हमीरपुर :जिला अस्पताल में कर्मचारी के अय्याशी के आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप हमीरपुर। जिला अस्पताल में कर्मचारी द्वारा अस्पताल परिसर में कथित तौर पर अनुशासनहीनता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में अस्पताल के एक कक्ष में कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के साथ एक निजी युवक के मौजूद होने तथा कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीने और बियर की बोतल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि अस्पताल परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर कर्मचारी ने निजी युवक के साथ समय बिताया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में भी खलबली मच गई। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना है कि वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।
हमीरपुर :जिला अस्पताल में कर्मचारी के अय्याशी के आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप हमीरपुर। जिला अस्पताल में कर्मचारी द्वारा अस्पताल परिसर में कथित तौर पर अनुशासनहीनता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में अस्पताल के एक कक्ष में कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के साथ एक निजी युवक के मौजूद होने तथा कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीने और बियर की बोतल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि अस्पताल परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर कर्मचारी ने निजी युवक के साथ समय बिताया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में भी खलबली मच गई। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना है कि वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।
- मौदहा नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की दोबारा मां भवानी मिष्ठान की दुकान परकार्रवाई से मचा हड़कंप ➡️ रक्षाबंधन से पहले जय भवानी स्वीट्स हाउस में पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ➡️ चार दिन पहले लिए गए थे मिठाइयों के नमूने, दुकान में मिली थी गंदगी ➡️ गुरुवार को टीम ने दोबारा पहुंचकर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण ➡️ इस बार किसी खाद्य पदार्थ का नहीं लिया गया नमूना ➡️ निरीक्षण के बाद दुकान संचालक को जारी किया नोटिस ➡️ तीन दिन के भीतर जवाब देने के दिए निर्देश ➡️ खाद्य विभाग की कार्रवाई से आसपास के मिठाई दुकानदारों में भी मची हलचल ➡️ रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से बाजार में बढ़ी सतर्कता1
- हमीरपुर :चंद्रावल-शिहो नाले उफनाए, तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा मौदहा, हमीरपुर। क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ शिहो और बगहा नाला भी उफान पर हैं। पानी बढ़ने से मौदहा विकासखंड के करीब तीन दर्जन गांवों का कस्बे से संपर्क प्रभावित हो गया है। शिहो नाले का पानी हिमौली, रतौली और भमौरा गांव की आबादी में घुसना शुरू हो गया है। पानी घरों तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। वहीं मदारपुर, छिमौली, पढ़ोरी, सिजनौड़ा समेत कई अन्य गांव भी जलभराव की चपेट में आने लगे हैं। उधर पढ़ोरी तथा पारा-लदार और लड़ौंद के रपटा के ऊपर कई मीटर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते सिसोलर, पारा-लदार और लड़ौंद क्षेत्र का मौदहा कस्बे से संपर्क कट गया है। रपटों पर तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव की तैयारी करने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।2
- बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस। खबर यूपी के जनपद बांदा से है, जहां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में विभिन्न प्रकार की दीनी झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं अलग-अलग पोशाकों में अंजुमन कमेटियों के युवा जुलूस के साथ चलते नजर आए। सुन्नते रसूल सल्लललाहो अलैह वसल्लम अंजुमन कमेटी मर्दन नाका,मनोहरी गंज बाँदा में मुख्य अतिथि श्याम मोहन धुरिया प्रधान सम्पादक दैनिक बुन्देलखण्ड लाइव द्वारा सभी कमेटियों को फूल-माला पहनाया और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुन्नते रसूल सल्लललाहो अलैह वसल्लम अंजुमन कमेटी मर्दन नाका,मनोहरी गंज के पदाधिकारी अध्यक्षा शाहरुख खान, कोषाध्यक्ष पप्पू ,उपाध्यक्ष रियाज ,मंत्री लाला,महामंत्री उसमान और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति हटाने का प्रयास हमीरपुर। कस्बा सिसोलर स्थित विलोहटा मंदिर में गुरुवार को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को उसके स्थापित स्थान से हटाने और आसपास खुदाई करने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रकरण के संबंध में डायल-112 एवं थाना सिसोलर पुलिस को सूचना दी गई कि विलोहटा मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित स्थान से हटाने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान मूर्ति के आसपास लगे पत्थरों को हटाने तथा खुदाई किए जाने के प्रयास के निशान मिले। पुलिस के अनुसार हनुमान जी की मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में खजाना दबे होने की चर्चा के चलते किसी ने खजाने की तलाश में खुदाई करने का प्रयास किया होगा। हालांकि खुदाई के वास्तविक मकसद और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में घुसकर मूर्ति को हटाने और खुदाई करने वाले आरोपियों को जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी मौदहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।1
- बांदा( उप्र), दिनांक 26 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी का मुबारक त्योहार सभी लोगों को स्टाल लगाकर बिस्किट व जल वितरण कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बांदा( उप्र), दिनांक 26 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी का मुबारक त्योहार सभी लोगों को स्टाल लगाकर बिस्किट व जल वितरण कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मुबारक मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बांदा में हुसैनी 72 कमेटी से मिलकर तथा अलग अलग जगह पर जाकर वहाँ के नौजवानों में प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया और आका के जीवन के मूल्यों को लोगो में आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के इस मुबारक मौके पर सभी देशवासियों और खास तौर पर मेरे क्षेत्रवासियों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद। हजरत मुहम्मद की जिन्दगी हमें मोहब्बत, अमन, रहमत और इंसानियत का पैगाम देती है। आइए, उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारे, सद्भाव और शांति को बढ़ावा दें। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह नूरानी दिन आपके जीवन को रोशन करे। आपको इस मुबारक मौके पर ढेरों खुशियां और बरकतें हासिल हों।" महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने कहा कि "जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर तमाम देशवासियों को पुरखुलूस मुबारकबाद। आका की सीरत हमें इंसानियत की खिदमद, आपसी भाईचारे, मोहब्बत, इंसाफ और कमजोरों के प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणा देती है।" इस अवसर पर बुंदेलखंड राज्य निर्माण निगरानी समिति संयोजक रमेश चन्द्र द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, इदरीश खान एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब रिजवी, अमित तिवारी, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला वक्ता राजेश गुप्ता पप्पू, कांग्रेस सभासद इरफान खान, सुनील चौरसिया,सैय्यद वारिस अली, सुखदेव गांधी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन तथा लोग उपस्थित रहे।4
- शायर गांव में मुकेश सिंह जी का आवास बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है शासन प्रशासन से अनुरोध है ताकि इन समस्याओं को नजर में रखते हुए इनको उचित मुआवजा दिलाया जाए तो महान दया होगी1
- हमीरपुर - हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास, खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग, मामला सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का।2
- हमीरपुर :जिला अस्पताल में कर्मचारी के अय्याशी के आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप हमीरपुर। जिला अस्पताल में कर्मचारी द्वारा अस्पताल परिसर में कथित तौर पर अनुशासनहीनता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में अस्पताल के एक कक्ष में कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के साथ एक निजी युवक के मौजूद होने तथा कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीने और बियर की बोतल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि अस्पताल परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर कर्मचारी ने निजी युवक के साथ समय बिताया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में भी खलबली मच गई। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना है कि वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।1