बेतिया के समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कुल 50 मामलों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल व राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर लोगों को तत्काल राहत दी गई। यह कार्यक्रम “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। बेतिया के समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कुल 50 मामलों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल व राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर लोगों को तत्काल राहत दी गई। यह कार्यक्रम “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।
बेतिया के समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कुल 50 मामलों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल व राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर लोगों को तत्काल राहत दी गई। यह कार्यक्रम “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। बेतिया के समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कुल 50 मामलों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल व राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर लोगों को तत्काल राहत दी गई। यह कार्यक्रम “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।
- बिहार राज्य के नागरिक आज (17.04.2026) से लेकर 01.05.2026 तक स्व- गणना में भाग लेकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। स्व- गणना पोर्टल1
- आज बेतिया द्वारा शहर में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु व्यापक निरीक्षण किया गया। 17.04.2026.1
- दिल्ली-एनसीआर में मजदूरों पर हमले के विरोध में बेतिया में पुतला दहन सीटू के बैनर तले प्रदर्शन, न्यूनतम मजदूरी और अधिकारों को लेकर उठी आवाज बेतिया दिल्ली-एनसीआर में मजदूरों पर कथित हमलों के विरोध में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के बैनर तले बेतिया में जोरदार प्रदर्शन किया गया। मीना बाजार स्थित सीटू कार्यालय से मजदूरों ने मार्च निकालकर सोवा बाबू चौक पर सभा की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्यों की सरकारें मजदूरों के जनतांत्रिक अधिकारों को दबा रही हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा और गुड़गांव में मजदूर 26 हजार रुपये न्यूनतम मजदूरी और 8 घंटे काम की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाई जा रही है। जिला सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि सीटू नेताओं को हाउस अरेस्ट कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश हो रही है। वहीं अन्य नेताओं ने मजदूरों को धमकाने की घटनाओं की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने मजदूरों की मांगों को जल्द पूरा करने और दमनात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की।1
- बैरिया अंचल क्षेत्र की लौकरिया पंचायत अंतर्गत मुशहरी गांव (वार्ड संख्या-05) में 10 अप्रैल 2026 को हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी है। आग लगने की इस घटना में कुल 127 ग्रामीण परिवारों के आवासीय घर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए थे। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया गया। प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन श्रीमती नगमा तबस्सुम ने बताया कि प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए तत्काल सामुदायिक किचेन संचालित किया गया। 11 एवं 12 अप्रैल को कुल 127 परिवारों के 511 लोगों को सुबह एवं शाम भोजन उपलब्ध कराया गया, ताकि आपदा की घड़ी में किसी भी परिवार को भोजन की समस्या न हो। राहत सामग्री वितरण के तहत प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के बीच 198 प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराई गईं, जिससे अग्निपीड़ित परिवार अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था कर सके। इसी क्रम में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की बहाली सुनिश्चित करते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बेतिया द्वारा प्रभावित घरों में बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई। वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा चापाकलों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति को भी सुचारू किया गया। जिला आपदा प्रबंधन शाखा की ओर से अग्निकांड प्रभावित परिवारों को सहायता अनुदान के रूप में कुल 25 लाख 40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। बैरिया अंचल कार्यालय द्वारा राशि की निकासी कर आरटीजीएस के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। प्रशासन द्वारा प्रत्येक प्रभावित परिवार को निम्न मदों में सहायता राशि प्रदान की गई— 7,000 रुपये नगद सहायता (जीआर मद) 8,000 रुपये क्षतिग्रस्त झोपड़ी मद 5,000 रुपये बर्तन एवं वस्त्र मद जिला प्रशासन ने बताया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है तथा सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से अग्निकांड पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है और पुनर्वास प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है।1
- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुगौली के कैथवलिया बाइक सवार को मारी जबरदस्त ठोकर। बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत ,बाइक हुई क्षतिग्रस्त। ट्रेक्टर लेकर ड्राइवर हुआ फरार।पहुँची पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में।1
- समर स्पेशल ट्रेनें शुरू: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, कई रूट पर बढ़ी सुविधा1
- तो आप देख सकते हैं जैसे कि हमारे स्टेशन पर ट्रेन का टाइम ग्यारह बजकर बीस मिनट पर है। गाज़ियाबाद से काठगोदाम को जाने वाली ट्रेन रुद्रपुर स्टेशन के दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर खड़ी है। और हमारी गाड़ी बाघ एक्सप्रेस है जो प्लेटफार्म नंबर एक पर आएगी।जो इसी जगह दोनों गाड़ियों का क्रॉसिंग होगा।जो काठगोदाम से गोरखपुर होते हुए हावड़ा जंक्शन तक जाएगी।1
- अवैध आधार सेंटरो पर प्रशासन का शिकंजा तेज़ । नौतन / प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आधार सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।बुधवार को बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा बरदाहा ,बैकुन्ठवा, पाठक जी के बाजार सहित अन्य जगहो पर सघन रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया । और दुकानों की गहनता से जांच की गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर लंबे समय से अवैध आधार सेंटर चलाए जाने की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। जिसपर पर प्रशासन की नजर बनी हुई थी। बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से टीम गठित कर अचानक छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान दुकानों में उपलब्ध दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल हुई । इस छापेमारी अभियान से अवैध रूप से संचालित आधार सेंटरो पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पदाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने तथा उससे जुड़े किसी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बताया कि वैध रूप से प्रखंड मुख्यालय में आधार बनायें जा रहें हैं । मौके पर नाजिर आशीष कुमार, अखिलेश शर्मा सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल जवान उपस्थित रहे।।1