Shuru
Apke Nagar Ki App…
100 साल पुराने ब्रिज का मटेरियल हटाने के दौरान जेसीबी मशीन पर गिरा पुल धार जिले के घाटा बिल्लोद में चंबल नदी के ऊपर बने 100 साल पुराने ब्रिज को डिस्मेंटल करने के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा चंबल नदी के अंदर खड़ी पोकलेन जेसीबी से ब्रिज की स्लैप को हटाया जा रहा था उसी दौरान ब्रिज की स्लैप (पुल) भरभरा कर जेसीबी पर गिर गया वह तो गनीमत रही की पोकलेन चालक बच गया और बड़ा हादसा होते-होते टल गया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।।
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
100 साल पुराने ब्रिज का मटेरियल हटाने के दौरान जेसीबी मशीन पर गिरा पुल धार जिले के घाटा बिल्लोद में चंबल नदी के ऊपर बने 100 साल पुराने ब्रिज को डिस्मेंटल करने के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा चंबल नदी के अंदर खड़ी पोकलेन जेसीबी से ब्रिज की स्लैप को हटाया जा रहा था उसी दौरान ब्रिज की स्लैप (पुल) भरभरा कर जेसीबी पर गिर गया वह तो गनीमत रही की पोकलेन चालक बच गया और बड़ा हादसा होते-होते टल गया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- किसानों की गेहूं तलाई न होने को लेकर किसानों ने बड़ी संख्या में हाईवे किया जाम जमकर की नारेबाजी किसानों ने हरदा खंडवा स्टेट हाईवे किया जाम , उपार्जन केंद्र पलासनेर के द्वारा अमृता वेयरहाउस पर खरीदी की जा रही थी ,अमृता वेयरहाउस में भंडारण क्षमता खत्म होने के कारण किसान की उपज नहीं तोली गई और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर विवाद छिड़ गया वहीं किसानों का आरोप है कि उन्हें संस्कृति वेयर हाउस शिफ्ट किया गया किंतु वहां पर भी इतनी क्षमता नहीं है कि सारे किसानों का गेहूं तोला जा सके , किसने की मांग है कि उन्हें शुभम वेयर हाउस में अपनी उपज तूलवाने के लिए भेजा जाए मौके पर हरदा एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया और भारी पुलिस बल मौजूद ।3
- भैंस चोरी के प्रकरण में दतिया पुलिस की बड़ी सफलता — 02 शातिर आदतन चोर गिरफ्तार भैंस चोरी के प्रकरण में दतिया पुलिस की बड़ी सफलता — 02 शातिर आदतन चोर गिरफ्तार *चोरी गई 07 भैंसे, भैंसों की बिक्री से खरीदी खरीदी एक अर्टिका कार व ₹02.50 लाख नगद बरामद हुए* थाना दुरसडा एवं थाना उनाव क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दतिया पुलिस ने 02 आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से कुल 07 भैंसे (थाना दुरसडा द्वारा 05 एवं थाना उनाव द्वारा 02), भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार तथा कुल ₹02.50 लाख नगद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों द्वारा कई अन्य भैंस चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। *घटनाओं का विवरण* थाना दुरसडा एवं उनाव क्षेत्र में भैंस चोरी की लगातार घटनाएं सामने आई थीं, जिन पर निम्न प्रकरण पंजीबद्ध किए गए— दिनांक 03/12/25 को फरियादिया श्रीमती आरती अहिरवार निवासी ग्राम सबदलपुर की रिपोर्ट पर 02 भैंस चोरी होने पर अपराध क्रमांक 153/25 धारा 303(2) BNS दर्ज किया गया। दिनांक 29/04/26 को फरियादी दयानन्द पाल निवासी ग्राम भोय की 16 भैंस चोरी होने पर अपराध क्रमांक 41/26 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 01/05/26 को फरियादिया श्रीमती मीना कुशवाहा निवासी ग्राम बीकर की 05 भैंस चोरी होने पर अपराध क्रमांक 42/26 धारा 303(2) BNS दर्ज किया गया। *पुलिस कार्यवाही* भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना दुरसडा और थाना उनाव की विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी उनाव उनि यतेन्द्र सिंह भदौरिया एवं प्रभारी दुरसडा उनि सविता शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा पतारसी की गई। दिनांक 02/05/26 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि, भैंस चोरी में संलिप्त आरोपी अशोक यादव एवं धर्मेन्द्र यादव ग्राम नरगढ़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 07 भैंसे (05 थाना दुरसडा एवं 02 थाना उनाव), भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार तथा कुल ₹02.50 लाख नगद बरामद कर जप्त किया गया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों, घटना में प्रयुक्त वाहनों की तलाश एवं शेष चोरी गई भैंसों की बरामदगी हेतु कार्यवाही जारी है। *सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में— उनि यतेन्द्र सिंह भदौरिया (थाना प्रभारी उनाव), उनि सविता शर्मा (थाना प्रभारी दुरसडा), प्रआर 537 राजू गुर्जर, प्रआर 629 मिश्रीलाल सविता, प्र आर 67 आदित्य शर्मा ,आर. 46 दर्शन यादव ,आर.58 भूपेंद्र सिहं, आर. 876 दीपांशु, आर 843 मोहित,आर.805 विपिन,आर.79 आनंद चौरसिया, आरक्षक 382 राजेश बघेल, आरक्षक 871 अजय सैनी, आरक्षक 437 सूरज यादव, एवं चालक आरक्षक जीत यादव (SDOP कार्यालय भाण्डेर) की सराहनीय भूमिका रही।1
- *कांग्रेस का बड़ा ऐलान 7 मई को ग्वालियर रायरू तिराहा हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा* *कांग्रेस का बड़ा ऐलान 7 मई को ग्वालियर रायरू तिराहा हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा* पंकज श्रीवास्तव दतिया.. दतिया किसानों की समस्याओं ओर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं में कथित अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध के निवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया 7 मई को सुबह 11 बजे मुंबई -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) पर एक दिवसीय चक्का जाम किया जाएगा यह आंदोलन 11 जिलों में लगभग 747 किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ होगा बैठक में मुख्य अतिथि रूप जिला संगठन प्रभारी रामलखन दंडोतिया उपस्थित बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा द्वारा की गई बैठक का संचालन नरेंद्र गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव ने किया विशिष्ट अतिथि रूप में विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर,सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी योगेन्द्र तोमर,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, पूर्व विधायक राधे लाल बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,भांडेर विधानसभा प्रभारी जसवंत बघेल आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राम लखन दंडोतिया ने कहा कि प्रदेश में किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का प्रयास है अशोक दांगी बगदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार में किसानों के साथ जो खेल खेला जा रहा है वह किसान की पीड़ा दायक है उन्होंने बताया कि चक्का जाम का मुख्य केंद विंदु ग्वालियर के पास रायरू तिराहा रहेगा 7 मई को दतिया से जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता चक्का जाम करके किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे। अवसर पर संगठन प्रभारी राम लखन सिंह दंडोतिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध,दतिया विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी योगेंद्र तोमर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर दास सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,पूर्व विधायक राधे लाल बघेल,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,विधानसभा प्रभारी जसवंत बघेल,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,अंबिका शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे.2
- भैंस चोरी गैंग का पर्दाफाश : 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 7 भैंसे, अर्टिका कार व ₹2.50 लाख बरामद दतिया। दतिया पुलिस ने भैंस चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आदतन चोरों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। थाना दुरसडा और थाना उनाव की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7 भैंसे (दुरसडा से 5 और उनाव से 2), चोरी की भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार और ₹2.50 लाख नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से भैंस चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। 3 दिसंबर 2025 को ग्राम सबदलपुर निवासी आरती अहिरवार की 2 भैंस चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल 2026 को ग्राम भोय निवासी दयानंद पाल की 16 भैंस और 1 मई 2026 को ग्राम बीकर निवासी मीना कुशवाहा की 5 भैंस चोरी होने के मामले दर्ज हुए। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। मामलों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी उनाव उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी दुरसडा उपनिरीक्षक सविता शर्मा के नेतृत्व में टीम ने लगातार पतारसी की। 2 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम नरगढ़ के पास दबिश देकर अशोक यादव और धर्मेन्द्र यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने भैंस चोरी की कई वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने बरामदगी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों, घटना में प्रयुक्त वाहनों और शेष चोरी गई भैंसों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी।1
- “इलेक्शन रिजल्ट के बाद हुई हिंसा में अब तक कुल 200 FIR दर्ज और कुल 1500 लोग गिरफ्तार हुए हैं. 500 CAPF की कंपनी तैनात हैं, आज सुबह से कोई घटना नहीं हुई है. CM ममता बनर्जी और MP अभिषेक को Z+ सुरक्षा मिली है, उसके भी अतिरिक्त जो पुलिस लगाई थी उसे दूसरी जगह भेजा है.”: DGP, WB1
- जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: सिमथरा गांव में लाठी-डंडे चले, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज दतिया में भांडेर थाना अंतर्गत ग्राम सिमथरा में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही पक्ष के लोगों के बीच हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चले और ट्रैक्टर सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार युवक को घेरकर मारते नजर आए। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता भूरी यादव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, गांव में “बागर वाले खेत” को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। भांडेर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। भूरी यादव की शिकायत पर गणेश यादव, रमेश यादव, राधाचरण यादव, छोटे लाल यादव, राजेश उर्फ बब्बू यादव, अवधेश यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, छोटेलाल यादव की शिकायत पर निखिल यादव, शिवराम यादव और भूरी यादव पर भी प्रकरण कायम किया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दतिया के पीतांबरा मंदिर पहुंचकर सपा प्रमुख पर तीखे शब्दों में प्रहार किया। उनके इस बयान ने राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।1
- 100 साल पुराने ब्रिज का मटेरियल हटाने के दौरान जेसीबी मशीन पर गिरा पुल धार जिले के घाटा बिल्लोद में चंबल नदी के ऊपर बने 100 साल पुराने ब्रिज को डिस्मेंटल करने के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा चंबल नदी के अंदर खड़ी पोकलेन जेसीबी से ब्रिज की स्लैप को हटाया जा रहा था उसी दौरान ब्रिज की स्लैप (पुल) भरभरा कर जेसीबी पर गिर गया वह तो गनीमत रही की पोकलेन चालक बच गया और बड़ा हादसा होते-होते टल गया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।।1