Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौकी चौराहा में चाय दुकानदार के साथ मारपीट, बजरंगदल ने थाने का किया घेराव
Sandeep tvnews
चौकी चौराहा में चाय दुकानदार के साथ मारपीट, बजरंगदल ने थाने का किया घेराव
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Sandeep tvnews2
- फतेहपुर अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान यूपी के फतेहपुर जिले में गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया । गंगा आरती मे गायत्री परिवार की आशा त्रिपाठी ने कहा कि हम सबका दायित्व है की गंगा नदी को गंदा न करें और सभी को जागरूक करने का कार्य करें । अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर आचार्य रामचन्द्र, आचार्य अखिलेश तिवारी, गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता , संत वासुदेव ,आशीष गुप्ता, अशोक कुमार, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी, शांति देवी ,पुष्पा गुप्ता प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।1
- Post by Vimal kumar4
- फतेहपुर में किशोरी ने स्वास्थ्य विभाग की खोली पोल लगाया गंभीर आरोप शोशल मीडिया में विडियो किया पोस्ट1
- Post by Arman Khan1
- महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर रोड पर किया धरना प्रदर्शन और बताया कि रोज-रोज रिचार्ज कर कर के थक चुके हैं मुझे नहीं चाहिए यह स्मार्ट मीटर1
- सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।1
- Post by Sandeep tvnews1