकुश, अखिलेश,आजाद,राकेश, विपिम,संतोषी,नूरी,आलिया,अंजू,तनु,लक्ष्मी,प्रवीण,सत्यम,ऋचा,निदा परवीण, सानिया खान,अंशुल,वैष्णवी,अक्शा, दिव्यांशी, मानसी, तान्या,स्वीटी,मानसी,पलक, श्रद्धा,आदि छात्र ,छात्राये एवं सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे फ़ोटो परिचय सीन,1,2,3,सास्कृतिक कार्यक्रम पेश करते छात्र व छात्राये मौजूद लोग,एवं अतिथि
    2
    धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का सालाना बार्षिक उत्सव
छात्र छात्राओं ने पेस किये सास्कृतिक कार्यक्रम
ऎसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलता है मौका / अर्चना शिवहरे
यूपी हेड अमित गुप्ता 
कदौरा/जालौन,कस्बे में स्तिथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल का बार्षिक उत्सव मेला मैदान के विशाल प्रांगण बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया इस दौरान स्कूल के छात्र व छात्राओ द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किया आयोजन के दौरान मुख अतिथियो एवं स्कूल स्टाप द्वारा छात्र व छात्राओ का उत्साहवर्धन कर स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
गौरतलब है कि कस्बे के प्रसिद्ध पण्डित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल का सालाना बार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया इस दौरान स्कूल के छात्र व छात्राओ ने विशेष सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किये आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती सारदे वंदना से की गई,आयोजन में क़व्वाली, देश भक्ति गीत,नाटक,कवि सम्मेलन, लोगगीत, राई गीत,आदि कार्यक्रम सामिल रहे
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि समय समय पर आयोजनों का होना जरूरी है,जिससे छात्र व छात्राओ की प्रतिभा भी बाहर निकलती है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है
आयोजन के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने कहा की नगर क्षेत्र में ये स्कूल की एक खास पहचान बनी हुई है यहाँ अच्छी शिक्षा के अलावा विशेष सुविधा भी उपलब्ध है जिससे छात्र व छात्राओ को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नही होती है
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों के लिये खेलकुद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना भी जरूरी है जिससे उनको आगे बढ़ने एवं अपने आप को मजबूत करने का मौका मिला है
इस दौरान ,प्रधानाचार्य विकाश कुमार सिंह,सुरेन्द्र कुमार पांडेय,जगत नारायण विश्वकर्मा, अमित कुमार, कैलास चंद विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण,सौरव, उज्ज्वल,गणेश, लवकुश, अखिलेश,आजाद,राकेश, विपिम,संतोषी,नूरी,आलिया,अंजू,तनु,लक्ष्मी,प्रवीण,सत्यम,ऋचा,निदा परवीण, सानिया खान,अंशुल,वैष्णवी,अक्शा, दिव्यांशी, मानसी, तान्या,स्वीटी,मानसी,पलक, श्रद्धा,आदि छात्र ,छात्राये एवं सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे
फ़ोटो परिचय
सीन,1,2,3,सास्कृतिक कार्यक्रम पेश करते छात्र व छात्राये मौजूद लोग,एवं अतिथि
    user_Gullu Gupta
    Gullu Gupta
    Salesperson कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ग्राम फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहेब की मुरत की जगा पे अवैध निर्माण किया जा रहा है, गंगाराम पुत्र भैरम,और आमरकिरर्ती,और संजय पुत्र गंगाराम
    1
    ग्राम फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहेब की मुरत की जगा पे अवैध निर्माण किया जा रहा है, गंगाराम पुत्र भैरम,और आमरकिरर्ती,और संजय पुत्र गंगाराम
    user_जय भीम जय भारत जय संविधान
    जय भीम जय भारत जय संविधान
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मूढ़ादेव गांव के पास हाईवे पार करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूढ़ादेव गांव निवासी शशि प्रभा रविवार शाम करीब 5 बजे अपने खेतों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे पार करते समय औरैया से कानपुर की ओर जा रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शशि प्रभा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र आलोक, दीपक और रोहित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में फिर से चीख-पुकार मच गई। थाना सिकंदरा प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मूढ़ादेव गांव के पास हाईवे पार करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूढ़ादेव गांव निवासी शशि प्रभा रविवार शाम करीब 5 बजे अपने खेतों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे पार करते समय औरैया से कानपुर की ओर जा रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शशि प्रभा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र आलोक, दीपक और रोहित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में फिर से चीख-पुकार मच गई।
थाना सिकंदरा प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज मार्ग की जर्जर हालत को लेकर उठे विरोध के बाद आखिरकार मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को नगर पालिका झींझक के सभासदों और स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज की खराब स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और तत्काल मरम्मत की मांग उठाई थी। इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। रविवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सियन) सुनील कुमार सिंह, अवर अभियंता दिनेशचंद्र, सहायक अभियंता शिवम पाल तथा सेतु निगम के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर एस.के. सुमन मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज की जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता शिवम पाल ने शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद रविवार रात से ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक ओवरब्रिज मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया। सड़क दुरुस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विभागीय अधिकारियों का आभार जताया।
    1
    झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज मार्ग की जर्जर हालत को लेकर उठे विरोध के बाद आखिरकार मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शुक्रवार को नगर पालिका झींझक के सभासदों और स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज की खराब स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और तत्काल मरम्मत की मांग उठाई थी। इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया।
रविवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सियन) सुनील कुमार सिंह, अवर अभियंता दिनेशचंद्र, सहायक अभियंता शिवम पाल तथा सेतु निगम के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर एस.के. सुमन मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज की जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता शिवम पाल ने शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
इसके बाद रविवार रात से ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक ओवरब्रिज मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया। सड़क दुरुस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विभागीय अधिकारियों का आभार जताया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.