दौसा के लालसोट में विश्व जूनोसिस सप्ताह के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेज में जूनोटिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय लालसोट के उप नियंत्रक एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग दैमन ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों और नर्सिंग संकाय को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जूनोटिक रोग ऐसे संक्रामक रोग हैं जो पशुओं से मनुष्यों में फैलते हैं। संगोष्ठी के दौरान डॉ. दैमन ने रेबीज, ब्रूसेलोसिस, स्क्रब टायफस, एन्थ्रेक्स तथा अन्य जूनोटिक रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. दैमन ने वर्ष 2026 की थीम “Working Together: Preventing Zoonoses Through Community Action” (सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मिलकर जूनोटिक रोगों की रोकथाम) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पर प्रभावी नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, स्थानीय प्रशासन और आमजन के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने “वन हेल्थ” की अवधारणा को समझाते हुए बताया कि मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य आपस में जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन, पालतू पशुओं के नियमित टीकाकरण और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आईईसी (IEC) पोस्टरों के माध्यम से जूनोटिक रोगों से बचाव और नियंत्रण की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य श्री राजेश मीणा एवं उप प्राचार्य श्री बेनी प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों से जनस्वास्थ्य विषयों पर खुद जागरूक रहने और समुदाय में स्वास्थ्य शिक्षा का प्रसार करने की अपील की।
दौसा के लालसोट में विश्व जूनोसिस सप्ताह के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेज में जूनोटिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय लालसोट के उप नियंत्रक एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग दैमन ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों और नर्सिंग संकाय को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जूनोटिक रोग ऐसे संक्रामक रोग हैं जो पशुओं से मनुष्यों
में फैलते हैं। संगोष्ठी के दौरान डॉ. दैमन ने रेबीज, ब्रूसेलोसिस, स्क्रब टायफस, एन्थ्रेक्स तथा अन्य जूनोटिक रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. दैमन ने वर्ष 2026 की थीम “Working Together: Preventing Zoonoses Through Community Action” (सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मिलकर जूनोटिक रोगों की रोकथाम) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पर प्रभावी नियंत्रण केवल स्वास्थ्य
विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, स्थानीय प्रशासन और आमजन के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने “वन हेल्थ” की अवधारणा को समझाते हुए बताया कि मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य आपस में जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन, पालतू पशुओं के नियमित टीकाकरण और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श
लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आईईसी (IEC) पोस्टरों के माध्यम से जूनोटिक रोगों से बचाव और नियंत्रण की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य श्री राजेश मीणा एवं उप प्राचार्य श्री बेनी प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों से जनस्वास्थ्य विषयों पर खुद जागरूक रहने और समुदाय में स्वास्थ्य शिक्षा का प्रसार करने की अपील की।
- दौसा के लालसोट में विश्व जूनोसिस सप्ताह के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेज में जूनोटिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय लालसोट के उप नियंत्रक एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग दैमन ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों और नर्सिंग संकाय को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जूनोटिक रोग ऐसे संक्रामक रोग हैं जो पशुओं से मनुष्यों में फैलते हैं। संगोष्ठी के दौरान डॉ. दैमन ने रेबीज, ब्रूसेलोसिस, स्क्रब टायफस, एन्थ्रेक्स तथा अन्य जूनोटिक रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. दैमन ने वर्ष 2026 की थीम “Working Together: Preventing Zoonoses Through Community Action” (सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मिलकर जूनोटिक रोगों की रोकथाम) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पर प्रभावी नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, स्थानीय प्रशासन और आमजन के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने “वन हेल्थ” की अवधारणा को समझाते हुए बताया कि मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य आपस में जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन, पालतू पशुओं के नियमित टीकाकरण और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आईईसी (IEC) पोस्टरों के माध्यम से जूनोटिक रोगों से बचाव और नियंत्रण की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य श्री राजेश मीणा एवं उप प्राचार्य श्री बेनी प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों से जनस्वास्थ्य विषयों पर खुद जागरूक रहने और समुदाय में स्वास्थ्य शिक्षा का प्रसार करने की अपील की।4
- Post by शालिम खान1
- राजस्थान के दौसा जिले के बैजूपाड़ा में हैंडपंप खराब हो गया है।1
- दौसा में नगर पालिका ठेकेदारों की एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसे सीधे तौर पर मर्डर (हत्या) करार दिया जा रहा है। ठेकेदारों के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये और घोर लापरवाही को लेकर तीखा आक्रोश व्यक्त किया गया है।1
- दौसा के कुण्डल तहसील मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत कुण्डल में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए 13 पात्र लोगों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया, जबकि 5 आवासीय पट्टों का नवीनीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 20 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। शिविर में उपस्थित भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सियाराम शर्मा ने कहा कि इन ग्रामीण सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्राम स्तर पर पहुंचाना है ताकि ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। वहीं, सैंथल एसडीएम नवज्योति कांवरिया ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस शिविर में राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जलदाय, विद्युत, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार हरिकेश मिरोठा, जिला प्रवक्ता रतीश खैरवाल, कुण्डल मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, सैंथल मण्डल अध्यक्ष रामलाल शर्मा, सरपंच फुली देवी और ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल योगी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।3
- सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी स्थित बाटोदा थाना क्षेत्र के जीवद गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने, बच्चे को टक्कर मारने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस घटना से नाराज होकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बाटोदा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में जीवद निवासी रामनिवास पुत्र लक्ष्मण मीणा ने बताया कि गिर्राज पुत्र बीरबल, कृष्ण पुत्र गिर्राज और राहुल पुत्र धनराज बेरवा सहित अन्य लोग आए दिन उनके घर के सामने तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल दौड़ाते हैं। आरोप है कि 9 जुलाई 2026 को तेज गति से निकाली गई एक बाइक ने उनके नवासे को टक्कर मार दी, जिससे वह नाली में गिर गया। घटना के बाद जब समझाइश करने का प्रयास किया गया, तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन आरोपी चार अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचे, वहां का वीडियो बनाया और दोबारा धमकाते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की शिकायत की गई तो उनके बच्चों और वाहन को नुकसान पहुंचाया जाएगा। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर गांव का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ी घटना घट सकती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रार्थी रामनिवास सहित गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म और डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपी का नगर में जुलूस निकाला। इस सनसनीखेज मामले की रिपोर्ट स्वराज एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के जिला रिपोर्टर मनीष जोशी द्वारा दी गई है।1