logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. इफ्तेखार खान का सिकंदरपुर से किकोढ़ा तक भव्य स्वागत बड़े भाई को याद कर भावुक हुए डॉ. इफ्तेखार खान, गांव में राजकीय इंटर कॉलेज और लाइब्रेरी बनवाने का किया ऐलान सिकंदरपुर, बलिया। राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव किकोढ़ा पहुंचे डॉ. इफ्तेखार खान का रविवार को सिकंदरपुर चौराहे से लेकर ग्रामसभा किकोढ़ा तक ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, शिक्षक, छात्र और ग्रामीण मौजूद रहे। सिकंदरपुर चौराहे पर पहुंचते ही डॉ. इफ्तेखार खान का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत जुलूस ग्रामसभा किकोढ़ा तक पहुंचा। गांव पहुंचने पर उस प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां डॉ. इफ्तेखार खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। विद्यालय के आंगन में सम्मान पाकर वह भावुक हो उठे और अपने बड़े भाई को याद करते हुए भावुक शब्दों में अपनी स्मृतियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में राजकीय इंटर कॉलेज लाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के बुजुर्गों का आशीर्वाद, ग्रामीणों का प्यार और सहयोग मिलता रहा तो गांव में जल्द ही राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित कराने की दिशा में सफलता मिलेगी। डॉ. इफ्तेखार खान ने गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के साथ प्राप्त 50 हजार रुपये की इनामी राशि लाइब्रेरी निर्माण के लिए दान करने की घोषणा की। उनकी इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू यादव ने कहा कि गांव में लाइब्रेरी का निर्माण जल्द कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जाने-माने शिक्षक एवं डॉ. इफ्तेखार खान के चचेरे भाई मास्टर बड़े आलम, अनवर कमाल खान, मन्नान खान, आनंद प्रताप सिंह, अमरनाथ यादव ,सतेंद्र शर्मा,फैजी अंसारी,लड्डन भाई, जितेश वर्मा,भी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय किकोढ़ा के प्रधानाचार्य वसी अहमद जी ने भी डॉ. इफ्तेखार खान का स्वागत एवं सम्मान किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने के बाद अपने गांव की मिट्टी पर लौटे डॉ. इफ्तेखार खान के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रहा। ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों गांव के बेटे को मिला राष्ट्रीय सम्मान पूरे किकोढ़ा और बलिया के लिए गर्व की बात है।

5 hrs ago
user_गंगा24न्यूज़
गंगा24न्यूज़
Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. इफ्तेखार खान का सिकंदरपुर से किकोढ़ा तक भव्य स्वागत बड़े भाई को याद कर भावुक हुए डॉ. इफ्तेखार खान, गांव में राजकीय इंटर कॉलेज और लाइब्रेरी बनवाने का किया ऐलान सिकंदरपुर, बलिया। राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव किकोढ़ा पहुंचे डॉ. इफ्तेखार खान का रविवार को सिकंदरपुर चौराहे से लेकर ग्रामसभा किकोढ़ा तक ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, शिक्षक, छात्र और ग्रामीण मौजूद रहे। सिकंदरपुर चौराहे पर पहुंचते ही डॉ. इफ्तेखार खान का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत जुलूस ग्रामसभा किकोढ़ा तक पहुंचा। गांव पहुंचने पर उस प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां डॉ. इफ्तेखार खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। विद्यालय के आंगन में सम्मान पाकर वह भावुक हो उठे और अपने बड़े भाई को याद करते हुए भावुक शब्दों में अपनी स्मृतियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में राजकीय इंटर कॉलेज लाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के बुजुर्गों का आशीर्वाद, ग्रामीणों का प्यार और सहयोग मिलता रहा तो गांव में जल्द ही राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित कराने की दिशा में सफलता मिलेगी। डॉ. इफ्तेखार खान ने गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के साथ प्राप्त 50 हजार रुपये की इनामी राशि लाइब्रेरी निर्माण के लिए दान करने की घोषणा की। उनकी इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू यादव ने कहा कि गांव में लाइब्रेरी का निर्माण जल्द कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जाने-माने शिक्षक एवं डॉ. इफ्तेखार खान के चचेरे भाई मास्टर बड़े आलम, अनवर कमाल खान, मन्नान खान, आनंद प्रताप सिंह, अमरनाथ यादव ,सतेंद्र शर्मा,फैजी अंसारी,लड्डन भाई, जितेश वर्मा,भी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय किकोढ़ा के प्रधानाचार्य वसी अहमद जी ने भी डॉ. इफ्तेखार खान का स्वागत एवं सम्मान किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने के बाद अपने गांव की मिट्टी पर लौटे डॉ. इफ्तेखार खान के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रहा। ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों गांव के बेटे को मिला राष्ट्रीय सम्मान पूरे किकोढ़ा और बलिया के लिए गर्व की बात है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया: CRPF जवान की हत्या, बेटियों ने आत्मदाह की दी चेतावनी, CM से मिलने के आश्वासन पर माना परिवार उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में 10 सितंबर को पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह और उनके भाई मंजेश सिंह पर चाकू से हमला किया गया। हमले में अमरेश बहादुर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके भाई मंजेश गंभीर रूप से घायल हैं घटना के बाद मृतक के परिवार में भारी आक्रोश देखने को मिला। पत्नी और तीनों बेटियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग की। परिवार ने कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। बड़ी बेटी पेट्रोल की केन लेकर शव के पास बैठ गई और आत्मदाह की चेतावनी दी। करीब 16 घंटे तक शव घर पर रखा रहा। मौके पर कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बाद में एडीएम ने परिवार से बातचीत कर शासन स्तर से सहायता, बच्चों की शिक्षा, परिवार की सुरक्षा और अन्य मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही तीन दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिवार की मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
    1
    बलिया: CRPF जवान की हत्या, बेटियों ने आत्मदाह की दी चेतावनी, CM से मिलने के आश्वासन पर माना परिवार
उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में 10 सितंबर को  पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह और उनके भाई मंजेश सिंह पर चाकू से हमला किया गया। हमले में अमरेश बहादुर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके भाई मंजेश गंभीर रूप से घायल हैं
घटना के बाद मृतक के परिवार में भारी आक्रोश देखने को मिला। पत्नी और तीनों बेटियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग की। परिवार ने कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। बड़ी बेटी पेट्रोल की केन लेकर शव के पास बैठ गई और आत्मदाह की चेतावनी दी। 
करीब 16 घंटे तक शव घर पर रखा रहा। मौके पर कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बाद में एडीएम ने परिवार से बातचीत कर शासन स्तर से सहायता, बच्चों की शिक्षा, परिवार की सुरक्षा और अन्य मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही तीन दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिवार की मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पूर्व सांसद चंद्रिका बाबू की 27वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    1
    पूर्व सांसद चंद्रिका बाबू की 27वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Media house बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चंद्रशेखर आजाद के साथ बाराबंकी में दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मऊ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन मऊ के जिला कलेट्रेट में बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद गोंडा जनपद जा रहे थे जिस पर उनको बाराबंकी में ही रोक दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी के लोगों ने मऊ में जबरदस्त प्रदर्शन किया है
    1
    चंद्रशेखर आजाद के साथ बाराबंकी में दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मऊ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
मऊ के जिला कलेट्रेट में बाराबंकी में  आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद गोंडा जनपद जा रहे थे जिस पर उनको बाराबंकी में ही रोक दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी के लोगों ने मऊ में जबरदस्त प्रदर्शन किया है
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #बाराबंकी पुलिस ने #सांसद #चंद्रशेखर का रोका काफिला बाराबंकी से अपने फैसबुक से लाइव है
    1
    #बाराबंकी पुलिस ने #सांसद #चंद्रशेखर का रोका काफिला
बाराबंकी से अपने फैसबुक से लाइव है
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आजमगढ़ मोड़ पर चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा चालक में मारपीट मऊ के आजमगढ़ मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार पहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। वीओ: आजमगढ़ मोड़ पर सड़क के बीच हुए विवाद और मारपीट का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा चालक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर की जानकारी सामने आना बाकी है। आजमगढ़ मोड़ पर सड़क के बीच हुई इस मारपीट से कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    1
    आजमगढ़ मोड़ पर चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा चालक में मारपीट
मऊ के आजमगढ़ मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार पहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
वीओ:
आजमगढ़ मोड़ पर सड़क के बीच हुए विवाद और मारपीट का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा चालक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर की जानकारी सामने आना बाकी है।
आजमगढ़ मोड़ पर सड़क के बीच हुई इस मारपीट से कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • देवरिया में पुलिस मुठभेड़: आरोपी के पैर में लगी गोली, दरोगा का रिवॉल्वर बरामद देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कथित आलाकत्ल बरामद किया गया। वापसी के दौरान पुलिस वाहन के सामने नीलगाय आने से वाहन फिसल गया। इसी दौरान पुलिस के अनुसार चाइना अंसारी ने एक उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने छीना गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    4
    देवरिया में पुलिस मुठभेड़: आरोपी के पैर में लगी गोली, दरोगा का रिवॉल्वर बरामद

देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कथित आलाकत्ल बरामद किया गया। वापसी के दौरान पुलिस वाहन के सामने नीलगाय आने से वाहन फिसल गया। इसी दौरान पुलिस के अनुसार चाइना अंसारी ने एक उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने छीना गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पशुहारी गांव में सुबह-सुबह मारपीट, इंटर कॉलेज प्रबंधक गंभीर रूप से घायल। बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में रविवार सुबह आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट में अच्छेलाल यादव उर्फ सोनू पुत्र स्व. चंद्रदेव यादव, प्रबंधक मां लछिया मूरत यादव इंटर कॉलेज, गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मारपीट के कारणों तथा घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    1
    पशुहारी गांव में सुबह-सुबह मारपीट, इंटर कॉलेज प्रबंधक गंभीर रूप से घायल।
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में रविवार सुबह आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट में अच्छेलाल यादव उर्फ सोनू पुत्र स्व. चंद्रदेव यादव, प्रबंधक मां लछिया मूरत यादव इंटर कॉलेज, गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मारपीट के कारणों तथा घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    17 hrs ago
  • *पिता की राह पर चले सिद्धार्थ, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट* -बलिया स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत -परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर बलिया। जिले के जमुआँ गांव निवासी सिद्धार्थ रंजन सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सेना में अधिकारी के रूप में चयन के बाद शनिवार को पहली बार अपने गृह नगर बलिया पहुंचे सिद्धार्थ का परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया। सिद्धार्थ को देशसेवा का यह जज्बा विरासत में मिला है। उनके पिता सुशील सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिता के अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों को आत्मसात करते हुए सिद्धार्थ ने इस कठिन मुकाम को हासिल किया। उनकी इस सफलता में माता सीमा सिंह का भी विशेष योगदान रहा। सिद्धार्थ की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, धराहरा (बलिया) से हुई, जहां से उन्हें अनुशासन और संस्कारों की मजबूत नींव मिली। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज के प्रसिद्ध सैनिक स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। पासिंग आउट परेड के बाद जब सेना की वर्दी में माता-पिता के साथ उनकी तस्वीर आई, तो पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सिद्धार्थ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
    1
    *पिता की राह पर चले सिद्धार्थ, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट* 
-बलिया स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
-परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर

बलिया। जिले के जमुआँ गांव निवासी सिद्धार्थ रंजन सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सेना में अधिकारी के रूप में चयन के बाद शनिवार को पहली बार अपने गृह नगर बलिया पहुंचे सिद्धार्थ का परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया।
सिद्धार्थ को देशसेवा का यह जज्बा विरासत में मिला है। उनके पिता सुशील सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिता के अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों को आत्मसात करते हुए सिद्धार्थ ने इस कठिन मुकाम को हासिल किया। उनकी इस सफलता में माता सीमा सिंह का भी विशेष योगदान रहा।
सिद्धार्थ की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, धराहरा (बलिया) से हुई, जहां से उन्हें अनुशासन और संस्कारों की मजबूत नींव मिली। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज के प्रसिद्ध सैनिक स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। पासिंग आउट परेड के बाद जब सेना की वर्दी में माता-पिता के साथ उनकी तस्वीर आई, तो पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सिद्धार्थ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Media house बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Mau: सोनार अनुराग वर्मा गिरफ्तार, बदमाशो से खरीदा था सोना #मऊ #मधुबन #पुलिस #पुलिसअधीक्षकमऊ #बदमाश
    1
    Mau: सोनार अनुराग वर्मा गिरफ्तार, बदमाशो से खरीदा था सोना
#मऊ #मधुबन #पुलिस #पुलिसअधीक्षकमऊ #बदमाश
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.