Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑपरेटर महासंघ ऑल इंडिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश सीधी जिला प्रजापति
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by ऑपरेटर महासंघ ऑल इंडिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश सीधी जिला प्रजापति2
- railway truck ke Bagal mein rasta nahin Hai logon Ko aane jaane ke liye1
- सीधी जिले में हाथियों का मूवमेंट तेज, सूत्रों के मुताबिक झुंड इस समय बढ़ौरा और चूल्ही क्षेत्र में देखा गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है और लगातार निगरानी कर रही है।1
- देखिए किस तरह जाता है व्यवस्था को लोग ठेंगा दिखा रहे हैं1
- एमपी के सिंगरौली नगर निगम स्मार्ट सिटी के नाम पर किए जा रहे विकास कार्यों पर उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब नगर निगम की वार्ड 40 की एक नई बनी सड़क अचानक धंस गई। गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले पहिए सड़क में समा गए और वाहन बीच रास्ते में फंस गया। कुछ ही पलों में मौके पर भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी। जैसे ही भारी वाहन का दबाव सड़क पर पड़ा, सड़क अचानक धस गई और ट्रैक्टर ट्राली के पहिये उसमें धस गये. चालक ने किसी तरह स्थिति संभाली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना महज एक तकनीकी खामी नहीं, बल्कि निर्माण गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उनका कहना है कि सड़क हाल ही में तैयार की गई थी और इसे उच्च मानकों के साथ निर्मित बताया गया था। लेकिन कुछ ही समय में इसकी मजबूती जवाब दे गई। लोगों ने सवाल उठाया कि सड़क नई है, तो इतनी जल्दी धंसाव कैसे हो गया? क्या निर्माण के दौरान मानकों का पालन नहीं किया गया? क्या गुणवत्ता परीक्षण सिर्फ कागजों में पूरा किया गया? मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की बात कही है और धंसे हिस्से को बैरिकेड कर मरम्मत शुरू करने का आश्वासन दिया है। हालांकि अभी तक किसी ठेकेदार या जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। एक दिन पहले ही नगर निगम परिषद बैठक में विपक्ष ने इसी सड़क का मुद्दा उठाया था बताया जा रहा है कि नगर निगम के परिषद बैठक में वार्ड क्रमांक 40 की सड़क का मुद्दा पार्षदों ने उठाया था,उन्होंने सड़क निर्माण में हुए घोटाले पर भी सवाल किया था, परिषद में खूब जमकर हंगामा भी हुआ , ठीक उसके एक दिन बाद स्मार्ट सड़क की हकीकत सामने आ गई, सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये अचानक धस गये, गनीमत रही कि इस घटना से कोई हताहत नही हुआ. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में सड़क का इस तरह धंसना न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि जनता के पैसे के उपयोग को लेकर भी चिंता पैदा करता है। अब देखना होगा कि यह मामला केवल मरम्मत तक सीमित रहेगा या फिर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर जवाबदेही तय की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने ‘स्मार्ट’ विकास के दावों की मजबूती पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।4
- मऊगंज में आरटीओ चेकिंग पर बवाल: ट्रक चालकों ने सड़क पर खड़े कर दिए वाहन, लगा लंबा जाम, गाली-गलौज, धमकी और फिर झोपड़ी में आगजनी से मचा हड़कंप दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज मो.89650741301
- Post by Bablu Namdev1
- Post by ऑपरेटर महासंघ ऑल इंडिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश सीधी जिला प्रजापति1