Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने कर्मचारियों संग खेले होली सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने सोमवार को अपने कर्मचारियों संग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेले।
कृष्णा कुमार साहु
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने कर्मचारियों संग खेले होली सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने सोमवार को अपने कर्मचारियों संग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेले।
More news from झारखंड and nearby areas
- सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने सोमवार को अपने कर्मचारियों संग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेले।1
- घाघरा। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर घाघरा के चांदनी चौक में शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।इस आयोजन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिस पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। चांदनी चौक पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरा क्षेत्र होली के गीतों और उल्लास से सराबोर नजर आया। स्थानीय लोगों ने इस सफल आयोजन की काफी सराहना की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।3
- रंगों का त्यौहार को लेकर उतपन हुई लोगो में संदेह प्रोहितों ने लगया विराम पंचांग के अनुसार मनेगा पर्व1
- चेहरे के पिंपल्स/ दाग धब्बे हटाए हॉलीवुड लेजर फेशियल से आपके शहर गुमला में @heartink tattoo Studio & laser centre men Road Gumla call /WhatsApp -930 457 36181
- Post by AAM JANATA1
- बुढ़मू, ठाकुरगांव और उमेडंडा समेत पूरे प्रखंड में मंगलवार की सुबह पारंपरिक फगुआ काटने की रस्म निभाई गई। गांव के अखाड़ों में होलिका दहन भी भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया।हालांकि, आज मंगलवार संध्या में चंद्रग्रहण लगने के कारण होली का मुख्य उत्सव स्थगित कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था के इस पर्व को रंग, अबीर और पटाखों की गूंज के साथ बुधवार को मनाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने परंपरा का पालन करते हुए ग्रहणकाल में पूजा-अर्चना की।प्रखंडवासियों ने बताया कि चंद्रग्रहण के शुभ मुहूर्त में होली न मनाने की प्राचीन मान्यता के चलते यह निर्णय लिया गया। बुधवार को पूरे इलाके में होली का धूमधाम से स्वागत होगा।1
- आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप में पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन से मिलेगी नई पहचान डुमरी (गुमला): आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप के औरापाठ क्षेत्र में नीति आयोग द्वारा पोषित एवं गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में संचालित “पहल (पाथ टू एडवांसमेंट एंड हॉलिस्टिक एक्शन फॉर लाइवलीहुड इन औरापाठ)” परियोजना के तहत सोमवार को पीवीटीजी परिवारों के बीच जीविकोपार्जन वृद्धि के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया गया। यह वितरण आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के माध्यम से किया गया। प्रथम बैच में नौ पीवीटीजी परिवारों को ब्लैक बंगाल नस्ल की एक-एक यूनिट बकरी (चार बकरी और एक बकरा) प्रदान की गई। परियोजना के अंतर्गत कुल चौंतीस पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन के व्यवसाय से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बकरी पालन के माध्यम से परिवारों की नियमित आय सुनिश्चित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकर्ता नीरज गोप, आलोक मिश्रा, पीवीटीजी समुदाय के कार्यकर्ता रमेश कोरवा, संदीप यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।1
- छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज लांजी शिलाफारी ग्राम पंचायत समिति के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के भारी संख्या पदाधिकारी उपस्थित थे। वही सभी कोई नागपुरी फगुआ गीत में थिरके1