logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी:नगर निगम कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन कार्यकर्ताओ ने मटके और नकली नोट उड़ाए निगम गेट तोड़कर घुसे अंदर कटनी नगर निगम कार्यालय में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर मटका और नकली नोट लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के मुख्य गेट के बाहर नारेबाजी की और इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम परिसर के अंदर पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से मौके पर आकर समस्याएं सुनने की मांग की गई। वीओ दरअसल, कटनी पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष घनघोरिया की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के मुख्य गेट के बाहर मटका और नकली नोट रखकर विरोध जताया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता निगम के मुख्य गेट तक पहुंचे और गेट तोड़कर बड़ी संख्या में निगम परिसर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय के गेट के सामने भी नारेबाजी करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अपनी समस्याएं सुनने की मांग की और परिषद परिसर में बैठकर प्रदर्शन किया। मीडिया से बातचीत में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने SIR प्रक्रिया का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के विरोध की बात कही। उनके अनुसार, मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेस इस मुद्दे पर विरोध दर्ज करा रही है। वहीं, नगर निगम से जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए। इनमें शहर में पानी, सड़क और सीवर लाइन के काम से लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा प्रमुख रहा। काफी देर चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम उपायुक्त ने प्रदर्शनकारियों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

6 hrs ago
user_राहुल उपाध्याय
राहुल उपाध्याय
कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

कटनी:नगर निगम कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन कार्यकर्ताओ ने मटके और नकली नोट उड़ाए निगम गेट तोड़कर घुसे अंदर कटनी नगर निगम कार्यालय में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर मटका और नकली नोट लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के मुख्य गेट के बाहर नारेबाजी की और इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम परिसर के अंदर पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से मौके पर आकर समस्याएं सुनने की मांग की गई। वीओ दरअसल, कटनी पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष घनघोरिया की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के मुख्य गेट के बाहर मटका और नकली नोट रखकर विरोध जताया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता निगम के मुख्य गेट तक पहुंचे और गेट तोड़कर बड़ी संख्या में निगम परिसर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय के गेट के सामने भी नारेबाजी करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अपनी समस्याएं सुनने की मांग की और परिषद परिसर में बैठकर प्रदर्शन किया। मीडिया से बातचीत में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने SIR प्रक्रिया का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के विरोध की बात कही। उनके अनुसार, मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेस इस मुद्दे पर विरोध दर्ज करा रही है। वहीं, नगर निगम से जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए। इनमें शहर में पानी, सड़क और सीवर लाइन के काम से लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा प्रमुख रहा। काफी देर चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम उपायुक्त ने प्रदर्शनकारियों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एफआईआर के विरोध में थाने का घेराव, सीईओ पर कार्रवाई की मांग,भीम आर्मी,गोंडवाना संगठन और ओबीसी महासभा के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रदर्शन, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सुनी शिकायत बहोरीबंद। जनपद बहोरीबंद में जनपद सीईओ के ख़िलाफ़ साप्ताहिक बाजार के दौरान बस स्टैंड पर हुए चक्काजाम के बाद दर्ज एफआईआर के विरोध में रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन, ओबीसी महासभा और गोंडवाना संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाना परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के गेट के सामने नारेबाजी करते हुए दर्ज एफआईआर वापस लेने तथा जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से जनपद पंचायत सीईओ के स्थानांतरण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शन में शामिल करीब 25 से 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, इसके बावजूद उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई। कार्रवाई को बताया एकतरफा सोमवार को एफआईआर के विरोध में ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और एफआईआर वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर बृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और उनकी शिकायत को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष से भी मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी पुलिस से शिकायत की जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, राकेश दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
    4
    एफआईआर के विरोध में थाने का घेराव, सीईओ पर कार्रवाई की मांग,भीम आर्मी,गोंडवाना संगठन और ओबीसी महासभा के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रदर्शन, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सुनी शिकायत
बहोरीबंद। जनपद बहोरीबंद में जनपद सीईओ के ख़िलाफ़ साप्ताहिक बाजार के दौरान बस स्टैंड पर हुए चक्काजाम के बाद दर्ज एफआईआर के विरोध में रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन, ओबीसी महासभा और गोंडवाना संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाना परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के गेट के सामने नारेबाजी करते हुए दर्ज एफआईआर वापस लेने तथा जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से जनपद पंचायत सीईओ के स्थानांतरण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शन में शामिल करीब 25 से 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, इसके बावजूद उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई।
कार्रवाई को बताया एकतरफा
सोमवार को एफआईआर के विरोध में ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और एफआईआर वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर बृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और उनकी शिकायत को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष से भी मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी पुलिस से शिकायत की जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, राकेश दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा जयस्तम चौक उमरिया में आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया-थाना प्रभारी यातायात उमरिया मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l उमरिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश -जयस्तम्भ चौक उमरिया मे थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया एवं पी. एम. राहत योजना, कैश लेस उपचार योजना, हिट एंड रन, राहवीर योजना के सम्बन्ध मे पम्पलेट वितरण कर योजना की जानकारी दी गईl इसके साथ ही थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों से दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाना एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइए दी गई है एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपील कीगई है कि यातायात नियमों का पालन करें l किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके l
    4
    थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा जयस्तम चौक उमरिया में आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया-थाना प्रभारी यातायात उमरिया
मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l
उमरिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश -जयस्तम्भ चौक उमरिया मे थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया एवं पी. एम. राहत योजना, कैश लेस उपचार योजना, हिट एंड रन, राहवीर योजना के सम्बन्ध मे पम्पलेट वितरण कर योजना की जानकारी दी गईl इसके साथ ही थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों से दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाना एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइए दी गई है एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों  से अपील कीगई है कि यातायात नियमों का पालन करें l किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके l
    user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला बाबूपुर, विकासखंड सोहावल स्कूल में हादसा: छज्जे का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल सतना. जिले के जन शिक्षा केंद्र बाबूपुर, विकासखंड सोहावल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ड फाई फुटौंदी में छज्जे का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में स्कूल में मौजूद चार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला बाबूपुर, विकासखंड सोहावल
स्कूल में हादसा: छज्जे का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल
सतना. जिले के जन शिक्षा केंद्र बाबूपुर, विकासखंड सोहावल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ड फाई फुटौंदी में छज्जे का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में स्कूल में मौजूद चार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सतना के प्राथमिक स्कूल में बड़ा हादसा: बारिश से भरी कक्षा, बरामदे में पढ़ रहे बच्चों पर गिरा प्लास्टर; 4 मासूम घायल मध्य भारत न्यूज़ सतना (मध्य प्रदेश) सतना: सतना जिले के फुटौंधी गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल भवन के बरामदे का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर जाने से वहां पढ़ाई कर रहे चार मासूम बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में तीन छात्राएं शामिल हैं। कक्षा में भरा था पानी, बरामदे में चल रही थी क्लास मिली जानकारी के अनुसार, लगातार हुई बारिश के कारण स्कूल के कमरों में पानी भर गया था, जिसके चलते शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाई के लिए बरामदे में बैठाया था। इसी दौरान अचानक बरामदे की छत का प्लास्टर गिर गया और उसकी चपेट में आने से चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ की मदद से घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया। 10 साल पुराना है भवन, उठ रहे मरम्मत पर सवाल बताया जा रहा है कि यह स्कूल भवन करीब 10 साल पहले ही बना था। इतनी कम अवधि में ही भवन की जर्जर स्थिति और छत से प्लास्टर गिरने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और शिक्षा विभाग के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत कराने और दोषी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सतना के प्राथमिक स्कूल में बड़ा हादसा: बारिश से भरी कक्षा, बरामदे में पढ़ रहे बच्चों पर गिरा प्लास्टर; 4 मासूम घायल
मध्य भारत न्यूज़ सतना (मध्य प्रदेश)
सतना: सतना जिले के फुटौंधी गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल भवन के बरामदे का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर जाने से वहां पढ़ाई कर रहे चार मासूम बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में तीन छात्राएं शामिल हैं।
कक्षा में भरा था पानी, बरामदे में चल रही थी क्लास
मिली जानकारी के अनुसार, लगातार हुई बारिश के कारण स्कूल के कमरों में पानी भर गया था, जिसके चलते शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाई के लिए बरामदे में बैठाया था। इसी दौरान अचानक बरामदे की छत का प्लास्टर गिर गया और उसकी चपेट में आने से चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ की मदद से घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
10 साल पुराना है भवन, उठ रहे मरम्मत पर सवाल
बताया जा रहा है कि यह स्कूल भवन करीब 10 साल पहले ही बना था। इतनी कम अवधि में ही भवन की जर्जर स्थिति और छत से प्लास्टर गिरने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और शिक्षा विभाग के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत कराने और दोषी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भोपाल में कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन में शामिल हुए धर्मेश घई ‘रोमी’ *मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकले पैदल मार्च में मैहर जिला कांग्रेस की सहभागिता* भोपाल में कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन में शामिल हुए धर्मेश घई ‘रोमी’ *मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकले पैदल मार्च में मैहर जिला कांग्रेस की सहभागिता* मैहर/भोपाल। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल पैदल मार्च एवं जनसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन कार्यालय की ओर निकाले गए इस मार्च में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मैहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने भी सहभागिता करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाई जा रही मांगों का समर्थन किया। धर्मेश घई ‘रोमी’ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया आवश्यक है। मतदाता का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और उससे जुड़े प्रत्येक विषय पर संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से जुड़े लोकतांत्रिक मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। भोपाल के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
    2
    भोपाल में कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन में शामिल हुए धर्मेश घई ‘रोमी’
*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकले पैदल मार्च में मैहर जिला कांग्रेस की सहभागिता*
भोपाल में कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन में शामिल हुए धर्मेश घई ‘रोमी’
*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकले पैदल मार्च में मैहर जिला कांग्रेस की सहभागिता*
मैहर/भोपाल। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल पैदल मार्च एवं जनसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन कार्यालय की ओर निकाले गए इस मार्च में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मैहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने भी सहभागिता करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाई जा रही मांगों का समर्थन किया।
धर्मेश घई ‘रोमी’ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया आवश्यक है। मतदाता का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और उससे जुड़े प्रत्येक विषय पर संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मैहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से जुड़े लोकतांत्रिक मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
भोपाल के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • _आधे दर्जन के करीब थे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश,सीसीटीवी में कैद हुई हरकत_* उमरिया_रिटायर्ड बैंककर्मी के विकटगंज स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के करीब मकान में कटर से कुंडी और ताला तोड़कर घुसे अज्ञात बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की खबर है।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया और सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।जिस अंदाज में बदमाश मकान में दाखिल हुए और बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया,उससे उनकी दूसरी आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात के दौरान मकान मालिक या परिवार का कोई सदस्य जाग जाता और बदमाशों का विरोध करता तो स्थिति निश्चित ही हिंसक हो सकती थी।सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी संख्या देखकर स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है।आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के सदस्य पेशेवर चोर हो सकते हैं और इससे पहले भी जिले या आसपास के क्षेत्रों में चोरी अथवा अन्य दूसरी वारदातों को अंजाम दे चुके हों।वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।_
    1
    _आधे दर्जन के करीब थे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश,सीसीटीवी में कैद हुई हरकत_*
उमरिया_रिटायर्ड बैंककर्मी के विकटगंज स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के करीब मकान में कटर से कुंडी और ताला तोड़कर घुसे अज्ञात बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की खबर है।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया और सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।जिस अंदाज में बदमाश मकान में दाखिल हुए और बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया,उससे उनकी दूसरी आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात के दौरान मकान मालिक या परिवार का कोई सदस्य जाग जाता और बदमाशों का विरोध करता तो स्थिति निश्चित ही हिंसक हो सकती थी।सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी संख्या देखकर स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है।आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के सदस्य पेशेवर चोर हो सकते हैं और इससे पहले भी जिले या आसपास के क्षेत्रों में चोरी अथवा अन्य दूसरी वारदातों को अंजाम दे चुके हों।वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।_
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दवाओं की बेलगाम एमआरपी मरीजों के साथ खुली डकैती,स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सरकार फेल:- प्रभात द्विवेदी *दवाओं की बेलगाम एमआरपी मरीजों के साथ खुली डकैती,स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सरकार फेल:- प्रभात द्विवेदी* देश की सुप्रीम अदालत को फटकार लगानी पड़ रही है यह सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है हम शर्मनाक इसलिए कह रहे है कि स्वास्थ्य सेवाएं सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है अगर आप वह भी नहीं दे पा रहे तो साबित होता है कि आपने हाथ उठा दिया अब आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं में आपका नियंत्रण नहीं उक्त उद्गार नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी है उन्होंने कहा कि हमारे देश में दवा का बड़ा बाजार है दवाओं की एमआरपी पर नियंत्रण रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेवारी है लेकिन इस सरकार के दौरान जिस तरह से दवाओं की एमआरपी बड़ी है चिंताजनक है। मतलब साफ हो जाता है कि जो लूट मरीजों के साथ देश के आम आदमी के साथ देश के गरीब बेबस लाचार व्यक्ति के साथ डकैती डलवाई जा रही है जिस पर हमारी सर्वोच्च अदालत को आगे आकर टिप्पणी करना पड़ा। आखिर यह जुगलबंदी लूट किसके संरक्षण में हो रही है। कैंसर जैसी बीमारी में 2700 रु की दवा मरीज को 27000 की एमआरपी के साथ सरकार के नाक के नीचे बेचा जाना इसी तरह किडनी की बीमारी में एमआरपी के नाम पर बड़ा खेल देश के अंदर खेल कर प्रायोजित लूट हो रही है और हम लंबी लंबी फेंककर आमजन की लूट के हिस्सेदार बन रहे है। आज पूरे दवा बाजार में पांच रु की गोली पचास और पांच सौ में बेची जा रही है सरकार आल इस बेल कह रही है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि एक तरह आयुष्मान योजना का ढिंढोरा तो खूब पीटा जा रहा है वही दूसरी तरफ दवा कंपनियों के साथ मिलकर पूरे देश को प्रायोजित लूट के माध्यम से शिकार कर लेना अब नहीं चलेगा जनता अब जादू को समझ चुकी है।
    1
    दवाओं की बेलगाम एमआरपी मरीजों के साथ खुली डकैती,स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सरकार फेल:- प्रभात द्विवेदी
*दवाओं की बेलगाम एमआरपी मरीजों के साथ खुली डकैती,स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सरकार फेल:- प्रभात द्विवेदी*
देश की सुप्रीम अदालत को फटकार लगानी पड़ रही है यह सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है हम शर्मनाक इसलिए कह रहे है कि स्वास्थ्य सेवाएं सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है अगर आप वह भी नहीं दे पा रहे तो साबित होता है कि आपने हाथ उठा दिया अब आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं में आपका नियंत्रण नहीं उक्त उद्गार नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी है उन्होंने कहा कि हमारे देश में दवा का बड़ा बाजार है दवाओं की एमआरपी पर नियंत्रण रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेवारी है लेकिन इस सरकार के दौरान जिस तरह से दवाओं की एमआरपी बड़ी है चिंताजनक है। मतलब साफ हो जाता है कि जो लूट मरीजों के साथ देश के आम आदमी के साथ देश के गरीब बेबस लाचार व्यक्ति के साथ डकैती डलवाई जा रही है जिस पर हमारी सर्वोच्च अदालत को आगे आकर टिप्पणी करना पड़ा। आखिर यह जुगलबंदी लूट किसके संरक्षण में हो रही है। कैंसर जैसी बीमारी में 2700 रु की दवा मरीज को 27000 की एमआरपी के साथ सरकार के नाक के नीचे बेचा जाना इसी तरह किडनी की बीमारी में एमआरपी के नाम पर बड़ा खेल देश के अंदर खेल कर प्रायोजित लूट हो रही है और हम लंबी लंबी फेंककर आमजन की लूट के हिस्सेदार बन रहे है। आज पूरे दवा बाजार में पांच रु की गोली पचास और पांच सौ में बेची जा रही है सरकार आल इस बेल कह रही है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि एक तरह आयुष्मान योजना का ढिंढोरा तो खूब पीटा जा रहा है वही दूसरी तरफ दवा कंपनियों के साथ मिलकर पूरे देश को प्रायोजित लूट के माध्यम से शिकार कर लेना अब नहीं चलेगा जनता अब जादू को समझ चुकी है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा* *स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन* *सिंह ,कलेक्टर उज्जैन* -- वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में सभी धर्मों और समाजों के लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकानें और धर्मस्थल आदि को संबंधित समाजजनों द्वारा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है। *इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों द्वारा स्वत : हटाया जा रहा है।* यह सभी समाजों के सहयोग और समन्वय की सकारात्मक मिसाल है। मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। सिंहस्थ की तैयारियों में सभी का सहयोग और सहभागिता उज्जैन की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी। *छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा* *स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन* *सिंह ,कलेक्टर उज्जैन* -- वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में सभी धर्मों और समाजों के लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकानें और धर्मस्थल आदि को संबंधित समाजजनों द्वारा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है। *इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों द्वारा स्वत : हटाया जा रहा है।* यह सभी समाजों के सहयोग और समन्वय की सकारात्मक मिसाल है। मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। सिंहस्थ की तैयारियों में सभी का सहयोग और सहभागिता उज्जैन की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी।
    1
    *छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा* 
*स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन* *सिंह ,कलेक्टर उज्जैन*
--
वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

इन विकास कार्यों में सभी धर्मों और समाजों के लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकानें और धर्मस्थल आदि को संबंधित समाजजनों द्वारा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है।

*इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों द्वारा स्वत : हटाया जा रहा है।* यह सभी समाजों के सहयोग और समन्वय की सकारात्मक मिसाल है।

मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। सिंहस्थ की तैयारियों में सभी का सहयोग और सहभागिता उज्जैन की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी।
*छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा* 
*स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन* *सिंह ,कलेक्टर उज्जैन*
--
वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
इन विकास कार्यों में सभी धर्मों और समाजों के लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकानें और धर्मस्थल आदि को संबंधित समाजजनों द्वारा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है।
*इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों द्वारा स्वत : हटाया जा रहा है।* यह सभी समाजों के सहयोग और समन्वय की सकारात्मक मिसाल है।
मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। सिंहस्थ की तैयारियों में सभी का सहयोग और सहभागिता उज्जैन की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी।
    user_प्रकाश कुमार सोनी
    प्रकाश कुमार सोनी
    Court reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 28/09/2026 दिन सोमवार के प्रातःकालीन श्रृंगार और आरती के दर्शन🙏 माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 28/09/2026 दिन सोमवार के प्रातःकालीन श्रृंगार और आरती के दर्शन🙏
    2
    माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 28/09/2026 दिन सोमवार के प्रातःकालीन श्रृंगार और आरती के दर्शन🙏
माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 28/09/2026 दिन सोमवार के प्रातःकालीन श्रृंगार और आरती के दर्शन🙏
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.