logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होलिका दहन गुमला में 6 से अधिक जगहों पर संपन्न, बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर लोगों ने पूजा अर्चना कर परिवार और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। शक्ति सॉन्ग मंदिर ज्योति संघ पटेल चौक डांडुरिया करौंदी सहित के जगह पर होलिका दहन का हुआ आयोजन

2 hrs ago
user_Dipak gupta
Dipak gupta
पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
2 hrs ago

होलिका दहन गुमला में 6 से अधिक जगहों पर संपन्न, बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर लोगों ने पूजा अर्चना कर परिवार और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। शक्ति सॉन्ग मंदिर ज्योति संघ पटेल चौक डांडुरिया करौंदी सहित के जगह पर होलिका दहन का हुआ आयोजन

More news from झारखंड and nearby areas
  • घाघरा(गुमला) :- पुलिस गश्ती को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने रविवार की रात घाघरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध 'हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप' में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल पुलिसिया गश्त के दावों की पोल खोल दी है, बल्कि थाने के इतने करीब वारदात कर अपनी सक्रियता का अहसास भी कराया है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये नकद और कई महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई है, वह बैंक ऑफ इंडिया से बिल्कुल सटी हुई है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब थाने की नाक के नीचे दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी क्षेत्रों का क्या हाल होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस की गश्ती केवल कोरम पूरा करने तक सीमित रह गई है, यही कारण है कि अपराधियों में पुलिस का तनिक भी भय नहीं रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस का रिकॉर्ड पहले भी खराब रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही चोरों ने चांदनी चौक स्थित एक श्रृंगार दुकान को निशाना बनाया था, जिसका खुलासा करने में पुलिस अब तक असफल रही है। वहीं, बैंक के समीप चोरी की यह पहली घटना नहीं है; करीब तीन साल पहले भी चोरों ने पास ही स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स से लाखों के आभूषणों की चोरी की थी। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।
    4
    घाघरा(गुमला) :- पुलिस गश्ती को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने रविवार की रात घाघरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध 'हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप' में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल पुलिसिया गश्त के दावों की पोल खोल दी है, बल्कि थाने के इतने करीब वारदात कर अपनी सक्रियता का अहसास भी कराया है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये नकद और कई महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई है, वह बैंक ऑफ इंडिया से बिल्कुल सटी हुई है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब थाने की नाक के नीचे दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी क्षेत्रों का क्या हाल होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस की गश्ती केवल कोरम पूरा करने तक सीमित रह गई है, यही कारण है कि अपराधियों में पुलिस का तनिक भी भय नहीं रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस का रिकॉर्ड पहले भी खराब रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही चोरों ने चांदनी चौक स्थित एक श्रृंगार दुकान को निशाना बनाया था, जिसका खुलासा करने में पुलिस अब तक असफल रही है। वहीं, बैंक के समीप चोरी की यह पहली घटना नहीं है; करीब तीन साल पहले भी चोरों ने पास ही स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स से लाखों के आभूषणों की चोरी की थी। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।
    user_अरविन्द यादव
    अरविन्द यादव
    Newspaper advertising department गुमला, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने सोमवार को अपने कर्मचारियों संग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेले।
    1
    सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने सोमवार को अपने कर्मचारियों संग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेले।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • *नारे 'पढ़ेगा इंडिया' के, काम 'मजदूरी' के चैनपुर के स्कूलों में पढ़ाई छोड़ मिड-डे मील बना रहे मासूम* चैनपुर: सरकार एक तरफ 'पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया' जैसे नारों पर करोड़ों रुपये खर्च कर शिक्षा का स्तर सुधारने का दावा कर रही है, वहीं चैनपुर प्रखंड में धरातल पर हकीकत बेहद शर्मनाक है। यहाँ के दो विद्यालयों राजकीय उत्क्रमिक उच्च विद्यालय भठौली और राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिलफरी में शिक्षा के अधिकार की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रसोइया संयोजिका का हड़ताल जाते ही। बच्चों से खाना बनवाया जा रहा है । *कलम छोड़ चूल्हा फूंक रहे नौनिहा* ताजा मामले के अनुसार, रसोइया संयोजिका के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाय मासूम बच्चों को ही रसोई के काम में झोंक दिया है। जिस उम्र में बच्चों को क्लासरूम में होना चाहिए, वहां वे धुएं के बीच मिड-डे मील तैयार करते नजर आए। *मीडिया को देख मची अफरा-तफरी, सच छिपाने की कोशिश* जब मीडिया की टीम विद्यालय पहुंची, तो वहां का नजारा देख प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। कैमरे को देखते ही आनन-फानन में बच्चों को रसोई घर से बाहर निकाला गया। सूत्रों के अनुसार, शिक्षकों ने बच्चों को मीडिया के सामने मुँह न खोलने की सख्त हिदायत भी दी, जो स्पष्ट रूप से मामले को रफा-दफा करने की कोशिश दर्शाता है।हैरानी की बात यह है कि विद्यालय प्रशासन अपनी गलती मानने के बजाय इसे 'मदद' का नाम दे रहा है।म.वि. सिलफरी शिक्षिका नीलप्रभा इनका कहना है कि बच्चों से खाना नहीं बनवाया जा रहा था, बल्कि केवल "सहायता" ली जा रही थी।भठौली की शिक्षिका का तर्क था कि ब्रेक के दौरान बच्चों को केवल कुछ काम के लिए बुलाया गया था।
    1
    *नारे 'पढ़ेगा इंडिया' के, काम 'मजदूरी' के चैनपुर के स्कूलों में पढ़ाई छोड़ मिड-डे मील बना रहे मासूम* 
चैनपुर: सरकार एक तरफ 'पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया' जैसे नारों पर करोड़ों रुपये खर्च कर शिक्षा का स्तर सुधारने का दावा कर रही है, वहीं चैनपुर प्रखंड में धरातल पर हकीकत बेहद शर्मनाक है। यहाँ के दो विद्यालयों राजकीय उत्क्रमिक उच्च विद्यालय भठौली और राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिलफरी में शिक्षा के अधिकार की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रसोइया संयोजिका का हड़ताल जाते ही। बच्चों से खाना बनवाया जा रहा है ।
*कलम छोड़ चूल्हा फूंक रहे नौनिहा* 
ताजा मामले के अनुसार, रसोइया संयोजिका के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाय मासूम बच्चों को ही रसोई के काम में झोंक दिया है। जिस उम्र में बच्चों को क्लासरूम में होना चाहिए, वहां वे धुएं के बीच मिड-डे मील तैयार करते नजर आए।
*मीडिया को देख मची अफरा-तफरी, सच छिपाने की कोशिश* 
जब मीडिया की टीम विद्यालय पहुंची, तो वहां का नजारा देख प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। कैमरे को देखते ही आनन-फानन में बच्चों को रसोई घर से बाहर निकाला गया। सूत्रों के अनुसार, शिक्षकों ने बच्चों को मीडिया के सामने मुँह न खोलने की सख्त हिदायत भी दी, जो स्पष्ट रूप से मामले को रफा-दफा करने की कोशिश दर्शाता है।हैरानी की बात यह है कि विद्यालय प्रशासन अपनी गलती मानने के बजाय इसे 'मदद' का नाम दे रहा है।म.वि. सिलफरी शिक्षिका नीलप्रभा  इनका कहना है कि बच्चों से खाना नहीं बनवाया जा रहा था, बल्कि केवल "सहायता" ली जा रही थी।भठौली की शिक्षिका का तर्क था कि ब्रेक के दौरान बच्चों को केवल कुछ काम के लिए बुलाया गया था।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • रांची में डॉगी लवर पाया गया अब देख सकते हैं डॉगी नीचे भाग गया था काफी दूर से वह लोग वापस आए उसे ले जाने के लिए काफी देर नखरा करने के बाद डॉगी गाड़ी पर बैठकर गया
    1
    रांची में डॉगी लवर पाया गया अब देख सकते हैं डॉगी नीचे भाग गया था काफी दूर से वह लोग वापस आए उसे ले जाने के लिए काफी देर नखरा करने के बाद डॉगी गाड़ी पर बैठकर गया
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    Journalist Lohardaga, Jharkhand•
    1 hr ago
  • भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव जीत के बाद बोले मेरा पहला प्राथमिकता होगा बांग्लादेशी घुसपैठियों...#jharkhandupdates #viralnews #viralnewsupdate #NewsUpdate #bjpnews #jharkhandupdates #bjp #NagarNigam
    1
    भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव जीत के बाद बोले मेरा पहला प्राथमिकता होगा बांग्लादेशी घुसपैठियों...#jharkhandupdates #viralnews #viralnewsupdate #NewsUpdate #bjpnews #jharkhandupdates #bjp #NagarNigam
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत कामता पंचायत के ग्राम भूशाण में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही देखी जा रही है, इस गांव में वर्षों से 11000 का तार काफी नजदीक लगा हुआ है, ग्रामीणों की जीवन जान लगातार जोखिम में है, विद्युत विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों की जीवन जान को देखने वाला कोई नहीं?? भूषण के ग्रामीण के साथ कभी भी बड़ी घटना हो सकती है क्यों यहां पर 11 हजार की विद्युत तार की ऊंचाई मात्र जमीन से 10फीट होगी यह एक जगह की नहीं है लगभग सभी पोल की तार झूल रही है तार कभी बड़ी घटना की चपेट में ले सकती है समय रहते विद्युत विभाग जल्द कराएं दुरुस्त वीरेंद्र कुमार
    2
    लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत कामता पंचायत के ग्राम भूशाण में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही देखी जा रही है, इस गांव में वर्षों से 11000 का तार काफी नजदीक लगा हुआ है, ग्रामीणों की जीवन जान लगातार जोखिम में है, विद्युत विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों की जीवन जान को देखने वाला कोई नहीं?? भूषण के ग्रामीण के साथ कभी भी बड़ी घटना हो सकती है क्यों यहां पर 11 हजार की विद्युत तार की ऊंचाई मात्र जमीन से 10फीट होगी यह एक जगह की नहीं है लगभग सभी पोल की तार झूल रही है तार कभी बड़ी घटना की चपेट में ले सकती है समय रहते विद्युत विभाग जल्द कराएं दुरुस्त वीरेंद्र कुमार
    user_Virendra Kumar
    Virendra Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज लांजी शिलाफारी ग्राम पंचायत समिति के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के भारी संख्या पदाधिकारी उपस्थित थे। वही सभी कोई नागपुरी फगुआ गीत में थिरके
    1
    छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज लांजी शिलाफारी ग्राम पंचायत समिति के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के भारी संख्या पदाधिकारी उपस्थित थे। वही सभी कोई नागपुरी फगुआ गीत में  थिरके
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप में पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन से मिलेगी नई पहचान डुमरी (गुमला): आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप के औरापाठ क्षेत्र में नीति आयोग द्वारा पोषित एवं गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में संचालित “पहल (पाथ टू एडवांसमेंट एंड हॉलिस्टिक एक्शन फॉर लाइवलीहुड इन औरापाठ)” परियोजना के तहत सोमवार को पीवीटीजी परिवारों के बीच जीविकोपार्जन वृद्धि के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया गया। यह वितरण आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के माध्यम से किया गया। प्रथम बैच में नौ पीवीटीजी परिवारों को ब्लैक बंगाल नस्ल की एक-एक यूनिट बकरी (चार बकरी और एक बकरा) प्रदान की गई। परियोजना के अंतर्गत कुल चौंतीस पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन के व्यवसाय से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बकरी पालन के माध्यम से परिवारों की नियमित आय सुनिश्चित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकर्ता नीरज गोप, आलोक मिश्रा, पीवीटीजी समुदाय के कार्यकर्ता रमेश कोरवा, संदीप यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप में पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन से मिलेगी नई पहचान
डुमरी (गुमला): आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप के औरापाठ क्षेत्र में नीति आयोग द्वारा पोषित एवं गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में संचालित “पहल (पाथ टू एडवांसमेंट एंड हॉलिस्टिक एक्शन फॉर लाइवलीहुड इन औरापाठ)” परियोजना के तहत सोमवार को पीवीटीजी परिवारों के बीच जीविकोपार्जन वृद्धि के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया गया।
यह वितरण आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के माध्यम से किया गया। प्रथम बैच में नौ पीवीटीजी परिवारों को ब्लैक बंगाल नस्ल की एक-एक यूनिट बकरी (चार बकरी और एक बकरा) प्रदान की गई। परियोजना के अंतर्गत कुल चौंतीस पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन के व्यवसाय से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बकरी पालन के माध्यम से परिवारों की नियमित आय सुनिश्चित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मौके पर आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकर्ता नीरज गोप, आलोक मिश्रा, पीवीटीजी समुदाय के कार्यकर्ता रमेश कोरवा, संदीप यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • बांस काटने को लेकर हुआ विवाद जांच के विषय, व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप को हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता हैं जांच का विषय है #shotrs #trendingreels #viralshorts #viralreelsシ #jharkhand
    1
    बांस काटने को लेकर हुआ विवाद जांच के विषय, व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप को हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता हैं जांच का विषय है #shotrs #trendingreels #viralshorts #viralreelsシ #jharkhand
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.