_सोशल मीडिया शिकायत पर त्वरित संज्ञान, उपायुक्त के निर्देश पर जांच में तथ्य स्पष्ट_ प्रतापपुर(चतरा): सोशल मीडिया पर प्रतापपुर प्रखंड के गोमे गांव से संबंधित आवास समस्या की शिकायत मिलने पर उपायुक्त रवि आनंद ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रतापपुर को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। जांच में पाया गया कि स्वर्गीय संभाली भारती की दोनों पत्नियां—सूरज मनिया देवी एवं रूनी देवी—वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2019-20 में स्वीकृत पक्का आवास में निवासरत हैं। परिसर में स्थित जर्जर कच्चा मकान उपयोग में नहीं है। दोनों परिवारों को दिव्यांग पेंशन एवं राशन का लाभ मिल रहा है। रूनी देवी के परिवार के बच्चे विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत हैं। साथ ही सूरज मनिया देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 योजना में दर्ज है। आवंटन प्राप्त होने पर नियमानुसार आवास निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि लाभुक परिवार को सभी पात्र योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
_सोशल मीडिया शिकायत पर त्वरित संज्ञान, उपायुक्त के निर्देश पर जांच में तथ्य स्पष्ट_ प्रतापपुर(चतरा): सोशल मीडिया पर प्रतापपुर प्रखंड के गोमे गांव से संबंधित आवास समस्या की शिकायत मिलने पर उपायुक्त रवि आनंद ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रतापपुर को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। जांच में पाया गया कि स्वर्गीय संभाली भारती की दोनों पत्नियां—सूरज मनिया देवी एवं रूनी देवी—वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2019-20 में स्वीकृत पक्का आवास में निवासरत हैं। परिसर में स्थित जर्जर कच्चा मकान उपयोग में नहीं है। दोनों परिवारों को दिव्यांग पेंशन एवं राशन का लाभ मिल रहा है। रूनी देवी के परिवार के बच्चे विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत हैं। साथ ही सूरज मनिया देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 योजना में दर्ज है। आवंटन प्राप्त होने पर नियमानुसार आवास निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि लाभुक परिवार को सभी पात्र योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
- रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दौलती देवी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ने नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- *प्रेस विज्ञप्ति ### **हेडलाइन:** **गया जी में सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन — 10,000+ प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा** ### **सबहेड:** **बिना किसी सहभागिता शुल्क आयोजित महोत्सव में 13 खेलों में 3,000 खिलाड़ियों का चयन | 20,000 खेल किट्स का होगा वितरण | MSME मीट ने बढ़ाया रोजगार का दायरा** --- **गया, 25 अप्रैल 2026:** गया जी की ऐतिहासिक और पवित्र धरती पर आयोजित *सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026* का आज भव्य समापन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चले इस महोत्सव ने खेल, संस्कृति और उद्यमिता को एक साथ जोड़ते हुए क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया। इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें भाग लेने के लिए **किसी भी प्रकार का कोई सहभागिता शुल्क (Participation Fee) नहीं रखा गया था**। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को एक समान अवसर प्रदान करना, उनकी छुपी प्रतिभाओं को मंच देना और खेल भावना को बढ़ावा देना था। इस पहल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बिना किसी बाधा के अपनी क्षमता दिखाने का अवसर दिया। महोत्सव में **10,000 से अधिक प्रतिभागियों** ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से **लगभग 3,000 खिलाड़ियों का चयन** कर उन्हें **13 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं** में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। यह संख्या न केवल इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि गया और आसपास के क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री जीतन राम मांझी जी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस महोत्सव के माध्यम से **कुल 20,000 खेल किट्स का वितरण** किया जाएगा, जो **प्रखंड, पंचायत और विधानसभा स्तर** पर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों को प्रदान किए जाएंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को संसाधनों की कमी से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा खेलों में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे। महोत्सव के दौरान आयोजित **MSME मीट एवं प्रदर्शनी** इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रही। इस मंच ने स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। इससे न केवल उन्हें बाजार में पहचान मिली, बल्कि नए व्यापारिक अवसरों और नेटवर्किंग के जरिए रोजगार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला। यह पहल “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में **स्पॉन्सर्स और सहयोगी संस्थाओं** की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके सहयोग के बिना इस स्तर का आयोजन संभव नहीं था। माननीय सांसद ने सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण निवेश है। साथ ही, देश के विभिन्न हिस्सों से आए आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों की मेहनत और समर्पण इस सफलता के पीछे की असली ताकत रही। उन्होंने दिन-रात कार्य कर इस आयोजन को एक ऐतिहासिक स्वरूप दिया, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। महोत्सव के सफल आयोजन के साथ ही यह भी घोषणा की गई कि आने वाले **दिसंबर-जनवरी में एक और बड़े स्तर का खेल टूर्नामेंट** आयोजित किया जाएगा, जिसमें और अधिक खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह भविष्य की योजना इस बात का संकेत है कि खेल और युवाओं के विकास के लिए यह पहल निरंतर जारी रहेगी। यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में उभरा है, जिसने समाज में एकता, उत्साह, प्रतिस्पर्धा और सकारात्मकता का संदेश दिया है। गया जी में आयोजित यह कार्यक्रम आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा।1
- नावाडीह पंचायत अंतर्गत जितने भी पंचायत प्रतिनिधि हैं और ब्लॉक से लेकर जिला तक सभी से आग्रह है कि इस रोड के मामले को संज्ञान में लें ताकि शिवबेल टावर से लेकर बारवाही बर होते हुए हिन्दू मुंडा के घर तक यहां के ग्रामीण लोगों को आने जाने में बहुत तक्लीफ झेलना पड़ रहा है।1
- गयाजी में आयोजित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा और राजनीति दोनों का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके हौसले को नई उड़ान मिली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मंच से कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई और इसे नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही महिला सम्मान को समाज की प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मांझी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सिर्फ बयानबाजी तक सीमित हैं, जबकि उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में उनकी पार्टी सामाजिक मुद्दों को लेकर और मुखर होगी। इस कार्यक्रम के जरिए एक तरफ जहां छात्रों को प्रोत्साहन मिला, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक संदेश भी साफ तौर पर सामने आया कि पार्टी शिक्षा, सामाजिक सुधार और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।1
- Post by Pintu kumar1
- लिए जाने क्या कहा रूपाली राज ने1
- प्रेस विज्ञप्ति प्रतिभा सम्मान समारोह (समापन के पश्चात) हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के तत्वावधान में दिनांक 25 अप्रैल 2026, शनिवार को हरिदास सेमिनरी स्कूल, गया के सभागार में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन शिक्षा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय मंत्री सह पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष मांझी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा को चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, माननीय विधायकगण एवं अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी एवं युवा जिला अध्यक्ष संतोष सागर द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जबकि सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी द्वारा किया गया। अपने ओजस्वी एवं दूरदर्शी संबोधन में जीतन राम मांझी ने समान शिक्षा व्यवस्था (कॉमन स्कूलिंग सिस्टम) लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “राष्ट्रपति का पुत्र हो या समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का बच्चा—सभी को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा में समानता स्थापित नहीं होगी, तब तक गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चे अग्रिम पंक्ति तथा उच्च पदों तक नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था कहीं न कहीं पूंजीवादी प्रभाव में सिमटती जा रही है, जिससे सामाजिक असमानता बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, निरंतर परिश्रम करने एवं दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, संतोष मांझी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करता है और उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विगत पाँच वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं। मांझी समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा इस वर्ष पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी वर्ष यह आयोजन राज्य स्तरीय स्वरूप में और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से मांझी समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मांझी-मुसहर समाज के लगभग 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अंकों के आधार पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह समारोह केवल प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समान अवसर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ। गया जिला सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शंकर मांझी (राष्ट्रीय सचिव), नारायण प्रसाद मांझी (जिला अध्यक्ष), राकेश कुमार (जिला सचिव), सुनील मांझी (जिला महासचिव), दीना मांझी (जिला अध्यक्ष, दलित प्रकोष्ठ), संतोष सागर (युवा जिला अध्यक्ष), रामसनेही मांझी (जिला संगठन सचिव), सदानंद प्रेमी एवं जिला प्रवक्ता इंजीनियर दिवाकर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। — जारीकर्ता इंजी. दिवाकर सिंह जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) गया, बिहार1
- बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद संवेदनशील खबर सामने आ रही है, जहाँ एक स्कूल परिसर से संदिग्ध मांस मिलने की सूचना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।बिहार के रोहतास जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजपुर प्रखंड स्थित एक उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में कथित रूप से गोमांस मिलने की सूचना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया और लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।1
- 20 वर्षों से अधूरा आंगनबाड़ी केंद्र: स्कूल बरामदे में पढ़ने को मजबूर बच्चे, धूप में बनता है खाना लातेहार सदर प्रखंड की तरवाड़ीह पंचायत के ग्राम लुंडी में आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली बच्चों और ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। वर्ष 2007 में शुरू हुआ यह आंगनबाड़ी भवन आज तक अधूरा पड़ा है। भवन निर्माण अधूरा रहने के कारण आंगनबाड़ी की कक्षाएं पास के स्कूल के बरामदे में संचालित की जा रही हैं, जहां छोटे-छोटे बच्चों को बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। गर्मी के दिनों में यह स्थिति और भी कष्टदायक हो जाती है। ग्राम के निवासी सोन सहाय सिंह ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से यह भवन अधूरा है। कई बार जिला स्तर से अधिकारी निरीक्षण करने आए, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बच्चों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। आंगनबाड़ी में गैस सिलेंडर की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बच्चों का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जाता है। इससे न केवल समय अधिक लगता है, बल्कि धूप और धुएं के बीच खाना बनाने में सेविका और सहायिका को भी कठिनाई होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भोजन स्कूल के बाहर खुले स्थान पर पकाया जाता है, जहां तेज धूप में खड़े रहना पड़ता है। इससे बच्चों और सेविकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि खुले में खाना बनाना और बच्चों को बैठाना मुश्किल हो जाता है। लातेहार उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य और उप प्रमुख बनने के बाद उन्होंने कई बार पंचायत समिति की बैठकों में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने सीडीपीओ को पत्र लिखकर भी स्थिति से अवगत कराया। सीडीपीओ की ओर से आश्वासन दिया गया कि मामले को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पढ़ाई और पोषण की सुविधा मिल सके।3