logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 किलो डोडाचूरा और 220 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार नीमच जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हर्कियाखाल पुलिस सहायता केंद्र के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की हीरो फैशन प्लस मोटरसाइकिल से 7 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और 220 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ और बाइक की कुल कीमत करीब 23 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से वसीम उर्फ राजा और मोईन, दोनों निवासी जावरा, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एमडी ड्रग्स की सप्लाई का खुलासा होने पर कालू उर्फ शेर आजम, निवासी साकरिया, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और हर्कियाखाल पुलिस टीम ने की। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच जारी है।

3 hrs ago
user_Ajay chandravanshi
Ajay chandravanshi
Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 किलो डोडाचूरा और 220 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार नीमच जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हर्कियाखाल पुलिस सहायता केंद्र के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की हीरो फैशन प्लस मोटरसाइकिल से 7 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और 220 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ और बाइक की कुल कीमत करीब 23 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से वसीम उर्फ राजा और मोईन, दोनों निवासी जावरा, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एमडी ड्रग्स की सप्लाई का खुलासा होने पर कालू उर्फ शेर आजम, निवासी साकरिया, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और हर्कियाखाल पुलिस टीम ने की। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे। बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर अपराधियों को छूट नहीं रहने वाली है। बाइट - मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
    1
    बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे।

बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे।
मध्यप्रदेश की धरती पर अपराधियों को छूट नहीं रहने वाली है।
बाइट - मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ डिस्ट्रिक्ट की टुडे की टॉप 4 बिग न्यूज़ | टीचर्स यूनियन, भील सेना, कोर्ट जजमेंट और श्याम भजन संध्या शक्ति, भक्ति, त्याग एंड बलिदान की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ डिस्ट्रिक्ट से टुडे की बड़ी खबरें | टीचर्स यूनियन प्रेसिडेंट का फेलिसिटेशन, वर्ल्ड आदिवासी डे की ग्रैंड प्रिपरेशन, चेक बाउंस केस में वन ईयर इम्प्रिज़नमेंट और देर रात तक गूंजती रही श्याम भजन संध्या
    1
    चित्तौड़गढ़ डिस्ट्रिक्ट की टुडे की टॉप 4 बिग न्यूज़ | टीचर्स यूनियन, भील सेना, कोर्ट जजमेंट और श्याम भजन संध्या
शक्ति, भक्ति, त्याग एंड बलिदान की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ डिस्ट्रिक्ट से टुडे की बड़ी खबरें | टीचर्स यूनियन प्रेसिडेंट का फेलिसिटेशन, वर्ल्ड आदिवासी डे की ग्रैंड प्रिपरेशन, चेक बाउंस केस में वन ईयर इम्प्रिज़नमेंट और देर रात तक गूंजती रही श्याम भजन संध्या
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई दो अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक देशी कट्टा 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3, 8, 25 एवं 35 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रात्रिकालीन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाधिकारी प्रेम सिंह खंगारोत के नेतृत्व में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम द्वारा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि में सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 1 बजे बोजूंदा रोड की ओर से एक स्कूटी आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस द्वारा टॉर्च का संकेत देकर रुकने का इशारा किया गया तो दोनों युवक घबराकर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम अनस अंसारी तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम योगेश उर्फ दुर्गेश उर्फ लक्की बैरवा बताया। दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए। पुलिस को उनके व्यवहार पर संदेह होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास एक स्कूटी की डिक्की में पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की। मौके पर नियमानुसार स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 1 अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, 1 देशी कट्टा 315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा कोई अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु दोनों कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद हथियारों का मौके पर निरीक्षण किया गया।
    1
    डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई

दो अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक देशी कट्टा 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3, 8, 25 एवं 35 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। 
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रात्रिकालीन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी  बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थानाधिकारी  प्रेम सिंह खंगारोत के नेतृत्व में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम द्वारा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि में सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 1 बजे बोजूंदा रोड की ओर से एक स्कूटी आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस द्वारा टॉर्च का संकेत देकर रुकने का इशारा किया गया तो दोनों युवक घबराकर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम अनस अंसारी तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम योगेश उर्फ दुर्गेश उर्फ लक्की बैरवा बताया। दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए। पुलिस को उनके व्यवहार पर संदेह होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास एक स्कूटी की डिक्की में पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की। मौके पर नियमानुसार स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 1 अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, 1 देशी कट्टा 315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा कोई अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु दोनों कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद हथियारों का मौके पर निरीक्षण किया गया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह 26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-भारतीय सेना में 26 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत होकर अपने पैतृक निवास लौटे हीरावास निवासी राजेंद्र सिंह राठौड़ (जेसीओ) का धरियावद नगर में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों व नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया है। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से धरियावद राजमहल में आयोजित स्वागत समारोह में भानु प्रताप सिंह राणावत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने राजेंद्र सिंह राठौड़ का साफा एवं फूलमालाओं से सम्मान कर उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की है। इसके पश्चात पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं उत्तम सेवा संस्थान एवं राजमहल परिवार की ओर से भी उनका सम्मान कर राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण,अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा योगदान की सराहना की गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सेवा करना गर्व का विषय है। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित जीवन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। स्वागत रैली का अंत मे हिरावास उनके निवास पर जाकर समापन हुआ।
    1
    26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह 
26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह 
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-भारतीय सेना में 26 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत होकर अपने पैतृक निवास लौटे हीरावास निवासी राजेंद्र सिंह राठौड़ (जेसीओ) का धरियावद नगर में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों व नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया है। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से धरियावद राजमहल में आयोजित स्वागत समारोह में भानु प्रताप सिंह राणावत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने राजेंद्र सिंह राठौड़ का साफा एवं फूलमालाओं से सम्मान कर उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की है। इसके पश्चात पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं उत्तम सेवा संस्थान एवं राजमहल परिवार की ओर से भी उनका सम्मान कर राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण,अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा योगदान की सराहना की गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सेवा करना गर्व का विषय है। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित जीवन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। स्वागत रैली का अंत मे हिरावास उनके निवास पर जाकर समापन हुआ।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 2 किग्रा. से ज्यादा अवैध अफीम जब्त, एक युवक गिरफ्तार नीमच जिले की रतनगढ़ पुलिस ने बीती रात 2 किलो से ज्यादा अवैध अफीम जब्ती की कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि युवक के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटर साइकिल को भी जब्त की गई है।
    1
    रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 2 किग्रा. से ज्यादा अवैध अफीम जब्त, एक युवक गिरफ्तार
नीमच जिले की रतनगढ़ पुलिस ने बीती रात 2 किलो से ज्यादा अवैध अफीम जब्ती की कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि युवक के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटर साइकिल को भी जब्त की गई है।
    user_Mehboob mev
    Mehboob mev
    Local News Reporter सिंगोली, नीमच, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • साड़ास : तेजाजी नवयुवक मंडल द्वारा तेजा गायन स्टार्ट हो गया है
    2
    साड़ास : तेजाजी नवयुवक मंडल द्वारा तेजा गायन स्टार्ट हो गया है
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, माताओं को किया गया जागरूक नीमच में 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव, एसएनसीयू इंचार्ज डॉ. प्रशांत राठौर एवं डॉ. संगीता भारती ने जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने और छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम में माताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा स्वस्थ शिशु और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्तनपान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    1
    विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ,  माताओं को किया गया जागरूक
नीमच में 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव, एसएनसीयू इंचार्ज डॉ. प्रशांत राठौर एवं डॉ. संगीता भारती ने जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने और छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम में माताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा स्वस्थ शिशु और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्तनपान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • मन्दसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़।। पकड़ाए केमिकल से करीब 200Kg सिंथेटिक ड्रग बनाया जा सकता था.।। मन्दसौर पुलिस अधीक्षक एसपी विनोद मीना के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए सीतामऊ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक खेत पर बने टीन शेड में संचालित अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, 325.8 किलोग्राम रसायन, ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो-एन कार जब्त की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में सीतामऊ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीडी टुडे न्यूज़ से मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट बाइट -------- मन्दसौर पुलिस अधीक्षक एसपी विनोद मीना
    1
    मन्दसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़।।

पकड़ाए केमिकल से करीब 200Kg सिंथेटिक ड्रग बनाया जा सकता था.।।
मन्दसौर पुलिस अधीक्षक एसपी विनोद मीना के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए सीतामऊ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक खेत पर बने टीन शेड में संचालित अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
मौके से पुलिस ने 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, 325.8 किलोग्राम रसायन, ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो-एन कार जब्त की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई में सीतामऊ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डीडी टुडे न्यूज़ से मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट 
बाइट -------- मन्दसौर पुलिस अधीक्षक एसपी विनोद मीना
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल, निकाय एवं पंचायत चुनाव में जनता देगी करारा जवाब: पूर्व मंत्री जाड़ावत। कार्यकर्ताओ का उत्साह देख पर्यवेक्षक बोले ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुई। बैठक पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अन्य अतिथियों में जिला कांग्रेस से नियुक्त प्रभारी उत्सव भानावत एवं दिनेश अहीर थे। बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसान, युवा, व्यापारी और आमजन सभी भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जनता को केवल महंगाई, बेरोजगारी और निराशा मिली। जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत देने का काम किया। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महंगाई राहत कैंप, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, महिलाओं को राहत देने वाली योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ओपीएस, इंदिरा रसोई, शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा किसानों और गरीब परिवारों के हित में अनेक फैसलों ने प्रदेश की जनता का जीवन आसान बनाया। आज भी जनता उन योजनाओं को याद कर रही है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार जनहित की योजनाओं को कमजोर करने में लगी हुई है, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि आज का जेन-ज़ेड (Gen Z) युवा भाजपा के खोखले वादों और प्रचार की राजनीति को समझ चुका है। रोजगार, शिक्षा, पारदर्शिता और बेहतर भविष्य की तलाश में युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में युवा शक्ति कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगी और भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी आमजन को मिल रहा है। कांग्रेस इन्हीं विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों के दम पर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी। जाड़ावत ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक शाम 5 बजे तक लगातार चली कार्यकर्ता अंतिम समय तक बैठे रहे जिस पर बाहर से आए पर्यवेक्षकों ने सराहते हुए कहा कि ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई है। अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से बार-बार अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश, एकजुटता और चुनाव जीतने के संकल्प का प्रमाण है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल, निकाय एवं पंचायत चुनाव में जनता देगी करारा जवाब:  पूर्व मंत्री जाड़ावत।

कार्यकर्ताओ का उत्साह देख पर्यवेक्षक बोले ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुई। बैठक पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अन्य अतिथियों में जिला कांग्रेस से नियुक्त प्रभारी उत्सव भानावत एवं दिनेश अहीर थे। बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसान, युवा, व्यापारी और आमजन सभी भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जनता को केवल महंगाई, बेरोजगारी और निराशा मिली।
जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत देने का काम किया। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महंगाई राहत कैंप, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, महिलाओं को राहत देने वाली योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ओपीएस, इंदिरा रसोई, शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा किसानों और गरीब परिवारों के हित में अनेक फैसलों ने प्रदेश की जनता का जीवन आसान बनाया। आज भी जनता उन योजनाओं को याद कर रही है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार जनहित की योजनाओं को कमजोर करने में लगी हुई है, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि आज का जेन-ज़ेड (Gen Z) युवा भाजपा के खोखले वादों और प्रचार की राजनीति को समझ चुका है। रोजगार, शिक्षा, पारदर्शिता और बेहतर भविष्य की तलाश में युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। 
आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में युवा शक्ति कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगी और भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी आमजन को मिल रहा है। कांग्रेस इन्हीं विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों के दम पर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी।
जाड़ावत ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक शाम 5 बजे तक लगातार चली कार्यकर्ता अंतिम समय तक बैठे रहे जिस पर बाहर से आए पर्यवेक्षकों ने सराहते हुए कहा कि ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई है। अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से बार-बार अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश, एकजुटता और चुनाव जीतने के संकल्प का प्रमाण है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.