Shuru
Apke Nagar Ki App…
अफवाहें भले ही तेज़ी से फैलती हों, पर सच हमेशा शांत रहकर भी आखिर में जीतता है। झूठ किसी की इज़्ज़त और रिश्तों को बर्बाद कर सकता है, जबकि सच भरोसा व सम्मान कायम रखता है। इसलिए किसी भी बात पर तुरंत विश्वास करने से पहले सच्चाई जानना ज़रूरी है और हमेशा सच का साथ देना चाहिए।
Amar Kumar
अफवाहें भले ही तेज़ी से फैलती हों, पर सच हमेशा शांत रहकर भी आखिर में जीतता है। झूठ किसी की इज़्ज़त और रिश्तों को बर्बाद कर सकता है, जबकि सच भरोसा व सम्मान कायम रखता है। इसलिए किसी भी बात पर तुरंत विश्वास करने से पहले सच्चाई जानना ज़रूरी है और हमेशा सच का साथ देना चाहिए।
More news from बिहार and nearby areas
- भागलपुर में राशन डीलर की मनमानी से उपभोक्ता परेशान Bhagalpur जिले के Goradih प्रखंड अंतर्गत नदीयामा पंचायत के वार्ड संख्या 03 में जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलर पर राशन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगा है। वार्ड निवासी चंदन कुमार, पिता तिलेश्वर सिंह ग्राम कालिकापुर, पोस्ट नदीयामा, थाना गोराडीह ने आरोप लगाया है कि उनकी माता के नाम से राशन कार्ड बना हुआ है, लेकिन डीलर द्वारा सही मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि सरकारी नियम के अनुसार उशना चावल उपलब्ध रहने के बावजूद डीलर अरवा चावल दे रहा है। इतना ही नहीं, हर बार राशन वितरण में 2 किलो तक की कटौती भी की जाती है। परिवार ने आरोप लगाया कि कभी 4 सदस्यों का राशन दिया जाता है तो कभी 6 सदस्यों का, जबकि कार्ड में दर्ज सदस्यों के अनुसार पूरा अनाज मिलना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर के यहां से जितना राशन दिया जाता है, घर पर नापने के बाद वह निर्धारित मात्रा से कम निकलता है। आरोपित डीलर नया टोला क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो नदीयामा पंचायत में पड़ता है। लोगों ने यह भी कहा कि डीलर द्वारा दुकान पर नाम-पट्ट और जरूरी सूचना भी सही तरीके से प्रदर्शित नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से मामले की जांच कर दोषी डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं को सही मात्रा में राशन दिलाने की मांग की है।1
- पटना में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के विज्ञापन की मांग कर रहे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह घटना बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक 24 घंटे बाद हुई, जब करीब 10 हजार छात्र सड़कों पर उतर आए। लाठीचार्ज से प्रदर्शन स्थल पर भगदड़ मच गई और शहर की रफ्तार थम गई।1
- भागलपुर के सबौर में स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के 'हर घर के विकास से पहले सड़क विकास' वाले बयान पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री के इस वादे के बावजूद, उनके गाँव में सड़कों की हालत बेहद खराब है। यह स्थिति विकास के दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती है।3
- जमीनी विवाद में हत्या मामले का आरोपी भाई गिरफ्तार रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या मामले में पुलिस ने फरार आरोपी रूदल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। खुफिया सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल को हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया गया था। मामले में एक महिला अभियुक्त पहले ही आत्मसमर्पण कर चुकी है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद की गई है।1
- सात फेरों के बाद नाव का सफर: टूटे पुल ने बदल दी दुल्हनों की विदाई की तस्वीर भागलपुर। शादी के बाद दुल्हन की विदाई आमतौर पर सजी हुई गाड़ियों और खुशियों के काफिले के बीच होती है, लेकिन भागलपुर में इन दिनों तस्वीर कुछ अलग है। यहां नवविवाहित जोड़े अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नाव के सफर से कर रहे हैं। वजह है भागलपुर की पहचान माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त होना, जिसने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ शादी-विवाह की रस्मों को भी प्रभावित कर दिया है। पुल बंद होने के कारण गंगा पार करने के लिए अब नाव ही लोगों का सहारा बन गई है। इसका असर सबसे ज्यादा शादी समारोहों में देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और सामान से भरी नावें अब आम नजारा बन चुकी हैं। विदाई के दौरान दूल्हा कभी दुल्हन का हाथ थामे नजर आता है तो कभी सामान संभालते हुए नाव पर चढ़ता दिखाई देता है। वहीं भारी लहंगे और गहनों में सजी दुल्हन भी सावधानी से नाव में बैठकर अपने नए घर की ओर रवाना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु बंद होने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना यात्रा करने वाले लोग हों या शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवार, सभी को लंबा इंतजार और नाव का जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है। हालांकि मुश्किलें कितनी भी हों, लोग अपने रिश्तों और परंपराओं को निभाने से पीछे नहीं हट रहे। गंगा घाट पर नाव से हो रही दुल्हनों की विदाई अब भागलपुर की एक ऐसी तस्वीर बन गई है, जो मजबूरी के साथ-साथ लोगों के जज्बे को भी बयां कर रही है।1
- दिनांक 8/05/2026को राजकीय बुनियादी विद्यालय जगरिया में स्थानीय ग्रामीण के के द्वारा विद्यालय का घेराव किया गया था जिसमें सभी ग्रामीण लोग मौजूद थे उसके बाद मीडिया प्रभारी सभी लोग मौजूद थे वार्ड सदस्य भी वहां के स्थानीय मौजूद थे सभी लोगों ने मिलकर वीडियो साहब को एक आवेदन दिया जिसमें शिक्षक की कमी को दर्शाते हुए शिक्षक की मांग किया अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग कब सोकर जागती है और ग्रामीण का विकास करती है #shahkundprakhand #bhagalpuraaurtibibhag #shahkundkiawaz #gulmohargasagencyshahkund #reelschallengereelschallenge #bdoshahkund #shahkundblock #वायरलवीडियोシ #apnashahkund #बालविकासपरियोजना #शिछाविभाग #1
- बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद, नवगछिया में अवैध शराब कारोबार के लिए तस्करों ने नया 'कोडवर्ड सिस्टम' अपनाया है। यहां 'Jio SIM' बोलने पर Royal Stag और 'Vodafone' कहने पर Blender's Pride शराब मिलती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिससे प्रशासन के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है।1
- अफवाहें भले ही तेज़ी से फैलती हों, पर सच हमेशा शांत रहकर भी आखिर में जीतता है। झूठ किसी की इज़्ज़त और रिश्तों को बर्बाद कर सकता है, जबकि सच भरोसा व सम्मान कायम रखता है। इसलिए किसी भी बात पर तुरंत विश्वास करने से पहले सच्चाई जानना ज़रूरी है और हमेशा सच का साथ देना चाहिए।1