अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने एकजुटता के साथ यूजीसी प्रस्ताव का किया विरोध हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में तपोभूमि में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें एकजुटता के साथ यूजीसी के प्रस्ताव का तीखा विरोध किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में संत,बुद्धिजीवी मातृशक्ति शामिल हुए। मुख्य वक्ता संत राजेंद्र दास ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां सनातन संस्कृति को कमजोर करने की दिशा में बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सनातन पर लगातार हो रहे प्रहारों के कारण संत समाज को अब शांत रहने के बजाय सजग और संगठित होना पड़ रहा है। संत राजेंद्र दास ने भावुक शब्दों में कहा कि “आज संतों को एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला लेने की मजबूरी पैदा हो गई है, ताकि सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा की जा सके।” परिषद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी ने कहा कि यूजीसी के नाम पर लाई जा रही एकजुटता की व्यवस्था समाज की विविधता और परंपराओं के लिए खतरा है। इससे धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक पहचान प्रभावित हो सकती है। वक्ताओं ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि वह यूजीसी जैसे प्रस्तावों पर पुनर्विचार करे और सनातन संस्कृति की मूल भावना का सम्मान करें। इस मौके पर परिषद के संरक्षक अविनाशी त्रिपाठी,नीरज मिश्रा,जिलाध्यक्ष कल्लू बाजपेई,बालजी पांडेय, आलोक अवस्थी,राखी पांडेय,जयप्रकाश त्रिपाठी,सुनील त्रिपाठी,अमित तिवारी,बबली मिश्रा,गीता ओमर,उमा शुक्ला,बंदना तिवारी,ब्रजेश बादल,जीतू शुक्ला,वीरेंद्र द्विवेदी,वीरेंद्र तिवारी,उर्मिला सिंह सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष मौजूद रहे।संचालन रमाकांत शुक्ला एवं अम्बे मिश्रा ने किया।

- कानपुर के VIP रोड में 12 करोड़ से अधिक कीमत की अनियंत्रित लैंबॉर्गिनी ने 4 लोगों को मारी टक्कर।टक्कर के बाद कार बुलेट के ऊपर चढ़ी और पोल से जा टकराई। हादसे के बाद लोगों ने कार को घेरा, मौके पर हंगामा। ग्वालटोली पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू की।1
- पतारा के धरमपुर बम्बा रिन्द नदी के किनारे झाड़ियों में लगी आग कानपुर के चौकी पतारा क्षेत्र के धरमपुर बम्बा रिन्द नदी के किनारे झाड़ियों में आग लग गई है। मौके पर पतारा पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंच गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग ने लगभग 3 किलोमीटर का क्षेत्र कवर किया हुआ है। वही दमकल ने लगभग 1 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है।1
- कानपुर : HDFC बैंक की महिला कर्मी ने जातिगत धमकी दी - ग्राहक से विवाद के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दीं लैपटॉप तानकर धमकाया और हिंसक रवैया अपनाया - सरेआम ठाकुर हूं मैं कहकर ग्राहक को धमकाया - महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल ← - ऐसी की तैसी कर दूंगी जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग ➡HDFC बैंक से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं - पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा का मामला1
- कालपी (जालौन ) भोगनीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास यमुना किनारे पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान कालपी निवासी शहजाद के रूप में हुई है, जो दौलतपुर काम पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवे किनारे लगी साइड बाउंड्री वॉल से जा टकराया। हादसे में उसका कान कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल दर्द से तड़पता रहा, उसका झोला भी सड़क पर बिखरा पड़ा था। कई वाहन और राहगीर मौके से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने मदद की हिम्मत नहीं जुटाई। इसी बीच राजा नामक रिक्शा चालक, निवासी राजघाट कालपी, जो भोगनीपुर से रिक्शा लेकर आ रहा था, ने इंसानियत की मिसाल पेश की। राजा ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए राजा ने बिना देर किए घायल को अपने रिक्शे से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया। सीएचसी कालपी के वरिष्ठ डॉक्टर अशोक चक्र ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे उसका कान कट गया और अन्य गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। इस घटना ने एक ओर जहां सड़क सुरक्षा और एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं रिक्शा चालक राजा की मानवता और साहस की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सवाल यह है कि जब सड़क पर घायल तड़प रहा था, तब बाकी लोग तमाशबीन क्यों बने रहे?1
- कानपुर महाकाल एक्सप्रेस पर अराजकतत्वों ने चलाए पत्थर यात्रियों में हड़कंप,ट्रेन के अंदर का वीडियो वायरल कानपुर से 8.30 बजे महाकाल के लिए निकली थी ट्रेन गोविंदपुर स्टेशन के बाद भीमसेन के पास की है घटना1
- Post by Manoj Kumar1
- शौच क्रिया के लिए गए एक बच्चा दलदल में फंसा, दलदल में फंसा बच्चा लगाता रहा मदद की गुहार, राहगीरों ने दलदल में फंसे बच्चे को रस्सी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाला बाहर, भूमाफियाओं ने मिट्टी निकालकर पूरा था कचड़ा जिसके बाद इलाका हुआ था दलदल में तब्दील, बच्चे के दलदल में फंसे होने की राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के सियावरी रोड का ।4
- भगवा रंग की सदरी पहने इस BJP नेता को देखिए. देखिए, कैसे एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है. घटना MP की है. और बीजेपी नेता का नाम संतोष पाठक है.1
- महिलाओं ने ढोल मजीरा लेकर किया प्रदर्शन कानपुर के गोविंदनगर विधानसभा के वार्ड -72 के दबौली वेस्ट में रहने वाले लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया। महिलाओं ने ढोल मजीरा लेकर प्रदर्शन किया और वर्तमान पार्षद गुंजन वंदना शर्मा पर आरोप लगाया कि वह उनकी समस्याओं को नहीं सुनती हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि कई सालों से वह लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और इलाके में सीवरेज की समस्या, जलभराव और सड़के पूरी तरह से बदहाल हैं। पूर्व पार्षद जेपी पाल ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह यहाँ की जनता के साथ नगर निगम का घेराव कर जनता की आवाज़ को बुलंद करने का काम करेंगे। इलाके की महिलाओं ने कहा कि वर्तमान पार्षद यहाँ की जनता की नही सुनते है और जनता का फोन तक नही उठाते है।1