logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र की डूडा कॉलोनी में बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के करीब दो दिन बाद उसका शव घर के अंदर मिला। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आटा थाना क्षेत्र निवासी शिवम चौधरी के रूप में हुई है। वह डूडा कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी मां बालाजी गई हुई थीं। घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान शिवम बिजली के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

1 hr ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र की डूडा कॉलोनी में बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के करीब दो दिन बाद उसका शव घर के अंदर मिला। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आटा थाना क्षेत्र निवासी शिवम चौधरी के रूप में हुई है। वह डूडा कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी मां बालाजी गई हुई थीं। घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान शिवम बिजली के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के एट कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां देर शाम नरछा मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महंत श्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया है
    1
    जालौन में मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के एट कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां देर शाम नरछा मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी 
जिससे महंत श्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग-पोल पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल उरई, जालौन। शहर में बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखा लोहे का ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक गणेश गौतम समेत नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
    1
    अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग-पोल पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल


उरई, जालौन। शहर में बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखा लोहे का ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक गणेश गौतम समेत नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • शायद अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ? . अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ? . सड़के बदहाल है,लोग सरकार को वोट देकर खुशहाल है। शायद अब सारंगपुर जालौन नगर की देखरेख में नहीं आता। शायद इसीलिए इसकी कोई खैर खबर नहीं है दशहरे ओर दिवाली पर होती है सिर्फ सफाई.... पूरी खबर देखिए.....
    1
    शायद अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ?
.
अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ?
.
सड़के बदहाल है,लोग सरकार को वोट देकर खुशहाल है।
शायद अब सारंगपुर जालौन नगर की देखरेख में नहीं आता।
शायद इसीलिए इसकी कोई खैर खबर नहीं है
दशहरे ओर दिवाली पर होती है सिर्फ सफाई....
पूरी खबर देखिए.....
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार* रिपोर्टर निखिल तिवारी मो9335270943 *चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार* माधौगढ़,जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे करीब चार महीने पुराना विवाद और कथित बेइज्जती का बदला लेने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी छोटी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी समारोह के दौरान तेल की रस्म में उसने शराब पी ली थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी से विवाद हो गया था। आरोप है कि शराब पीने को लेकर नाराज बुजुर्ग ने आरोपी को थप्पड़ मारकर कथित रूप से अपमानित किया और उसे घर से भगा दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस घटना को अपने मन में रखे रहा और करीब चार महीने बाद उसने कथित तौर पर पुरानी बेइज्जती का बदला लेने की योजना बनाई। 22 जून को अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा पृथ्वीपुरा गांव निवासी राकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने 22 जून 2026 को गोहन थाने में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 51/26 दर्ज कर धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराई। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर भौतिक साक्ष्य जुटाए। घटना के समय आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस हत्या के खुलासे के लिए एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और गोहन थाना पुलिस को विवेचना आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले सुरागों के साथ इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों को खंगाला। साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पुरानी घटना से नाराज होकर बदला लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। शादी में हुआ विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि शादी समारोह में हुए विवाद के बाद वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसी कथित बेइज्जती की रंजिश उसके मन में बनी रही। करीब चार महीने बाद मौका पाकर उसने गिरजाशंकर तिवारी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में बरामद डंडे समेत अन्य साक्ष्यों को विवेचना में शामिल कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    3
    चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*
रिपोर्टर निखिल तिवारी 
मो9335270943
*चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*
माधौगढ़,जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे करीब चार महीने पुराना विवाद और कथित बेइज्जती का बदला लेने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी छोटी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी समारोह के दौरान तेल की रस्म में उसने शराब पी ली थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी से विवाद हो गया था।
आरोप है कि शराब पीने को लेकर नाराज बुजुर्ग ने आरोपी को थप्पड़ मारकर कथित रूप से अपमानित किया और उसे घर से भगा दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस घटना को अपने मन में रखे रहा और करीब चार महीने बाद उसने कथित तौर पर पुरानी बेइज्जती का बदला लेने की योजना बनाई।
22 जून को अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
पृथ्वीपुरा गांव निवासी राकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने 22 जून 2026 को गोहन थाने में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 51/26 दर्ज कर धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराई। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर भौतिक साक्ष्य जुटाए। घटना के समय आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी।
इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
हत्या के खुलासे के लिए एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और गोहन थाना पुलिस को विवेचना आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले सुरागों के साथ इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों को खंगाला। साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पुरानी घटना से नाराज होकर बदला लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया।
शादी में हुआ विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि शादी समारोह में हुए विवाद के बाद वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसी कथित बेइज्जती की रंजिश उसके मन में बनी रही। करीब चार महीने बाद मौका पाकर उसने गिरजाशंकर तिवारी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में बरामद डंडे समेत अन्य साक्ष्यों को विवेचना में शामिल कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • ​तिरंगा यात्रा संग उरई में गूंजी पुरानी पेंशन की मांग, सड़कों पर उतरे सैकड़ों सफाई कर्मचारी एनपीएस को बताया कर्मचारी विरोधी; एडीएम और डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपकर ओपीएस बहाली की उठाई मांग ​उरई (जालौन)। पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनर्बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने उरई की सड़कों पर उतरकर प्रचंड शक्ति प्रदर्शन किया। गुरुवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुए सफाई कर्मचारियों ने एनआईसी  कार्यालय से जिला परिषद होते हुए अंबेडकर चौराहे तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ​अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च करने के बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने अपर जिलाधिकारी  को देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात संघ के पदाधिकारियों ने डीपीआरओ को भी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद लागू की गई नई पेंशन व्यवस्था  पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है, जिससे उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हैं। ऐसे में उनके बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिए ओपीएस को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना बेहद जरूरी है। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री संतराम, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री ह्रदेश कुमार, जिला संप्रेक्षक प्रदीप कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष किशन बाबू, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिप्रभा, महिला मोर्चा मंत्री चन्द्रकान्ती, महिला मोर्चा उपमंत्री सुमन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत, उपमंत्री रामजी, जिला मीडिया प्रभारी चरण सिंह, जिला प्रवक्ता त्रिभुवन सिंह, जिला प्रभारी रणवीर सिंह, संयुक्त मंत्री राजू वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार तथा व्यवस्थापक कृष्ण कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा रामविजय, कमलेश, रूपसिंह पाल, रामबाबू, ब्रह्म कुमार, जितेन्द्र बाबू और सर्वेश कुमार समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    ​तिरंगा यात्रा संग उरई में गूंजी पुरानी पेंशन की मांग, सड़कों पर उतरे सैकड़ों सफाई कर्मचारी
एनपीएस को बताया कर्मचारी विरोधी; एडीएम और डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपकर ओपीएस बहाली की उठाई मांग
​उरई (जालौन)। पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनर्बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने उरई की सड़कों पर उतरकर प्रचंड शक्ति प्रदर्शन किया। गुरुवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुए सफाई कर्मचारियों ने एनआईसी  कार्यालय से जिला परिषद होते हुए अंबेडकर चौराहे तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ​अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च करने के बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने अपर जिलाधिकारी  को देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात संघ के पदाधिकारियों ने डीपीआरओ को भी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद लागू की गई नई पेंशन व्यवस्था  पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है, जिससे उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हैं। ऐसे में उनके बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिए ओपीएस को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना बेहद जरूरी है। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री संतराम, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री ह्रदेश कुमार, जिला संप्रेक्षक प्रदीप कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष किशन बाबू, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिप्रभा, महिला मोर्चा मंत्री चन्द्रकान्ती, महिला मोर्चा उपमंत्री सुमन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत, उपमंत्री रामजी, जिला मीडिया प्रभारी चरण सिंह, जिला प्रवक्ता त्रिभुवन सिंह, जिला प्रभारी रणवीर सिंह, संयुक्त मंत्री राजू वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार तथा व्यवस्थापक कृष्ण कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा रामविजय, कमलेश, रूपसिंह पाल, रामबाबू, ब्रह्म कुमार, जितेन्द्र बाबू और सर्वेश कुमार समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 22 जून को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने अपने पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने इटावा जनपद के बिठौली निवासी 50 वर्षीय राजू दुबे उर्फ राजकुमार को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजू दुबे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरवरी माह में उसकी भांजी की शादी थी, जहाँ उसने शराब पी ली थी। इस बात पर रिश्तेदार गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे और बेइज्जत करके शादी से भगा दिया था।
    1
    22 जून को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने अपने पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया।

कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने इटावा जनपद के बिठौली निवासी 50 वर्षीय राजू दुबे उर्फ राजकुमार को धर दबोचा।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजू दुबे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरवरी माह में उसकी भांजी की शादी थी, जहाँ उसने शराब पी ली थी। इस बात पर रिश्तेदार गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे और बेइज्जत करके शादी से भगा दिया था।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच,लगातार बारिश होने से किसानों की तीली की फसल बर्बाद होने की कगार पर किसान परेशान जालौन के कोंच क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कोंच तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तिल की फसल पानी में डूब गई है। दिन गुरुवार की दोपहर 2 बजे किसानों ने बताया लगातार बारिश से खेतों में पानी भर जाने के कारण सैकड़ों बीघा तिल की फसल प्रभावित होने का अनुमान है। किसानों को फसल खराब होने के साथ ही लागत डूबने की भी चिंता सताने लगी है। कोंच क्षेत्र के मंगरा, ढाड़ी, परैथा, इमलौरी, सेता, उमरी, घमूरी, चांदनी, बसोब, नरी, सुनाया, पहाड़गांव, देवगांव, फुलेला, बरोदा बोहरा, चंदुर्रा और पिंडारी सहित गांवों में किसानों ने बड़े पैमाने पर तिल की फसल बोई है। किसानों के अनुसार इन गांवों में करीब एक हजार बीघा से अधिक क्षेत्र में तिल की फसल खड़ी है। बारिश के कारण अधिकांश खेतों में पानी भर गया है। इसी तरह नदीगांव क्षेत्र के बरहा, सिबनी बुजुर्ग, सिबनी खुर्द, तजपुरा, कनासी, अकनीबा, पजौनियां कनरी और रानीपुरा सहित गांवों में भी तिल की फसल पर बारिश का असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि तिल की फसल तैयार होने के दौरान खेतों में पानी भरने से पौधों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। बरहा गांव निवासी किसान अनिरुद्ध कुमार, राजकुमार, अनिल पटेल, शिवम पटेल और बबलू प्रजापति ने बताया कि तिल की फसल में करीब एक हजार रुपये प्रति बीघा तक खर्च आता है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरा होने के कारण अब किसानों के सामने लागत निकलने का संकट खड़ा हो गया है। परेथा निवासी किसान कैलाश साहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी 10 बीघा भूमि में तिल की फसल बोई थी, लेकिन लगातार बारिश से पूरा खेत पानी में डूब गया है। इसी गांव के अरविंद ने 15 बीघा और मंगरा निवासी हरिसिंह ने 15 बीघा में तिल की फसल बोई है। राकेश कुमार समेत अन्य किसानों की फसल भी बारिश की चपेट में है। किसानों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
    1
    कोंच,लगातार बारिश होने से किसानों की तीली की फसल बर्बाद होने की कगार पर किसान परेशान
जालौन के कोंच क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कोंच तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तिल की फसल पानी में डूब गई है। दिन गुरुवार की दोपहर 2 बजे किसानों ने बताया लगातार बारिश से खेतों में पानी भर जाने के कारण सैकड़ों बीघा तिल की फसल प्रभावित होने का अनुमान है। किसानों को फसल खराब होने के साथ ही लागत डूबने की भी चिंता सताने लगी है।
कोंच क्षेत्र के मंगरा, ढाड़ी, परैथा, इमलौरी, सेता, उमरी, घमूरी, चांदनी, बसोब, नरी, सुनाया, पहाड़गांव, देवगांव, फुलेला, बरोदा बोहरा, चंदुर्रा और पिंडारी सहित गांवों में किसानों ने बड़े पैमाने पर तिल की फसल बोई है। किसानों के अनुसार इन गांवों में करीब एक हजार बीघा से अधिक क्षेत्र में तिल की फसल खड़ी है। बारिश के कारण अधिकांश खेतों में पानी भर गया है।
इसी तरह नदीगांव क्षेत्र के बरहा, सिबनी बुजुर्ग, सिबनी खुर्द, तजपुरा, कनासी, अकनीबा, पजौनियां कनरी और रानीपुरा सहित गांवों में भी तिल की फसल पर बारिश का असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि तिल की फसल तैयार होने के दौरान खेतों में पानी भरने से पौधों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
बरहा गांव निवासी किसान अनिरुद्ध कुमार, राजकुमार, अनिल पटेल, शिवम पटेल और बबलू प्रजापति ने बताया कि तिल की फसल में करीब एक हजार रुपये प्रति बीघा तक खर्च आता है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरा होने के कारण अब किसानों के सामने लागत निकलने का संकट खड़ा हो गया है।
परेथा निवासी किसान कैलाश साहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी 10 बीघा भूमि में तिल की फसल बोई थी, लेकिन लगातार बारिश से पूरा खेत पानी में डूब गया है। इसी गांव के अरविंद ने 15 बीघा और मंगरा निवासी हरिसिंह ने 15 बीघा में तिल की फसल बोई है। राकेश कुमार समेत अन्य किसानों की फसल भी बारिश की चपेट में है।
किसानों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • गोहन पुलिस का बड़ा खुलासा : ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा! 1 अभियुक्त गिरफ्तार, SP जालौन की बाइट!!.. गोहन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग अपने ट्यूबवेल पर सो रहा था तभी उसकी किसी ने निर्मम हत्या कर दी थी इस मामले का गोहन थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया इस मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन में पुलिस लाइन में खुलासा किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर झील भिजवा दिया।।
    1
    गोहन पुलिस का बड़ा खुलासा : ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा! 1 अभियुक्त गिरफ्तार, SP जालौन की बाइट!!..
गोहन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग अपने ट्यूबवेल पर सो रहा था तभी उसकी किसी ने निर्मम हत्या कर दी थी इस मामले का गोहन थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया इस मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन में पुलिस लाइन में खुलासा किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर झील भिजवा दिया।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.