Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली की तर्ज पर अब प्रयागराज में भी आम आदमी पार्टी के लोगों ने छिटपुट धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों की तरह ही प्रयागराज में भी पार्टी से जुड़े लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराने के लिए धरना-प्रदर्शन की शुरुआत कर दी गई है।
Rajendra Pandey
दिल्ली की तर्ज पर अब प्रयागराज में भी आम आदमी पार्टी के लोगों ने छिटपुट धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों की तरह ही प्रयागराज में भी पार्टी से जुड़े लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराने के लिए धरना-प्रदर्शन की शुरुआत कर दी गई है।
More news from Prayagraj and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर रात 11 बजे भी लाखों युवा अंगद की तरह अपने पैर जमाए हुए हैं। देर रात होने के बावजूद युवा वहां मजबूती से डटे हुए हैं।1
- प्रयागराज की बारा तहसील में लगातार हो रहे पेपर लीक और धरना दे रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतर आए हैं। बारा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है और सरकार तानाशाही तरीके से जनता की आवाज को नहीं दबा सकती। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पेपर लीक पर तुरंत रोक लगाने और छात्रों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अब छात्रों पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका पूरे देश में विरोध होगा। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर नारों से गूंजायमान रहा।1
- दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और फीस वृद्धि के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रयागराज में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। छात्रों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण और तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन इसके बावजूद कभी पेपर लीक हो जाता है तो कभी अन्य कारणों से भर्तियां निरस्त कर दी जाती हैं, जबकि दूसरी तरफ उनसे मोटी फीस वसूली जा रही है। विरोध दर्ज करा रहे छात्रों ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है और वे अपनी बात भी किसी से नहीं कह पा रहे हैं। छात्रों के मुताबिक, अपनी माँगों को लेकर जैसे ही छात्र इकट्ठा होकर आगे बढ़ते हैं, सरकार उन पर लाठियां बरसा देती है, जो उनके साथ घोर अन्याय है।1
- सोनम वांगचुक ने मेदांता हॉस्पिटल के बेड से एक अपील जारी की है।1
- दिल्ली की तर्ज पर अब प्रयागराज में भी आम आदमी पार्टी के लोगों ने छिटपुट धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों की तरह ही प्रयागराज में भी पार्टी से जुड़े लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराने के लिए धरना-प्रदर्शन की शुरुआत कर दी गई है।1
- प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थर गिरजा के पास एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया।1
- प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसीपी निकिता श्रीवास्तव खुद ग्राउंड जीरो पर उतरीं। उन्होंने आज देर शाम शहर के मिश्रा भवन चौराहे के पास स्वयं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया। चेकिंग के दौरान एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करें।2
- पटना में नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने भाजपा विधायक विनय बिहारी को दौड़ा दिया। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान उग्र छात्रों ने भाजपा नेता को जमकर लतियाया भी।1