Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहाँ स्पीड बोट की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस पूरी घटना को लेकर जिलाधिकारी का बयान सामने आया है।
Nihal
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहाँ स्पीड बोट की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस पूरी घटना को लेकर जिलाधिकारी का बयान सामने आया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- गोरखपुर के रामगढ़ ताल में दो स्पीड बोटों के आपस में टकरा जाने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त नाव पर 14 लोग सवार थे। इस भीषण टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और हादसे की असली वजह खंगाली जा रही है।1
- गोरखपुर में पटवा समाज की एकजुटता का एक बड़ा संदेश सामने आया है। यहाँ पटवा समाज द्वारा एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का चांदी के मुकुट से भव्य सम्मान किया गया।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि इस पर लगाम लगाने के लिए संसद में कड़े कानूनी प्रावधान लाए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नंदन नीलेकणी की अगुवाई में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाई जाएगी।1
- गोरखपुर के चौरी चौरा थाने के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने थाने के गेट पर फिनायल पी लिया। युवती ने एक दिन पहले ही अपने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए रेप का मुकदमा दर्ज कराया था और उसे जेल भिजवा चुकी थी। शनिवार को वह अचानक थाने पहुंची और जेल में बंद उसी युवक से शादी कराने की जिद करने लगी। पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद युवती ने अपने बैग से फिनायल निकालकर पी लिया। इस वाकये के बाद थाने के बाहर हड़कंप मच गया।1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोरक्ष प्रांत ने शनिवार को प्रांत कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी कार्यक्रमों और 27 जुलाई से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। गोरक्ष प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में इस अभियान को एक उत्सव और संगठनात्मक पर्व के रूप में मनाया जाएगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 6 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की 3 लाख 28 हजार सदस्यता के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रचेगा। अभियान के अंतर्गत इस वर्ष 3,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है। केवल गोरखपुर महानगर में ही परिषद 300 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 51 हजार विद्यार्थियों और 5 सौ शिक्षकों तक सदस्यता अभियान पहुँचाएगी। इस अभियान के दायरे में महाविद्यालयों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान, छात्रावास और पुस्तकालय भी शामिल रहेंगे। संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि निखिल गुप्ता को गोरक्ष प्रांत का सदस्यता प्रमुख और संपदा द्विवेदी को सह सदस्यता प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में 80 विस्तारक इस अभियान को गति देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य एवं प्रांत सदस्यता सह प्रमुख संपदा द्विवेदी तथा प्रांत मीडिया संयोजक शिवम पांडेय भी उपस्थित रहे।1
- Post by जय हिन्द न्यूज़1
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहाँ स्पीड बोट की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस पूरी घटना को लेकर जिलाधिकारी का बयान सामने आया है।1