logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईको कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत दो घायल हुए थे, उपचार के दौरान 18 वर्षीय रणछोड़ ने तोड़ा दम सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा-धंबोला मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें परिजन उपचार के लिए गुजरात ले गए थे। मंगलवार सुबह एक घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत के कंबोडिया निवासी रणछोड़ (18) पुत्र खातरा गुदा अपने जीजाजी छगन के साथ मोटरसाइकिल से बांसिया से अपने गांव कंबोडिया लौट रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा से धंबोला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिलने पर दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए गुजरात के मोडासा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान रणछोड़ की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को सीमलवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अज्ञात ईको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

1 hr ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
1 hr ago

ईको कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत दो घायल हुए थे, उपचार के दौरान 18 वर्षीय रणछोड़ ने तोड़ा दम सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा-धंबोला मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें परिजन उपचार के लिए गुजरात ले गए थे। मंगलवार सुबह एक घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में शोक की

लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत के कंबोडिया निवासी रणछोड़ (18) पुत्र खातरा गुदा अपने जीजाजी छगन के साथ मोटरसाइकिल से बांसिया से अपने गांव कंबोडिया लौट रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा से धंबोला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे

के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिलने पर दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए गुजरात के मोडासा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान रणछोड़ की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को सीमलवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद

शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अज्ञात ईको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा-धंबोला मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें परिजन उपचार के लिए गुजरात ले गए थे। मंगलवार सुबह एक घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत के कंबोडिया निवासी रणछोड़ (18) पुत्र खातरा गुदा अपने जीजाजी छगन के साथ मोटरसाइकिल से बांसिया से अपने गांव कंबोडिया लौट रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा से धंबोला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिलने पर दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए गुजरात के मोडासा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान रणछोड़ की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को सीमलवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अज्ञात ईको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    4
    सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा-धंबोला मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें परिजन उपचार के लिए गुजरात ले गए थे। मंगलवार सुबह एक घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत के कंबोडिया निवासी रणछोड़ (18) पुत्र खातरा गुदा अपने जीजाजी छगन के साथ मोटरसाइकिल से बांसिया से अपने गांव कंबोडिया लौट रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा से धंबोला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिलने पर दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए गुजरात के मोडासा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
मंगलवार सुबह उपचार के दौरान रणछोड़ की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को सीमलवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने अज्ञात ईको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • धंबोला। धंबोला थाना क्षेत्र के राखोड़िया कस्बे में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया जब बिनोला की रस्म के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, शादी में मौजूद युवकों के बीच शुरू हुई बहस जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें कांति पिता खतरा रोत (उम्र 35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन व ग्रामीण तुरंत घायल कांति को संभालने में जुटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मारपीट के दौरान लगी चोटों के कारण कांति की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, शादी जैसे खुशी के मौके पर इस तरह की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    धंबोला। धंबोला थाना क्षेत्र के राखोड़िया कस्बे में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया जब बिनोला की रस्म के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, शादी में मौजूद युवकों के बीच शुरू हुई बहस जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें कांति पिता खतरा रोत (उम्र 35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन व ग्रामीण तुरंत घायल कांति को संभालने में जुटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मारपीट के दौरान लगी चोटों के कारण कांति की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, शादी जैसे खुशी के मौके पर इस तरह की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सागवाड़ा अस्पताल में पत्रकार से अभद्रता का आरोप, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ शिकायत डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सागवाड़ा लाइव न्यूज के संपादक जितेन्द्र सिंह चौहान ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश परमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को एक सड़क दुर्घटना के घायल को अस्पताल लाए जाने की सूचना पर पत्रकार कवरेज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान एम्बुलेंस से मरीज को उतारते समय वार्ड बॉय की अनुपस्थिति देखी गई, जिसे आपातकालीन सेवा में लापरवाही बताया गया। इसी संबंध में जानकारी लेने जब वे प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में पहुंचे तो वहां उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। पत्रकार का आरोप है कि डॉ. उमेश परमार ने न केवल अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया बल्कि उन्हें चेंबर से बाहर निकालने की धमकी भी दी। साथ ही उन पर महिला वार्ड में जाकर स्तनपान कराती महिलाओं के वीडियो बनाने जैसा गंभीर और निराधार आरोप भी लगाया, जिसे पत्रकार ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डॉक्टर का व्यवहार आम मरीजों और जनता के प्रति भी ठीक नहीं रहता, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और जनविश्वास प्रभावित हो रहा है। पत्रकार ने स्वयं को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि जानकारी लेने के अधिकार के बावजूद उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। मामले को गंभीर मानते हुए पत्रकार ने उपखण्ड अधिकारी से डॉ. परमार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, उन्हें तत्काल सागवाड़ा से स्थानांतरित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। इस मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    सागवाड़ा अस्पताल में पत्रकार से अभद्रता का आरोप, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ शिकायत
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सागवाड़ा लाइव न्यूज के संपादक जितेन्द्र सिंह चौहान ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश परमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है।
शिकायत के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को एक सड़क दुर्घटना के घायल को अस्पताल लाए जाने की सूचना पर पत्रकार कवरेज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान एम्बुलेंस से मरीज को उतारते समय वार्ड बॉय की अनुपस्थिति देखी गई, जिसे आपातकालीन सेवा में लापरवाही बताया गया। इसी संबंध में जानकारी लेने जब वे प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में पहुंचे तो वहां उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया।
पत्रकार का आरोप है कि डॉ. उमेश परमार ने न केवल अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया बल्कि उन्हें चेंबर से बाहर निकालने की धमकी भी दी। साथ ही उन पर महिला वार्ड में जाकर स्तनपान कराती महिलाओं के वीडियो बनाने जैसा गंभीर और निराधार आरोप भी लगाया, जिसे पत्रकार ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि डॉक्टर का व्यवहार आम मरीजों और जनता के प्रति भी ठीक नहीं रहता, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और जनविश्वास प्रभावित हो रहा है। पत्रकार ने स्वयं को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि जानकारी लेने के अधिकार के बावजूद उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया।
मामले को गंभीर मानते हुए पत्रकार ने उपखण्ड अधिकारी से डॉ. परमार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, उन्हें तत्काल सागवाड़ा से स्थानांतरित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
इस मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • एक हफ्ते में 1147 चालान, वसूला 5.73 लाख का जुर्माना संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष लेन ड्राइविंग जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। मोथली मोड़ से रतनपुर थाना बिछीवाड़ा क्षेत्र तक चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला व वृत्ताधिकारी तपेंद्र मीणा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ​पुलिस टीम ने VOC App के माध्यम से तकनीकी निगरानी रखते हुए पिछले एक सप्ताह में कुल 1147 चालान काटे हैं, जिनसे 5,73,500 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है। कार्रवाई के दौरान न केवल चालान किए गए, बल्कि वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए 500 स्टीकर भी लगाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चालकों को सिक्स लेन नियमों की जानकारी देना और उन्हें अपनी निर्धारित लेन में वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
    1
    एक हफ्ते में 1147 चालान, वसूला 5.73 लाख का जुर्माना
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष लेन ड्राइविंग जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। मोथली मोड़ से रतनपुर थाना बिछीवाड़ा क्षेत्र तक चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला व वृत्ताधिकारी तपेंद्र मीणा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
​पुलिस टीम ने VOC App के माध्यम से तकनीकी निगरानी रखते हुए पिछले एक सप्ताह में कुल 1147 चालान काटे हैं, जिनसे 5,73,500 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है। कार्रवाई के दौरान न केवल चालान किए गए, बल्कि वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए 500 स्टीकर भी लगाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चालकों को सिक्स लेन नियमों की जानकारी देना और उन्हें अपनी निर्धारित लेन में वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का राजस्थान वार काउंसिल के चुनाव पर विशेष बुलेटिन जारी। चल रहा है जबरदस्त घमासान 234 हजार चौतीश वकीलों में। 84000 वकील करेंगे कल अपने मत का उपयोग और चुनेगे 20 अपने प्रतिनिधि। कोटा जिला बार एसोसिएशन के लोकप्रिय प्रत्याशी महेश शर्मा एडवोकेट प्रथम वीरता में सबसे आगे। उनकी फीईट रहेगी रघुनंदन शर्मा से जो एक बार पूर्व में चुनाव हार चुके हैं। वही राजेश सुराणा भी सर्वाधिक वोटो से जीतेंगे जोधपुर के लोकप्रिय वकील हैं।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का राजस्थान वार काउंसिल के चुनाव पर विशेष बुलेटिन जारी।
चल रहा है जबरदस्त घमासान 234 हजार चौतीश वकीलों में। 84000 वकील करेंगे कल अपने मत का उपयोग और चुनेगे 20 अपने प्रतिनिधि।
कोटा जिला बार एसोसिएशन के लोकप्रिय प्रत्याशी महेश शर्मा एडवोकेट प्रथम वीरता में सबसे आगे।
उनकी फीईट रहेगी रघुनंदन शर्मा से जो एक बार पूर्व में चुनाव हार चुके हैं।
वही राजेश सुराणा भी सर्वाधिक वोटो से जीतेंगे जोधपुर के लोकप्रिय वकील हैं।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सागवाड़ा | डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में गलियाकोट ब्रिज के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुजरात से बजरी भरकर बांसवाड़ा की ओर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार चिखली निवासी कमलेश बागडिया डंपर लेकर गुजरात से बांसवाड़ा जा रहा था। गलियाकोट ब्रिज के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डंपर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कमलेश के पैर केबिन में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहले जेसीबी मशीन बुलाकर केबिन को खींचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चालक की गंभीर हालत और दर्द को देखते हुए पुलिस ने तत्काल डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलवाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही चिकित्सकों ने केबिन में फंसे चालक का प्राथमिक उपचार शुरू किया, ताकि उसे सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव से बचाया जा सके। इसके बाद गैस कटर की मदद से केबिन के लोहे के हिस्सों को काटा गया और चालक तक पहुंचने का रास्ता बनाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कमलेश को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
    1
    सागवाड़ा | डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में गलियाकोट ब्रिज के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुजरात से बजरी भरकर बांसवाड़ा की ओर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
जानकारी के अनुसार चिखली निवासी कमलेश बागडिया डंपर लेकर गुजरात से बांसवाड़ा जा रहा था। गलियाकोट ब्रिज के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डंपर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कमलेश के पैर केबिन में फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहले जेसीबी मशीन बुलाकर केबिन को खींचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
चालक की गंभीर हालत और दर्द को देखते हुए पुलिस ने तत्काल डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलवाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही चिकित्सकों ने केबिन में फंसे चालक का प्राथमिक उपचार शुरू किया, ताकि उसे सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव से बचाया जा सके।
इसके बाद गैस कटर की मदद से केबिन के लोहे के हिस्सों को काटा गया और चालक तक पहुंचने का रास्ता बनाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कमलेश को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गनोड़ा तहसील मुख्यालय पर गौ माता के लिए 27 अप्रैल को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत होगा कार्यक्रम गनोड़ा। गनोड़ा तहसील मुख्यालय के निष्कलंक मंदिर परिसर पर गौ भक्तों एवं गांव के ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 27 अप्रैल को पूरे देश में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन अभियान के साथ-साथ हस्ताक्षर अभियान एवं मिस कॉल अभियान का भी आगाज किया गया है। गौ रक्षक प्रेम सेवक, सुभाष नायक एवं भरत व्यास ने बताया कि भारत में गौ हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रमाता राष्ट्र देव राष्ट्र आराध्या राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्रीय आधार का सम्मान दिलाने, गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बनाने, गोचर बोर्ड बनाने, चारा सुरक्षा नीति तय करना तथा गौ आधारित कृषि सुनिश्चित करने को लेकर यह अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे देश भर में ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अभियान की मुख्य बात यह है कि अभियान की प्रधान संरक्षक वेद लक्षण गौ माता आदिशक्ति मां सुरभि तथा इस अभियान के अध्यक्ष नंदी बाबा नीलमणि ऋषभदेव को बनाया गया है। इसी अभियान के अंतर्गत गनोड़ा कस्बे में 27 अप्रैल को तहसीलदार के कार्यालय जाकर ज्ञापन देने की रूपरेखा बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तय किया गया कि जब ज्ञापन देने जाएंगे तब गो सेवकों ग्रामीण एवं अन्य नागरिकों के साथ गौ माता एवं नंदी महाराज भी रहेंगे। गौ माता एवं नंदी महाराज के सानिध्य में ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए पैदल रैली निकालकर ज्ञापन देने पहुंचेंगी। बांसवाड़ा से आए कांतिलाल पंड्या एवं जतिन भाई के द्वारा हस्ताक्षर अभियान, मिस कॉल अभियान एवं 27 अप्रैल को दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर विस्तृत चर्चा की। गांव के युवाओं ने इस दिन सर्व समाज से आह्वाहन किया है कि सभी 27 अप्रैल को गौ माता के लिए अपना अमूल्य समय अवश्य दें तथा ज्ञापन एवं रैली में भाग लेकर देश भर में गौ हत्या को बंद कराने को लेकर एकजुट रहकर इस अभियान में सहयोगी बने। बैठक में रुद्रेश्वर पंड्या, गजराज सिंह राव, महेंद्र सिंह वाघेला, चंद्रवीर सिंह पवार, मनोज सोनी, रमेश दर्जी, गौरव मेहता, कुणाल व्यास, दिनेश, पंकज भट्ट, अमृतलाल व्यास, अंशुल जोशी, भूपेंद्र सिंह, दीपक उपाध्याय, उमेश व्यास सहित कई युवा मौजूद रहे।
    2
    गनोड़ा तहसील मुख्यालय पर गौ माता के लिए 27 अप्रैल को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत होगा कार्यक्रम
गनोड़ा। गनोड़ा तहसील मुख्यालय के निष्कलंक मंदिर परिसर पर गौ भक्तों एवं गांव के ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 27 अप्रैल को पूरे देश में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन अभियान के साथ-साथ हस्ताक्षर अभियान एवं मिस कॉल अभियान का भी आगाज किया गया है। गौ रक्षक प्रेम सेवक, सुभाष नायक एवं भरत व्यास ने बताया कि भारत में गौ हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रमाता राष्ट्र देव राष्ट्र आराध्या राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्रीय आधार का सम्मान दिलाने, गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बनाने, गोचर बोर्ड बनाने, चारा सुरक्षा नीति तय करना तथा गौ आधारित कृषि सुनिश्चित करने को लेकर यह अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे देश भर में ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अभियान की मुख्य बात यह है कि अभियान की प्रधान संरक्षक वेद लक्षण गौ माता आदिशक्ति मां सुरभि तथा इस अभियान के अध्यक्ष नंदी बाबा नीलमणि ऋषभदेव को बनाया गया है।
इसी अभियान के अंतर्गत गनोड़ा कस्बे में 27 अप्रैल को तहसीलदार के कार्यालय जाकर ज्ञापन देने की रूपरेखा बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तय किया गया कि जब ज्ञापन देने जाएंगे तब गो सेवकों ग्रामीण एवं अन्य नागरिकों के साथ गौ माता एवं नंदी महाराज भी रहेंगे। गौ माता एवं नंदी महाराज के सानिध्य में ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए पैदल रैली निकालकर ज्ञापन देने पहुंचेंगी। बांसवाड़ा से आए कांतिलाल पंड्या एवं जतिन भाई के द्वारा हस्ताक्षर अभियान, मिस कॉल अभियान एवं 27 अप्रैल को दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर विस्तृत चर्चा की। गांव के युवाओं ने इस दिन सर्व समाज से आह्वाहन किया है कि सभी 27 अप्रैल को गौ माता के लिए अपना अमूल्य समय अवश्य दें तथा ज्ञापन एवं रैली में भाग लेकर देश भर में गौ हत्या को बंद कराने को लेकर एकजुट रहकर इस अभियान में सहयोगी बने। बैठक में रुद्रेश्वर पंड्या,  गजराज सिंह राव, महेंद्र सिंह वाघेला, चंद्रवीर सिंह पवार, मनोज सोनी, रमेश दर्जी, गौरव मेहता, कुणाल व्यास, दिनेश, पंकज भट्ट, अमृतलाल व्यास, अंशुल जोशी, भूपेंद्र सिंह, दीपक उपाध्याय, उमेश व्यास सहित कई युवा मौजूद रहे।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। पीठ-सरथुना मार्ग पर जीएसएस मोड़ के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियाटी निवासी भावेश उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र नटवरलाल रोत, जो वर्तमान में पीठ में अपने मामा निर्मेश पुत्र नवीन खराड़ी के यहां रहकर द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था, सोमवार रात अपने साथियों अमन पुत्र हुका उमड और गोविंद पुत्र रूपसी निवासी पीठ के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात समारोह से लौटते समय बाइक अमन उमड चला रहा था। जैसे ही वे जीएसएस मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भावेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य युवक भी घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा लाया गया। जहां डॉक्टर ने भावेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार को समय पर सूचना नहीं दी गई और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के नाना नागिनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मामले में निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चिकित्सा व्यवस्था में कथित लापरवाही की भी जांच कराने की मांग उठाई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    3
    सीमलवाड़ा। पीठ-सरथुना मार्ग पर जीएसएस मोड़ के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियाटी निवासी भावेश उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र नटवरलाल रोत, जो वर्तमान में पीठ में अपने मामा निर्मेश पुत्र नवीन खराड़ी के यहां रहकर द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था, सोमवार रात अपने साथियों अमन पुत्र हुका उमड और गोविंद पुत्र रूपसी निवासी पीठ के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात समारोह से लौटते समय बाइक अमन उमड चला रहा था।
जैसे ही वे जीएसएस मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भावेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य युवक भी घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा लाया गया। जहां डॉक्टर ने  भावेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार को समय पर सूचना नहीं दी गई और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
मृतक के नाना नागिनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मामले में निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चिकित्सा व्यवस्था में कथित लापरवाही की भी जांच कराने की मांग उठाई है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.