दौसा, सैंथल क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनडीआरएफ टीम ने छात्र-छात्राओं को दिया प्रशिक्षण आपदा आधारित जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत 6 वीं वाहिनी एनडीआरएफ टीम के द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आपदाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित करने के साथ ही सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी , विद्यार्थियों , संवेदनशील घाटों पर कार्यरत लोगों , वह स्वयंसेवी संस्थान इत्यादि को किसी भी आपदा की स्थिति में आपदा के दुष्प्रभावों को कम करने व उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी व प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया गया इसके बाद निकटतम सैंथल सागर बांध का भौतिक रूप से भ्रमण किया गया। टीम द्वारा आपदा संभावित क्षेत्र एवं जल भराव सहित निचले इलाकों, बाढ़ संभावित क्षेत्र आदि की जानकारी एकत्रित की गई इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल , अतिरिक्त विकास अधिकारी कृष्ण अवतार शर्मा , ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल सैनी , प्रधानाचार्य राम अवतार शर्मा , कनिष्ठ सहायक बाबूलाल मीणा , अनिल गुप्ता , अशोक मामोडिया , मंडू सैनी, विद्यालय का समस्त स्टाफ , विद्यालय के छात्र-छात्राएं , सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
दौसा, सैंथल क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनडीआरएफ टीम ने छात्र-छात्राओं को दिया प्रशिक्षण आपदा आधारित जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत 6 वीं वाहिनी एनडीआरएफ टीम के द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आपदाओं
से संबंधित जानकारी एकत्रित करने के साथ ही सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी , विद्यार्थियों , संवेदनशील घाटों पर कार्यरत लोगों , वह स्वयंसेवी संस्थान इत्यादि को किसी भी आपदा की स्थिति में आपदा के दुष्प्रभावों को कम करने व उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी व प्रशिक्षण
उपलब्ध करवाया गया इसके बाद निकटतम सैंथल सागर बांध का भौतिक रूप से भ्रमण किया गया। टीम द्वारा आपदा संभावित क्षेत्र एवं जल भराव सहित निचले इलाकों, बाढ़ संभावित क्षेत्र आदि की जानकारी एकत्रित की गई इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल , अतिरिक्त विकास अधिकारी कृष्ण
अवतार शर्मा , ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल सैनी , प्रधानाचार्य राम अवतार शर्मा , कनिष्ठ सहायक बाबूलाल मीणा , अनिल गुप्ता , अशोक मामोडिया , मंडू सैनी, विद्यालय का समस्त स्टाफ , विद्यालय के छात्र-छात्राएं , सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
- दौसा । कुंडल कस्बे में शुभ लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने रात में लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। दुकान मालिक के अनुसार, करीब 64 लाख रुपए का माल चोरी हुआ है। यह घटना देर रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच हुई। चोरी का पता सुबह दुकान मालिक और ग्रामीणों को चला, जिसके बाद कोलवा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोलवा थानाधिकारी रामशरण गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। दुकान मालिक पवन सोनी ने अपनी एफआईआर में बताया कि दुकान से लगभग 16 किलो 800 ग्राम चांदी, 175 ग्राम सोना और 1 लाख 5 हजार 600 रुपए नकद चोरी हुए हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत 64 लाख रुपए है। हालांकि, थानाधिकारी रामशरण गुर्जर ने बताया कि चोर दुकान से करीब 40-45 लाख रुपए का सोना-चांदी चुराकर ले गए हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि इसी दुकान में चोरी की यह तीसरी वारदात है। पवन कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोलवा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एसएफएल टीम को मौके पर बुलाकर गहन निरीक्षण किया है और गांव व दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। थानाधिकारी रामशरण गुर्जर ने कहा कि देर रात लाखों रुपए की चोरी की यह घटना किसी आम अपराधी का काम नहीं लगती। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- कुण्डलल/दौसा। जिले के कोलवा थाना क्षेत्र के कुण्डल कस्बे में बीती रात बदमाशों ने पुलिसिया इकबाल को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब 15 से 20 नकाबपोश बदमाशों ने 'शुभलक्ष्मी ज्वैलर्स' पर धावा बोलकर करीब 64 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों का एक बड़ा गिरोह कस्बे में दाखिल हुआ। बदमाशों ने शुभलक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कीमती आभूषणों और कैश पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों की संख्या और उनकी बेखौफी को देखकर इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही कोलवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चोरी की गंभीरता और बड़ी रकम को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम वहां से फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। वर्तमान स्थिति: पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश जारी है। स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया है और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- तेजाजी महाराज के मंदिर से श्री खेड़ापति बालाजी महाराज माधोराजपुरा के लिए द्वितीय पैदल यात्रा हुई रवाना बांसखोह (योगेश कुमार गुप्ता)बांसखोह कस्बा स्थित माली मोहल्ला तेजाजी महाराज के मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके पदयात्रा को श्री खेड़ापति बालाजी महाराज माधोराजपुरा के लिए रवाना किया इस मौके पर श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जय जयकार लगाते हुए नजर आए जगह जगह पदयात्रियों का स्वागत सम्मान किया यह पदयात्रा तेजाजी महाराज के मंदिर से 17 मार्च को प्रातः 8 .15 पर रवाना हुई जो कि 19 मार्च को खेड़ापति बालाजी महाराज के मंदिर में पहुंचेगी यह पदयात्रा सभी के सहयोग से निकाली गई पदयात्रा में शामिल हरिनारायण सैनी, मुकेश सैनी, रमेश सैनी, बबलू सैनी अन्य काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे4
- देवली गांव में माता जी के पास बहुत दुखद घटना कल रात को एक्सीडेंट हो गये प्रजापतो के लड़के........ देवली गाँव..... 😢1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- जयपुर/देशभर। रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हर महीने बढ़ते खर्च के बीच अब गैस भरवाना भी लोगों के लिए भारी पड़ता जा रहा है। खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के बजट पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले जहां एक सिलेंडर में पूरे महीने का काम चल जाता था, वहीं अब कीमतों में इजाफे के कारण रसोई का खर्च संभालना मुश्किल हो गया है। कई परिवार अब खर्च कम करने के लिए वैकल्पिक उपाय तलाशने को मजबूर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और सब्सिडी में कमी इसके प्रमुख कारण हैं। हालांकि आम लोगों के लिए ये कारण कम और बढ़ती महंगाई ज्यादा चिंता का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि सरकार को इस मुद्दे पर जल्द राहत देनी चाहिए, ताकि आम आदमी को कुछ राहत मिल सके। अगर यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले समय में रसोई का बजट और अधिक बिगड़ सकता है।1
- दौसा से जयपुर के लिए रवाना हुए मेडिकल संविदा निविदा कर्मी। मेडिकल फील्ड में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ और एएनएम कर्मचारियों ने प्रदेशभर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और वेतन विसंगति को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को मेडिकल संविदा निविदा कर्मी महासंघ ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर जयपुर स्थित कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के आवास के लिए पैदल कूच शुरू किया। महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से ठोस निर्णय लेने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी का कहना है- भर्तियों की प्रक्रिया पारदर्शी और पूर्व की तर्ज पर होनी चाहिए। उन्होंने मांग रखी कि पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की सभी भर्तियां मेरिट के साथ बोनस (10, 20, 30) के आधार पर वर्ष 2013, 2018 और 2023 की तर्ज पर ही की जाएं। साथ ही संविदा नियम 1965 में किसी भी प्रकार का बदलाव न करते हुए इसे यथावत रखा जाए, ताकि संविदाकर्मियों के हित सुरक्षित रह सकें। कम वेतन को लेकर जताई नाराजगी महासंघ ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने और न्यूनतम मानदेय 22,500 रुपए करने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्तमान में कम वेतन के चलते शोषण जैसी स्थिति बनी हुई है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों ने राजकीय बोर्ड (RSLDC) के शीघ्र गठन की मांग उठाई है, जिसमें सभी संविदा और निविदाकर्मी कर्मचारियों को शामिल किया जाए, ताकि उनके स्थायी होने का मार्ग प्रशस्त हो सके। प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी महासंघ ने यह भी मांग की है कि प्रदेश के सभी राजमेश मेडिकल कॉलेजों में, जहां अब तक भर्तियां नहीं हुई हैं, वहां जल्द से जल्द नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, जिससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- खाटू धाम बाबा के लाइव दर्शन आज मंगलवार के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1