गुरुर के पावर हाउस में लगी भीषण आग, @ मौके पर पहुंची 2 अग्नि शमन वाहन 220/132 केवी सब स्टेशन के 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर मे भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर से आग और धुए का भारी गुबार दूर से देखा गया,जिससे परिसर मे अफरा तफरी मच गई। आग की वजह से गुरुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, चारामा, अर्जुंदा कुरूद, गुंडरदेही सहित आसपास दर्जनो क्षेत्र मे लगभग 4 घंटे से अधिक समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। पूरा मामला गुरूर तहसील के ग्राम बोहारडीह मे स्थित 220/132 केवी सब स्टेशन की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी सहित विद्युत विभाग के उच्च स्तर के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, साथ ही दो अलग अलग अग्नि शमन वाहन की भी टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,तत्पश्चात ही व्यवस्था मे सुधार के बाद विद्युत की सप्लाई को सुचारू रूप से शुरू की गई। विद्युत ट्रांसफार्मर मे आखिर आग कैसे लगी है, यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है।
गुरुर के पावर हाउस में लगी भीषण आग, @ मौके पर पहुंची 2 अग्नि शमन वाहन 220/132 केवी सब स्टेशन के 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर मे भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर से आग और धुए का भारी गुबार दूर से देखा गया,जिससे परिसर मे अफरा तफरी मच गई। आग की वजह से गुरुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, चारामा, अर्जुंदा कुरूद, गुंडरदेही सहित आसपास दर्जनो क्षेत्र मे लगभग 4 घंटे से अधिक समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। पूरा मामला गुरूर तहसील के ग्राम बोहारडीह मे स्थित 220/132 केवी सब स्टेशन की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी सहित विद्युत विभाग के उच्च स्तर के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, साथ ही दो अलग अलग अग्नि शमन वाहन की भी टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,तत्पश्चात ही व्यवस्था मे सुधार के बाद विद्युत की सप्लाई को सुचारू रूप से शुरू की गई। विद्युत ट्रांसफार्मर मे आखिर आग कैसे लगी है, यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है।
- मिशन रक्षक से माड़ क्षेत्र के युवाओं को मिली नई राह, कोयलीबेड़ा में 257 अभ्यर्थियों के निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण की शुरुआत, पुलिस-बीएसएफ के प्रशिक्षक कराएंगे भर्ती की तैयारी कांकेर। घोर नक्सल प्रभावित सुदूर माड़ क्षेत्र के युवाओं को पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में भर्ती की तैयारी का अवसर देने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस के “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को कोयलीबेड़ा हाई स्कूल मैदान में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन 257 युवाओं ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया, जिनमें 155 पुरुष और 102 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) एवं बीएसएफ 40वीं वाहिनी कोयलीबेड़ा के कमांडेंट रणधीर सिंह गिल रहे। अधिकारियों ने युवाओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ भर्ती की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस के अनुसार, मिशन रक्षक का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में रहने वाले युवाओं को भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक शारीरिक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अभ्यास का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान कांकेर पुलिस के प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष जवान तथा बीएसएफ के प्रशिक्षित प्रशिक्षक अभ्यर्थियों को दौड़, सहनशक्ति और विभिन्न शारीरिक दक्षता इवेंट्स का अभ्यास कराएंगे। साथ ही प्रत्येक इवेंट की तकनीक और उससे जुड़ी जरूरी बारीकियों की जानकारी भी दी जाएगी। 358 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन मिशन रक्षक के लिए कुल 358 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। शुभारंभ अवसर पर 257 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। अधिकारियों ने युवाओं से कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की मजबूत नींव है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अंतागढ़ संतोष कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निर्मल जांगड़े के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीएसएफ 40वीं वाहिनी का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पत्रकार एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक भानुप्रतापपुर, आमाबेड़ा और अंतागढ़ में मिशन रक्षक प्रशिक्षण पहले ही शुरू किया जा चुका है। आगामी सप्ताह में कांकेर और पखांजूर में भी प्रशिक्षण प्रारंभ करने की तैयारी है। कांकेर पुलिस का लक्ष्य दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन देकर पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में अवसर के लिए तैयार करना है।2
- अभिषेक शर्मा ने मचाया तूफान! 30 गेंदों में शतक, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/नई दिल्ली, 17 सितंबर 2026। अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज टी20आई शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास था, जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था। अभिषेक की धमाकेदार पारी स्कोर: 108 रन (34 गेंदों पर) बाउंड्री: 9 चौके और 11 छक्के स्ट्राइक रेट: 317.64 शतक 30 गेंदों में (9 चौके + 10 छक्के) पूरा किया। संजू सैमसन के साथ पहली विकेट की 142 रनों की साझेदारी। राशिद खान के हाथों आउट (कैच बाउंड्री पर नहीं, विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों)। अभिषेक ने पारी की शुरुआत से ही अफगान गेंदबाजों पर हमला बोला। पावरप्ले में भारत ने 100/0 रन बनाए, जो टी20आई में भारत का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। उन्होंने 16 गेंदों में पचास पूरा किया और पांचवें ओवर तक 60+ रन बना चुके थे। रिकॉर्ड्स की बरसात भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज टी20आई शतक (30 गेंदें) — रोहित शर्मा का 35 गेंदों का रिकॉर्ड टूटा। फुल मेंबर (टेस्ट खेलने वाले) देशों के बल्लेबाजों में सबसे तेज टी20आई शतक। समग्र रूप से टी20आई इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक (एसोसिएट देशों के कुछ तेज शतकों के बाद)। यह अफगानिस्तान के खिलाफ और टेस्ट राष्ट्र के खिलाफ सबसे तेज शतकों में शामिल है। भारत इस सीरीज में पहले ही 2-0 से जीत चुका था। तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अभिषेक की तूफानी पारी के बाद भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया। अभिषेक शर्मा ने हाल के मैचों में लगातार धमाल मचाया है। पहले टी20 में भी उन्होंने 32 गेंदों पर 82 रन बनाए थे। उनकी यह आक्रामक बल्लेबाजी टी20 क्रिकेट में उन्हें सबसे खतरनाक ओपनरों में शामिल कर रही है। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ — हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ। (स्रोत: मैच स्कोरकार्ड और लाइव रिपोर्ट्स से अपडेटेड जानकारी) स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- फर्रुखाबाद के पपियापुर से सामने आए इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। 😱 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक दिव्यांग दुकानदार को कथित तौर पर सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि स्टॉल लगाने को लेकर विवाद के बाद यह हमला हुआ। पीड़ित ने हमलावरों पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर,,,,, फर्रुखाबाद के पपियापुर से सामने आए इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। 😱 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक दिव्यांग दुकानदार को कथित तौर पर सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि स्टॉल लगाने को लेकर विवाद के बाद यह हमला हुआ। पीड़ित ने हमलावरों पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 🚨 वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- छत्तीसगढ़ में आवास योजना के आंकड़ों को लेकर बड़ी बहस भूपेश बनाम विजय1
- कोंडागांव: केशकाल में विश्वकर्मा जयंती समारोह, विधायक नीलकंठ टेकाम ने की पूजा-अर्चना, लोहार समाज ने सौंपा मांगपत्र केशकाल में भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन विकासखंड स्तरीय लोहार समाज द्वारा आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती कर समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोहार समाज ने सामुदायिक भवन, बाउंड्रीवॉल एवं शौचालय निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को मांगपत्र सौंपा।1
- ग्राम मोहारा मे करैत सांप के काटने से 32 वर्षीय महिला की हुई मौत मृतिका केकती बाई सिन्हा धमतरी जिले के ग्राम अरौद (अर्जुनी) की रहने वाली थी,जो गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोहारा मे तीजा का त्योहार मनाने मायके आई थी, रात करीब 12 बजे वह जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे के पास काट लिया। परिजनों ने लाइट जलाई तो बिस्तर के पास काले रंग का करैत सांप लिपटा मिला। परिजनो ने रात में ही सांप को मार दिया तथा केकती बाई को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, बालोद मे पीएम के बाद पुलिस द्वारा मर्ग जांच की जा रही है।1
- ग्राम जुगड़ा जंगल हत्याकांड में नक्सली आरोपी को उम्रकैद 17 सितंबर शाम साढ़े 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, ग्राम जुगड़ा के जंगल में वर्ष दो हजार 19 में ग्रामीण,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या के मामले में,विशेष अपर सत्र न्यायालय भानुप्रतापपुर ने,नक्सली आरोपी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम को दोषी ठहराते हुए,आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 26 अगस्त दो हजार 19 को नक्सलियों ने,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में अपहरण, हत्या, बलवा, आर्म्स एक्ट और विधिविरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम की धाराओं में,अपराध दर्ज किया गया था। प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों के न्यायालयीन कथन और,विवेचना में जुटाए गए मौखिक, परिस्थितिजन्य व अन्य साक्ष्यों के आधार पर,अभियोजन आरोप साबित करने में सफल रहा। दोषी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय नोहरूराम, निवासी इमलीपारा कागबरस, थाना कोयलीबेड़ा है।1
- कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपियों को 5 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार 17 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और,उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में,पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और,साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना के करीब 5 घंटे के भीतर,आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, परिजन की रिपोर्ट पर पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। बालिका के दस्तयाब होने के बाद उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और, गाली गलौज सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष, राहुल मंडावी उम्र 20 वर्ष, गुपेश कुमार दर्रो उम्र 21 वर्ष और,मनीष सेवता उम्र 28 वर्ष सभी निवासी धोड़दा, थाना कोरर क्षेत्र शामिल हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।1
- बालोद गहन नाला के पास दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, शव कई किमी तक घिसटता रहा चारामा में मजदूर संघों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, बस जब्त कर चालक गिरफ्तार कांकेर। बालोद गहन नाला के पास 16 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री संघ के सह-सचिव एवं बिल्डिंग ठेकेदार जीवन सिन्हा (40), निवासी लल्तू नगर चारामा, की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार मनीष ट्रैवल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक के वाहन नहीं रोकने के कारण जीवन सिन्हा का शरीर बस के निचले हिस्से में फंस गया और कई किलोमीटर तक घिसटता चला गया। बताया गया कि हादसे के बाद बस बालोद गहन नाला से जकतरा टोल प्लाजा की ओर बढ़ती रही। इस दौरान शव सड़क पर घिसटता रहा। जकतरा टोल प्लाजा के पास सड़क पर पड़े शव के हिस्से को गुरूर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया। वहीं, मृतक का एक पैर बस के निचले हिस्से में फंसा रहा, जो बस के चारामा बस स्टैंड पहुंचने के बाद निकाला गया। बस चालकों की रफ्तार पर मजदूर संघों में आक्रोश हादसे के बाद क्षेत्र के मजदूर संघों में आक्रोश फैल गया। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर कई बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और ओवरटेकिंग की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार के कारण राहगीरों और मवेशियों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। मजदूर संघों ने हादसे को चालक की गंभीर लापरवाही बताते हुए बस चालकों की गति और मनमानी पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। विश्वकर्मा पूजा छोड़ सड़क पर उतरे मजदूर 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के बावजूद साथी जीवन सिन्हा की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने इस बार पर्व का आयोजन नहीं किया। संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। राजमिस्त्री संघ, इलेक्ट्रीशियन संघ और प्लंबर संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से करीब 10 से 15 मिनट तक NH-30 पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद मजदूर संघों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला और थाना प्रभारी सुरेश राठौर को ज्ञापन सौंपकर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा क्षेत्र में तेज रफ्तार बसों पर नियंत्रण की मांग की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि घटना गुरूर थाना क्षेत्र की होने के कारण गुरूर थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बसों की रफ्तार और चालकों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूर संघों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।1