गणेश विसर्जन के समय मुरझड़ में बवाल! तलवार-लाठी लेकर पहुंचे लोग, सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे” वारासिवनी थाना क्षेत्र के मुरझड़ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का रुख किया। घटना 26 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुरझड़ निवासी मनोज बिसेन गांव के अन्य लोगों के साथ चार पहिया वाहन से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए टोंडिया नाला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही विशाल नंदागौली द्वारा गाली-गलौज किए जाने की बात सामने आई। आरोप है कि विरोध करने पर मनोज के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि विशाल नंदागौली, कपिल नंदागौली और अमन पटले हाथों में हथियार लेकर सचिन राहंगडाले के घर के आंगन में पहुंचे। बताया जा रहा है कि कपिल के हाथ में तलवार थी, जबकि विशाल और अमन के पास लाठी-डंडे थे। तीनों पर गाली-गलौज करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना के बाद रविवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण वारासिवनी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मनोज बिसेन की शिकायत पर पुलिस ने विशाल नंदागौली, कपिल नंदागौली और अमन पटले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।”
गणेश विसर्जन के समय मुरझड़ में बवाल! तलवार-लाठी लेकर पहुंचे लोग, सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे” वारासिवनी थाना क्षेत्र के मुरझड़ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का रुख किया। घटना 26 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुरझड़ निवासी मनोज बिसेन गांव के अन्य लोगों के साथ चार पहिया वाहन से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए टोंडिया नाला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही विशाल नंदागौली द्वारा गाली-गलौज किए जाने की बात सामने आई। आरोप है कि विरोध करने पर मनोज के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि विशाल नंदागौली, कपिल नंदागौली और अमन पटले हाथों में हथियार लेकर सचिन राहंगडाले के घर के आंगन में पहुंचे। बताया जा रहा है कि कपिल के हाथ में तलवार थी, जबकि विशाल और अमन के पास लाठी-डंडे थे। तीनों पर गाली-गलौज करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना के बाद रविवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण वारासिवनी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मनोज बिसेन की शिकायत पर पुलिस ने विशाल नंदागौली, कपिल नंदागौली और अमन पटले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।”
- गणेश विसर्जन के समय मुरझड़ में बवाल! तलवार-लाठी लेकर पहुंचे लोग, सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे” वारासिवनी थाना क्षेत्र के मुरझड़ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का रुख किया। घटना 26 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुरझड़ निवासी मनोज बिसेन गांव के अन्य लोगों के साथ चार पहिया वाहन से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए टोंडिया नाला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही विशाल नंदागौली द्वारा गाली-गलौज किए जाने की बात सामने आई। आरोप है कि विरोध करने पर मनोज के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि विशाल नंदागौली, कपिल नंदागौली और अमन पटले हाथों में हथियार लेकर सचिन राहंगडाले के घर के आंगन में पहुंचे। बताया जा रहा है कि कपिल के हाथ में तलवार थी, जबकि विशाल और अमन के पास लाठी-डंडे थे। तीनों पर गाली-गलौज करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना के बाद रविवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण वारासिवनी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मनोज बिसेन की शिकायत पर पुलिस ने विशाल नंदागौली, कपिल नंदागौली और अमन पटले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।”1
- विविधीकृत खेती ने बदली ग्राम भांडी निवासी सुरेंद्र जैतवार की खेती की तस्वीर बालाघाट। खेती में नवाचार और अलग-अलग कृषि गतिविधियों को एक साथ अपनाकर किसान अपनी आमदनी के नए रास्ते खोल सकते हैं। इसका उदाहरण वारासिवनी तहसील के ग्राम भांडी निवासी कृषक श्री सुरेंद्र जैतवार हैं, जिन्होंने कृषि विभाग की RAD (रेनफेड एरिया डेवलपमेंट) योजना का लाभ लेकर अपने खेत को विविधीकृत कृषि गतिविधियों के मॉडल के रूप में विकसित किया है। सुरेंद्र जैतवार ने खेती को केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित न रखते हुए अपने खेत में मछलीपालन, मुर्गीपालन, पशुपालन, वर्मी टांका, फलोद्यान और विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया है। इससे उनके खेत में कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्यपालन को जोड़कर एक समन्वित कृषि प्रणाली विकसित हुई है। खेत में फलदार एवं उपयोगी पौधों की भरमार सुरेंद्र जैतवार ने अपने खेत में सागौन, नीलगिरी (लिप्टन), काजू, हाथीफल, आम, केला, सेलवट और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। उनके खेत में इनकी संख्या 100 से अधिक है। फलदार पौधों के साथ विभिन्न उपयोगी प्रजातियों को शामिल करने से खेत की उपयोगिता और भविष्य की आय की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने नींबू की विभिन्न किस्मों का भी रोपण किया है। खेत में अलग-अलग प्रजातियों को अपनाकर उन्होंने यह दिखाया है कि सीमित क्षेत्र में भी योजनाबद्ध तरीके से विविध कृषि गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं। तालाब में मछलीपालन, मुर्गीपालन से भी जुड़ी आय सुरेंद्र जैतवार के खेत में मछलीपालन भी किया जा रहा है। उनके तालाब में रूपचंदा, जलगा, पित्ती सहित विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का पालन किया जा रहा है। इससे उन्हें पारंपरिक कृषि के साथ मत्स्यपालन से भी आय का अवसर मिल रहा है। इसी तरह उन्होंने कड़कनाथ, बॉयलर और देसी किस्म के मुर्गे-मुर्गियों का पालन भी शुरू किया है। मुर्गीपालन और मछलीपालन जैसी गतिविधियों को कृषि के साथ जोड़कर उन्होंने खेत को बहुआयामी स्वरूप दिया है। हल्दी से लेकर सिंघाड़ा और जिमीकंद तक प्रयोग सुरेंद्र जैतवार खेती में नए प्रयोग करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनके खेत में हल्दी की खेती की जा रही है। इस वर्ष उन्होंने खेती में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सिंघाड़े और सूरन (जिमीकंद) की खेती की ओर भी रुझान दिखाया है। इस प्रकार एक ही किसान के खेत में अनाज एवं अन्य फसलों के साथ फलदार पौधे, औषधीय एवं उपयोगी फसलें, मछलीपालन, मुर्गीपालन, पशुपालन और जैविक खाद निर्माण जैसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। योजना के सहयोग से मिला खेती को नया स्वरूप कृषि विभाग की RAD योजना के माध्यम से मिले सहयोग का लाभ उठाकर सुरेंद्र जैतवार ने अपने खेत में विविधीकृत कृषि प्रणाली को विकसित किया है। उनका मानना है कि किसान यदि खेती के साथ पशुपालन, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, फलोद्यान और अन्य गतिविधियों को जोड़ें, तो खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है। सुरेंद्र जैतवार ग्राम भांडी के उन किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने योजनाओं का लाभ लेकर उसे अपने खेत में व्यवहारिक रूप से अपनाया और कृषि गतिविधियों में विविधता लाने का प्रयास किया है। वे कृषि विभाग की योजनाओं से मिले सहयोग के लिए विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनकी खेती यह संदेश देती है कि कृषि में विविधता, नवाचार और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किसान को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा सकता है।3
- विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान परियोजना कटंगी में पोषण माह कार्यक्रम के साथ-साथ सेवा से संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना अंतर्गत 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही सेवा से संकल्प कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।1
- *आसरा की रसोई मे विक्षिप्त,असहाय लोगों को भोजन व्यवस्था कराई* आज दिनांक 28/09/2026 दिन सोमवार शाम की भोजन व्यवस्था जिला नरसिंहपुर से। *माननीय श्री जी ने अपना नाम गुप्त रखा है*(शासकीय प्रमुख) के सौजन्य से माननिय श्री जी ने हर माह की तरह इस माह भी आसरा की रसोई की माध्यम से भोजन व्यवस्था की संस्था माननीय श्री का आभार व्यक्त करती है।1
- लोकेशन खामखरेली/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी..!!(२७९२६) खामखरेली में भव्य सैला नृत्य प्रतियोगिता आयोजित सरगापुर की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर जीता प्रथम पुरस्कार खामखरेली/बंडोल_ बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामखरेली में 27 सितंबर को मूलनिवासी पारंपरिक जनजागृति समिति के तत्वावधान में भव्य सैला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की |प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ग्रामों से करीब 40 से 45 सैला नृत्य टीमों ने सहभागिता की। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकवाद्य यंत्रों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी लोककला एवं संस्कृति की शानदार झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में सरगापुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। टीम की शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अन्य टीमों ने भी अपनी पारंपरिक कला एवं नृत्य कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। संस्कृति संरक्षण का संदेश आयोजन के माध्यम से पारंपरिक सैला नृत्य और आदिवासी लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी रही।2
- सेवा संकल्प यात्रा के दौरान जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रम सिवनी। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक मोटरसाइकिल के माध्यम से निकाली जा रही सेवा यात्रा के दौरान सिवनी जिले में विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा में शामिल सहभागियों एवं पार्टीजनों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। यात्रा के दौरान शासकीय मेडिकल कॉलेज कंडीपार में कॉलेज भ्रमण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके पश्चात ग्राम बंडोल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें स्नेह परिधान वितरित किए गए। सेवा यात्रा के छपारा क्षेत्र में पहुंचने पर ग्राम गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की गई। वहीं छपारा स्थित राजघराना पैलेस में ‘लखपति दीदी’ एवं ‘जम्बो सीताफल’ संग्राहकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों एवं किसानों की मेहनत, उपलब्धियों और संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान सेवा, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनसेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।1
- 18 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण तीन साल से ग्रामीणों की शिकायत, कोर्ट के आदेश के पालन पर उठे सवाल; शासकीय जमीन पर अब भी खड़ी है फसल सिवनी/सरसडोल : आदिवासी बाहुल्य विकासखंड कुरई की ग्राम पंचायत सरसडोल अंतर्गत ग्राम चारगांव के कोहकाखेड़ा में करीब 18 एकड़ शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों से शिकायतें किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। वहीं, तहसीलदार न्यायालय से आदेश जारी होने के बाद भी शासकीय भूमि कब्जे से मुक्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम कोहकाखेड़ा स्थित खसरा नंबर 87 की करीब 18 एकड़ भूमि राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय दर्ज है। आरोप है कि ग्राम सिल्लोर निवासी सीताराम सनोडिया पिता सुखद द्वारा लंबे समय से उक्त भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा वृक्षारोपण का प्रस्ताव भी रखा गया है। 24 फरवरी और 8 सितंबर को जारी हुए आदेश मामले में तहसीलदार न्यायालय द्वारा 24 फरवरी 2026 को आदेश जारी किया गया था। इसके बाद 8 सितंबर 2026 को पुनः आदेश जारी करते हुए आदेशित भूमि से अवैध कब्जा हटाकर शासकीय भूमि को रिक्त कराने तथा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आदेश में दिनांक से तीन दिवस के भीतर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई किए जाने का उल्लेख बताया जा रहा है। कार्रवाई के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इसमें हल्का पटवारी ऋषि सनोडिया सहित राजस्व निरीक्षक एवं अन्य राजस्व अमले को शामिल किया गया है। बावजूद इसके ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी मौके से अतिक्रमण नहीं हटाया गया और शासकीय भूमि पर फसल खड़ी है। आदेश की प्रति नहीं मिलने की बात मामले में राजस्व निरीक्षक राजीव सनोडिया से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें तहसीलदार के आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई में देरी के कारण कब्जाधारी के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि हल्का पटवारी और कब्जाधारी के रिश्तेदारी संबंध होने के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। एक सप्ताह में कब्जा हटाने का दावा इस संबंध में तहसीलदार शनि पाल परतेती ने बताया कि आदेश की प्रति पटवारी और राजस्व निरीक्षक को मिली होगी। यदि प्रति नहीं मिली है तो उसे दोबारा उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जा हटाने की बात कही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शासकीय भूमि को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त कराकर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के अनुसार यहां वृक्षारोपण कराया जाए तथा पूर्व में जारी न्यायालयीन आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए4
- बैंकों की देशव्यापी 3 दिवसीय हड़ताल स्थगित, बैंक उपभोक्ताओं को मिली राहत वारासिवनी। इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार की देर रात्रि में हुई बैठक के बाद लिए गए फैसले में 28 सितम्बर, 29 सितम्बर व 30 सितम्बर को होने वाली देश व्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। जिससे अब बैंक के आम उपभोक्ताओं को 3 दिनों तक होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।बताया जाता है कि बैठक में छुट्टियों की मांग को लेकर कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। विभिन्न सूत्रों, सोशल मीडिया व वेबसाइट से मिली जानकारी अनुसार इस बैठक में 3 मुद्दों पर सहमति बनने की बात सामने आई है। जिसमें आई बी ए और यू एफ बी यू की हाई लेबल कमेटी तुरंत बनाई जाएगी। यह बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा करेगी और सभी पक्षों, खासकर ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए समाधान तलाशेगी। स्केल 4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पी एल आई स्कीम में बदलाव को लेकर आई बी ए और यूनियनों के बीच बातचीत होगी। आई बी ए सरकार के सामने यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए संशोधन का प्रस्ताव रखेगा और अन्य लंबित मुद्दों में 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज बाकी मुद्दों पर भी दोनों पक्ष जल्द समाधान के लिए बातचीत करेंगे। जानकारी अनुसार इस देश व्यापी हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होनी थीं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं।1