logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर के मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) में महिलाओं के लिए आयोजित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटीशियन कोर्स रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आरसेटी से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना व्यवसाय आरंभ कर सकती हैं, जिसके लिए वे विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं की मदद ले सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसमें श्रेया ठाकुर को बेस्ट अटेंडेंस, कंचन कुमारी को बेस्ट ट्रेनी और शानू कुमारी को बेस्ट परफॉर्मर का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने अतिथियों का स्वागत कर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में शामिल 30 महिलाओं के रहने, खाने और अन्य सभी सुविधाओं का खर्च आरसेटी ने ही वहन किया है। इस मौके पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर विनय चौहान, ट्रेनर पूनम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

हमीरपुर के मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) में महिलाओं के लिए आयोजित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटीशियन कोर्स रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आरसेटी से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना व्यवसाय आरंभ कर सकती हैं, जिसके लिए वे विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं की मदद ले सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसमें श्रेया ठाकुर को बेस्ट अटेंडेंस, कंचन कुमारी को बेस्ट ट्रेनी और शानू कुमारी को बेस्ट परफॉर्मर का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने अतिथियों का स्वागत कर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में शामिल 30 महिलाओं के रहने, खाने और अन्य सभी सुविधाओं का खर्च आरसेटी ने ही वहन किया है। इस मौके पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर विनय चौहान, ट्रेनर पूनम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर के मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) में महिलाओं के लिए आयोजित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटीशियन कोर्स रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आरसेटी से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना व्यवसाय आरंभ कर सकती हैं, जिसके लिए वे विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं की मदद ले सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसमें श्रेया ठाकुर को बेस्ट अटेंडेंस, कंचन कुमारी को बेस्ट ट्रेनी और शानू कुमारी को बेस्ट परफॉर्मर का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने अतिथियों का स्वागत कर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में शामिल 30 महिलाओं के रहने, खाने और अन्य सभी सुविधाओं का खर्च आरसेटी ने ही वहन किया है। इस मौके पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर विनय चौहान, ट्रेनर पूनम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    हमीरपुर के मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) में महिलाओं के लिए आयोजित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटीशियन कोर्स रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आरसेटी से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना व्यवसाय आरंभ कर सकती हैं, जिसके लिए वे विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं की मदद ले सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसमें श्रेया ठाकुर को बेस्ट अटेंडेंस, कंचन कुमारी को बेस्ट ट्रेनी और शानू कुमारी को बेस्ट परफॉर्मर का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने अतिथियों का स्वागत कर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में शामिल 30 महिलाओं के रहने, खाने और अन्य सभी सुविधाओं का खर्च आरसेटी ने ही वहन किया है। इस मौके पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर विनय चौहान, ट्रेनर पूनम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित प्रेस क्लब भवन में प्रेस क्लब हरोली द्वारा श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने की। समारोह में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को शॉल, हिमाचली टोपी, पौधे और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए ब्यास देव का भी अभिनंदन किया गया। संबोधन के दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने शहीदों के त्याग को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और उपस्थित लोगों के बीच लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हिमोत्कर्ष के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर तथा टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने भी शहीदों की शौर्यगाथा को याद करते हुए समाज से शहीद परिवारों के सहयोग और सम्मान के लिए आगे आने की अपील की। समारोह में शहीद जोगिंदर सिंह (हरोली), शहीद परमवीर सिंह (बीटन), शहीद संजीव कुमार (दुलेहड़), शहीद हरमेश सिंह (बीड़दवाल), शहीद बुट्टा राम (बीटन) और शहीद कुलिंद्र सिंह (बीटन) के परिजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजना राणा, प्रेस क्लब हरोली के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, अध्यक्ष नारायण प्रभाकर, महासचिव नवीन महेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, उपाध्यक्ष नितिश शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित प्रेस क्लब भवन में प्रेस क्लब हरोली द्वारा श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने की। समारोह में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को शॉल, हिमाचली टोपी, पौधे और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए ब्यास देव का भी अभिनंदन किया गया।

संबोधन के दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने शहीदों के त्याग को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और उपस्थित लोगों के बीच लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हिमोत्कर्ष के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर तथा टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने भी शहीदों की शौर्यगाथा को याद करते हुए समाज से शहीद परिवारों के सहयोग और सम्मान के लिए आगे आने की अपील की।

समारोह में शहीद जोगिंदर सिंह (हरोली), शहीद परमवीर सिंह (बीटन), शहीद संजीव कुमार (दुलेहड़), शहीद हरमेश सिंह (बीड़दवाल), शहीद बुट्टा राम (बीटन) और शहीद कुलिंद्र सिंह (बीटन) के परिजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजना राणा, प्रेस क्लब हरोली के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, अध्यक्ष नारायण प्रभाकर, महासचिव नवीन महेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, उपाध्यक्ष नितिश शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुल्लू में गौ सेवा रक्षा दल की टीम ने सींग में पड़े कीड़ों का सफल इलाज किया है। इस इलाज अभियान में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, गरेश पुजारी, दलु नेगी, रजत ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर और संदेश ठाकुर शामिल रहे। सफल इलाज के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने सभी गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया।
    1
    कुल्लू में गौ सेवा रक्षा दल की टीम ने सींग में पड़े कीड़ों का सफल इलाज किया है। इस इलाज अभियान में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, गरेश पुजारी, दलु नेगी, रजत ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर और संदेश ठाकुर शामिल रहे। सफल इलाज के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने सभी गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया।
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नवभारत जनविकास फाउंडेशन ने नाचन में सस्ती राशन वितरण योजना की शुरुआत की है। इस नई पहल का शुभारंभ धनोटू से किया गया है, जिसके जरिए नाचन की हर पंचायत तक सस्ता और गुणवत्तापूर्ण राशन पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। फाउंडेशन ने बड़ा ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि वर्ष 2026 तक क्षेत्र में 60 से अधिक राशन केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है, जिससे आम लोगों को आसानी से राशन की सुविधा मिल सके।
    1
    नवभारत जनविकास फाउंडेशन ने नाचन में सस्ती राशन वितरण योजना की शुरुआत की है। इस नई पहल का शुभारंभ धनोटू से किया गया है, जिसके जरिए नाचन की हर पंचायत तक सस्ता और गुणवत्तापूर्ण राशन पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

फाउंडेशन ने बड़ा ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि वर्ष 2026 तक क्षेत्र में 60 से अधिक राशन केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है, जिससे आम लोगों को आसानी से राशन की सुविधा मिल सके।
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Shimla ( Rural ), Himachal Pradesh•
    2 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए 'न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम' (क्लस्टर सिस्टम) और अपनी 25 सूत्रीय लंबित मांगों के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन बेहद उग्र हो गया है। अपनी मांगों को लेकर 11 जुलाई को कांगड़ा के माता बगलामुखी मंदिर से शुरू हुई प्राथमिक शिक्षक संघ की पदयात्रा विभिन्न जिलों से गुजरते हुए शिमला पहुंच चुकी है। मामले को शांत करने के लिए सरकार ने शिक्षक संघ को शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। इसके बावजूद शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक विवादित अधिसूचना को रद्द करने का ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक 26 जुलाई को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रस्तावित उनका विशाल धरना-प्रदर्शन तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। शिक्षकों ने इसे अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक आंदोलन करार दिया है। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राथमिक शिक्षा का मौजूदा मजबूत ढांचा वर्ष 1984 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की सरकार के दौरान तैयार किया गया था, लेकिन आज उसी पार्टी की सरकार इस ऐतिहासिक ढांचे को मिटाने पर तुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 से 20 प्राथमिक स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल के अधीन करना गुणात्मक सुधार के नाम पर छलावा है, जिसका असल मकसद जेबीटी के 5,000 रिक्त पदों को न भरना है। प्रदेश के करीब 3,000 प्राथमिक विद्यालयों में केवल एक ही शिक्षक तैनात है और 200 स्कूल शिक्षकों की कमी से तालाबंदी झेल रहे हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों को चुनाव व जनगणना जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगा दिया जाता है। इन तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों की मेहनत के बल पर हिमाचल प्रदेश ने 'असर' (ASER) रिपोर्ट 2023 में केरल को पछाड़कर देश में पहला स्थान पाया और नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS) 2024 में तीसरी कक्षा के वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। संघ अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार इन उपलब्धियों की सराहना करने के बजाय पिछले दो सालों से अंडर-12 खेल गतिविधियों को बंद रखकर बच्चों का विकास रोक रही है। सरकार ने 26 अप्रैल 2025 के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद संघ के आठ पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया और कई पर एफआईआर दर्ज करवा दी। रमेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम रद्द नहीं हुआ और जेबीटी से टीजीटी प्रमोशन पर लगी तीन साल की रोक, दो साल बाद हायर ग्रेड पे की बहाली तथा छठे वेतन आयोग व महंगाई भत्ते के बकाए का भुगतान नहीं किया गया, तो संघ वर्ष 2027 तक अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाएगा। इस आंदोलन को प्रदेश के 60 हजार बेरोजगार जेबीटी युवाओं और एनटीटी अभ्यर्थियों का भी समर्थन प्राप्त है।
    1
    हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए 'न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम' (क्लस्टर सिस्टम) और अपनी 25 सूत्रीय लंबित मांगों के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन बेहद उग्र हो गया है। अपनी मांगों को लेकर 11 जुलाई को कांगड़ा के माता बगलामुखी मंदिर से शुरू हुई प्राथमिक शिक्षक संघ की पदयात्रा विभिन्न जिलों से गुजरते हुए शिमला पहुंच चुकी है। मामले को शांत करने के लिए सरकार ने शिक्षक संघ को शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। इसके बावजूद शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक विवादित अधिसूचना को रद्द करने का ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक 26 जुलाई को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रस्तावित उनका विशाल धरना-प्रदर्शन तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। शिक्षकों ने इसे अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक आंदोलन करार दिया है।

हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राथमिक शिक्षा का मौजूदा मजबूत ढांचा वर्ष 1984 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की सरकार के दौरान तैयार किया गया था, लेकिन आज उसी पार्टी की सरकार इस ऐतिहासिक ढांचे को मिटाने पर तुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 से 20 प्राथमिक स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल के अधीन करना गुणात्मक सुधार के नाम पर छलावा है, जिसका असल मकसद जेबीटी के 5,000 रिक्त पदों को न भरना है। प्रदेश के करीब 3,000 प्राथमिक विद्यालयों में केवल एक ही शिक्षक तैनात है और 200 स्कूल शिक्षकों की कमी से तालाबंदी झेल रहे हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों को चुनाव व जनगणना जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगा दिया जाता है।

इन तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों की मेहनत के बल पर हिमाचल प्रदेश ने 'असर' (ASER) रिपोर्ट 2023 में केरल को पछाड़कर देश में पहला स्थान पाया और नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS) 2024 में तीसरी कक्षा के वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। संघ अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार इन उपलब्धियों की सराहना करने के बजाय पिछले दो सालों से अंडर-12 खेल गतिविधियों को बंद रखकर बच्चों का विकास रोक रही है। सरकार ने 26 अप्रैल 2025 के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद संघ के आठ पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया और कई पर एफआईआर दर्ज करवा दी। रमेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम रद्द नहीं हुआ और जेबीटी से टीजीटी प्रमोशन पर लगी तीन साल की रोक, दो साल बाद हायर ग्रेड पे की बहाली तथा छठे वेतन आयोग व महंगाई भत्ते के बकाए का भुगतान नहीं किया गया, तो संघ वर्ष 2027 तक अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाएगा। इस आंदोलन को प्रदेश के 60 हजार बेरोजगार जेबीटी युवाओं और एनटीटी अभ्यर्थियों का भी समर्थन प्राप्त है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    10 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इस बारिश से क्षेत्र के बागवानों और किसानों को राहत मिली है। हालांकि, बारिश के कारण कई इलाकों में नालों का जलस्तर बढ़ गया है और सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिसके चलते यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के किनारे न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, मौसम विभाग ने किन्नौर जिले में अगले कुछ समय तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इस बारिश से क्षेत्र के बागवानों और किसानों को राहत मिली है। हालांकि, बारिश के कारण कई इलाकों में नालों का जलस्तर बढ़ गया है और सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिसके चलते यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के किनारे न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, मौसम विभाग ने किन्नौर जिले में अगले कुछ समय तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    58 min ago
  • हमीरपुर के शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में रविवार को जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि और उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सुनील शर्मा बिट्टू, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा, एसडीएम संजीत सिंह, होमगार्ड्स कमांडेंट विनय कुमार और कांग्रेस नेता राजेश आनंद समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस की गार्द ने सशस्त्र बलों की परंपराओं के अनुसार सलामी दी। समारोह को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कारगिल युद्ध के शहीदों, वीर सैनिकों, अन्य ऑपरेशनों के शहीदों और सेवारत सैनिकों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वीरों के शौर्य एवं बलिदान की गाथाएं सदैव अमर रहेंगी और देश का हर नागरिक उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारों, भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। विशेष कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए जिला हमीरपुर के 8 वीर सैनिकों—हवलदार कश्मीर सिंह, हवलदार राजकुमार, सिपाही दिनेश कुमार, राइफलमैन दीप चंद, हवलदार स्वामी दास चंदेल, राइफलमैन प्रवीण कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार और सिपाही राकेश कुमार के परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में कारगिल युद्ध के दौरान घायल हुए भूतपूर्व सैनिक मेहर सिंह ने अपने युद्ध के प्रत्यक्ष अनुभव साझा किए, वहीं डिग्री कॉलेज हमीरपुर के छात्र जतिन कुमार, ऐपशिता और अंशिता ने भी विजय दिवस पर अपने विचार रखे। सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित लोगों को शहीदों के सम्मान की शपथ दिलाई।
    1
    हमीरपुर के शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में रविवार को जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि और उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सुनील शर्मा बिट्टू, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा, एसडीएम संजीत सिंह, होमगार्ड्स कमांडेंट विनय कुमार और कांग्रेस नेता राजेश आनंद समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस की गार्द ने सशस्त्र बलों की परंपराओं के अनुसार सलामी दी।

समारोह को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कारगिल युद्ध के शहीदों, वीर सैनिकों, अन्य ऑपरेशनों के शहीदों और सेवारत सैनिकों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वीरों के शौर्य एवं बलिदान की गाथाएं सदैव अमर रहेंगी और देश का हर नागरिक उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारों, भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है।

विशेष कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए जिला हमीरपुर के 8 वीर सैनिकों—हवलदार कश्मीर सिंह, हवलदार राजकुमार, सिपाही दिनेश कुमार, राइफलमैन दीप चंद, हवलदार स्वामी दास चंदेल, राइफलमैन प्रवीण कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार और सिपाही राकेश कुमार के परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में कारगिल युद्ध के दौरान घायल हुए भूतपूर्व सैनिक मेहर सिंह ने अपने युद्ध के प्रत्यक्ष अनुभव साझा किए, वहीं डिग्री कॉलेज हमीरपुर के छात्र जतिन कुमार, ऐपशिता और अंशिता ने भी विजय दिवस पर अपने विचार रखे। सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित लोगों को शहीदों के सम्मान की शपथ दिलाई।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशैहर में Vihana Veda Vitality संस्था द्वारा नशा मुक्त एवं चिट्टा मुक्त अभियान का आयोजन किया गया है। इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र में नशे और चिट्टे के खिलाफ मुहिम चलाई गई है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशैहर में Vihana Veda Vitality संस्था द्वारा नशा मुक्त एवं चिट्टा मुक्त अभियान का आयोजन किया गया है। इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र में नशे और चिट्टे के खिलाफ मुहिम चलाई गई है।
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.