एक किलोवाट कनेक्शन का एक महीने बिल 50000 से अधिक, विकलांग बेहोश होकर गिरा शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी दिव्यांग सुनील शर्मा पुत्र प्रकाश की शिकायत पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने बिजली विभाग को कड़ा निर्देश जारी किया है। सुनील ने बताया कि उनके घर का बिजली कनेक्शन मात्र 1 किलोवाट का है, लेकिन 15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक के एक माह के बिल में 56,409 रुपये की राशि आ गई।सुनील ने बिजली विभाग के कार्यालय जाकर शिकायत की, लेकिन वहां के कर्मचारियों ने उन्हें भगा दिया। उन्होंने एसडीएम जलालाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसके बाद शनिवार दोपहर 11 बजे मामले की सुनवाई हुई। एसडीएम ने बिल की जांच कराने और तुरंत सुधार करने के आदेश दिए हैं।दिव्यांग सुनील ने कहा, "मेरा कनेक्शन छोटा है, इतना बड़ा बिल असंभव है। विभाग की लापरवाही से मैं परेशान हूं।" बिजली विभाग पर ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लग रहा
एक किलोवाट कनेक्शन का एक महीने बिल 50000 से अधिक, विकलांग बेहोश होकर गिरा शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी दिव्यांग सुनील शर्मा पुत्र प्रकाश की शिकायत पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने बिजली विभाग को कड़ा निर्देश जारी किया है। सुनील ने बताया कि उनके घर का बिजली कनेक्शन मात्र 1 किलोवाट का है, लेकिन 15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक के एक माह के बिल में 56,409 रुपये की राशि आ गई।सुनील ने बिजली विभाग के कार्यालय जाकर शिकायत की, लेकिन वहां के कर्मचारियों ने उन्हें भगा दिया। उन्होंने एसडीएम जलालाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसके बाद शनिवार दोपहर 11 बजे मामले की सुनवाई हुई। एसडीएम ने बिल की जांच कराने और तुरंत सुधार करने के आदेश दिए हैं।दिव्यांग सुनील ने कहा, "मेरा कनेक्शन छोटा है, इतना बड़ा बिल असंभव है। विभाग की लापरवाही से मैं परेशान हूं।" बिजली विभाग पर ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लग रहा
- मदनापुर के बमेला गांव में 4 वर्ष पुराना नाला टूटा, घटिया सामग्री के आरोप; सफाई कर्मचारी 6 माह से गायब शाहजहांपुर। विकासखंड मदनापुर की ग्राम पंचायत दियुरा के गांव बमेला में चार वर्ष पूर्व बनाया गया नाला टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है और पूरे मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला बनने के कुछ समय बाद ही उसमें दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं, और अब कई स्थानों पर वह पूरी तरह टूट चुका है। इससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। गांव के गुड्डू, शिव सिंह यादव, देवनारायण, संजीव कुमार शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि गुणवत्ता सही होती तो नाला इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होता। सफाई व्यवस्था पर भी सवाल ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी मनोज कुमार पिछले करीब छह माह से गांव नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई का कार्य नियमित रूप से नहीं हो रहा, जिससे गंदगी की समस्या और बढ़ गई है। लोगों ने यह भी बताया कि कभी-कभी लेबर लगवाकर काम कराया जाता है। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका पक्ष नहीं मिल सका। जांच और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नाले की गुणवत्ता की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है।1
- विकासखंड कटरा खुदागंज की ग्राम पंचायत मवैया पट्टी जूनियर हाई स्कूल में निर्माणधीन भवन में घटिया सामग्री का आरोप ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित अधिकारी पहुंचे जांच के लिए1
- जनपद शाहजहांपुर में होली महापर्व पर पीस कमेटी से सहभागिता लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ए डी जी श्रीमान रमित शर्मा जी की वाइट।3
- आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली शाहजहाँपुर में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग के आयोजन व बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली महोदय की बाइट।1
- 9219427319 🤙1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी1
- सदर बाजार थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई 199 अवैध .315 बोर कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार2
- *जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति फेज- 5 अभियान व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया दिनांक 20.02.2026 को उपनिरीक्षक नागेन्द्र तिवारी मय उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह एवं चीता-11 के कर्मचारी हेड का० नवीन कुमार थाना हाजा से बहवाले रपट संख्या-68 समय 23.28 बजे रवाना होकर रोकथाम जुर्म-जरायम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चौकी हद्दफ क्षेत्र में मामूर थे। गश्त के दौरान सुभाषनगर तिराहे पर पहुंचे, जहाँ पूर्व से मौजूद मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि छोटे कुतबे के पीछे एक व्यक्ति कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। मार्ग में ईदगाह के पास जनपद शाहजहाँपुर के एस०ओ०जी० प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय टीम उपस्थित मिले, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुए संयुक्त रूप से छोटे कुतबे के पास पहुंचकर एकबारगी दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को कुतबे से लगभग 150 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जावेद अहमद उर्फ राजा पुत्र हबीब निवासी बाडूजई प्रथम, पक्का तालाब, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से कुल 199 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 अदद कीपैड मोबाइल फोन तथा 500-500 रुपये के 02 नोट एवं 100 रुपये का 01 नोट, कुल 1100 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त को उसके अपराध से संबंधित धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम से अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए दिनांक 20.02.2026 को समय करीब 23.57 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को थाना सदर बाजार लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।4
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1