फतेहपुर अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान यूपी के फतेहपुर जिले में गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया । गंगा आरती मे गायत्री परिवार की आशा त्रिपाठी ने कहा कि हम सबका दायित्व है की गंगा नदी को गंदा न करें और सभी को जागरूक करने का कार्य करें । अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर आचार्य रामचन्द्र, आचार्य अखिलेश तिवारी, गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता , संत वासुदेव ,आशीष गुप्ता, अशोक कुमार, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी, शांति देवी ,पुष्पा गुप्ता प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।
फतेहपुर अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान यूपी के फतेहपुर जिले में गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया । गंगा आरती मे गायत्री परिवार की आशा त्रिपाठी ने कहा कि हम सबका दायित्व है की गंगा नदी को गंदा न करें और सभी को जागरूक करने का कार्य करें । अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर आचार्य रामचन्द्र, आचार्य अखिलेश तिवारी, गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता , संत वासुदेव ,आशीष गुप्ता, अशोक कुमार, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी, शांति देवी ,पुष्पा गुप्ता प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।
- डंपर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है1
- Post by JSB NEWS UP1
- Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे1
- काठमांडू। नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बालेन शाह सरकार ने व्यापक जांच शुरू की है। इस अभियान के तहत 2006 से 2025-26 तक सार्वजनिक पदों पर रहे नेताओं और अधिकारियों की संपत्तियों की जांच होगी। इसके लिए 5 सदस्यीय न्यायिक पैनल का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जज राजेंद्र कुमार भंडारी कर रहे हैं। जांच के दायरे में देश के सात पूर्व प्रधानमंत्री जैसे पुष्प कमल दहल, केपी शर्मा ओली और शेर बहादुर देउबा शामिल हैं। साथ ही पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह और तीनों राष्ट्रपति—राम बरन यादव, विद्या देवी भंडारी और रामचंद्र पौडेल—भी जांच के घेरे में हैं। यह कार्रवाई केवल शीर्ष नेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि 100 से अधिक मंत्री, संवैधानिक पदाधिकारी और वरिष्ठ नौकरशाह भी जांच के दायरे में आएंगे। खास बात यह है कि मृत नेताओं की संपत्तियों की भी जांच होगी। सरकार का दावा है कि जांच निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर होगी। इस कदम से नेपाल की राजनीति में बड़ा असर पड़ने और कई अहम खुलासों की उम्मीद है!!1
- रायबरेली के ऊँचाहार में दिनांक: 17 अप्रैल 2026 को डॉ. अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऊंचाहार, रायबरेली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। छात्रा दीपांजलि और निशि द्वारा सरस्वती वंदना किया गया साथ में प्रीती प्रिया रही समारोह के प्रारंभ में महा विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदया द्वारा अतिथियों के स्वागत की औपचारिकता के बाद समारोहक डॉ बालेन्द्र द्वारा महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम—जैसे समूह नृत्य, गीत, नाटक एवं काव्य-पाठ—ने समारोह को अत्यंत आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। सामूहिक नृत्य में छात्रा भूमिका एवं चांदनी का ढोला रे ढोला, संध्या और अनुष्का का घूमर घूमर, आध्या और अंशिका का दमादम मस्त कलंदर तथा भूमिका, चांदनी, रिया, सुरुचि और इशिता का छाप तिलक की शानदार प्रस्तुति हुई। एकल नृत्य में गरिमा का हीरे मोती मैं न चाहूं, प्रिया द्वारा गजबन पानी रे चली, भूमिका का ढोलना रे ढोलना, वैशाली का पिंगा पिंगा और प्रिया का रघुकुल रीति सदा चली आई ने अपनी प्रस्तुति में सबका मन मोह लिया। शिवांशी के गीत यारा तेरी यारी ने भी अपना ध्यान खींचा। शिक्षा के व्यवसायीकरण पर आरुषि, सेजल, शोभान, एवं आलम तथा वृद्धाश्रम की वास्तविक स्थिति पर अनुज, प्रिया, प्रांशु, संध्या, शिवानी, सुमन और शिवांशी ने अपने अभिनय से सबको आकर्षित किया। दर्शकों ने प्रतिभागियों की इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विभागीय परिषद के अंतर्गत विभागीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के अंतर्गत बेस्ट कैडेट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत बेस्ट कैम्पिंग का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहन मिला। सत्र 2024-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक रहा, जिसने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन है। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापकों के सहयोग से सुचारु रूप से संपन्न हुआ। अंत में आयोजन समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।4
- *रायबरेली: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत* जगतपुर, रायबरेली। जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलती महिला को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।2
- जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।1
- Post by JSB NEWS UP1
- Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे2