नाबालिग किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, चार के खिलाफ एफआईआर पूरनपुर/पीलीभीत।कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कलां में पुरानी रंजिश को लेकर दवा लेने जा रहे नाबालिग किशोर का रास्ता रोककर मारपीट करने और चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद युवकों समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।ग्राम शेरपुर कलां निवासी हसन हैदर पुत्र रियासतुल्ला खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नाबालिग पुत्र रिजान हैदर गुरुवार को करीब 11:30 बजे दवा लेने जा रहा था। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के पास अरमान पुत्र नईम और तौहीद पुत्र शाकिर ने बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों ने किशोर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि इसी दौरान अरमान की मां और एक अज्ञात महिला भी मौके पर पहुंच गईं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, दोनों महिलाओं के हाथ में चाकू थे और इसी दौरान किशोर पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू लगने से किशोर घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह किशोर को आरोपियों से बचाया।तहरीर के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजन घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद पीड़ित के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरमान पुत्र नईम, तौहीद पुत्र शाकिर, अरमान की मां और एक अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- कांग्रेस के सांसद शायर इमरान प्रतापगढ़ी और तमाम सांसदों की मंग छात्रों पर अत्याचार के दोषियों को सजा मिले1
- सत्य परमात्मा बोध शिविर का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद जी महाराज के सान्निध्य में सत्य परमात्मा बोध शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रवक्तानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म, मानव सेवा और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। शिविर का समापन गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। #गुरु_पूर्णिमा #GuruPurnima #स्वामी_प्रवक्तानंद #बरखेड़ा #अलखेश्वर_महादेव #भजन_कीर्तन #सनातन_संस्कृति #महादेव #श्रद्धा #भक्ति #BJP #उत्तरप्रदेश #Pilibhit #Barkhera #HarHarMahadev #जय_भोलेनाथ #Viral #Trending #News #BHASKARNEWS1
- उदयपुर माफी में शौचालय योजना में बड़ा खेल! 47 में 25 अपात्र लाभार्थी, सचिव पर डीपीआरओ का नोटिस1
- संसद में चला 'चंदा चोर' नाटक, भगवा वस्त्र पहन पप्पू यादव बने पुजारी1
- तालाब पर कब्जे पर चला बुलडोजर: बीसलपुर के सिमरा अकबरगंज में प्रशासन का बड़ा एक्शन, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमरा अकबरगंज में सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवा दिया। उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने राजस्व टीम को मौके पर भेजा। टीम ने अभिलेखों का मिलान और स्थल निरीक्षण किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने बिना देरी किए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही, जिससे पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रही। भू-माफियाओं को कड़ा संदेश प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि, तालाब, चारागाह और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई का स्वागत किया।1
- *बिजनेसमैन पति पर केस, पंचायत ने समाज से बाहर किया:* 4 लाख का जुर्माना भी लगाया; दूसरी शादी के लिए तलाक का दबाव डाल रहा था राजस्थान के पाली जिले के चंडावल क्षेत्र में एक खाप पंचायत का क्रूर फरमान सामने आया है, जहां कोर्ट में चल रहे मुकदमों को वापस न लेने पर पीड़ित विवाहिता और उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। इसके साथ ही पंचायत ने पीड़ित पक्ष पर 4 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया है.यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पीड़िता ने अपने बिजनेसमैन पति के खिलाफ दूसरी शादी के लिए प्रताड़ित करने और दहेज का मुकदमा दर्ज करवाया था. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पति और 22 पंचों समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है.क्या है पूरा मामला और विवाद की वजह?चेन्नई का बिजनेसमैन है पति: मूल रूप से देवली कलां और वर्तमान में सोजत रोड निवासी पीड़िता की शादी राजेंद्र नामक युवक से हुई थी, जिसका चेन्नई में हार्डवेयर का बड़ा बिजनेस है. आरोप है कि राजेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था और इसके लिए पत्नी पर लगातार तलाक (Divorce) का दबाव बना रहा था.पीड़िता ने दर्ज कराया था केस: पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता ने साल 2022 में दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का केस कोर्ट में दर्ज करा दिया. जांच में पुलिस ने पति के खिलाफ जुर्म को सही माना था. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- वंदे भारत ट्रेन की सराहना करते दिखे सोनम वांगचुक सरकारी वादों पर भी गर्व करने की जताई उम्मीद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वंदे भारत ट्रेन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय रेल पर गर्व है। उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय रेल पर गर्व है। मैं चाहता हूँ कि मुझे भारत सरकार के किए गए वादों पर भी गर्व महसूस हो।" उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हो रही है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।1
- 'इल्म को किस तरह मिटाओगे?'इमरान इमरान प्रतापगढ़ी का शयराना अंदाज़1
- प्रसूता के इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप: बिलसंडा सीएचसी की स्टाफ नर्स पर गर्भाशय में कपड़ा छोड़ने का आरोप, डीएम से जांच की मांग पीलीभीत जिले के बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रसूता के परिजनों ने सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स पर प्रसव के दौरान कथित रूप से गर्भाशय में कपड़ा छोड़ देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित के अनुसार, 10 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल बिलसंडा लेकर पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने छोटा ऑपरेशन कर प्रसव कराया, लेकिन इस दौरान कथित लापरवाही के चलते प्रसूता के गर्भाशय में कपड़ा छोड़ दिया गया। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। बदबू और संक्रमण जैसे लक्षण सामने आने पर करीब 20 दिन बाद गुरुवार को उसे दोबारा बिलसंडा सीएचसी लाया गया, जहां उपचार किया गया। पीड़ित पति ने यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स ने "मिठाई" के नाम पर 1,000 रुपये और सफाईकर्मी के लिए 500 रुपये भी लिए। इन आरोपों के संबंध में पीड़ित ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को पंजीकृत पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उधर, बिलसंडा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. छत्रपाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।1