logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान: पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित, नगरीय निकाय चुनाव के बाद तय होंगी नई तारीखें जयपुर राजस्थान: पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित, नगरीय निकाय चुनाव के बाद तय होंगी नई तारीखें जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए होने वाली आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है। विभाग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, 17 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, प्रधान व पंचायत समिति सदस्य तथा 18 सितंबर को सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जानी थी। हालांकि, इसी दौरान राज्य के नगरीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम भी चल रहे हैं। 17 सितंबर को अध्यक्ष पद के नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा 18 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन निर्धारित है। विभिन्न जिला कलेक्टर्स ने विभाग को अवगत कराया कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी—दोनों का संपादन जिला स्तर पर कलेक्टर स्तर से ही होना है। एक ही समय में दोनों जिम्मेदारियां होने से प्रशासनिक व्यवस्था में परेशानी खड़ी हो रही थी। कलेक्टर्स के अनुरोध के बाद विभाग ने 17 व 18 सितंबर को होने वाली लॉटरी को टालने का निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार, अब नगरीय निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद ही आरक्षण लॉटरी आयोजित करने पर विचार किया जाएगा। नई तारीखों का निर्धारण होते ही जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी।

20 hrs ago
user_Ramsingh Meena
Ramsingh Meena
तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
20 hrs ago

राजस्थान: पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित, नगरीय निकाय चुनाव के बाद तय होंगी नई तारीखें जयपुर राजस्थान: पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित, नगरीय निकाय चुनाव के बाद तय होंगी नई तारीखें जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए होने वाली आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है। विभाग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, 17 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, प्रधान व पंचायत समिति सदस्य तथा 18 सितंबर को सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जानी थी। हालांकि, इसी दौरान राज्य के नगरीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम भी चल रहे हैं। 17 सितंबर को अध्यक्ष पद के नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा 18 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन निर्धारित है। विभिन्न जिला कलेक्टर्स ने विभाग को अवगत कराया कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी—दोनों का संपादन जिला स्तर पर कलेक्टर स्तर से ही होना है। एक ही समय में दोनों जिम्मेदारियां होने से प्रशासनिक व्यवस्था में परेशानी खड़ी हो रही थी। कलेक्टर्स के अनुरोध के बाद विभाग ने 17 व 18 सितंबर को होने वाली लॉटरी को टालने का निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार, अब नगरीय निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद ही आरक्षण लॉटरी आयोजित करने पर विचार किया जाएगा। नई तारीखों का निर्धारण होते ही जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा
    1
    गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    18 hrs ago
  • किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।
    4
    किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन  दी जानकारी 
*किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन*
लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई  निबंध प्रतियोगिता,  पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। 
विद्यालय की व्याख्याता  सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने  छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही  सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की  विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। 
इस अवसर पर  व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए  उपस्थिति रही।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
    2
    शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल
शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान 
उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • 5वें भव्य गणेश महोत्सव में गजानन की आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु,मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप की ओर से चल रहा भव्य आयोजन सवाई माधोपुर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष रामबाबू कुमावत की अध्यक्षता में चल रहे 5वें भव्य श्री गणेश महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजमल सैनी ने बताया कि तीसरे दिवस अतिथि दिलीप कुलोथिया पत्नी कुसुम सैनी अध्यापिका परिवार के द्वारा गजानन महाराज पूजा अर्चना व आरती के दौरान पंडाल में श्रद्धालु उमड़ रहे है। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ग्रुप की ओर से अतिथियों एवं इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले यजमानों का दूपट्टा उडाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणेश महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है। महोत्सव के चलते आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वही टीम की और से दिन में अतिथीयो को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामबाबू कुमावत, पूर्व संरक्षक आर्टिस्ट विनोद कुमावत, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सचिव राजेश सैनी, संरक्षक रोहित गुप्ता पत्रकार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, रामसहाय साहू, कृष्ण गोविन्द सहित कई पर्यावरण प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    5वें भव्य गणेश महोत्सव में गजानन की आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु,मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप की ओर से चल रहा भव्य आयोजन
सवाई माधोपुर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष रामबाबू कुमावत की अध्यक्षता में चल रहे 5वें भव्य श्री गणेश महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
मीडिया प्रभारी राजमल सैनी ने बताया कि तीसरे दिवस अतिथि दिलीप कुलोथिया पत्नी कुसुम सैनी अध्यापिका परिवार के द्वारा गजानन महाराज पूजा अर्चना व आरती के दौरान पंडाल में श्रद्धालु उमड़ रहे है। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
ग्रुप की ओर से अतिथियों एवं इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले यजमानों का दूपट्टा उडाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणेश महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है। महोत्सव के चलते आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वही टीम की और से दिन में अतिथीयो को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामबाबू कुमावत, पूर्व संरक्षक आर्टिस्ट विनोद कुमावत, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सचिव राजेश सैनी, संरक्षक रोहित गुप्ता पत्रकार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, रामसहाय साहू, कृष्ण गोविन्द सहित कई पर्यावरण प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_नरेन्द्र शर्मा
    नरेन्द्र शर्मा
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    55 min ago
  • गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।
    1
    गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन
हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 
महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सारसोप में गूंजी भजनों की स्वर लहरियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर सारसोप। सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार रात मध्यप्रदेश से आए पैदल यात्रियों के स्वागत में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ये श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गायकों और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से यात्रियों के लिए भोजन-पानी एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा-सत्कार में उत्साह से भाग लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
    1
    सारसोप में गूंजी भजनों की स्वर लहरियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर

सारसोप। सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार रात मध्यप्रदेश से आए पैदल यात्रियों के स्वागत में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ये श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गायकों और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से यात्रियों के लिए भोजन-पानी एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा-सत्कार में उत्साह से भाग लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर जोगी महल मार्ग पर टाइगर का मूवमेंट। जोन नंबर 3 परिक्रमा मार्ग में टाइगर का मूवमेंट। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
    1
    रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर जोगी महल मार्ग पर टाइगर का मूवमेंट। जोन नंबर 3 परिक्रमा मार्ग में टाइगर का मूवमेंट। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • श्रावणी कर्म में वैदिक मंत्रों के साथ हुआ दस विधि स्नान सारसोप। कस्बे में श्रावणी कर्म धार्मिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह कर्म वर्ष में एक बार ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक विधियों के तहत दस प्रकार से स्नान किया गया। इसमें गोबर, गोरज, हल्दी, भस्म सहित अन्य सामग्री का प्रयोग कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार श्रावणी कर्म खेड़ा पति बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पंडित भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कर्म संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    3
    श्रावणी कर्म में वैदिक मंत्रों के साथ हुआ दस विधि स्नान

सारसोप। कस्बे में श्रावणी कर्म धार्मिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह कर्म वर्ष में एक बार ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक विधियों के तहत दस प्रकार से स्नान किया गया। इसमें गोबर, गोरज, हल्दी, भस्म सहित अन्य सामग्री का प्रयोग कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार श्रावणी कर्म खेड़ा पति बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पंडित भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कर्म संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.