खबर का हुआ असर : बेतला की बंद स्ट्रीट लाइटें फिर हुई चालू खबर का हुआ असर : बेतला की बंद स्ट्रीट लाइटें फिर हुई चालू बरवाडीह(लातेहार) : पर्यटक स्थल बेतला में पिछले दिनों बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग एवं अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया। इसके बाद बेतला नेशनल पार्क के मुख्य मार्ग, मुख्य द्वार, होटल वन बिहार के आसपास सहित कई स्थानों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दोबारा चालू करा दिया गया। स्ट्रीट लाइट चालू होने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। रात के समय क्षेत्र में फिर से रोशनी लौट आने से सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हुई है। स्थानीय लोगों ने कहां कि अंधकार के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहां कि जनहित से जुड़ी समस्याओं पर इसी तरह तत्परता दिखनी चाहिए।

- झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।1
- भारत की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। टिप्पणी में कहा गया कि देश की शिक्षा प्रणाली कमजोर होने के बावजूद 'विश्व गुरु' बनने की बात की जा रही है। यह आलोचना देश में शिक्षा सुधारों की आवश्यकता पर नई बहस छेड़ सकती है।1
- झारखंड के बालूमाथ में अखिलेश यादव ने दबंगों पर अपहरण, मारपीट, लूट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा और बंदूक की नोक पर ₹1.15 लाख का फर्जी एग्रीमेंट जबरन लिखवाया। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।1
- झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।1
- चंदवा क्रिएटिव अकैडमी में मदर्स डे पर बच्चों ने माँ के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया, बताते हुए कि एक शिक्षित माँ पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षित करने की अपील की।1
- लोहरदगा में इन दिनों कटहल का मौसम है और पेड़ स्वादिष्ट फलों से लदे हुए हैं। यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसे बड़े चाव से खाया जाता है।1
- लातेहार जिले के चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में मौली बांध रहे युवक जीवन कुमार मिश्रा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उससे चांदी की चेन और 300 रुपये छीनकर गला घोंटने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।2