logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहारशरीफ में मनाई गई ई.वी. रामासामी ‘पेरियार’ की जयंती, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प बिहारशरीफ के दीपनगर एवं संगत पर अमरपुर गांव में सामाजिक न्याय मोर्चा के तत्वावधान में ई.वी. रामासामी ‘पेरियार’ की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने पेरियार के सामाजिक सुधार, समानता, आत्मसम्मान आंदोलन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए तथा बच्चों के बीच चॉकलेट और मिठाइयां वितरित की गईं।

8 hrs ago
user_Sanjay Kumar
Sanjay Kumar
Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
8 hrs ago

बिहारशरीफ में मनाई गई ई.वी. रामासामी ‘पेरियार’ की जयंती, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प बिहारशरीफ के दीपनगर एवं संगत पर अमरपुर गांव में सामाजिक न्याय मोर्चा के तत्वावधान में ई.वी. रामासामी ‘पेरियार’ की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने पेरियार के सामाजिक सुधार, समानता, आत्मसम्मान आंदोलन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए तथा बच्चों के बीच चॉकलेट और मिठाइयां वितरित की गईं।

More news from बिहार and nearby areas
  • JDU कार्यालय में बड़ी बैठक! 😳 | नीतीश-निशांत संग मंत्री, विधायक और MLC पहुंचे JDU कार्यालय में बड़ी बैठक के लिए नीतीश कुमार और निशांत कुमार के साथ विधायक, MLC और मंत्री भी पहुंचे। 🔥 बिहार की राजनीति से जुड़ी इस बैठक की तस्वीरें और अपडेट देखिए। 📍 बिहार | JDU कार्यालय इस बैठक को लेकर आपकी क्या राय है? 👇
    1
    JDU कार्यालय में बड़ी बैठक! 😳 | नीतीश-निशांत संग मंत्री, विधायक और MLC पहुंचे
JDU कार्यालय में बड़ी बैठक के लिए नीतीश कुमार और निशांत कुमार के साथ विधायक, MLC और मंत्री भी पहुंचे। 🔥
बिहार की राजनीति से जुड़ी इस बैठक की तस्वीरें और अपडेट देखिए।
📍 बिहार | JDU कार्यालय
इस बैठक को लेकर आपकी क्या राय है? 👇
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • सहरसा में पत्रकार से मारपीट, अब स्वास्थ्य मंत्री के दरबार पहुंचा मामला!बविवाद पर पत्रकार संगठन आमने-सामने, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट! डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान! सहरसा। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ मारपीट के मामले को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और युवा पत्रकार संघ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। पत्रकार संगठनों ने पूरे मामले में दोषी डॉक्टर के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने सहरसा सदर अस्पताल से जुड़े कई आरोप और शिकायतें रखीं। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह और युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि पत्रकार से मारपीट की घटना को लेकर पत्रकारों और आम लोगों में आक्रोश है। प्रतिनिधियों ने डॉक्टर एसके आजाद पर लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के दौरान अस्पताल के एक कमरे का सिगरेट और शराब से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था। पत्रकार संगठनों ने इसकी भी जांच कराने की मांग की कि घटना के समय संबंधित डॉक्टर नशे में थे या नहीं। संगठनों ने डॉक्टर पर पूर्व में इलाज में लापरवाही से मौत के आरोपों की भी जांच कराने की मांग रखी। साथ ही डॉक्टर की गतिविधियों, निजी अस्पताल चलाने और सदर अस्पताल के मरीजों को कथित तौर पर निजी अस्पताल भेजने से जुड़े आरोपों की जांच की मांग की गई। इसके अलावा अस्पताल की मैनेजर शिल्पी कुमारी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर वर्ष 2019 में लगाए गए आरोपों की भी जांच कराने की मांग पत्रकार संगठनों ने की। पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संबंधित उच्च अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब करने की बात कही। उन्होंने पत्रकार संगठनों को मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष आफताब आलम सिद्दीकी, पटना जिला महासचिव प्रेम कुमार, संजय कुमार उर्फ गोलू समेत युवा पत्रकार संघ और विभिन्न मीडिया संस्थानों के कई सदस्य मौजूद रहे।
    1
    सहरसा में पत्रकार से मारपीट, अब स्वास्थ्य मंत्री के दरबार पहुंचा मामला!बविवाद पर पत्रकार संगठन आमने-सामने, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट! डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान!
सहरसा। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ मारपीट के मामले को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और युवा पत्रकार संघ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। पत्रकार संगठनों ने पूरे मामले में दोषी डॉक्टर के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने सहरसा सदर अस्पताल से जुड़े कई आरोप और शिकायतें रखीं। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह और युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि पत्रकार से मारपीट की घटना को लेकर पत्रकारों और आम लोगों में आक्रोश है।
प्रतिनिधियों ने डॉक्टर एसके आजाद पर लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के दौरान अस्पताल के एक कमरे का सिगरेट और शराब से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था। पत्रकार संगठनों ने इसकी भी जांच कराने की मांग की कि घटना के समय संबंधित डॉक्टर नशे में थे या नहीं।
संगठनों ने डॉक्टर पर पूर्व में इलाज में लापरवाही से मौत के आरोपों की भी जांच कराने की मांग रखी। साथ ही डॉक्टर की गतिविधियों, निजी अस्पताल चलाने और सदर अस्पताल के मरीजों को कथित तौर पर निजी अस्पताल भेजने से जुड़े आरोपों की जांच की मांग की गई।
इसके अलावा अस्पताल की मैनेजर शिल्पी कुमारी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर वर्ष 2019 में लगाए गए आरोपों की भी जांच कराने की मांग पत्रकार संगठनों ने की।
पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संबंधित उच्च अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब करने की बात कही। उन्होंने पत्रकार संगठनों को मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष आफताब आलम सिद्दीकी, पटना जिला महासचिव प्रेम कुमार, संजय कुमार उर्फ गोलू समेत युवा पत्रकार संघ और विभिन्न मीडिया संस्थानों के कई सदस्य मौजूद रहे।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, आचार्य हरि नारायण प्रधान ने पूरे परिवार संग किया रक्तदान बाढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, संगठन जिला बाढ़ के सौजन्य से मलाही स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में बाढ़ विधानसभा के संयोजक आचार्य हरि नारायण प्रधान ने अपने पूरे परिवार के साथ रक्तदान कर सेवा और सामाजिक सहभागिता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उनकी पत्नी श्रीमती अमिता देवी, सुपुत्र अंकित आर्य और पुत्री सुमेधा आर्या ने भी रक्तदान किया। पूरे परिवार के एक साथ रक्तदान करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ऐसे सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद तथा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सुमन ने आचार्य हरि नारायण प्रधान और उनके परिवार के सदस्यों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। भाजपा परिवार की ओर से पूरे परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की गई। रक्तदान शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया गया।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, आचार्य हरि नारायण प्रधान ने पूरे परिवार संग किया रक्तदान
बाढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, संगठन जिला बाढ़ के सौजन्य से मलाही स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में बाढ़ विधानसभा के संयोजक आचार्य हरि नारायण प्रधान ने अपने पूरे परिवार के साथ रक्तदान कर सेवा और सामाजिक सहभागिता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उनकी पत्नी श्रीमती अमिता देवी, सुपुत्र अंकित आर्य और पुत्री सुमेधा आर्या ने भी रक्तदान किया।
पूरे परिवार के एक साथ रक्तदान करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ऐसे सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद तथा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सुमन ने आचार्य हरि नारायण प्रधान और उनके परिवार के सदस्यों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। भाजपा परिवार की ओर से पूरे परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की गई।
रक्तदान शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया गया।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo
    1
    पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥
#PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo
पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥
#PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पूर्व विधायक विजय सम्राट ने संभाला मोर्चा शेखपुरा। जिले के घाट कुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने इलाके को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की। उनका कहना है कि बाढ़ के समय आवागमन, खेती, शिक्षा और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इधर, ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक विजय सम्राट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभा की अगुवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके आंदोलन में साथ खड़े रहने की बात कही। सभा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पूर्व विधायक विजय सम्राट ने संभाला मोर्चा
शेखपुरा। जिले के घाट कुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने इलाके को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की। उनका कहना है कि बाढ़ के समय आवागमन, खेती, शिक्षा और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
इधर, ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक विजय सम्राट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभा की अगुवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके आंदोलन में साथ खड़े रहने की बात कही। सभा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    6 hrs ago
  • आम जनता तो ऐसे ही महंगाई से परेशान है और फिर UPI पर भी देना होगा चार्ज UPI फ्री नहीं रहेगा, 2000 से ज्यादा पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता साफ! लेकिन आम जनता कैसे जी पाएगा
    1
    आम जनता तो ऐसे ही महंगाई से परेशान है और फिर UPI पर भी देना होगा चार्ज 
UPI फ्री नहीं रहेगा, 2000 से ज्यादा पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता साफ!
लेकिन आम जनता कैसे जी पाएगा
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    22 hrs ago
  • चेहरे पर मुस्कान… हाथ में मदद और साथ में सम्मान—बख्तियारपुर के बुनियाद केंद्र में दिखा ऐसा ही नजारा। बख्तियारपुर में दिव्यांगजनों के लिए लगा खास शिविर… 15 लोगों को मिली ऐसी सुविधा, जिससे उनकी रोजमर्रा की राह आसान होगी। बुनियाद केंद्र में 60 दिव्यांग और 15 वृद्धजनों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। 15 लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी मिली। विधायक अरुण साह ने दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ाते हुए हर परेशानी में सहयोग का भरोसा दिया। आपके क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए ऐसी सुविधाएं कितनी जरूरी हैं? #Bakhtiyarpur #Divyangjan #BiharNews #KhabarJunction
    1
    चेहरे पर मुस्कान… हाथ में मदद और साथ में सम्मान—बख्तियारपुर के बुनियाद केंद्र में दिखा ऐसा ही नजारा।
बख्तियारपुर में दिव्यांगजनों के लिए लगा खास शिविर… 15 लोगों को मिली ऐसी सुविधा, जिससे उनकी रोजमर्रा की राह आसान होगी।
बुनियाद केंद्र में 60 दिव्यांग और 15 वृद्धजनों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। 15 लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी मिली।
विधायक अरुण साह ने दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ाते हुए हर परेशानी में सहयोग का भरोसा दिया।
आपके क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए ऐसी सुविधाएं कितनी जरूरी हैं?
#Bakhtiyarpur #Divyangjan #BiharNews #KhabarJunction
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • मानवता आज भी जिंदा है: सड़क किनारे बेसहारा पड़ी बच्ची को देख पसीजा युवक का दिल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक बच्ची बेसहारा हालत में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे कई लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी, लेकिन लोग उसे उसी हालत में छोड़कर आगे बढ़ते रहे। इसी दौरान गोविंद कुमार अपने साथियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। बच्ची को सड़क किनारे पड़ा देखकर उन्होंने मानवता का परिचय दिया और तत्काल उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्ची अपना नाम अंजली कुमारी बता रही है। उसने अपना घर बख्तियारपुर बताया है। बच्ची के अनुसार उसके माता-पिता नहीं हैं और उसका कोई सगा-संबंधी भी नहीं है। उसने बताया कि वह बाढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास रहती है। बच्ची ने यह भी बताया कि इसी दौरान कचहरी निवासी संतोष कुमार, जो कथित तौर पर गाड़ी चलाने का काम करता है, से उसकी मुलाकात हुई थी। अंजली के अनुसार संतोष उसे अपने घर रखने के लिए ले गया था। आरोप है कि संतोष के भाई ने बच्ची को घर में देखकर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे सड़क किनारे फेंक दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बच्ची के परिजनों अथवा उसके वास्तविक अभिभावक की तलाश भी जरूरी है। इस पूरी घटना में गोविंद कुमार द्वारा बच्ची को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाना यह संदेश देता है कि लोगों की भीड़ के बीच भी इंसानियत अभी जिंदा है। जहां कई लोग देखकर भी आगे निकल गए, वहीं एक युवक ने रुककर बच्ची की मदद की और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया।
    1
    मानवता आज भी जिंदा है: सड़क किनारे बेसहारा पड़ी बच्ची को देख पसीजा युवक का दिल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक बच्ची बेसहारा हालत में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे कई लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी, लेकिन लोग उसे उसी हालत में छोड़कर आगे बढ़ते रहे। इसी दौरान गोविंद कुमार अपने साथियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। बच्ची को सड़क किनारे पड़ा देखकर उन्होंने मानवता का परिचय दिया और तत्काल उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में बच्ची अपना नाम अंजली कुमारी बता रही है। उसने अपना घर बख्तियारपुर बताया है। बच्ची के अनुसार उसके माता-पिता नहीं हैं और उसका कोई सगा-संबंधी भी नहीं है। उसने बताया कि वह बाढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास रहती है।
बच्ची ने यह भी बताया कि इसी दौरान कचहरी निवासी संतोष कुमार, जो कथित तौर पर गाड़ी चलाने का काम करता है, से उसकी मुलाकात हुई थी। अंजली के अनुसार संतोष उसे अपने घर रखने के लिए ले गया था। आरोप है कि संतोष के भाई ने बच्ची को घर में देखकर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे सड़क किनारे फेंक दिया।
फिलहाल बच्ची का इलाज बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बच्ची के परिजनों अथवा उसके वास्तविक अभिभावक की तलाश भी जरूरी है।
इस पूरी घटना में गोविंद कुमार द्वारा बच्ची को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाना यह संदेश देता है कि लोगों की भीड़ के बीच भी इंसानियत अभी जिंदा है। जहां कई लोग देखकर भी आगे निकल गए, वहीं एक युवक ने रुककर बच्ची की मदद की और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेटी ने की शादी अपनी पसंद के लडके से तो पिता ने कर दी अंतिम संस्कार...
    1
    बेटी ने की शादी अपनी पसंद के लडके से तो पिता ने कर दी अंतिम संस्कार...
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.