Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊगंज में आरटीओ चेकिंग पर बवाल: ट्रक चालकों ने सड़क पर खड़े कर दिए वाहन, लगा लंबा जाम, गाली-गलौज, धमकी और फिर झोपड़ी में आगजनी से मचा हड़कंप दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज मो.8965074130
Lavkesh singh
मऊगंज में आरटीओ चेकिंग पर बवाल: ट्रक चालकों ने सड़क पर खड़े कर दिए वाहन, लगा लंबा जाम, गाली-गलौज, धमकी और फिर झोपड़ी में आगजनी से मचा हड़कंप दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज मो.8965074130
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मैहर। क्षेत्र के एक गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने कोटेदार अनुज सोनी पर एक माह के खाद्यान्न वितरण में लाखों रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि दिसंबर माह के राशन वितरण में भारी अनियमितताएं हुई हैं और पात्र हितग्राहियों को पूरा खाद्यान्न नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार, कई लोगों से अंगूठा लगवाने के बाद भी उन्हें निर्धारित मात्रा में अनाज नहीं दिया गया। गांव में आयोजित एक बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि यदि लाखों रुपये के खाद्यान्न की कथित हेराफेरी हुई है, तो इसकी जांच प्रशासन को मौके पर जाकर करनी चाहिए। एक ग्रामीण ने कहा कि यदि चोरी या गबन जैसा गंभीर मामला है, तो इसके भौतिक साक्ष्य भी मिल सकते हैं — जैसे आवागमन के निशान, बड़े वाहन की आवाजाही या अन्य परिस्थितिजन्य प्रमाण। उनका कहना है कि “इतना बड़ा मामला है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके।” कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार ने हाल ही में चारपहिया वाहन खरीदा है, जिसे वे कथित अनियमितताओं से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इन आरोपों के समर्थन में अभी तक कोई आधिकारिक दस्तावेज या प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे गांव में आक्रोश का माहौल है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों पर समय पर संज्ञान न लिए जाने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि आरोप गलत हैं तो स्थिति स्पष्ट की जाए, और यदि अनियमितता सिद्ध होती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। गांव के लोगों को अब प्रशासनिक कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।2
- बारा तहसील परिसर में आज शनिवार सुबह 10:00 से उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।1
- Post by ऑपरेटर महासंघ ऑल इंडिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश सीधी जिला प्रजापति1
- विधायक नागेन्द्र सिंह ने धारकुंडी आश्रम पहुंचकर श्रद्धेय महाराज जी को दी श्रद्धांजलि आज गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नागेन्द्र सिंह जी धारकुंडी आश्रम पहुंचकर श्रद्धेय महाराज जी के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने कहा कि श्रद्धेय महाराज जी का आध्यात्मिक जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री बाबूलाल यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और संत परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।1
- railway truck ke Bagal mein rasta nahin Hai logon Ko aane jaane ke liye1
- सीधी जिले के सेमरिया क्षेत्र में कांग्रेसियों ने विजयवर्गी का किया पुतला दहन1
- Post by ऑपरेटर महासंघ ऑल इंडिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश सीधी जिला प्रजापति1
- प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भीरपुर रिपोर्टिंग चौकी के पास उस समय हुआ, जब शादी समारोह से लौट रहे तीनों लोगों की बाइक को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया दसई बंधवा गांव निवासी 38 वर्षीय अजीत कुमार अपने साथियों फुल सिंह पटेल और सुरेश कुमार गौड़ के साथ सिरसा से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दाहिनी ओर से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल स्वरूप रानी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अजीत कुमार ने दम तोड़ दिया। अजीत कुमार पेशे से राजगीर मिस्त्री थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और सात मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ करछना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।3
- कलश यात्रा के साथ मिश्रपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ  मेजा प्रयागराज।विकास खण्ड उरुवा के ग्राम पंचायत मिश्रपुर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन मिश्रपुर निवासी अयुग नारायण के निवास स्थल पर प्रारंभ हुआ।जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। शुभारंभ के अवसर पर एवं महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पकरी सेवार गंगा घाट पहुंची. जहां आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ज्योतिषाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके उपरांत कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधिवत रूप से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक एवं मांगलिक कार्य से पूर्व कलश यात्रा निकालना अत्यंत शुभ एवं आवश्यक माना जाता है।इससे वातावरण शुद्ध होता है और आयोजन सफल होता है। यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी. कथा वाचन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होगी। बबऊ यादव ने सभी भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने के लिए निवेदन किया है।1