logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचकूला पुलिस ने 4 जून को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज क्लब के बाहर एक बिजनेसमैन और उनके साथी पर जानलेवा हमला करने वाले रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व अन्य टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और मट्टावाला फ्लाईओवर (यमुनानगर हाईवे) के पास जवाबी फायरिंग कर उन्हें पैरों में गोली मारकर दबोच लिया। पीड़ित के भाई नरेंद्र लुबाना द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 3/4 जून 2026 की रात को रतन चंद, जिनका पंचकूला में क्लब है, अपने साथी ललित के साथ सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज क्लब की पार्किंग में खड़े थे। तभी एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में रतन चंद की पीठ और बाईं बाजू पर गोलियां लगीं, जबकि ललित के दाहिने कंधे पर गोली लगी। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रतन चंद की नाजुक हालत को देखते हुए बाद में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षित किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया, जहां से पुलिस को 7 खाली कारतूस, 2 जिंदा राउंड व अन्य सामानबरामद हुआ। इस संबंध में सेक्टर-5 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 109(1), 111(4), 308(7) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(B), 25(6), 25(7) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस वारदात के तुरंत बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए फिल्मी स्टाइल में पीछा किया। डिटेक्टिव स्टाफ के पीएसआई सौरव रावत, जो सेक्टर-5 पार्किंग के पास अपनी निजी कार में मौजूद थे, ने गोलियों की आवाज सुनकर शूटरों की पल्सर बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया और सभी क्राइम टीमों को अलर्ट किया। जब वह बेला विस्टा गोलचक्कर के पास पहुंचे, तो बाइक पर पीछे बैठे शूटर ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से 2 राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस लाइन मोगीनंद के गेट पर तैनात मुख्य सिपाही कंवरपाल अपनी क्रेटा गाड़ी से उनके साथ शामिल हो गए। यमुनानगर हाईवे पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 टीम (पीएसआई विजय के नेतृत्व में) और एंटी नारकोटिक्स सेल टीम (पीएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में) भी इस ऑपरेशन में शामिल हो गईं। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस की गाड़ियों पर लगातार फायरिंग जारी रखी। मट्टावाला फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बुलेरो और क्रेटा गाड़ी से बदमाशों की बाइक को घेरकर टक्कर मारी, जिससे बदमाश गिर गए। जमीन पर गिरने के बाद भी बदमाशों ने मुख्य सिपाही कंवरपाल की गाड़ी के बोनट पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उनके ना मानने पर आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसआई प्रवीण कुमार और मुख्य सिपाही कंवरपाल ने जवाबी कार्रवाई में शूटरों के पैरों पर गोलियां चलाईं। दोनों शूटरों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पिस्तौल सहित काबू कर लिया गया और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पंचकूला में दाखिल कराया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी होशियारपुर, पंजाब) और जसविंदर सिंह उर्फ गोरा (निवासी गांव गोराहुर, लुधियाना, पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ही रतन लुबाना की हत्या करने के लिए पंचकूला भेजा था। इस मामले में चंडीमंदिर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5), 281, 111(4), 125, 121(1), 132, 221 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और मामले में आगामी जांच जारी है।

1 day ago
user_देश खबरनामा
देश खबरनामा
पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पंचकूला पुलिस ने 4 जून को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज क्लब के बाहर एक बिजनेसमैन और उनके साथी पर जानलेवा हमला करने वाले रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व अन्य टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और मट्टावाला फ्लाईओवर (यमुनानगर हाईवे) के पास जवाबी फायरिंग कर उन्हें पैरों में गोली मारकर दबोच लिया। पीड़ित के भाई नरेंद्र लुबाना द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 3/4 जून 2026 की रात को रतन चंद, जिनका पंचकूला में क्लब है, अपने साथी ललित के साथ सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज क्लब की पार्किंग में खड़े थे। तभी एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में रतन चंद की पीठ और बाईं बाजू पर गोलियां लगीं, जबकि ललित के दाहिने कंधे पर गोली लगी। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रतन चंद की नाजुक हालत को देखते हुए बाद में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षित किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया, जहां से पुलिस को 7 खाली कारतूस, 2 जिंदा राउंड व अन्य सामानबरामद हुआ। इस संबंध में सेक्टर-5 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 109(1), 111(4), 308(7) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(B), 25(6), 25(7) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस वारदात के तुरंत बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए फिल्मी स्टाइल में पीछा किया। डिटेक्टिव स्टाफ के पीएसआई सौरव रावत, जो सेक्टर-5 पार्किंग के पास अपनी निजी कार में मौजूद थे, ने गोलियों की आवाज सुनकर शूटरों की पल्सर बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया और सभी क्राइम टीमों को अलर्ट किया। जब वह बेला विस्टा गोलचक्कर के पास पहुंचे, तो बाइक पर पीछे बैठे शूटर ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से 2 राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस लाइन मोगीनंद के गेट पर तैनात मुख्य सिपाही कंवरपाल अपनी क्रेटा गाड़ी से उनके साथ शामिल हो गए। यमुनानगर हाईवे पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 टीम (पीएसआई विजय के नेतृत्व में) और एंटी नारकोटिक्स सेल टीम (पीएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में) भी इस ऑपरेशन में शामिल हो गईं। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस की गाड़ियों पर लगातार फायरिंग जारी रखी। मट्टावाला फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बुलेरो और क्रेटा गाड़ी से बदमाशों की बाइक को घेरकर टक्कर मारी, जिससे बदमाश गिर गए। जमीन पर गिरने के बाद भी बदमाशों ने मुख्य सिपाही कंवरपाल की गाड़ी के बोनट पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उनके ना मानने पर आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसआई प्रवीण कुमार और मुख्य सिपाही कंवरपाल ने जवाबी कार्रवाई में शूटरों के पैरों पर गोलियां चलाईं। दोनों शूटरों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पिस्तौल सहित काबू कर लिया गया और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पंचकूला में दाखिल कराया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी होशियारपुर, पंजाब) और जसविंदर सिंह उर्फ गोरा (निवासी गांव गोराहुर, लुधियाना, पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ही रतन लुबाना की हत्या करने के लिए पंचकूला भेजा था। इस मामले में चंडीमंदिर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5), 281, 111(4), 125, 121(1), 132, 221 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और मामले में आगामी जांच जारी है।
    1
    पंचकूला पुलिस ने 4 जून को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज क्लब के बाहर एक बिजनेसमैन और उनके साथी पर जानलेवा हमला करने वाले रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व अन्य टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और मट्टावाला फ्लाईओवर (यमुनानगर हाईवे) के पास जवाबी फायरिंग कर उन्हें पैरों में गोली मारकर दबोच लिया।

पीड़ित के भाई नरेंद्र लुबाना द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 3/4 जून 2026 की रात को रतन चंद, जिनका पंचकूला में क्लब है, अपने साथी ललित के साथ सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज क्लब की पार्किंग में खड़े थे। तभी एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में रतन चंद की पीठ और बाईं बाजू पर गोलियां लगीं, जबकि ललित के दाहिने कंधे पर गोली लगी। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रतन चंद की नाजुक हालत को देखते हुए बाद में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षित किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया, जहां से पुलिस को 7 खाली कारतूस, 2 जिंदा राउंड व अन्य सामानबरामद हुआ। इस संबंध में सेक्टर-5 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 109(1), 111(4), 308(7) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(B), 25(6), 25(7) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस वारदात के तुरंत बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए फिल्मी स्टाइल में पीछा किया। डिटेक्टिव स्टाफ के पीएसआई सौरव रावत, जो सेक्टर-5 पार्किंग के पास अपनी निजी कार में मौजूद थे, ने गोलियों की आवाज सुनकर शूटरों की पल्सर बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया और सभी क्राइम टीमों को अलर्ट किया। जब वह बेला विस्टा गोलचक्कर के पास पहुंचे, तो बाइक पर पीछे बैठे शूटर ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से 2 राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस लाइन मोगीनंद के गेट पर तैनात मुख्य सिपाही कंवरपाल अपनी क्रेटा गाड़ी से उनके साथ शामिल हो गए। यमुनानगर हाईवे पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 टीम (पीएसआई विजय के नेतृत्व में) और एंटी नारकोटिक्स सेल टीम (पीएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में) भी इस ऑपरेशन में शामिल हो गईं।

बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस की गाड़ियों पर लगातार फायरिंग जारी रखी। मट्टावाला फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बुलेरो और क्रेटा गाड़ी से बदमाशों की बाइक को घेरकर टक्कर मारी, जिससे बदमाश गिर गए। जमीन पर गिरने के बाद भी बदमाशों ने मुख्य सिपाही कंवरपाल की गाड़ी के बोनट पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उनके ना मानने पर आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसआई प्रवीण कुमार और मुख्य सिपाही कंवरपाल ने जवाबी कार्रवाई में शूटरों के पैरों पर गोलियां चलाईं। दोनों शूटरों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पिस्तौल सहित काबू कर लिया गया और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पंचकूला में दाखिल कराया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी होशियारपुर, पंजाब) और जसविंदर सिंह उर्फ गोरा (निवासी गांव गोराहुर, लुधियाना, पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ही रतन लुबाना की हत्या करने के लिए पंचकूला भेजा था। इस मामले में चंडीमंदिर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5), 281, 111(4), 125, 121(1), 132, 221 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और मामले में आगामी जांच जारी है।
    user_देश खबरनामा
    देश खबरनामा
    पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    1 day ago
  • आज अगर भारत में किसी राज्य ने असाधारण तरक्की की है, तो वह हरियाणा राज्य है, जिसने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। इस प्रगति के पीछे कई मुख्य कारण बताए गए हैं, जिनमें कॉर्पोरेट घरानों की मजबूत उपस्थिति और ज़मीन की बढ़ती दरें शामिल हैं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत और बहादुरगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से विकसित क्षेत्र, डीएलएफ जैसी संस्थाओं का योगदान, और बाहर से आकर कारोबार स्थापित करने वाली कंपनियों का आगमन भी इस राज्य की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन आर्थिक कारकों के अलावा, हरियाणा की तरक्की में कुछ सामाजिक पहलू भी बहुत अहम हैं। इनमें सबसे बड़ी बात राज्य में नशे का चलन कम होना है। साथ ही, युवा पीढ़ी, जिसमें राज्य की बेटियां और बेटे दोनों शामिल हैं, का खेलों में सक्रिय भागीदारी, कृषि कार्यों में मेहनत और घर-परिवार के कामों में सहयोग करना भी हरियाणा की इस व्यापक उन्नति का एक प्रमुख कारण माना गया है।
    1
    आज अगर भारत में किसी राज्य ने असाधारण तरक्की की है, तो वह हरियाणा राज्य है, जिसने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। इस प्रगति के पीछे कई मुख्य कारण बताए गए हैं, जिनमें कॉर्पोरेट घरानों की मजबूत उपस्थिति और ज़मीन की बढ़ती दरें शामिल हैं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत और बहादुरगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से विकसित क्षेत्र, डीएलएफ जैसी संस्थाओं का योगदान, और बाहर से आकर कारोबार स्थापित करने वाली कंपनियों का आगमन भी इस राज्य की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन आर्थिक कारकों के अलावा, हरियाणा की तरक्की में कुछ सामाजिक पहलू भी बहुत अहम हैं। इनमें सबसे बड़ी बात राज्य में नशे का चलन कम होना है। साथ ही, युवा पीढ़ी, जिसमें राज्य की बेटियां और बेटे दोनों शामिल हैं, का खेलों में सक्रिय भागीदारी, कृषि कार्यों में मेहनत और घर-परिवार के कामों में सहयोग करना भी हरियाणा की इस व्यापक उन्नति का एक प्रमुख कारण माना गया है।
    user_Jasvir Singh Jawanda
    Jasvir Singh Jawanda
    Farmer अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • जग ज्योति दरबार बिजड़पुर में चल रही पंच धूनी अग्नि तपस्या का आज 40वां दिन है। इसी के मद्देनजर, समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे 7 जून को आयोजित होने वाले भंडारे और भव्य कव्वाली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें।
    1
    जग ज्योति दरबार बिजड़पुर में चल रही पंच धूनी अग्नि तपस्या का आज 40वां दिन है। इसी के मद्देनजर, समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे 7 जून को आयोजित होने वाले भंडारे और भव्य कव्वाली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें।
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    1 hr ago
  • पंजैहरा तहसील के करसोली गांव के कालीबाड़ी पोस्ट ऑफिस क्षेत्र में स्वर्गीय जोगो सिंह की धर्मपत्नी दलवारा देवी पिछले 25 सालों से रास्ते की असुविधा से जूझ रही हैं। आरोप है कि इतने लंबे समय से पंचायत ने उनकी पूरी तरह से अनदेखी की है। परिवार का कहना है कि पंचायत उन्हें सिर्फ चुनाव के समय याद करती है और बाकी समय हर सुविधा से वंचित रखती है। यह सवाल उठाया गया है कि आखिर इस परिवार के साथ इतना मतभेद क्यों किया जा रहा है, जब पंचायत ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज किया है।
    1
    पंजैहरा तहसील के करसोली गांव के कालीबाड़ी पोस्ट ऑफिस क्षेत्र में स्वर्गीय जोगो सिंह की धर्मपत्नी दलवारा देवी पिछले 25 सालों से रास्ते की असुविधा से जूझ रही हैं। आरोप है कि इतने लंबे समय से पंचायत ने उनकी पूरी तरह से अनदेखी की है। परिवार का कहना है कि पंचायत उन्हें सिर्फ चुनाव के समय याद करती है और बाकी समय हर सुविधा से वंचित रखती है। यह सवाल उठाया गया है कि आखिर इस परिवार के साथ इतना मतभेद क्यों किया जा रहा है, जब पंचायत ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज किया है।
    user_Dk News Nalagarh
    Dk News Nalagarh
    Local News Reporter पंजेहरा, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शिमला में SEHB कर्मचारियों की 10 फ़ीसदी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार को एक AGM बैठक बुलाई गई थी। हालांकि, यह बैठक अब विवादों में घिर गई है, क्योंकि मेयर सुरेंद्र चौहान और SEHB कर्मचारी यूनियन इस पर आमने-सामने आ गए हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान इस बैठक में सार्थक चर्चा होने का दावा कर रहे हैं, जबकि SEHB कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने इसे वैध AGM मानने से ही इनकार कर दिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि नगर निगम शिमला की यह AGM बैठक 10 वर्षों के बाद आयोजित की गई थी, और इसे विशेष रूप से SEHB कर्मचारियों की 10 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की मांग पर बुलाया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि बैठक में वेतन वृद्धि को लेकर कई सुझाव सामने आए हैं, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के आधार पर वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल है। मेयर ने यह भी कहा कि नगर निगम विशेष रूप से 'ग्राउंड जीरो' पर काम करने वाले गार्बेज कलेक्टरों को अधिक लाभ देने के पक्ष में है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम सभी निष्कासित कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने जा रहा है, जिसमें 21 कर्मचारियों की सेवाएं पहले ही बहाल की जा चुकी हैं और शेष 20 कर्मचारियों की सेवाएं भी बहाल की जाएंगी। इसके विपरीत, SEHB कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने इस बैठक को AGM मानने से इनकार कर दिया। उनका तर्क है कि बैठक में न तो शहरी विकास मंत्री उपस्थित थे और न ही स्थानीय विधायक, जिससे यह बैठक AGM के मानदंडों को पूरा नहीं करती।
    3
    शिमला में SEHB कर्मचारियों की 10 फ़ीसदी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार को एक AGM बैठक बुलाई गई थी। हालांकि, यह बैठक अब विवादों में घिर गई है, क्योंकि मेयर सुरेंद्र चौहान और SEHB कर्मचारी यूनियन इस पर आमने-सामने आ गए हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान इस बैठक में सार्थक चर्चा होने का दावा कर रहे हैं, जबकि SEHB कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने इसे वैध AGM मानने से ही इनकार कर दिया है।

महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि नगर निगम शिमला की यह AGM बैठक 10 वर्षों के बाद आयोजित की गई थी, और इसे विशेष रूप से SEHB कर्मचारियों की 10 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की मांग पर बुलाया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि बैठक में वेतन वृद्धि को लेकर कई सुझाव सामने आए हैं, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के आधार पर वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल है। मेयर ने यह भी कहा कि नगर निगम विशेष रूप से 'ग्राउंड जीरो' पर काम करने वाले गार्बेज कलेक्टरों को अधिक लाभ देने के पक्ष में है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम सभी निष्कासित कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने जा रहा है, जिसमें 21 कर्मचारियों की सेवाएं पहले ही बहाल की जा चुकी हैं और शेष 20 कर्मचारियों की सेवाएं भी बहाल की जाएंगी।

इसके विपरीत, SEHB कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने इस बैठक को AGM मानने से इनकार कर दिया। उनका तर्क है कि बैठक में न तो शहरी विकास मंत्री उपस्थित थे और न ही स्थानीय विधायक, जिससे यह बैठक AGM के मानदंडों को पूरा नहीं करती।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    14 hrs ago
  • यह वीडियो दर्शकों को एक दुर्लभ अनुभव के लिए आमंत्रित करता है, जिसमें एक सांप की दहाड़ने की आवाज सुनाई देती है; इसलिए इसे अंत तक देखने का आग्रह किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे स्नेक सेवर माथुर अधिमान एक जहरीले सांप का बचाव कुशलता से कर रहे हैं।
    1
    यह वीडियो दर्शकों को एक दुर्लभ अनुभव के लिए आमंत्रित करता है, जिसमें एक सांप की दहाड़ने की आवाज सुनाई देती है; इसलिए इसे अंत तक देखने का आग्रह किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे स्नेक सेवर माथुर अधिमान एक जहरीले सांप का बचाव कुशलता से कर रहे हैं।
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • पंजाब के पटियाला में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और लगभग 2600 अप्रेंटिस युवाओं के बीच कथित तौर पर टकराव हुआ है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इन प्रदर्शनकारी युवाओं को खदेड़ा, और इस दौरान पुलिस पर लाठीचार्ज करने के आरोप भी लगे हैं, जिससे इलाके में बवाल मच गया।
    1
    पंजाब के पटियाला में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और लगभग 2600 अप्रेंटिस युवाओं के बीच कथित तौर पर टकराव हुआ है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इन प्रदर्शनकारी युवाओं को खदेड़ा, और इस दौरान पुलिस पर लाठीचार्ज करने के आरोप भी लगे हैं, जिससे इलाके में बवाल मच गया।
    user_Gyanendu
    Gyanendu
    Media and information sciences faculty अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.