logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरस्वती शिशु मंदिर गंगुवाचौड़ में 17 सितंबर को यूवा सम्मेलन एवं विश्व कर्मा पूजा धारी (नैनीताल) सरस्वती शिशु मंदिर गंगुवाचौड़ में 17 सितंबर को विशाल युवा सम्मेलन किया जाएगा और विश्व कर्मा पूजा भी होगी। इस कार्यक्रम में विद्याभारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, और अनुसांगिक संगठन भारतीय जनता पार्टी, किसान संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अनेक संगठनों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रधानाचार्य एवं धारी संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी कर ली गई है सम्मेलन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।

12 hrs ago
user_BSBISHT
BSBISHT
धारी, नैनीताल, उत्तराखंड•
12 hrs ago

सरस्वती शिशु मंदिर गंगुवाचौड़ में 17 सितंबर को यूवा सम्मेलन एवं विश्व कर्मा पूजा धारी (नैनीताल) सरस्वती शिशु मंदिर गंगुवाचौड़ में 17 सितंबर को विशाल युवा सम्मेलन किया जाएगा और विश्व कर्मा पूजा भी होगी। इस कार्यक्रम में विद्याभारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, और अनुसांगिक संगठन भारतीय जनता पार्टी, किसान संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अनेक संगठनों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रधानाचार्य एवं धारी संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी कर ली गई है सम्मेलन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।

  • user_Dr, dr Dr, dr
    Dr, dr Dr, dr
    ओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड
    गुड शानदार प्रदर्शन धन्यवाद आपका देवभूमि उत्तराखंड से
    11 hrs ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। ### उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में चंद्रकला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, रेखा ठाकुर, लीला खर्कवाल, शांति देवी, किरन महर, कविता देवी, रेनू खर्कवाल, जानकी जोशी, सरस्वती बोहरा, प्रेमा रावत एवं पार्वती ओली शामिल रहीं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान और पहचान प्रदान करने के साथ सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी, सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    4
    चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।
### उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित
कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में चंद्रकला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, रेखा ठाकुर, लीला खर्कवाल, शांति देवी, किरन महर, कविता देवी, रेनू खर्कवाल, जानकी जोशी, सरस्वती बोहरा, प्रेमा रावत एवं पार्वती ओली शामिल रहीं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान और पहचान प्रदान करने के साथ सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी, सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में! उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
    1
    उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • रोपवे - काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम प्रोजेक्ट में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक *काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित* *कैंची धाम तक जुड़ेगा रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग,पर्यटन स्थल नैनीताल का सफर होगा 20 से 25 मिनट में* काठगोदाम से हनुमानगढ़ी और कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट को गति देने हेतु प्रमुख सचिव ऊर्जा, नियोजन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुधवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित की गई। बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं आयुष विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय तथा सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण रोपवे प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि काठगोदाम और ज्योलीकोट से कैंची धाम को भी रोपवे से कनेक्ट किया जाएगा। इस रोपवे योजना से देशभर से कैंची धाम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रोडवेज परिसर तक 250 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा, ताकि लोग आसानी से रोपवे स्टेशन तक पहुंच सकें। काठगोदाम और आसपास वाहन पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को पार्क कर रोपवे के माध्यम से आगे जा सकें। प्रोजेक्ट का तकनीकी अध्ययन पूर्ण होने के पश्चात ही कार्य आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि हल्द्वानी से नैनीताल तक का पर्वतीय क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। *बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) ने बताया कि काठगोदाम-नैनीताल रोपवे लगभग 28 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस रोपवे में काठगोदाम, रानीबाग, भुजियाघाट, ज्योलीकोट एवं हनुमानगढ़ी स्टेशन बनेंगे। रोपवे की कुल लंबाई 14.9 किलोमीटर होगी, जिसमें 58 टावर लगेंगे। उन्होंने बताया कि रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक रोपवे का एकतरफा शुल्क 375 रुपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित है। रोपवे के माध्यम से प्रति घंटे लगभग 1800 (अठारह सौ) यात्री सफर कर सकेंगे तथा रानीबाग से हनुमानगढ़ी का सफर लगभग 20 से 25 मिनट में पूर्ण होगा।* प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि हनुमानगढ़ी रोपवे स्टेशन पर अत्यधिक ट्रैफिक न हो, इसके लिए समुचित प्लान तैयार किया जाए। रानीबाग में बनने वाले रोपवे स्टेशन के स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि वहां 33 एकड़ भूमि रिक्त पड़ी है। रानीबाग स्टेशन पर पार्किंग भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्योलीकोट रोपवे स्टेशन को जंक्शन स्टेशन बनाया जाएगा, जहां से कैंची धाम हेतु रोपवे बनाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में वन विभाग की भूमि ट्रांसफर होनी है, उसका कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि रोपवे बनने से हल्द्वानी, काठगोदाम एवं रानीबाग के होटल व्यवसायियों को लाभ होगा तथा पर्यटकों को सुगम एवं सुचारू सुविधा मिलेगी। रोपवे के निर्माण से नैनीताल शहर को ट्रैफिक, पार्किंग आदि समस्याओं से निजात मिलेगी। *रोपवे निर्माण से ये होंगे संभावित प्रमुख लाभ* यात्रा समय में बड़ी कमी पहाड़ी सड़क के घुमावदार मार्ग के बजाय रोपवे सीधा हवाई मार्ग अपनाएगा, जिससे काठगोदाम से नैनीताल क्षेत्र की आवाजाही तेज हो सकती है। रोपवे की यही विशेषता कठिन पहाड़ी भूभाग में समय बचाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है। *नैनीताल की सड़क पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा* पर्यटन सीजन, वीकेंड और छुट्टियों में काठगोदाम–हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ता है। वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन मिलने से सड़क यातायात और पार्किंग का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आने वाले पर्यटकों को रोपवे के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्र तक अलग परिवहन विकल्प मिलेगा। इससे नैनीताल के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों को भी लाभ मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार भी रोपवे को पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला माध्यम मानती है। *स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे* निर्माण के दौरान तथा बाद में संचालन, टिकटिंग, तकनीकी रखरखाव, सुरक्षा, पार्किंग, खानपान और पर्यटन सेवाओं में रोजगार के अवसर बन सकते हैं। *स्थानीय कारोबार को फायदा* टैक्सी, होटल, होम-स्टे, रेस्टोरेंट, दुकानदार, गाइड और अन्य पर्यटन व्यवसायों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। सड़क निर्माण की तुलना में कम भूमि की आवश्यकता रोपवे में सड़क की तरह पूरे पहाड़ी मार्ग को काटकर चौड़ा करने की आवश्यकता नहीं होती। *ईंधन और प्रदूषण में कमी की संभावना* यदि बड़ी संख्या में पर्यटक निजी कारों के बजाय रोपवे का इस्तेमाल करते हैं तो सड़क पर वाहनों की संख्या, ईंधन खपत और वाहन उत्सर्जन कम हो सकते हैं। इसे रोपवे के पर्यावरणीय लाभों में गिना जाता है आदि। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर (एन.एच.एल.एम.एल.) प्रशांत जैन, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ ही लोक निर्माण विभाग, विद्युत, वन, सिंचाई आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
    3
    रोपवे - काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम प्रोजेक्ट में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक
*काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित*
*कैंची धाम तक जुड़ेगा रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग,पर्यटन स्थल नैनीताल का सफर होगा 20 से 25 मिनट में* 
काठगोदाम से हनुमानगढ़ी और कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट को गति देने हेतु प्रमुख सचिव ऊर्जा, नियोजन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुधवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित की गई।
बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं आयुष विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय तथा सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी प्रतिभाग किया।
बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण रोपवे प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि काठगोदाम और ज्योलीकोट से कैंची धाम को भी रोपवे से कनेक्ट किया जाएगा। इस रोपवे योजना से देशभर से कैंची धाम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रोडवेज परिसर तक 250 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा, ताकि लोग आसानी से रोपवे स्टेशन तक पहुंच सकें। काठगोदाम और आसपास वाहन पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को पार्क कर रोपवे के माध्यम से आगे जा सकें। प्रोजेक्ट का तकनीकी अध्ययन पूर्ण होने के पश्चात ही कार्य आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि हल्द्वानी से नैनीताल तक का पर्वतीय क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है।
*बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) ने बताया कि काठगोदाम-नैनीताल रोपवे लगभग 28 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस रोपवे में काठगोदाम, रानीबाग, भुजियाघाट, ज्योलीकोट एवं हनुमानगढ़ी स्टेशन बनेंगे। रोपवे की कुल लंबाई 14.9 किलोमीटर होगी, जिसमें 58 टावर लगेंगे। उन्होंने बताया कि रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक रोपवे का एकतरफा शुल्क 375 रुपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित है। रोपवे के माध्यम से प्रति घंटे लगभग 1800 (अठारह सौ) यात्री सफर कर सकेंगे तथा रानीबाग से हनुमानगढ़ी का सफर लगभग 20 से 25 मिनट में पूर्ण होगा।*
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि हनुमानगढ़ी रोपवे स्टेशन पर अत्यधिक ट्रैफिक न हो, इसके लिए समुचित प्लान तैयार किया जाए। रानीबाग में बनने वाले रोपवे स्टेशन के स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि वहां 33 एकड़ भूमि रिक्त पड़ी है। रानीबाग स्टेशन पर पार्किंग भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्योलीकोट रोपवे स्टेशन को जंक्शन स्टेशन बनाया जाएगा, जहां से कैंची धाम हेतु रोपवे बनाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में वन विभाग की भूमि ट्रांसफर होनी है, उसका कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि रोपवे बनने से हल्द्वानी, काठगोदाम एवं रानीबाग के होटल व्यवसायियों को लाभ होगा तथा पर्यटकों को सुगम एवं सुचारू सुविधा मिलेगी। रोपवे के निर्माण से नैनीताल शहर को ट्रैफिक, पार्किंग आदि समस्याओं से निजात मिलेगी।
*रोपवे निर्माण से ये होंगे संभावित प्रमुख लाभ*
यात्रा समय में बड़ी कमी
पहाड़ी सड़क के घुमावदार मार्ग के बजाय रोपवे सीधा हवाई मार्ग अपनाएगा, जिससे काठगोदाम से नैनीताल क्षेत्र की आवाजाही तेज हो सकती है। रोपवे की यही विशेषता कठिन पहाड़ी भूभाग में समय बचाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है। 
*नैनीताल की सड़क पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा*
पर्यटन सीजन, वीकेंड और छुट्टियों में काठगोदाम–हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ता है। वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन मिलने से सड़क यातायात और पार्किंग का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आने वाले पर्यटकों को रोपवे के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्र तक अलग परिवहन विकल्प मिलेगा। इससे नैनीताल के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों को भी लाभ मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार भी रोपवे को पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला माध्यम मानती है। 
*स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे*
निर्माण के दौरान तथा बाद में संचालन, टिकटिंग, तकनीकी रखरखाव, सुरक्षा, पार्किंग, खानपान और पर्यटन सेवाओं में रोजगार के अवसर बन सकते हैं। 
*स्थानीय कारोबार को फायदा*
टैक्सी, होटल, होम-स्टे, रेस्टोरेंट, दुकानदार, गाइड और अन्य पर्यटन व्यवसायों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
सड़क निर्माण की तुलना में कम भूमि की आवश्यकता
रोपवे में सड़क की तरह पूरे पहाड़ी मार्ग को काटकर चौड़ा करने की आवश्यकता नहीं होती। 
*ईंधन और प्रदूषण में कमी की संभावना*
यदि बड़ी संख्या में पर्यटक निजी कारों के बजाय रोपवे का इस्तेमाल करते हैं तो सड़क पर वाहनों की संख्या, ईंधन खपत और वाहन उत्सर्जन कम हो सकते हैं। इसे रोपवे के पर्यावरणीय लाभों में गिना जाता है आदि।
बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर (एन.एच.एल.एम.एल.) प्रशांत जैन, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ ही लोक निर्माण विभाग, विद्युत, वन, सिंचाई आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    1
    बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    8 hrs ago
  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 में बुधवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जवाहर नगर चौकी के पास एक घर में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश, जवाहर नगर में परवीना पत्नी स्वर्गीय जगदीश के यहां रह रहा था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बनभूलपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल को अमन का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। #Haldwani #JawaharNagar #Banbhoolpura #HaldwaniNews #Nainital #Uttarakhand
    1
    हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 में बुधवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जवाहर नगर चौकी के पास एक घर में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश, जवाहर नगर में परवीना पत्नी स्वर्गीय जगदीश के यहां रह रहा था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बनभूलपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल को अमन का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। #Haldwani #JawaharNagar #Banbhoolpura #HaldwaniNews #Nainital #Uttarakhand
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • चम्पावत: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर टी-गार्डन में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान चम्पावत: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर टी-गार्डन में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत टी-गार्डन, सिलिंगटाक में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का आयोजन प्रातः 7 बजे किया गया। इस दौरान टी-गार्डन एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई और एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि घरों, सार्वजनिक स्थलों और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। उन्होंने स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और नियमित साफ-सफाई में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ चम्पावत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, दायित्वधारी मुकेश महराना, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, केएमवीएन निदेशक एवं दायित्वधारी रोहित बिष्ट, कैलाश अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    चम्पावत: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर टी-गार्डन में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान

चम्पावत: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर टी-गार्डन में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान
चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत टी-गार्डन, सिलिंगटाक में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान का आयोजन प्रातः 7 बजे किया गया। इस दौरान टी-गार्डन एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई और एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि घरों, सार्वजनिक स्थलों और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। उन्होंने स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और नियमित साफ-सफाई में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ चम्पावत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, दायित्वधारी मुकेश महराना, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, केएमवीएन निदेशक एवं दायित्वधारी रोहित बिष्ट, कैलाश अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • कुमाऊं के पिथौरागढ़ में इस बार बारिश के बाद भूस्खलन की कुछ ज्यादा ही घटनाएं हुई, अभी भी 6 मार्ग बंद पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। कई प्रमुख और ग्रामीण मार्गों पर मलबा व बोल्डर आने से यातायात बाधित हुआ। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी घाट बैंड के पास मलबा आने से प्रभावित हुआ, जबकि तवाघाट-गुंजी और तवाघाट-सोबला मार्ग पर भी आवाजाही बाधित रही। आदि कैलाश मार्ग पर कुलागाड़, ऐलागाड़ और मलघाट क्षेत्रों में मलबा आने से दारमा, चौदास और व्यास घाटियों का संपर्क प्रभावित हुआ। कुछ ग्रामीण मोटर मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद रहे। बारिश थमने के बाद भी कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आई। प्रशासन और संबंधित विभागों की मशीनें मार्गों से मलबा हटाने में जुटी रहीं। लगातार बारिश को देखते हुए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
    4
    कुमाऊं के पिथौरागढ़ में इस बार बारिश के बाद भूस्खलन की कुछ ज्यादा ही घटनाएं हुई, अभी भी 6 मार्ग बंद 
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। कई प्रमुख और ग्रामीण मार्गों पर मलबा व बोल्डर आने से यातायात बाधित हुआ। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी घाट बैंड के पास मलबा आने से प्रभावित हुआ, जबकि तवाघाट-गुंजी और तवाघाट-सोबला मार्ग पर भी आवाजाही बाधित रही।
आदि कैलाश मार्ग पर कुलागाड़, ऐलागाड़ और मलघाट क्षेत्रों में मलबा आने से दारमा, चौदास और व्यास घाटियों का संपर्क प्रभावित हुआ। कुछ ग्रामीण मोटर मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद रहे।
बारिश थमने के बाद भी कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आई। प्रशासन और संबंधित विभागों की मशीनें मार्गों से मलबा हटाने में जुटी रहीं। लगातार बारिश को देखते हुए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • एक नजर… पिथौरागढ़ की बड़ी खबरों पर!एक नजर… पिथौरागढ़ की बड़ी खबरों पर! एक नजर… पिथौरागढ़ की बड़ी खबरों पर!
    1
    एक नजर… पिथौरागढ़ की बड़ी खबरों पर!एक नजर… पिथौरागढ़ की बड़ी खबरों पर!
एक नजर… पिथौरागढ़ की बड़ी खबरों पर!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.